logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी निजी बस, चार यात्री घायल अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर मंगौली गांव के पास बीती रात एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बस सवार चार यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। जानकारी के अनुसार, बस संख्या यूपी 44 बीटी 7105 अयोध्या से रायबरेली जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगौली गांव के पास बस तेज गति में थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या कोई अन्य वजह थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

1 hr ago
user_Komal Gupta
Komal Gupta
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी निजी बस, चार यात्री घायल अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर मंगौली गांव के पास बीती रात एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बस सवार चार यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। जानकारी के अनुसार, बस संख्या यूपी 44 बीटी 7105 अयोध्या से रायबरेली जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगौली गांव के पास बस तेज गति में थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या कोई अन्य वजह थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अमेठी, 11 अगस्त। आगामी त्योहारों और श्रावण मास के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार रात पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर गश्त की। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशनों और शराब की दुकानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अभियान के दौरान ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया गया। पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
    1
    अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग

अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग
अमेठी, 11 अगस्त। आगामी त्योहारों और श्रावण मास के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार रात पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर गश्त की।
पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशनों और शराब की दुकानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
अभियान के दौरान ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया गया। पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाने का प्रयास किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी कस्वे में निकली तिरंगा यात्रा एन एस एस के स्वयं सेवकों ने निकाली यात्रा अमेठी कस्वे में एन एस एस के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली जो महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर ददन सदन चौराहा होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई छात्र छात्राएं वन्दे मातरम् का जयकारा लगा रही थी महाविद्यालय के प्रिंसिपल ओ पी त्रिपाठी ने तिरंगा झंडा के महत्व को दर्शाते हुए कहा इससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है
    2
    अमेठी कस्वे में निकली तिरंगा यात्रा एन एस एस के स्वयं सेवकों ने निकाली यात्रा 
अमेठी कस्वे में एन एस एस के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली जो महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर ददन सदन चौराहा होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई  छात्र छात्राएं वन्दे मातरम् का जयकारा लगा रही थी महाविद्यालय के प्रिंसिपल ओ पी त्रिपाठी ने तिरंगा झंडा के महत्व को दर्शाते हुए कहा इससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सुलतानपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैगापुर स्थित पंचायत भवन में ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पैगापुर पंचायत भवन में चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच सुलतानपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैगापुर स्थित पंचायत भवन में ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। मामले में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
    1
    सुलतानपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैगापुर स्थित पंचायत भवन में ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है।
पैगापुर पंचायत भवन में चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
सुलतानपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैगापुर स्थित पंचायत भवन में ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। मामले में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 min ago
