ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ श्मशान घाट की जमीन को लेखपाल ने कराया अतिक्रमण मुक्त, ग्रामीणों ने की चहारदीवारी निर्माण की मांग बलरामपुर। जनपद के विकास खंड हर्रैया सतघरवा के अंतर्गत ग्राम सभा परसिया गोसाईं के मजरा अंधरपुरवा में राजस्व टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को स्थानीय लेखपाल द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में श्मशान घाट की भूमि की पैमाइश (माप) की गई। पैमाइश के बाद जमीन को अवैध कब्जे से पूरी तरह मुक्त करा दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, अंधरपुरवा गांव में स्थित श्मशान घाट की भूमि पर पिछले काफी समय से कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। इसके चलते गांव वालों को अंतिम संस्कार के समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद राजस्व विभाग की टीम हरकत में आई। कल मौके पर पहुंचे लेखपाल ने राजस्व अभिलेखों के आधार पर श्मशान घाट की भूमि को चिन्हित किया और उस पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाकर जमीन को ग्राम सभा के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने की बाउंड्री वॉल की मांग श्मशान घाट की जमीन कब्जा मुक्त होने के बाद अंधरपुरवा गांव के निवासियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस श्मशान घाट की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द चहारदीवारी (बाउंड्री वॉल) का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि चहारदीवारी न होने से भविष्य में दोबारा अतिक्रमण की आशंका बनी रहेगी, साथ ही आवारा पशुओं के प्रवेश के कारण भी स्थल की पवित्रता प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को एक मांग पत्र भेजने का भी निर्णय लिया है। इस मौके पर राजस्व टीम के साथ गांव के कई गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ श्मशान घाट की जमीन को लेखपाल ने कराया अतिक्रमण मुक्त, ग्रामीणों ने की चहारदीवारी निर्माण की मांग बलरामपुर। जनपद के विकास खंड हर्रैया सतघरवा के अंतर्गत ग्राम सभा परसिया गोसाईं के मजरा अंधरपुरवा में राजस्व टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को स्थानीय लेखपाल द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में श्मशान घाट की भूमि की पैमाइश (माप) की गई। पैमाइश के बाद जमीन को अवैध कब्जे से पूरी तरह मुक्त करा दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, अंधरपुरवा गांव में स्थित श्मशान घाट की भूमि पर पिछले काफी समय से कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। इसके चलते गांव वालों को अंतिम संस्कार के समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद राजस्व विभाग की टीम हरकत में आई। कल मौके पर पहुंचे लेखपाल ने राजस्व अभिलेखों के आधार पर श्मशान घाट की भूमि को चिन्हित किया और उस पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाकर जमीन को ग्राम सभा के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने की बाउंड्री वॉल की मांग श्मशान घाट की जमीन कब्जा मुक्त होने के बाद अंधरपुरवा गांव के निवासियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस श्मशान घाट की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द चहारदीवारी (बाउंड्री वॉल) का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि चहारदीवारी न होने से भविष्य में दोबारा अतिक्रमण की आशंका बनी रहेगी, साथ ही आवारा पशुओं के प्रवेश के कारण भी स्थल की पवित्रता प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को एक मांग पत्र भेजने का भी निर्णय लिया है। इस मौके पर राजस्व टीम के साथ गांव के कई गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
- ब्रेकिंग न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ पानी मे डुब रही महीला को बचना इस मुस्लिम युवक को इतना भारी पड़ जायेगा किसी ने सोचा नही था यूपी के हमीरपुर मे एक महिला पानी मे डुब रही थी और सैकडो लोग विडीयो बना कर तमाशा देख रहे थे तभी एक इट भट्टे पर काम करने वाला शमशाद नाम का युव आया कपडे उतारकर तुरन्त पानी मे छलांग लगा दिया और डुब रही महिला को बचा लिए मगर विडियो के अत़ं मे उसने ऐसी बात बताई सब परेशान हो गऐ की मदद करने वाले के साथ ऐसा काम कौन कर सकता है1
