logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Palwal mein Tej Aandhi aur barish news ke liye sampark Karen

16 hrs ago
user_Ishwar Chauhan
Ishwar Chauhan
पलवल, पलवल, हरियाणा•
16 hrs ago

Palwal mein Tej Aandhi aur barish news ke liye sampark Karen

More news from हरियाणा and nearby areas
  • जम्मू कश्मीर विधान सभा में भारी हंगामा के बीच भारतीय जनता पार्टी विधायक रंधावा जी को मार्शल ने बाहर निकाला। रंधावा जी को ज्यादा हस्तक्षेप पर मार्शल ने बाहर निकाला। पक्ष विपक्ष में टिकी नोक झोक।
    1
    जम्मू कश्मीर विधान सभा में भारी हंगामा के बीच भारतीय जनता पार्टी विधायक रंधावा जी को मार्शल ने बाहर निकाला।
रंधावा जी को ज्यादा हस्तक्षेप पर मार्शल ने बाहर निकाला। पक्ष विपक्ष में टिकी नोक झोक।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • एशियन गेम्स में हरियाणा की बेटियों का जलवा, तिरंगे की शान बढ़ा रहीं बेटियां खेल मंत्री गौरव गौतम ने भारतीय महिला कबड्डी टीम और हरियाणा की खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, कहा—पदकों के साथ लौटेंगी हरियाणा की बेटियां पलवल जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स-2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच हरियाणा की बेटियां भी देश का मान बढ़ा रही हैं। हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता मंत्री गौरव गौतम ने एशियन गेम्स में भारतीय महिला खिलाड़ियों और विशेष रूप से हरियाणा की बेटियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और जज्बे से एक बार फिर साबित किया है कि प्रदेश खेल प्रतिभाओं की धरती है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम में हरियाणा की छह बेटियों की मौजूदगी प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज केवल खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रही हैं। उनकी मेहनत और उपलब्धियां लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। गौरव गौतम ने कहा कि जब भी हरियाणा का कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैदान में उतरता है, तो पूरे प्रदेश की निगाहें उस पर टिकी रहती हैं। खिलाड़ियों के पीछे उनके परिवार, प्रशिक्षकों और प्रदेश की जनता की मेहनत और उम्मीदें जुड़ी होती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों में पदक जीतने की क्षमता और जुनून है तथा उन्हें पूरा विश्वास है कि एशियन गेम्स से प्रदेश के खिलाड़ी पदकों की सौगात लेकर लौटेंगे। खेल मंत्री बोले—बेटियों की सफलता पूरे प्रदेश की सफलता खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने देश और प्रदेश को गौरवान्वित करने का सिलसिला लगातार जारी रखा है। कबड्डी जैसे खेल में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन टीमवर्क, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति का उदाहरण है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, उनके कोच और परिवारों को भी शुभकामनाएं दीं। गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। ‘मिशन ओलंपिक-2036’ के माध्यम से प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर से ही तराशने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा खेलों और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। खेलो इंडिया सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश में खेलों का वातावरण मजबूत हुआ है और इसका सकारात्मक प्रभाव अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में दिखाई दे रहा है। हरियाणा लौटने पर खिलाड़ियों का होगा भव्य स्वागत खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के हरियाणा लौटने पर उनका जोरदार स्वागत और सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रदेश के युवाओं के रोल मॉडल हैं और उनकी उपलब्धियों को पूरे सम्मान के साथ जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि अपने भविष्य और व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम मानें। गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और सरकार का प्रयास है कि हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले। एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की तैयारियों और मुकाबलों को लेकर देशभर में उत्साह है। 26 सितंबर को महिला कबड्डी का स्वर्ण पदक मुकाबला निर्धारित था; इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।‌‌ गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की बेटियां जिस आत्मविश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहरा रही हैं, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए नई प्रेरणा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य और शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
    1
    एशियन गेम्स में हरियाणा की बेटियों का जलवा, तिरंगे की शान बढ़ा रहीं बेटियां खेल मंत्री गौरव गौतम ने भारतीय महिला कबड्डी टीम और हरियाणा की खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, कहा—पदकों के साथ लौटेंगी हरियाणा की बेटियां

