logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अलीगंज में एसआईबी का छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप एटा। बुधवार को अलीगंज नगर में एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) की टीम ने कर चोरी की आशंका पर औचक छापा मारा, जिससे व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने सराय रोड स्थित बाबा श्याम ट्रेडर्स और सुधीर ट्रेडर्स पर एक साथ पहुंचकर अभिलेखों की जांच शुरू की। छापे के दौरान बिक्री-खरीद रजिस्टर, बिल-बुक, स्टॉक रजिस्टर, टैक्स इनवॉयस और ऑनलाइन रिटर्न से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई। कंप्यूटराइज्ड बिलिंग सिस्टम और वास्तविक स्टॉक का मिलान भी किया गया। बताया जा रहा है कि टैक्स अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई की सूचना फैलते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए व्यापार प्रभावित रहा। खबर लिखे जाने तक जांच जारी थी। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी, तथा आगे भी इस तरह की औचक कार्रवाई जारी रहेगी।

22 hrs ago
user_Deepak Dixit Journalist
Deepak Dixit Journalist
Journalist छाछेना•
22 hrs ago

अलीगंज में एसआईबी का छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप एटा। बुधवार को अलीगंज नगर में एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) की टीम ने कर चोरी की आशंका पर औचक छापा मारा, जिससे व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने सराय रोड स्थित बाबा श्याम ट्रेडर्स और सुधीर ट्रेडर्स पर एक साथ पहुंचकर अभिलेखों की जांच शुरू की। छापे के दौरान बिक्री-खरीद रजिस्टर, बिल-बुक, स्टॉक रजिस्टर, टैक्स इनवॉयस और ऑनलाइन रिटर्न से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई।

कंप्यूटराइज्ड बिलिंग सिस्टम और वास्तविक स्टॉक का मिलान भी किया गया। बताया जा रहा है कि टैक्स अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई की सूचना फैलते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए व्यापार प्रभावित रहा। खबर लिखे जाने तक जांच जारी थी। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी, तथा आगे भी इस तरह की औचक कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मैनपुरी में एकतरफा प्यार की सनक: छात्र का शिक्षिका पर हमला, CCTV में कैद वारदात #Mainpuri #Mainpurinews #hamarakasganj #voiceofkasganj #Ayushbhardwaj #CrimeAlert #cctv
    1
    मैनपुरी में एकतरफा प्यार की सनक: छात्र का शिक्षिका पर हमला, CCTV में कैद वारदात
#Mainpuri #Mainpurinews #hamarakasganj #voiceofkasganj #Ayushbhardwaj #CrimeAlert #cctv
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सिकंदरा राव थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव के निकट एक सड़क हादसा हो गया है जिसमें 30 वर्षीय भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है आपको बता दे आज दिनांक 5 फरवरी दिन गुरुवार को भूपेंद्र पुत्र अशोक कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी नावली अपनी मोटरसाइकिल से सिकंदरा राव से गांव की ओर जा रहा था वही पीछे से एक ऑटो जा रहा था बताया जाता है कि जैसे बाइक फरीदाबाद गांव के निकट पहुंची तो ऑटो चालक की लापरवाही से ओवरटेक करते समय उसको टक्कर मार दी, टक्कर के बाद भूपेंद्र लहूलुआन होकर वही मौके पर गिर गया यह मंजर देख लोगों की भिड़े मौके पर एकत्रित हो गई और तत्काल घायल व्यक्ति को ई रिक्शा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जो डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति की स्थिति देखते हुए तुरंत उपचार चालू कर दिया है
    1
    सिकंदरा राव थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव के निकट एक सड़क हादसा हो गया है जिसमें 30 वर्षीय भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है
आपको बता दे आज दिनांक 5 फरवरी दिन गुरुवार को भूपेंद्र पुत्र अशोक कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी नावली अपनी मोटरसाइकिल से सिकंदरा राव से गांव की ओर जा रहा था वही पीछे से एक ऑटो जा रहा था बताया जाता है कि जैसे बाइक फरीदाबाद गांव के निकट पहुंची तो ऑटो चालक की लापरवाही से ओवरटेक करते समय उसको टक्कर मार दी, टक्कर के बाद भूपेंद्र लहूलुआन होकर वही मौके पर गिर गया यह मंजर देख लोगों की भिड़े मौके पर एकत्रित हो गई और तत्काल घायल व्यक्ति को ई रिक्शा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जो डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति की स्थिति देखते हुए तुरंत उपचार चालू कर दिया है
