HPV टीकाकरण: मोहन बड़ोदिया ब्लाक में अबतक 297 बालिकाओं को लगे टीके शाजापुर - एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने सभी विभागों के समन्वय प्रयास से शतप्रतिशत 14 वर्ष की बालिकाओं का एच.पी.वी. वेक्सीन की मॉनिटरिंग एवं आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका/नगर पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी नामांकित किया हैं। लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए प्रत्येक सप्ताह के बुधवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य केन्द्रों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायत शाजापुर में जिला चिकित्सालय शाजापुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सुन्दरगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मक्सी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरछा में शिविर लगाए जायेंगे। इसी तरह जनपद पंचायत शुजालपुर में सिविल हॉस्पिटल शुजालपुर मण्डी, सिविल हॉस्पिटल अकोदिया मण्डी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोलायकलां, जनपद पंचायत कालापीपल में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कालापीपल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरनियाकलां एवं प्राथमिक स्वास्थ्य खोंकराकला तथा जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मो. बड़ोदिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मोहना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुपाड़ा में शिविर लगाए जायेंगे। इसी को लेकर आज मंगलवार दोपहर 2 बजे ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आरसी चक्रवर्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहन बड़ोदिया ब्लाक में कुल 297 बालिकाओं को टीके लगाए गए है, जिनमें मोहन बड़ोदिया सीएचसी पर 157,दुपाड़ा में 30,मोहना में 60 और गुलाना में 50 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया है ।

- शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में बड़ी पेट्रोल डीजल की किल्लत, थाना प्रभारी ने कहा आवश्यकतानुसार ही खरीदे पेट्रोल डीजल1
- Post by BALVAN SINGH BR1
- मोहन बड़ोदिया:- नगर में विगत 9 वर्षों से संचालित समृद्धि अबेकस एकेडमी द्वारा तृतीय गेट्स अबेकस सेंटर लेवल अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन मोहन बड़ोदिया स्थित सांवरिया मैरिज गार्डन एवं रिसोर्ट में किया गया इस प्रतियोगिता में कुल 79 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने 8 मिनट की समयावधि में 200 प्रश्न हल करने की चुनौती को स्वीकार करते हुए अपनी अद्भुत गणना क्षमता का प्रदर्शन किया। समृद्धि अबेकस के विद्यार्थियों ने कैलकुलेटर से भी तेज गति से गणना करते हुए कई प्रश्न पलक झपकते ही हल कर उपस्थित सभी दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चैंपियन से लेकर 5th रनर-अप तक विभिन्न ग्रुप एवं लेवल के अनुसार सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्थान द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। संस्थान के संचालक राहुल वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने एक माह के अभ्यास सत्र में अंकगणित के कठिन से कठिन स्तर के प्रश्नों पर अपनी मजबूत तैयारी की। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में गति, सटीकता एवं एकाग्रता में उल्लेखनीय सुधार होता है, जिससे उनका आत्मविश्वास एवं निर्णय लेने की क्षमता निरंतर विकसित होती है। इस अवसर पर गेट्स अबेकस के सीईओ कमलेश नेमा, विशेष अतिथि के रूप में थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल, संकुल प्राचार्य बाबूलाल पाटीदार, सरदार पटेल स्कूल के संचालक लोकेश पाटीदार, वरिष्ठ सलाहकार ओम प्रकाश पाटीदार एवं नगर के खेल प्रशिक्षक दीपक शर्मा उपस्थित रहे सेंटर लेवल की इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अपने हुनर और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन रवि खजुरिया लोकेन्द्र सिंह राजपूत एवं सेंटर की प्रतिभाशाली छात्राएं रौनक भारती एवं राधिका सोनी द्वारा किया गया प्रतियोगिता में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को जिला शिक्षा केंद्र के ए.पी.सी. अधिकारी मेहरबान सिंह गुर्जर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा हर्ष व्यक्त किया अंत में समृद्धि अबेकस एकेडमी के संचालक राहुल वैष्णव ने सभी का आभार व्यक्त किया।1
- दतिया:भांडेर हेलीपैड से आते वक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे किसान के खेत में। किसान के खेत में चल रही स्ट्रॉ रीपर मशीन पर खुद बैठे मुख्यमंत्री। किसान से संवाद कर जाने इसके लाभ। मुख्यमंत्री जी को भेंट की राधा कृष्ण की मूर्ति और नया निकला अनाज।1
- इंदौर में जीवनदीप हास्पिटल के संचालक जय बंशल जी द्वारा आत्मिय स्वागत1
- musakhedi police petrol pump 25 March 2026 petrol nahin milane ke Karan bheed1
- Post by KailasLaxmanvalvi kailasLaxmanvalvi1
- शाजापुर - मंगलवार को शहर में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैल गई। ऐसे में शहर के पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतार लगने लग गई। लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल लेने लगे। इस कारण तीन पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म हो गया। यह बात फैलते ही शहर के लोग टंकी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर दौड़ पड़े। पंप के बाहर सड़क पर भी जाम की स्थिति हो गई। पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा। इधर अफवाहों के चलते रात 10 बजे जिला प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिले में डीज़ल, पेट्रोल एवं गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है।1