झांसी के टहरौली तहसील के पसराई तिराहे से होकर संस्कृत महाविद्यालय बमनुआ तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर काम बंद हो गया था। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी को देखते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक बाबू सिंह यादव ने सड़क पर लेटकर प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। इससे पीडब्ल्यूडी विभाग के हाथ-पांव फूल गए और विभाग से आए सुपरवाइजर ने कैमरे के सामने आकर सड़क निर्माण कराने का भरोसा दिया। इसके साथ ही सड़क निर्माण में लगने वाली मशीनरी को मौके पर देखने के बाद ही पत्रकारों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। इस अवसर पर बाबू सिंह यादव ने नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता वोट लेने के लिए लोगों के दरवाजे पर आते हैं और विकास के नाम पर भ्रष्टाचार कर नोट कमाकर चले जाते हैं। इस प्रदर्शन के मौके पर पूर्व प्रधान आशाराम कुशवाहा, डॉ. मोना राजा बुंदेला, तहसील अध्यक्ष राकेश कुशवाहा, राघवेंद्र पटेल, पत्रकार सुरेंद्र प्रजापति, लेखराज पटेल, अंकित गौतम, पवन आर्य, धर्मेंद्र गौतम, संजय कुशवाहा, हरेंद्र आर्य और अमरसिंह कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- झांसी के गुरसरांय स्थित महावीर बाल शिक्षा जैन मंदिर विद्यालय में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय द्वारा बच्चों के परिवहन के लिए उपयोग की जा रही मारुति वैन में क्षमता से अधिक 17 बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा है, जिससे किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। एक ओर जहां जिला प्रशासन स्कूली वाहनों, कोचिंग सेंटरों और विद्यालयों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ विद्यालय संचालक नियमों की अनदेखी कर मनमानी करने पर उतारू हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई विद्यालयों में गैस (एलपीजी) से चलने वाले वाहनों का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन उनमें सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम जैसे अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) भी उपलब्ध नहीं हैं। वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना उनकी सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ है। इसे लेकर लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि ऐसे विद्यालयों और वाहनों की तत्काल जांच कराई जाए और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन व वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।1
- निवाड़ी जिला प्रशासन द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्राम पंचायत भोजपुरा में पौधारोपण किया गया। इस दौरान निवाड़ी कलेक्टर सहित जिला प्रशासन का तमाम अमला मौके पर मौजूद रहा।1
- झांसी की टहरौली तहसील के पसराई तिराहे से संस्कृत महाविद्यालय बमनुआ तक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद काम बंद हो गया था। इस अधूरे निर्माण के कारण स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव ने सड़क पर बैठकर और लेटकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने विभाग और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बाबूसिंह यादव ने जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चुनाव के समय वोट मांगने तो आते हैं, लेकिन विकास के नाम पर भ्रष्टाचार कर जनता को अधूरी योजनाओं के भरोसे छोड़ देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही और देरी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधान आशाराम कुशवाहा, डॉ. मोना राजा बुंदेला, तहसील अध्यक्ष राघवेन्द्र पटेल, राकेश कुशवाहा, सुरेन्द्र प्रजापति, लेखराज पटेल, अंकित गौतम, पवन आर्य, धर्मेन्द्र गौतम, संजय कुशवाहा, हरेंद्र आर्य और अमरसिंह कुशवाहा सहित अनेक पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी विभाग के सुपरवाइजर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कैमरे के सामने जल्द ही सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद पत्रकारों और प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।1
- हरदा में अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और हर्षोल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इस धार्मिक उत्सव में भगवान की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस विशेष अवसर पर भगवान जगन्नाथ का स्वर्ण और हीरे के मुकुट से विशेष श्रृंगार किया गया था और उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया। रथयात्रा के लिए भगवान के रथ को विशेष रूप से 51 किलो फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था।1
- झांसी के टहरौली तहसील के पसराई तिराहे से होकर संस्कृत महाविद्यालय बमनुआ तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर काम बंद हो गया था। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी को देखते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक बाबू सिंह यादव ने सड़क पर लेटकर प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। इससे पीडब्ल्यूडी विभाग के हाथ-पांव फूल गए और विभाग से आए सुपरवाइजर ने कैमरे के सामने आकर सड़क निर्माण कराने का भरोसा दिया। इसके साथ ही सड़क निर्माण में लगने वाली मशीनरी को मौके पर देखने के बाद ही पत्रकारों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। इस अवसर पर बाबू सिंह यादव ने नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता वोट लेने के लिए लोगों के दरवाजे पर आते हैं और विकास के नाम पर भ्रष्टाचार कर नोट कमाकर चले जाते हैं। इस प्रदर्शन के मौके पर पूर्व प्रधान आशाराम कुशवाहा, डॉ. मोना राजा बुंदेला, तहसील अध्यक्ष राकेश कुशवाहा, राघवेंद्र पटेल, पत्रकार सुरेंद्र प्रजापति, लेखराज पटेल, अंकित गौतम, पवन आर्य, धर्मेंद्र गौतम, संजय कुशवाहा, हरेंद्र आर्य और अमरसिंह कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- झांसी के बबीना में पुलिस एनकाउंटर के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली लगते ही इन बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया। इन गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से आभूषण और तमंचा भी बरामद किया गया है।1