- #UP- #बाराबंकी में #चंद्रशेखर आजाद को भारी धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने रोक लिया है. चंद्रशेखर आजाद गोंडा जाना चाहते थे. गोंडा में मारे गए बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी के घर जाकर उनके परिवार को सांत्वना देना चाहते थे. पुलिस में उन्हें बाराबंकी से आगे नहीं बढ़ने दिया. •|| #न्यूज #गोण्डा #update #UP- #बाराबंकी में #चंद्रशेखर आजाद को भारी धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने रोक लिया है. चंद्रशेखर आजाद गोंडा जाना चाहते थे. गोंडा में मारे गए बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी के घर जाकर उनके परिवार को सांत्वना देना चाहते थे. पुलिस में उन्हें बाराबंकी से आगे नहीं बढ़ने दिया. •|| #न्यूज #गोण्डा #update1
- UP- बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद को भारी धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने रोक लिया है. चंद्रशेखर आजाद गोंडा जाना चाहते थे. गोंडा में मारे गए बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी के घर जाकर उनके परिवार को सांत्वना देना चाहते थे. पुलिस में उन्हें बाराबंकी से आगे नहीं बढ़ने दिया. •|| #न्यूज #गोण्डा #update UP- बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद को भारी धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने रोक लिया है. चंद्रशेखर आजाद गोंडा जाना चाहते थे. गोंडा में मारे गए बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी के घर जाकर उनके परिवार को सांत्वना देना चाहते थे. पुलिस में उन्हें बाराबंकी से आगे नहीं बढ़ने दिया. •|| #न्यूज #गोण्डा #update1
- गोंडा जा रहे चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में पुलिस ने रोका, समर्थकों से धक्का-मुक्की विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे नगीना सांसद, रोकने पर सड़क पर बैठे बाराबंकी/गोंडा। गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड के बाद रविवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई। पीड़ित परिवार से मिलने गोंडा जा रहे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने रोक दिया।रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद के काफिले को शहाबपुर टोल प्लाजा और रामनगर क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोका। पुलिस ने कानून-व्यवस्था और क्षेत्र में चल रहे कजरी तीज मेले का हवाला दिया। इस दौरान सांसद और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई तथा समर्थकों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद चंद्रशेखर आजाद कुछ देर धरने पर बैठ गए। उनके समर्थकों ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आजाद ने आरोप लगाया कि उनके काफिले और कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की गई तथा काफिले पर जूते-चप्पल और पत्थर फेंके गए। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तत्काल उपलब्ध रिपोर्टों से नहीं हुई है। चंद्रशेखर आजाद गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे थे। वहीं, सिराथू विधायक पल्लवी पटेल पुलिस को चकमा देकर गोंडा पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। घटना के बाद इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। चंद्रशेखर आजाद ने सरकार से मामले में कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।1
- AIMIM में शौकत अली समेत नेताओं पर मुकदमा दर्ज दद्दन खां समेत 7 नामजद, 50-60 अज्ञात भी शामिल AIMIM में शौकत अली समेत नेताओं पर मुकदमा दर्ज दद्दन खां समेत 7 नामजद, 50-60 अज्ञात भी शामिल1
- हाजी दद्दन खां ने ग्रहण की AIMIM की सदस्यता, समर्थकों ने जुलूस निकालकर दिखाया दमखम श्रावस्ती। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में 12 सितंबर 2026 को 58 लोकसभा श्रावस्ती के पूर्व प्रत्याशी हाजी दद्दन खां ने अपने समर्थकों के साथ भिनगा में आयोजित कार्यक्रम में AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने से पूर्व हाजी दद्दन खां के समर्थकों ने भारी संख्या में जुलूस निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। जुलूस में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। बताया गया कि हाजी दद्दन खां की समर्थक जो पूर्व में लोकसभा चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ चुके हैं, भी अपने समर्थकों के साथ भिनगा पहुंच कार्यक्रम में शामिल हुईं। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने उत्साह के साथ नारेबाजी की और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। श्रावस्ती से गिरधारी गुप्ता की रिपोर्ट।1