  • आजमगढ़ के प्रधान ने टोलकर्मी से की मारपीट सुल्तानपुर के भेलारा टोल प्लाजा पर विवाद, FIR दर्ज सुल्तानपुर के अखंड नगर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्थित भेलारा टोल प्लाजा पर आजमगढ़ के एक ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने टोलकर्मी से मारपीट और दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं। यह घटना 10 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे हुई। आजमगढ़ के ग्राम भदौरा के प्रधान सुरेश यादव अपने 3-4 साथियों के साथ कार से आजमगढ़ की ओर से टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। यहां उनका टोलकर्मी अतुल विश्वकर्मा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुरेश यादव और उनके साथियों ने अतुल विश्वकर्मा के साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार भी किया। घटना के बाद टोलकर्मी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है और विधिक कार्यवाही जारी है।
    1
    आजमगढ़ के प्रधान ने टोलकर्मी से की मारपीट
सुल्तानपुर के भेलारा टोल प्लाजा पर विवाद, FIR दर्ज
सुल्तानपुर के अखंड नगर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्थित भेलारा टोल प्लाजा पर आजमगढ़ के एक ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने टोलकर्मी से मारपीट और दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं।
यह घटना 10 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे हुई। आजमगढ़ के ग्राम भदौरा के प्रधान सुरेश यादव अपने 3-4 साथियों के साथ कार से आजमगढ़ की ओर से टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। यहां उनका टोलकर्मी अतुल विश्वकर्मा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर सुरेश यादव और उनके साथियों ने अतुल विश्वकर्मा के साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार भी किया। घटना के बाद टोलकर्मी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई।
क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है और विधिक कार्यवाही जारी है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अनुपम शुक्ला जी ने नीतेश लोधी की मदद के लिए आगे बढ़कर ₹1,000 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। 🙏 ❤️ मानवता की मिसाल ❤️ जरूरत के समय किसी के साथ खड़ा होना ही सच्ची इंसानियत है। शिक्षक अनुपम शुक्ला जी ने नीतेश लोधी की मदद के लिए आगे बढ़कर ₹1,000 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। 🙏 आपका यह नेक और सराहनीय कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे ही सहयोग और संवेदनशीलता से इंसानियत मजबूत होती है। ❤️ S NEWS UP डिजिटल न्यूज़ चैनल की ओर से शिक्षक अनुपम शुक्ला जी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। 🙏🌹 हर कदम सच के साथ, जनता की आवाज। #SNEWSUP #मानवता_की_मिसाल #अनुपम_शुक्ला #समाजसेवा #आर्थिक_सहयोग #मानवता #जनता_की_आवाज
    1
    अनुपम शुक्ला जी ने नीतेश लोधी की मदद के लिए आगे बढ़कर ₹1,000 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। 🙏
❤️ मानवता की मिसाल ❤️
जरूरत के समय किसी के साथ खड़ा होना ही सच्ची इंसानियत है। शिक्षक अनुपम शुक्ला जी ने नीतेश लोधी की मदद के लिए आगे बढ़कर ₹1,000 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। 🙏
आपका यह नेक और सराहनीय कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे ही सहयोग और संवेदनशीलता से इंसानियत मजबूत होती है। ❤️
S NEWS UP डिजिटल न्यूज़ चैनल की ओर से शिक्षक अनुपम शुक्ला जी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। 🙏🌹
हर कदम सच के साथ, जनता की आवाज।
#SNEWSUP #मानवता_की_मिसाल #अनुपम_शुक्ला #समाजसेवा #आर्थिक_सहयोग #मानवता #जनता_की_आवाज
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    12 hrs ago
  • कुएं में मिले किशोरी समेत दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी
    1
    कुएं में मिले किशोरी समेत दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कुत्तों के हमले में घायल बंदर की मौत, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार कुत्तों के हमले में घायल बंदर की मौत, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के नरैनी ग्राम सभा स्थित पूरे वासुदेव पांडे के पूर्व में कुत्तों के हमले में घायल हुए एक बंदर की मौत हो गई। बंदर की मौत से ग्रामीणों में दुख का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बेजुबान जीव के प्रति संवेदना जताते हुए हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया। बताया गया कि कुत्तों के हमले में बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर अंतिम संस्कार की तैयारी की। रामधीरज पाण्डेय के नेतृत्व में ओम शंकर पाण्डेय, संचित पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, भूपेंद्र मिश्रा, राममिलन यादव, योगेश पाण्डेय और हनुमान पाण्डेय सहित अन्य ग्रामीणों ने मृत बंदर को कफन पहनाया। उसे सैया पर लिटाकर अंतिम यात्रा निकाली गई और हिंदू रीति-रिवाज के साथ उसका दाह संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने बंदर की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि बेजुबान जीवों के प्रति संवेदना रखना मानवता का परिचायक है। ग्रामीणों के इस कार्य की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
    1
    कुत्तों के हमले में घायल बंदर की मौत, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार
कुत्तों के हमले में घायल बंदर की मौत, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार
अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के नरैनी ग्राम सभा स्थित पूरे वासुदेव पांडे के पूर्व में कुत्तों के हमले में घायल हुए एक बंदर की मौत हो गई। बंदर की मौत से ग्रामीणों में दुख का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बेजुबान जीव के प्रति संवेदना जताते हुए हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया।
बताया गया कि कुत्तों के हमले में बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर अंतिम संस्कार की तैयारी की।
रामधीरज पाण्डेय के नेतृत्व में ओम शंकर पाण्डेय, संचित पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, भूपेंद्र मिश्रा, राममिलन यादव, योगेश पाण्डेय और हनुमान पाण्डेय सहित अन्य ग्रामीणों ने मृत बंदर को कफन पहनाया। उसे सैया पर लिटाकर अंतिम यात्रा निकाली गई और हिंदू रीति-रिवाज के साथ उसका दाह संस्कार किया गया।
ग्रामीणों ने बंदर की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि बेजुबान जीवों के प्रति संवेदना रखना मानवता का परिचायक है। ग्रामीणों के इस कार्य की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के दुर्गागंज एवं अन्य जगहों पर भव्य तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली गई* रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के दुर्गागंज एवं अन्य जगहों पर भव्य तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली गई* *पूर्व विधायक भाजपा के फायर नेता अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के अगुवाई में* *पूर्व विधायक धीरज योजना कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के वीर जवान शहीदों का बलिदान को याद करते हुए बराबर नमन करती है* *और उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी कभी देश हित में कोई कार्य नहीं किया है देश विरोधी काम करती है समाजवादी पार्टी* *और उन्होंने कहा कि जब देश सुरक्षित रहेगा तभी हिंदुस्तान सुरक्षित रहेगा युवाओं को देशभक्ति के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है* *देशभक्ति के कार्यक्रम में सभी क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं तिरंगा यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिली* *2047 तक विकसित भारत बनेगा इसी उद्देश्य के साथ देशभक्ति का कार्यक्रम लगातार चल रहा है* *और आपको बता दे रानीगंज क्षेत्र में कई गरीब असहाय लोगों का घर अपने पास से पूर्व विधायक ने बनवाया है* *क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे उसी समय उनकी नजर कच्छ मकान पर पड़ गई जो की जर्जर था कोई महुली जैसी अप्रिय घटना ना हो जाए इस बात को देखते हुए ₹12000 नगद दिया और* *ईंट ,सीमेंट गिरवाकर मकान बनवाने का कार्य कर रहे हैं भाजपा के फायर ब्रांड नेता धीरज ओझा* *और उन्होंने कहा कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में ऐसे जर्जर मकान को चिन्हित किया जा रहा है और जिलाधिकारी को अवगत कराया जा रहा है जिलाधिकारी मदद भी कर रहे हैं*
    1
    रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के दुर्गागंज एवं अन्य जगहों पर भव्य तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली गई* 
रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के दुर्गागंज एवं अन्य जगहों पर भव्य तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली गई* 
*पूर्व विधायक भाजपा के फायर  नेता अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के अगुवाई में*
*पूर्व विधायक धीरज योजना कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के वीर जवान शहीदों का बलिदान को याद करते हुए बराबर नमन करती है* 
*और उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी कभी देश हित में कोई कार्य नहीं किया है देश विरोधी काम करती है समाजवादी पार्टी*
*और उन्होंने कहा कि जब देश सुरक्षित रहेगा तभी हिंदुस्तान सुरक्षित रहेगा युवाओं को देशभक्ति के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है* 
*देशभक्ति के कार्यक्रम में सभी क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं तिरंगा यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिली*
*2047 तक विकसित भारत बनेगा इसी उद्देश्य के साथ देशभक्ति का कार्यक्रम लगातार चल रहा है*
*और आपको बता दे रानीगंज क्षेत्र में कई गरीब असहाय लोगों का घर अपने पास से पूर्व विधायक ने बनवाया है*
*क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे उसी समय उनकी नजर कच्छ मकान पर पड़ गई जो की जर्जर था कोई महुली जैसी अप्रिय घटना ना हो जाए इस बात को देखते हुए ₹12000 नगद दिया और* 
*ईंट ,सीमेंट गिरवाकर मकान बनवाने का कार्य कर रहे हैं भाजपा के फायर ब्रांड नेता धीरज ओझा*
*और उन्होंने कहा कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में ऐसे जर्जर मकान को चिन्हित किया जा रहा है और जिलाधिकारी को अवगत कराया जा रहा है जिलाधिकारी मदद भी कर रहे हैं*
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.