पलवल जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स-2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच हरियाणा की बेटियां भी देश का मान बढ़ा रही हैं। हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता मंत्री गौरव गौतम ने एशियन गेम्स में भारतीय महिला खिलाड़ियों और विशेष रूप से हरियाणा की बेटियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और जज्बे से एक बार फिर साबित किया है कि प्रदेश खेल प्रतिभाओं की धरती है।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम में हरियाणा की छह बेटियों की मौजूदगी प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज केवल खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रही हैं। उनकी मेहनत और उपलब्धियां लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
गौरव गौतम ने कहा कि जब भी हरियाणा का कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैदान में उतरता है, तो पूरे प्रदेश की निगाहें उस पर टिकी रहती हैं। खिलाड़ियों के पीछे उनके परिवार, प्रशिक्षकों और प्रदेश की जनता की मेहनत और उम्मीदें जुड़ी होती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों में पदक जीतने की क्षमता और जुनून है तथा उन्हें पूरा विश्वास है कि एशियन गेम्स से प्रदेश के खिलाड़ी पदकों की सौगात लेकर लौटेंगे।
खेल मंत्री बोले—बेटियों की सफलता पूरे प्रदेश की सफलता
खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने देश और प्रदेश को गौरवान्वित करने का सिलसिला लगातार जारी रखा है। कबड्डी जैसे खेल में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन टीमवर्क, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति का उदाहरण है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, उनके कोच और परिवारों को भी शुभकामनाएं दीं।
गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। ‘मिशन ओलंपिक-2036’ के माध्यम से प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर से ही तराशने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा खेलों और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। खेलो इंडिया सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश में खेलों का वातावरण मजबूत हुआ है और इसका सकारात्मक प्रभाव अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में दिखाई दे रहा है।
हरियाणा लौटने पर खिलाड़ियों का होगा भव्य स्वागत
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के हरियाणा लौटने पर उनका जोरदार स्वागत और सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रदेश के युवाओं के रोल मॉडल हैं और उनकी उपलब्धियों को पूरे सम्मान के साथ जनता के सामने रखा जाएगा।
उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि अपने भविष्य और व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम मानें। गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और सरकार का प्रयास है कि हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले।
एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की तैयारियों और मुकाबलों को लेकर देशभर में उत्साह है। 26 सितंबर को महिला कबड्डी का स्वर्ण पदक मुकाबला निर्धारित था; इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।‌‌
गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की बेटियां जिस आत्मविश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहरा रही हैं, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए नई प्रेरणा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य और शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist Palwal, Haryana•
    16 hrs ago
  • Palwal mein Tej Aandhi aur barish news ke liye sampark Karen
    1
    Palwal mein Tej Aandhi aur barish news ke liye sampark Karen
    user_Ishwar Chauhan
    Ishwar Chauhan
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • बागवानी विभाग की सहायता से किसान मोहित कुमार ने अपनाई लहसुन की खेती *- एक एकड़ में मसाला फसल की खेती से मिला आर्थिक लाभ* *- 30 हजार रुपए की विभागीय सहायता से खेती को मिला प्रोत्साहन* *- लहसुन की खेती ने परिवार की आर्थिक स्थिति को दिया सहारा* *- मोहित कुमार ने सरकार और बागवानी विभाग का जताया आभार* *पलवल, 26 सितंबर।* जिला पलवल के हथीन क्षेत्र के गांव नांगल जाट निवासी किसान मोहित कुमार पुत्र देवी राम ने हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शुरू की गई बागवानी विभाग की योजना का लाभ उठाते हुए एक एकड़ भूमि में लहसुन की खेती की। उन्होंने मसाला फसल के रूप में लहसुन की खेती को अपनाकर न केवल पारंपरिक खेती से अलग विकल्प चुना, बल्कि विभागीय सहायता से अपनी आय बढ़ाने की दिशा में भी कदम बढ़ाया। किसान मोहित कुमार के अनुसार, बागवानी विभाग की ओर से उन्हें 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस सहायता से खेती में सहयोग मिला और इससे प्राप्त आमदनी से उनके परिवार के भरण-पोषण में भी अच्छी मदद हुई। उन्होंने सरकार और बागवानी विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग से मिली सहायता उनके लिए आर्थिक रूप से काफी उपयोगी साबित हुई है। मोहित कुमार ने कहा कि किसानों को बागवानी एवं मसाला फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने वाली सरकारी योजनाएं खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी उपलब्ध योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। 000
    1
    बागवानी विभाग की सहायता से किसान मोहित कुमार ने अपनाई लहसुन की खेती
