logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी रंगदारी से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार 16 मार्च को विक्रम सिंह दानू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गोपाल बनवासी नामक व्यक्ति ने उनके होटल भवन को अवैध बताकर उसे ध्वस्त कराने की धमकी दी और 40 हजार रुपये वसूलने के साथ ही 2.5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। शिकायत के आधार पर कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच तेज की गई और 21 मार्च को आरोपी गोपाल चन्द्र बनवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

on 22 March
user_Vinod Joshi
Vinod Joshi
Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
on 22 March

रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी रंगदारी से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार 16 मार्च को विक्रम सिंह दानू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गोपाल बनवासी नामक व्यक्ति ने उनके होटल भवन को अवैध बताकर उसे ध्वस्त कराने की धमकी दी और 40 हजार रुपये वसूलने के साथ ही 2.5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। शिकायत के आधार पर कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच तेज की गई और 21 मार्च को आरोपी गोपाल चन्द्र बनवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत थाना लमगड़ा पुलिस ने बिना नंबर स्कूटी से नशा तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 920 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 1.84 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धौलाकुड़िया तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बिना नंबर स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलवंत सिंह (39) पुत्र उमेद सिंह, निवासी ग्राम कोटला, पोस्ट बेडचुला, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लमगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही स्कूटी को भी सीज कर दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेश कोहली, हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी और हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह शामिल रहे।
    1
    अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत थाना लमगड़ा पुलिस ने बिना नंबर स्कूटी से नशा तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 920 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 1.84 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धौलाकुड़िया तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बिना नंबर स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलवंत सिंह (39) पुत्र उमेद सिंह, निवासी ग्राम कोटला, पोस्ट बेडचुला, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लमगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही स्कूटी को भी सीज कर दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेश कोहली, हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी और हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह शामिल रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    10 hrs ago
  • विडियो देखें- मध्यप्रदेश भोपाल से लूट का लाइव वीडिओ आया सामने..
    1
    विडियो देखें- मध्यप्रदेश 
भोपाल से लूट का लाइव वीडिओ आया सामने..
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • *हल्द्वानी- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में की रबी फसल की क्रॉप कटिंग* *क्रॉप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज, उत्पादन, उत्पादकता के आंकड़े किए जाते हैं तैयार-जिलाधिकारी* हल्द्वानी 4 अप्रैल 2026 सूवि। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील के ग्राम हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में रबी की फसल में क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया संपन्न जिलाधिकारी द्वारा किसान नागेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह के खेत में 43.3 वर्ग मीटर के प्लाट पर जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी पर फसल कटाई प्रयोग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों द्वारा उत्पादित की जा रही फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने स्थानीय कृषकों को फसल क्षति से होने वाली हानि से बचने के लिए फसल बीमा कराने हेतु परामर्श दिया। *मौके पर जिलाधिकारी द्वारा फसल कटाई की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्रॉप कटिंग कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपादित किया जाए, जिससे फसल उत्पादन का सही आकलन सुनिश्चित हो सके।* जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग कृषि क्षेत्र में फसल उत्पादन के वैज्ञानिक एवं वास्तविक आकलन का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से प्रति हेक्टेयर उपज का सटीक आंकलन प्राप्त होता है, जो शासन द्वारा समर्थन मूल्य निर्धारण, खाद्यान्न खरीद एवं विभिन्न कृषि योजनाओं के संचालन में सहायक होता है। साथ ही, यह प्रक्रिया Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के अंतर्गत किसानों को क्षतिपूर्ति (बीमा दावा) प्रदान करने का आधार भी बनती है। इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, कानूनगो बृजेश कुमार, राजस्व उप निरीक्षक अरुण वर्मा, अपर सांख्यिकी अधिकारी महेन्द्र सिंह डांगी एवं मीना नेगी तथा बीमा कंपनी एजेंट हेम सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    *हल्द्वानी- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में की रबी फसल की क्रॉप कटिंग*
*क्रॉप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज, उत्पादन, उत्पादकता के आंकड़े किए जाते हैं तैयार-जिलाधिकारी*  
हल्द्वानी 4 अप्रैल 2026 
सूवि।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील के ग्राम हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में रबी की फसल में क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया संपन्न
जिलाधिकारी द्वारा किसान नागेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह के खेत में 43.3 वर्ग मीटर के प्लाट पर जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी पर फसल कटाई प्रयोग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों द्वारा उत्पादित की जा रही फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। 
जिलाधिकारी ने स्थानीय कृषकों को फसल क्षति से होने वाली हानि से बचने के लिए फसल बीमा कराने हेतु परामर्श दिया। 
*मौके पर जिलाधिकारी द्वारा फसल कटाई की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्रॉप कटिंग कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपादित किया जाए, जिससे फसल उत्पादन का सही आकलन सुनिश्चित हो सके।*
जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग कृषि क्षेत्र में फसल उत्पादन के वैज्ञानिक एवं वास्तविक आकलन का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से प्रति हेक्टेयर उपज का सटीक आंकलन प्राप्त होता है, जो शासन द्वारा समर्थन मूल्य निर्धारण, खाद्यान्न खरीद एवं विभिन्न कृषि योजनाओं के संचालन में सहायक होता है। साथ ही, यह प्रक्रिया Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के अंतर्गत किसानों को क्षतिपूर्ति (बीमा दावा) प्रदान करने का आधार भी बनती है।
इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, कानूनगो बृजेश कुमार, राजस्व उप निरीक्षक अरुण वर्मा, अपर सांख्यिकी अधिकारी महेन्द्र सिंह डांगी एवं मीना नेगी तथा बीमा कंपनी एजेंट हेम सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • मशहूर लोक गायक बिशन लोबियाल का कत्यूर महोत्सव गरुड़ में हार्दिक अभिनंदन
    1
    मशहूर लोक गायक बिशन लोबियाल का कत्यूर महोत्सव गरुड़ में हार्दिक अभिनंदन
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • इस बच्चे को फ़ौजी ललित मोहन जोशी का पूरा गीत याद... एक्टिंग भी एक दम बिंदास...