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पत्रकार योगेन्द्र प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट ट्रक चालक की हत्या: हाईवे पर लूट के लिए बेरहमी से पीटा, लाठियों-सरियों से सिर फोड़ दिया – अस्पताल पहुंचते-पहुंचते गई जान मथुरा। भारतीय राजमार्ग अब सुरक्षित यात्रा का रास्ता नहीं, बल्कि लूट-खसोट और खूनखराबे का अड्डा बन चुका है। मथुरा के भरतपुर कट हाईवे पर एक बार फिर दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। गुड़गांव से बेंगलुरु माल लेकर जा रहे ट्रक चालक अनूप कुमार को लूटपाट के इरादे से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया। हमलावरों ने लाठियां, डंडे और सरिए से उसका सिर फोड़ दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का विवरण बेहद खौफनाक है। अनूप कुमार पुत्र राकेश कुमार, निवासी कुंजलपुर, थाना जलेसर , जिला एटा, गुड़गांव से माल लदा ट्रक लेकर बेंगलुरु की ओर जा रहे थे। मथुरा थाना हाईवे क्षेत्र के भरतपुर कट पर पीछे से एक बलैनो कार तेजी से आई और ट्रक को जबरन रोक दिया। कार से उतरे बदमाशों ने ट्रक को लूटने की कोशिश की। चालक अनूप ने विरोध जताया तो गुस्साए अपराधियों ने उसे ट्रक से उतारकर लाठियों, डंडों और सरियों से जमकर पीटना शुरू कर दिया। हमले इतना क्रूर था कि चालक खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। इसी बीच हाईवे पर अन्य ट्रक चालकों ने गाड़ियां रोकीं और घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनता देख बदमाश घबरा गए और चालक को मरता-कूटता छोड़कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अनूप को तुरंत मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटें, खोपड़ी फटना और अंदरूनी रक्तस्राव जैसी बातें सामने आई हैं – साफ संकेत कि मारपीट जानलेवा थी।पुलिस अब तक असफल, बदमाश बेखौफ घूम रहेथाना हाईवे पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। बलैनो कार और हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला। बदमाश पुलिस की पहुंच से दूर बेखौफ घूम रहे हैं। ट्रक चालकों का कहना है कि हाईवे पर लूट की ऐसी घटनाएं रोज हो रही हैं, लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण अपराधी खुलेआम वारदात अंजाम दे रहे हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख हाईवे अब ड्राइवरों के लिए कब्रिस्तान बन चुके हैं। लूट, मारपीट, हत्या – सब कुछ निर्भीक होकर हो रहा है। प्रशासन की नाकामी से हजारों ट्रक चालक रोज मौत के मुंह में जा रहे हैं। सवाल यह है – कब तक चुप रहेंगे अधिकारी? कब तक हाईवे पर खून बहता रहेगा? अनूप कुमार की मौत सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे ट्रक चालक समुदाय की चीख है। न्याय हो, अपराधियों को फांसी की सजा मिले – तभी हाईवे सुरक्षित कहलाएंगे। (घटना के वीडियो और गवाहों के बयानों के आधार पर रिपोर्ट)
    2
    पत्रकार योगेन्द्र प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट
ट्रक चालक की हत्या: हाईवे पर लूट के लिए बेरहमी से पीटा, लाठियों-सरियों से सिर फोड़ दिया – अस्पताल पहुंचते-पहुंचते गई जान 
मथुरा। भारतीय राजमार्ग अब सुरक्षित यात्रा का रास्ता नहीं, बल्कि लूट-खसोट और खूनखराबे का अड्डा बन चुका है। मथुरा के भरतपुर कट हाईवे पर एक बार फिर दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। गुड़गांव से बेंगलुरु माल लेकर जा रहे ट्रक चालक अनूप कुमार को लूटपाट के इरादे से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया। हमलावरों ने लाठियां, डंडे और सरिए से उसका सिर फोड़ दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का विवरण बेहद खौफनाक है। अनूप कुमार पुत्र राकेश कुमार, निवासी कुंजलपुर, थाना जलेसर , जिला एटा, गुड़गांव से माल लदा ट्रक लेकर बेंगलुरु की ओर जा रहे थे। मथुरा थाना हाईवे क्षेत्र के भरतपुर कट पर पीछे से एक बलैनो कार तेजी से आई और ट्रक को जबरन रोक दिया। कार से उतरे बदमाशों ने ट्रक को लूटने की कोशिश की। चालक अनूप ने विरोध जताया तो गुस्साए अपराधियों ने उसे ट्रक से उतारकर लाठियों, डंडों और सरियों से जमकर पीटना शुरू कर दिया। हमले इतना क्रूर था कि चालक खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। इसी बीच हाईवे पर अन्य ट्रक चालकों ने गाड़ियां रोकीं और घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनता देख बदमाश घबरा गए और चालक को मरता-कूटता छोड़कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अनूप को तुरंत मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटें, खोपड़ी फटना और अंदरूनी रक्तस्राव जैसी बातें सामने आई हैं – साफ संकेत कि मारपीट जानलेवा थी।