Shuru
Apke Nagar Ki App…
फातेहुर यू पी में स्मार्ट एन मीटर के भारी विल पर भड़का जनता का गुस्सा
Vinod shriwastva
फातेहुर यू पी में स्मार्ट एन मीटर के भारी विल पर भड़का जनता का गुस्सा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 👉*धड़ल्ले से हो रही हरे नीम के पेड़ की कटाई वन विभाग के कार्य प्रणाली पर उठे सवाल पर उठे* 👉*स्थानीय ठेकेदार लकड़ी माफिया संजय का नाम सुर्खियों पर वायरल* 👉*खुलेआम बेखौफ होकर इलेक्ट्रॉनिक आरा से हरे नीम के पेड़ों कराता है कत्ल* 👉*असोथर थाना के सरकंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के खाटू का डेरा में हरे नीम के पेड़ की हो रही कटाई स्थानीय पुलिस एवं बन विभाग मौन* *फतेहपुर* 👉असोथर थाने के *सरकंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के खाटू का डेरा मजरे सरकंडी गांव* में खभरा के डेरा गांव का स्थानीय ठेकेदार लकड़ी माफिया संजय नामक सुर्ख़ियों में वायरस है। जो वन विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन धड़ल्ले से हरे पेड़ों की कटाई कराता है। जिसका आज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इसके बाद भी विभाग वन माफियाओं पर शिकंजा नहीं कस पा रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन भी इस तरफ अनदेखी कर रहा है। सूत्र बताते हैं कि ये लकड़ी माफिया कई महीनो से लगातार हरे पेड़ों का खुलेआम इलेक्ट्रॉनिक आरा से कत्ल करवाता चला आ रहा है।पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने के कारण इस पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। वन माफियाओं पर रोकथाम नहीं होने के कारण जहां कभी घना बगीचा हुआ करता था, वहां पर अब ठूंठ ही नजर आते हैं।इस समय सागौन के अलावा नीम आम, जामुन, बरगद प्रजाति के पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से जारी है। इन पेड़ों की हो रही कटाई से बाग़ बगीचे को तो नुकसान हो रहा है। सालों से हो रही लगातार अवैध कटाई ने जहां मानवीय जीवन को प्रभावित किया है। वहीं, इससे मौसम को भी असंतुलित कर दिया है।हरे नीम के पेड़ की कटाई का ताजा मामला असोथर थाने के सरकंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में खाटू का डेरा गांव से संबंधित है। जहां गांव मे मंगलवार की दोपहर हरा नीम का पेड़ काटा जा रहा था। स्थानीय पुलिस और वन विभाग सोता रहा। ऐसे ही रोजाना कहीं, न कही हरे पेड़ों की कटाई का कार्य धड़ल्ले से जारी है। देखना यह है कि आखिर वन विभाग कब तक इन माफिया पर कठोर कार्रवाई करता है।1
- Post by Sandeep tvnews1
- फतेहपुर में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला,लूट और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप जनपद के औंग थाना क्षेत्र अंतर्गत परसदेपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर कथित दबंगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि खेत में काम कर रही महिला को बेरहमी से पीटा गया, गहने लूटे गए और कपड़े फाड़कर अभद्रता की कोशिश की गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 की शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच पुष्पा देवी पत्नी संकठा प्रसाद पाण्डेय अपने खेत में उड़द की निराई कर रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर उनके खेत से जबरन निकलने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि विवेक पाण्डेय, रज्जन पाण्डेय, सर्वेश, अखिलेश, गिरधारी और पूर्व प्रधान श्याम दीक्षित सहित अन्य लोगों ने मिलकर महिला पर हमला कर दिया। डंडों, लात-घूंसों से मारपीट में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमले के दौरान मंगलसूत्र और तोड़िया लूट ली गई, वहीं कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने का भी प्रयास किया गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे बेटे शशांक ने 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची और 108 एंबुलेंस से घायल महिला को पहले जहानाबाद पीएचसी और फिर सदर अस्पताल फतेहपुर रेफर किया गया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित संकठा प्रसाद पाण्डेय का कहना है कि वह सीमित जमीन के सहारे जीवन यापन करते हैं, जबकि आरोपित पक्ष प्रभावशाली और संपन्न है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी उनके खेत तक जाने वाली नाली को तोड़कर अपने कब्जे में लिया गया था। इस पूरे मामले में उन्होंने औंग थाना पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आवेदन देने के बावजूद न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही समय पर मेडिकल कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संज्ञान लेते हुए औंग थाना पुलिस को सख्त व निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कानून सभी के लिए समान है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।2
- Post by Vinod shriwastva1
- Post by Press Ashish Tripathi1
- रायबरेली जिले के डलमऊ गंगा घाट पुल पर आए दिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। ओवरलोड ट्रकों और डंपरों की आवाजाही के कारण यह समस्या लगातार बढ़ रही है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाले लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। बताया जा रहा है कि डलमऊ क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों और डंपरों का संचालन धड़ल्ले से जारी है। इन वाहनों पर प्रशासन या परिवहन विभाग (RTO) का कोई नियंत्रण नहीं दिख रहा है, जिससे वे मनमानी कर रहे हैं।1
- रायबरेली जिले के खीरो थाना क्षेत्र में निहस्था हाईवे पर देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने शादी समारोह में अगवानी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बारातियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।यह घटना तब हुई जब लालगंज क्षेत्र के खजूर गांव से निहस्था गांव बारात पहुंची थी। तभी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई तीन अन्य की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। जहां हालात गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।मृतक की पहचान डलमऊ थाना क्षेत्र के जांगीराबाद निवासी त्रिलोकी यादव के रूप में हुई है। घायलों में ऋषभ,अमरेंद्र कुमार जहांगीराबाद, डलमऊ के रहने वाले बताए जा रहे हैं वही विजयपाल दौलत सिंह का पुरवा लालगंज के है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शेष कार्रवाई पुलिस द्वारा चल रही है।1
- Post by Press Ashish Tripathi1