Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवा शरीफ दरगाह के पास युवक से मारपीट, माथे का तिलक धुलवाया; वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में देवा शरीफ दरगाह के पास युवक से मारपीट, माथे का तिलक धुलवाया; वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में
Public News Network24
देवा शरीफ दरगाह के पास युवक से मारपीट, माथे का तिलक धुलवाया; वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में देवा शरीफ दरगाह के पास युवक से मारपीट, माथे का तिलक धुलवाया; वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में
More news from Barabanki and nearby areas
- देवा शरीफ दरगाह के पास युवक से मारपीट, माथे का तिलक धुलवाया; वीडियो वायरल, आरोपी हिरासत में1
- अवसानेश्वर #महादेव मन्दिर से 20 #लाख की चांदी #चोरी करने वाला गिरफ्तार...! आनंद कुमार क्राइम रिपोर्टर इंचार्ज बाराबंकी महादेव मंदिर से #चांदी का छत्र, #शिवलिंग का अरघा किया था चोरी दूसरे दिन चोरी का छत्र गलाया का ज्वेलर्स को बेचा ज्वेलर्स भी गिरफ्तार छत्र चोरी करने वाला चोर #वीरेंद्र कुमार निवासी कछवा, सुबेहा ज्वेलर्स जय विश्वकर्मा, मदारपुर तिराहा कोठी को पुलिस ने भेजा जेल #गूगल पर मोबाइल में फोटो देख कर बनाया चोरी का प्लान बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर से तीन दिन पहले हुई थी चोरी लगातार गुगल पर मंदिर करता था सर्च1
- बाराबंकी *कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़, सतत निगरानी के निर्देश : डीएम* *प्रशासन की व्यापक तैयारी, सुरक्षा व सुविधा के पुख्ता इंतजाम* *ठहराव के लिए रैन बसेरों व आश्रय स्थलों की व्यापक व्यवस्था* बाराबंकी 06 फरवरी-:शिवरात्रि (फाल्गुनी मेला–2026) के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा लोधेस्वर महादेवा मेला क्षेत्र तहसील रामनगर का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर, स्नान घाटों, दर्शन पथ, मेला क्षेत्र एवं प्रमुख आवागमन मार्गों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 05 जोन एवं 09 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इनके साथ उनके काउंटरपार्ट पुलिस अधिकारियों की भी तैनाती की गई है, जिससे प्रशासनिक एवं पुलिस स्तर पर प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जा सके। भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक एवं प्रभावी इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख स्थलों पर मजबूत बैरिकेडिंग, नियंत्रित प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा निरंतर निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा प्राप्त हो सके। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहराव हेतु मेला क्षेत्र एवं उसके आसपास व्यापक स्तर पर रैन बसेरों एवं अस्थायी आश्रय स्थलों की व्यवस्था की गई है। इन स्थलों पर पेयजल, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं/कांवड़ियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता इसके लिए सतत निगरानी के निर्देश दिए गए है। उन्होंने निर्देश दिए कि मेला अवधि के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सतत निगरानी के साथ कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थलों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुनिश्चित की जाए। समस्त सीसीटीवी फीड की सतत मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम को 24×7 क्रियाशील रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावी बैरिकेडिंग, निरंतर पुलिस गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रद्धालुओं एवं उपस्थित पत्रकार बंधुओं से मेला व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया गया, जिसमें सभी ने एक स्वर में प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान सीडीओ श्री अन्ना सुदन, एडीएम श्री निरंकार सिंह, एएसपी श्री विकास चंद्र त्रिपाठी, जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम रामनगर सुश्री गुंजिता अग्रवाल सहित सभी सम्बन्धित जनपदस्तरीय अधिकारी व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार2
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी *महादेवा शिवरात्रि मेला, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, पुख्ता इंतजाम के निर्देश* बाराबंकी में शिवरात्रि मेले के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने गुरुवार को रामनगर तहसील स्थित लोधेश्वर महादेवा मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, स्नान घाट, दर्शन मार्ग, मेला क्षेत्र और प्रमुख आवागमन मार्गों पर की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए मेला क्षेत्र को पाँच जोन और नौ सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट और प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके साथ पुलिस अधिकारियों की भी तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर बेहतर समन्वय बना रहे। इसके लिए मेला क्षेत्र को पाँच जोन और नौ सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट और प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके साथ पुलिस अधिकारियों की भी तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर बेहतर समन्वय बना रहे। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने मजबूत बैरिकेडिंग, नियंत्रित प्रवेश-निकास व्यवस्था और सतत निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन उपलब्ध कराना है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेला क्षेत्र और उसके आसपास रैन बसेरों तथा अस्थायी आश्रय स्थलों की व्यवस्था की गई है। इन स्थलों पर पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए। सभी कैमरों की सतत निगरानी के लिए कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा गया है।4
- लखनऊ के गाजीपुर थाने पर सोमवार को वाल्मीकि समाज के हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन स्थानीय पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया, जिन्हें बस्तौली गांव में एक परिवार के घर खाली कराए जाने के खिलाफ चल रहे धरने से उठाया गया था। प्रदर्शनकारी पार्षद की तत्काल रिहाई की मांग कर रहे थे।1
- स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी व 07 हजार रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त औजार बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट -1
- *महाशिवरात्रि व श्री लोधेश्वर महादेव फाल्गुनी मेला के दृष्टिगत यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट-*1