- सरकारी गेहूं गबन का खुलासा, प्रभारी सचिव गिरफ्तार बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में सरकारी धन से खरीदे गए 228.764 मीट्रिक टन गेहूं के गबन के मामले में पुलिस ने प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। गबन किए गए गेहूं की अनुमानित कीमत 59 लाख 59 हजार 302 रुपये बताई गई है। सरकारी गेहूं गबन का खुलासा, प्रभारी सचिव गिरफ्तार बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में सरकारी धन से खरीदे गए 228.764 मीट्रिक टन गेहूं के गबन के मामले में पुलिस ने प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। गबन किए गए गेहूं की अनुमानित कीमत 59 लाख 59 हजार 302 रुपये बताई गई है। जिला प्रबंधक पीसीएफ अश्वनी शुक्ला की तहरीर पर तुलसीपुर थाने में प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह और क्रय केंद्र प्रभारी महेन्द्र मणि तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दो क्रय केंद्रों की जांच में सामने आया मामला 11 सितंबर 2026 को संयुक्त जांच टीम ने बी. पैक्स तुलसीपुर के नचौरा-नचौरी गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां वर्ष 2026-27 में 420.87 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था, जिसमें 353.759 मीट्रिक टन भारतीय खाद्य निगम को भेजा गया और 67.111 मीट्रिक टन गेहूं अवशेष था। गोदाम की चाभी नहीं मिलने के कारण पूरा निरीक्षण नहीं हो सका, लेकिन खिड़कियों से गेहूं का स्टॉक नहीं दिखाई दिया। इसके बाद क्रय केंद्र के प्रवेश द्वार को सील कर दिया गया। वहीं, कौवापुर गेहूं क्रय केंद्र की जांच में गोदाम में गेहूं का स्टॉक शून्य मिला। यहां 322.600 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था, जिसमें 160.947 मीट्रिक टन भारतीय खाद्य निगम को भेजा गया। शेष 161.653 मीट्रिक टन गेहूं मौके पर मौजूद होना चाहिए था, लेकिन जांच में नहीं मिला। पुलिस कार्रवाई पुलिस के अनुसार, दोनों केंद्रों पर कुल 228.764 मीट्रिक टन गेहूं भारतीय खाद्य निगम को नहीं भेजा गया। गेहूं की दर 2605 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कुल गबन की कीमत 59,59,302.20 रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण में थाना तुलसीपुर पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रकाश सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह, निवासी ग्राम दुल्हिन डीह, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ श्मशान घाट की जमीन को लेखपाल ने कराया अतिक्रमण मुक्त, ग्रामीणों ने की चहारदीवारी निर्माण की मांग बलरामपुर। जनपद के विकास खंड हर्रैया सतघरवा के अंतर्गत ग्राम सभा परसिया गोसाईं के मजरा अंधरपुरवा में राजस्व टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को स्थानीय लेखपाल द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में श्मशान घाट की भूमि की पैमाइश (माप) की गई। पैमाइश के बाद जमीन को अवैध कब्जे से पूरी तरह मुक्त करा दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, अंधरपुरवा गांव में स्थित श्मशान घाट की भूमि पर पिछले काफी समय से कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। इसके चलते गांव वालों को अंतिम संस्कार के समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद राजस्व विभाग की टीम हरकत में आई। कल मौके पर पहुंचे लेखपाल ने राजस्व अभिलेखों के आधार पर श्मशान घाट की भूमि को चिन्हित किया और उस पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाकर जमीन को ग्राम सभा के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने की बाउंड्री वॉल की मांग श्मशान घाट की जमीन कब्जा मुक्त होने के बाद अंधरपुरवा गांव के निवासियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस श्मशान घाट की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द चहारदीवारी (बाउंड्री वॉल) का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि चहारदीवारी न होने से भविष्य में दोबारा अतिक्रमण की आशंका बनी रहेगी, साथ ही आवारा पशुओं के प्रवेश के कारण भी स्थल की पवित्रता प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को एक मांग पत्र भेजने का भी निर्णय लिया है। इस मौके