पुलिस अब तक असफल, बदमाश बेखौफ घूम रहेथाना हाईवे पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। बलैनो कार और हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला। बदमाश पुलिस की पहुंच से दूर बेखौफ घूम रहे हैं। ट्रक चालकों का कहना है कि हाईवे पर लूट की ऐसी घटनाएं रोज हो रही हैं, लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण अपराधी खुलेआम वारदात अंजाम दे रहे हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख हाईवे अब ड्राइवरों के लिए कब्रिस्तान बन चुके हैं। लूट, मारपीट, हत्या – सब कुछ निर्भीक होकर हो रहा है। प्रशासन की नाकामी से हजारों ट्रक चालक रोज मौत के मुंह में जा रहे हैं। सवाल यह है – कब तक चुप रहेंगे अधिकारी? कब तक हाईवे पर खून बहता रहेगा? अनूप कुमार की मौत सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे ट्रक चालक समुदाय की चीख है। न्याय हो, अपराधियों को फांसी की सजा मिले – तभी हाईवे सुरक्षित कहलाएंगे।
(घटना के वीडियो और गवाहों के बयानों के आधार पर रिपोर्ट)
    user_YOGENDRA PRATAP SINGH
    YOGENDRA PRATAP SINGH
    Press Midea Jalesar, Etah•
    16 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के एटा का जलेसर में बना पटना पक्षी विहार अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि, यानी रामसर साइट में चयनित हुआ है। इसके साथ ही पटना पक्षी विहार उत्तर प्रदेश का 11वां रामसर स्थल बन गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा की। रामसर सूची में शामिल होने से न केवल प्रदेश की जैव विविधता को नई पहचान मिली है, बल्कि देश के पर्यावरण संरक्षण प्रयासों को भी मजबूती मिली है। पटना पक्षी विहार अब तक 178 पक्षी प्रजातियों और 252 से ज्यादा वनस्पति प्रजातियों का आश्रय स्थल है। जलीय पक्षियों के संरक्षण के लिहाज़ से इसके महत्व को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्था बर्ड लाइफ इंटरनेशनल ने इसे महत्वपूर्ण पक्षी एवं जैव विविधता क्षेत्र — यानी आईबीए के रूप में भी घोषित किया है। ये इलाका पर्यटन के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र है। विहार परिसर में प्राचीन शिव मंदिर श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। खजूर के घने वन और झील के किनारे पक्षियों का कलरव पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। अक्टूबर के अंत से यहां प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो जाता है। इनमें राजहंस, बार-हेडेड गूज, नीलसर, पिटेल, किंगफिशर, ब्रह्मणी डक, स्नेक बर्ड, कॉमन टील सहित कई देशी-विदेशी प्रजातियां शामिल हैं। पटना पक्षी विहार की स्थापना 1990 में हुई थी। लगभग 108 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस विहार को बड़ी संख्या में प्रवासी और स्थानीय पक्षियों के कारण अभयारण्य घोषित किया गया था। इसका नाम जलेसर तहसील के गांव पटना के नाम पर रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस उपलब्धि पर जनपदवासियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि पटना पक्षी विहार का रामसर सूची में शामिल होना पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने इसे पूरे एटा जनपद के लिए गौरव का क्षण बताते हुए सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। पटना पक्षी विहार की ये अंतरराष्ट्रीय मान्यता एटा को पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की ओर एक बड़ा कदम है। #etah#patnapakshibihar
    4
    उत्तर प्रदेश के एटा का  जलेसर में बना पटना पक्षी विहार अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि, यानी रामसर साइट में चयनित हुआ है। इसके साथ ही पटना पक्षी विहार उत्तर प्रदेश का 11वां रामसर स्थल बन गया है।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा की। रामसर सूची में शामिल होने से न केवल प्रदेश की जैव विविधता को नई पहचान मिली है, बल्कि देश के पर्यावरण संरक्षण प्रयासों को भी मजबूती मिली है।
पटना पक्षी विहार अब तक 178 पक्षी प्रजातियों और 252 से ज्यादा  वनस्पति प्रजातियों का आश्रय स्थल है। जलीय पक्षियों के संरक्षण के लिहाज़ से इसके महत्व को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्था बर्ड लाइफ इंटरनेशनल ने इसे महत्वपूर्ण पक्षी एवं जैव विविधता क्षेत्र — यानी आईबीए के रूप में भी घोषित किया है।