    1
    इस बच्चे को फ़ौजी ललित मोहन जोशी का पूरा गीत याद... एक्टिंग भी एक दम बिंदास...
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    4
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • उत्तराखंड सरकार आवारा पशु पालने पर 12 हजार रुपये प्रति महीने तक देगी, जान लीजिए स्कीम पिथौरागढ़ के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य निराश्रित घूम रहे मवेशियों को आश्रय, भोजन और स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराने के साथ ही उनसे फसलों को बचाना भी है। देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने आवारा पशुओं को सड़कों और खेतों से हटाने के लिए दो योजनाएं शुरू की हैं जिनके तहत इन मवेशियों को आश्रय देने वाले लोग हर माह 12 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पशुपालन विभाग की ये योजनाएं केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि ने बताया कि ग्राम गौर सेवक योजना के अंतर्गत अधिकतम पांच नर आवारा पशुओं को पालने वाले को 80 रु प्रति पशु के हिसाब से पैसे दिए जाएंगे जबकि उन पशुओं को निशुल्क स्वास्थ्य देखभाल भी उपलब्ध करायी जाएगी। इस प्रकार, पांच नर आवारा पशुओं को रखने वालों को पशुपालन विभाग 12 हजार रुपये प्रतिमाह देगा। उन्होंने बताया कि जिले में अभी इस योजना का लाभ छह व्यक्ति उठा रहे हैं। शर्मा ने बताया कि दूसरी योजना 'गौशाला योजना' के नाम से शुरू की गयी है जिसमें कोई व्यक्ति अपने गौसदन में किसी भी संख्या में निराश्रित पशुओं को रख सकता है जिसके लिए उसे 80 रु प्रति पशु के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया, 'जिले के मुनस्यारी और बारावे में दो गौशालाएं चल रही हैं जिनमें कुल 225 निराश्रित पशुओं को आश्रय और भोजन मिल रहा है।'
    1
    उत्तराखंड सरकार आवारा पशु पालने पर 12 हजार रुपये प्रति महीने तक देगी, जान लीजिए स्कीम
पिथौरागढ़ के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य निराश्रित घूम रहे मवेशियों को आश्रय, भोजन और स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराने के साथ ही उनसे फसलों को बचाना भी है।
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने आवारा पशुओं को सड़कों और खेतों से हटाने के लिए दो योजनाएं शुरू की हैं जिनके तहत इन मवेशियों को आश्रय देने वाले लोग हर माह 12 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पशुपालन विभाग की ये योजनाएं केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हैं।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि ने बताया कि ग्राम गौर सेवक योजना के अंतर्गत अधिकतम पांच नर आवारा पशुओं को पालने वाले को 80 रु प्रति पशु के हिसाब से पैसे दिए जाएंगे जबकि उन पशुओं को निशुल्क स्वास्थ्य देखभाल भी उपलब्ध करायी जाएगी।
इस प्रकार, पांच नर आवारा पशुओं को रखने वालों को पशुपालन विभाग 12 हजार रुपये प्रतिमाह देगा। उन्होंने बताया कि जिले में अभी इस योजना का लाभ छह व्यक्ति उठा रहे हैं।
शर्मा ने बताया कि दूसरी योजना 'गौशाला योजना' के नाम से शुरू की गयी है जिसमें कोई व्यक्ति अपने गौसदन में किसी भी संख्या में निराश्रित पशुओं को रख सकता है जिसके लिए उसे 80 रु प्रति पशु के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया, 'जिले के मुनस्यारी और बारावे में दो गौशालाएं चल रही हैं जिनमें कुल 225 निराश्रित पशुओं को आश्रय और भोजन मिल रहा है।'
    user_Hariharan
    Hariharan
    Dugnakuri, Bageshwar•
    14 hrs ago
  • विडियो देखें- राजस्थान भटका हुआ, दिशाहीन लीडर भी छाप छोड़ता है। ऐसी ही सही... ये हैं राणावास ग्राम पंचायत की भोली भाली जनता के डांवाडोल सरपंच। सुबह-सुबह शराब के नशे में चूर और बाजार में दुकानदार, बस वालो को, पुलिस वालो को अपनी सरपंची का रोब दिखा रहे थे। राजस्थान पुलिस से उलझ पड़े और हो गई ठीक-ठाक मेहमाननवाजी
    1
    विडियो देखें- राजस्थान 
भटका हुआ, दिशाहीन लीडर भी छाप छोड़ता है। ऐसी ही सही...
ये हैं राणावास ग्राम पंचायत की भोली भाली जनता के डांवाडोल सरपंच। सुबह-सुबह शराब के नशे में चूर और बाजार में दुकानदार, बस वालो को, पुलिस वालो को अपनी सरपंची का रोब दिखा रहे थे। राजस्थान पुलिस से उलझ पड़े और हो गई ठीक-ठाक मेहमाननवाजी
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.