पर राजस्व टीम के साथ गांव के कई गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- जनपद बलरामपुर के थाना गौरा चौराहा क्षेत्रांतर्गत क्यूआर कोड की ऑनलाइन के0वाई0सी करने के नाम पर धोखाधड़ी कर 2,20,000 रुपए का लोन निकाल लेने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* मसीउद्दीन खान मस्सू बलरामपुर आवेदक श्री अजीबुर्रहमान पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम लिलवा थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर द्वारा थाना गौरा चौराहा पर एक तहरीर दिया गया कि विपक्षी प्रदीप कुमार पाण्डेय पुत्र विनय कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम भगवानपुर लक्ष्मनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर अपने साथी दुर्गेश पाठक व एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात के साथ मिलकर वादी के घर जाकर अपने आप को भारत पे का एजेंट बताते हुए भारत पे के क्यूआर कोड की ऑनलाइन केवाईसी करने के नाम पर वादी का आधार कार्ड, पैन कार्ड व मोबाइल लेकर फिनो पेमेंट बैंक में खाता खुलवा कर 2,20,000 रुपये का लोन निकाल लिया गया है, जिसके संबंध में थाना गौरा चौराहा पर मु0अ0सं0 107/26 धारा 318(4)/319(2) बीएनएस0 व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम मे प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही व उनकी गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री दुर्विजय थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में- थाना गौरा चौराहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0107/26 धारा 318(4)/319(2) बीएनएस0 से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप कुमार पाण्डेय पुत्र विनय कुमार पाण्डेय नि0 लक्ष्मनपुर थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर को आज दिनांक 13.09.26 को नारायनपुर मझारी जाने वाली सड़क के मोड़ से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की जामा तलाशी में 02 अदद मोबाइल फोन, 1950 रुपये व मुकदमा वादी का एक अदद आधार कार्ड तथा एक अदद पैन कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप कुमार पाण्डेय उपरोक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया । जनपद बलरामपुर के थाना गौरा चौराहा क्षेत्रांतर्गत क्यूआर कोड की ऑनलाइन के0वाई0सी करने के नाम पर धोखाधड़ी कर 2,20,000 रुपए का लोन निकाल लेने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* मसीउद्दीन खान मस्सू बलरामपुर आवेदक श्री अजीबुर्रहमान पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम लिलवा थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर द्वारा थाना गौरा चौराहा पर एक तहरीर दिया गया कि विपक्षी प्रदीप कुमार पाण्डेय पुत्र विनय कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम भगवानपुर लक्ष्मनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर अपने साथी दुर्गेश पाठक व एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात के साथ मिलकर वादी के घर जाकर अपने आप को भारत पे का एजेंट बताते हुए भारत पे के क्यूआर कोड की ऑनलाइन केवाईसी करने के नाम पर वादी का आधार कार्ड, पैन कार्ड व मोबाइल लेकर फिनो पेमेंट बैंक में खाता खुलवा कर 2,20,000 रुपये का लोन निकाल लिया गया है, जिसके संबंध में थाना गौरा चौराहा पर मु0अ0सं0 107/26 धारा 318(4)/319(2) बीएनएस0 व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम मे प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही व उनकी गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री दुर्विजय थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में- थाना गौरा चौराहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0107/26 धारा 318(4)/319(2) बीएनएस0 से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप कुमार पाण्डेय पुत्र विनय कुमार पाण्डेय नि0 लक्ष्मनपुर थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर को आज दिनांक 13.09.26 को नारायनपुर मझारी जाने वाली सड़क के मोड़ से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की जामा तलाशी में 02 अदद मोबाइल फोन, 1950 रुपये व मुकदमा वादी का एक अदद आधार कार्ड तथा एक अदद पैन कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप कुमार पाण्डेय उपरोक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।1