*- एक एकड़ में मसाला फसल की खेती से मिला आर्थिक लाभ*
*- 30 हजार रुपए की विभागीय सहायता से खेती को मिला प्रोत्साहन*
*- लहसुन की खेती ने परिवार की आर्थिक स्थिति को दिया सहारा*
*- मोहित कुमार ने सरकार और बागवानी विभाग का जताया आभार*
*पलवल, 26 सितंबर।*
जिला पलवल के हथीन क्षेत्र के गांव नांगल जाट निवासी किसान मोहित कुमार पुत्र देवी राम ने हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शुरू की गई बागवानी विभाग की योजना का लाभ उठाते हुए एक एकड़ भूमि में लहसुन की खेती की। उन्होंने मसाला फसल के रूप में लहसुन की खेती को अपनाकर  न केवल पारंपरिक खेती से अलग विकल्प चुना, बल्कि विभागीय सहायता से अपनी आय बढ़ाने की दिशा में भी कदम बढ़ाया।
किसान मोहित कुमार के अनुसार, बागवानी विभाग की ओर से उन्हें 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस सहायता से खेती में सहयोग मिला और इससे प्राप्त आमदनी से उनके परिवार के भरण-पोषण में भी अच्छी मदद हुई। उन्होंने सरकार और बागवानी विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग से मिली सहायता उनके लिए आर्थिक रूप से काफी उपयोगी साबित हुई है।
मोहित कुमार ने कहा कि किसानों को बागवानी एवं मसाला फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने वाली सरकारी योजनाएं खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी उपलब्ध योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • श्रीराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मनाया गया विश्व फार्मेसी दिवस जागरूकता रैली और नुक्कड नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को दवाइयों के सही उपयोग के प्रति किया जागरूक पलवल। श्रीराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पलवल द्वारा आज विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के लगभग 650 छात्रों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों से होते हुए ओरंगाबाद गांव तक रैली निकाली और लोगों को दवाइयों के सही उपयोग के प्रति जागरूक किया। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एस.के. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को एंटीबायोटिक दवाइयों के सही उपयोग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी में समय पर चिकित्सकीय जांच करवानी चाहिए और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाइयां लेनी चाहिए। बिना चिकित्सकीय सलाह के अपनी मर्जी से दवा लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन समिति के निर्देश एवं सहयोग से भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आसपास के गांवों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। फार्मेसी कॉलेज की प्राचार्य डॉ ममता ने बताया कि एंटीबायोटिक दवाइयों का गलत उपयोग स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है और भविष्य में गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश कुमार मंगला ने बताया कि विद्यार्थियों ने रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और दवाइयों के सुरक्षित उपयोग का संदेश दिया। इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र कुमार ने रैली को कॉलेज परिसर से गाँव के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. संजय मिश्रा, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय यादव, इंदु शर्मा, डॉ. राम नरेश, डॉ. तृप्ति मंगला, डॉ. कैलाश, डॉ. राहुल अग्रवाल, प्रियंका सोनी, सुदेश,वर्षा, वीरपाल, औरंगाबाद के जिला पार्षद संजय, सरपंच राजू, राम किशन, गिर्राज फौजी, नवीन तथा रघुवीर सहित अन्य प्रोफेसर एवं कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।
    1
    श्रीराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मनाया गया विश्व फार्मेसी दिवस
जागरूकता रैली और नुक्कड नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को दवाइयों के सही उपयोग के प्रति किया जागरूक
पलवल। श्रीराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पलवल द्वारा आज विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के लगभग 650 छात्रों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों से होते हुए ओरंगाबाद गांव तक रैली निकाली और लोगों को दवाइयों के सही उपयोग के प्रति जागरूक किया।
कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एस.के. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को एंटीबायोटिक दवाइयों के सही उपयोग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी में समय पर चिकित्सकीय जांच करवानी चाहिए और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाइयां लेनी चाहिए। बिना चिकित्सकीय सलाह के अपनी मर्जी से दवा लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। 
डॉ. गुप्ता ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन समिति के निर्देश एवं सहयोग से भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आसपास के गांवों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
फार्मेसी कॉलेज की प्राचार्य डॉ ममता ने बताया कि एंटीबायोटिक दवाइयों का गलत उपयोग स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है और भविष्य में गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है।
कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश कुमार मंगला ने बताया कि विद्यार्थियों ने रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और दवाइयों के सुरक्षित उपयोग का संदेश दिया।
इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र कुमार ने रैली को कॉलेज परिसर से गाँव के लिए रवाना किया।
कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. संजय मिश्रा, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय यादव, इंदु शर्मा, डॉ. राम नरेश, डॉ. तृप्ति मंगला, डॉ. कैलाश, डॉ. राहुल अग्रवाल, प्रियंका सोनी, सुदेश,वर्षा, वीरपाल, औरंगाबाद के जिला पार्षद संजय, सरपंच राजू, राम किशन, गिर्राज फौजी, नवीन तथा रघुवीर सहित अन्य प्रोफेसर एवं कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।
    user_तेज़24न्यूज
    तेज़24न्यूज
    बड़खल, फरीदाबाद, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • Post by Piyush Rajput
    1
    Post by Piyush Rajput
    user_Piyush Rajput
    Piyush Rajput
    फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • पलवल जे.के टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वाइस प्रेजिडेंट बलजीत सिंह डागर ने कहा कि गांव मंडकोला में बाबा नंद दास का पवित्र तालाब बना हुआ है। जिसकी हालत बहुत खराब थी। मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते है। आसपास के गांवों के लोगों ने आग्रह किया कि तालाब का जीर्णोद्धार किया जाए। इस बारे में जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पहल करते हुए सहगल फाउंडेशन के सहयोग करते हुए सीएसआर स्कीम तहत तालाब का जीर्णोद्धार किया गया है। तालाब की चारदीवारी कर सौन्दर्यकरण को बढ़ावा दिया गया है। तालाब का पानी स्वच्छ कर दिया गया है। अब मंदिर आने वाले श्रद्धालु तालाब में स्नान कर मंदिर के दर्शन कर सकते है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के सहयोग से आगे भी समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेगें। बलजीत डागर ने कहा कि जे.के टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड सीएसआर स्कीम के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। गरीब बेटियों को शिक्षित करने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि हर साल 500 गरीब बेटियों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। वहीं मुरैना के पास किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए बारिश के पानी का संरक्षण करने के लिए चेक डैम बनाया है। जिसके माध्यम से 100 गांवों के किसान सिंचाई का कार्य करते है। इसके अलावा चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। मेडिकल हेल्थ कैंप लगाए जा रहे है। सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अभी तक करीब 2 लाख वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई और निशुल्क चिश्मा उपलब्ध करवाया गया है।
    3
    पलवल जे.के टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वाइस प्रेजिडेंट बलजीत सिंह डागर ने कहा कि गांव मंडकोला में बाबा नंद दास का पवित्र तालाब बना हुआ है। जिसकी हालत बहुत खराब थी। मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते है। आसपास के गांवों के लोगों ने आग्रह किया कि तालाब का जीर्णोद्धार किया जाए। इस बारे में जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पहल करते हुए सहगल फाउंडेशन के सहयोग करते हुए सीएसआर स्कीम तहत तालाब का जीर्णोद्धार किया गया है। तालाब की चारदीवारी कर सौन्दर्यकरण को बढ़ावा दिया गया है। तालाब का पानी स्वच्छ कर दिया गया है। अब मंदिर आने वाले श्रद्धालु तालाब में स्नान कर मंदिर के दर्शन कर सकते है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के सहयोग से आगे भी समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेगें।
बलजीत डागर ने कहा कि जे.के टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड सीएसआर स्कीम के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। गरीब बेटियों को शिक्षित करने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि हर साल 500 गरीब बेटियों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। वहीं मुरैना के पास किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए बारिश के पानी का संरक्षण करने के लिए चेक डैम बनाया है। जिसके माध्यम से 100 गांवों के किसान सिंचाई का कार्य करते है। इसके अलावा चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। मेडिकल हेल्थ कैंप लगाए जा रहे है। सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अभी तक करीब 2 लाख वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई और निशुल्क चिश्मा उपलब्ध करवाया गया है।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist Palwal, Haryana•
    16 hrs ago
  • फ़रीदाबाद- संजय कॉलोनी में सरिया स्टैंड हटाने को लेकर विवाद, हवाई फायरिंग और मारपीट फ़रीदाबाद- संजय कॉलोनी में सरिया स्टैंड हटाने को लेकर विवाद, हवाई फायरिंग और मारपीट
    1
    फ़रीदाबाद- संजय कॉलोनी में सरिया स्टैंड हटाने को लेकर विवाद, हवाई फायरिंग और मारपीट
फ़रीदाबाद- संजय कॉलोनी में सरिया स्टैंड हटाने को लेकर विवाद, हवाई फायरिंग और मारपीट
    user_Himanshu
    Himanshu
    फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.