ये इलाका पर्यटन के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र है। विहार परिसर में प्राचीन शिव मंदिर श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। खजूर के घने वन और झील के किनारे पक्षियों का कलरव पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।
अक्टूबर के अंत से यहां प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो जाता है। इनमें राजहंस, बार-हेडेड गूज, नीलसर, पिटेल, किंगफिशर, ब्रह्मणी डक, स्नेक बर्ड, कॉमन टील सहित कई देशी-विदेशी प्रजातियां शामिल हैं।
पटना पक्षी विहार की स्थापना 1990 में हुई थी। लगभग 108 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस विहार को बड़ी संख्या में प्रवासी और स्थानीय पक्षियों के कारण अभयारण्य घोषित किया गया था। इसका नाम जलेसर तहसील के गांव पटना के नाम पर रखा गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस उपलब्धि पर जनपदवासियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि पटना पक्षी विहार का रामसर सूची में शामिल होना पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने इसे पूरे एटा जनपद के लिए गौरव का क्षण बताते हुए सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं।
पटना पक्षी विहार की ये अंतरराष्ट्रीय मान्यता एटा को पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की ओर एक बड़ा कदम है।
#etah#patnapakshibihar
    user_Shri Radhey
    Shri Radhey
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by विकाश यादव मीडिया
    1
    Post by विकाश यादव मीडिया
    user_विकाश यादव मीडिया
    विकाश यादव मीडिया
    जसराना, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ## आप सभी आदर्श साथियों को सुप्रभात
    1
    ## आप सभी आदर्श साथियों को सुप्रभात
    user_Aaryan K
    Aaryan K
    Farmer Patiyali, Kasganj•
    23 hrs ago
  • मैनपुरी में एकतरफा प्यार की सनक: छात्र का शिक्षिका पर हमला, CCTV में कैद वारदात #Mainpuri #Mainpurinews #hamarakasganj #voiceofkasganj #Ayushbhardwaj #CrimeAlert #cctv
    1
    मैनपुरी में एकतरफा प्यार की सनक: छात्र का शिक्षिका पर हमला, CCTV में कैद वारदात
#Mainpuri #Mainpurinews #hamarakasganj #voiceofkasganj #Ayushbhardwaj #CrimeAlert #cctv
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आपको बता दें नीरज कुमार ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया है हमारा भाई बीते 3 दिन पहले घर से काम करने को लेकर पुरानी सब्जी मंडी रोड चौक पर आए हुए थे जब शाम को 5:00 बजे काम का टाइम खत्म हुआ तो मैं घर नहीं लौटे इस संबंध में सभी रिश्तेदारियों में फोन करके उनकी जानकारी ली पर कहीं कोई अता पता नहीं लगा परिजनों को भाई है की कहानी हमारे उनके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए *वही पीड़ित ने आज दिनांक 5 फरवरी दिन गुरुवार को सिकंदरा राव में पुलिस से गुमशुद की प्राथमिक की दर्ज कराई है, उन्होंने बताया है कि वह पहले श्यामपुर मानिकपुर गांव में रहते थे पर काम की तलाश में कुछ दिनों बाद वह अपनी बीवी बच्चों को लेकर सिकंदरा राव के नोखेल मोहल्ले में रहने लगे, वहीं बीते 3 दिन से वह लापता है बीवी बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाते हो कहा है हमारे भाई को सकुशल बरामद करने की कृपा करें*
    3
    आपको बता दें नीरज कुमार ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया है हमारा भाई बीते 3 दिन पहले घर से काम करने को लेकर पुरानी सब्जी मंडी रोड चौक पर आए हुए थे जब शाम को 5:00 बजे काम का टाइम खत्म हुआ तो मैं घर नहीं लौटे इस संबंध में सभी रिश्तेदारियों में फोन करके उनकी जानकारी ली पर कहीं कोई अता पता नहीं लगा परिजनों को भाई है की कहानी हमारे उनके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए 
*वही पीड़ित ने आज दिनांक 5 फरवरी दिन गुरुवार को सिकंदरा राव में पुलिस से गुमशुद की प्राथमिक की दर्ज कराई है, उन्होंने बताया है कि वह पहले श्यामपुर मानिकपुर गांव में रहते थे पर काम की तलाश में कुछ दिनों बाद वह अपनी बीवी बच्चों को लेकर सिकंदरा राव के नोखेल मोहल्ले में रहने लगे, वहीं बीते 3 दिन से वह लापता है बीवी बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है परिजनों ने पुलिस  से गुहार लगाते हो कहा है हमारे भाई को सकुशल बरामद करने की कृपा करें*
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by विकाश यादव मीडिया
    1
    Post by विकाश यादव मीडिया
    user_विकाश यादव मीडिया
    विकाश यादव मीडिया
    जसराना, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.