logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली बीड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ टोंक SP रोशन मीना के निर्देशन में DST टीम टोंक व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई। टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली बीड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ टोंक SP रोशन मीना के निर्देशन में DST टीम टोंक व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई। आजाद नगर जकीरे के पास मकान में चल रही नकली बीड़ी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। 187.600 किलो तैयार बीड़ी और 8.300 किलो कच्चा माल बरामद। विभिन्न कंपनियों के 44.900 किलो रैपर, 14 रबर मोहर व नकली हॉलमार्क बरामद। कॉपीराइट अधिनियम के तहत पुलिस ने आरोपी एक को को गिरफ्तार किया।

15 hrs ago
user_Rajesh Kumar SAIN
Rajesh Kumar SAIN
उनियारा, टोंक, राजस्थान•
15 hrs ago

टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली बीड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ टोंक SP रोशन मीना के निर्देशन में DST टीम टोंक व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई। टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली बीड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ टोंक SP रोशन मीना के निर्देशन में DST टीम टोंक व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई। आजाद नगर जकीरे के पास मकान में चल रही नकली बीड़ी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। 187.600 किलो तैयार बीड़ी और 8.300 किलो कच्चा माल बरामद। विभिन्न कंपनियों के 44.900 किलो रैपर, 14 रबर मोहर व नकली हॉलमार्क बरामद। कॉपीराइट अधिनियम के तहत पुलिस ने आरोपी एक को को गिरफ्तार किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • टोंक में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन टोंक में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन टोंक। शहर में गणेशोत्सव के समापन पर शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं को श्रद्धालु जुलूस के रूप में लेकर निकले। इस दौरान रास्तेभर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते नजर आए। कई स्थानों पर डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर उत्साह मनाया। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश प्रतिमाओं को शहर के बनास नदी क्षेत्र और चतुर्भुज तालाब सहित निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ले जाया गया, जहां विधि-विधान और श्रद्धा के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को पुष्प, माला और प्रसाद अर्पित किया। इस दौरान शहर में जगह-जगह गणेश भक्तों की भीड़ दिखाई दी। जुलूस में शामिल युवा डीजे की धुन पर थिरकते रहे, वहीं ढोल-नगाड़ों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष टोंक में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। इसके बाद 10 दिन तक पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ तथा 25 सितंबर, अनंत चतुर्दशी को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही शहर में चले गणेशोत्सव का समापन हुआ।
    3
    टोंक में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
टोंक में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
टोंक। 
शहर में गणेशोत्सव के समापन पर शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं को श्रद्धालु जुलूस के रूप में लेकर निकले। इस दौरान रास्तेभर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे।
विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते नजर आए। कई स्थानों पर डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर उत्साह मनाया। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
गणेश प्रतिमाओं को शहर के बनास नदी क्षेत्र और चतुर्भुज तालाब सहित निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ले जाया गया, जहां विधि-विधान और श्रद्धा के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को पुष्प, माला और प्रसाद अर्पित किया।
इस दौरान शहर में जगह-जगह गणेश भक्तों की भीड़ दिखाई दी। जुलूस में शामिल युवा डीजे की धुन पर थिरकते रहे, वहीं ढोल-नगाड़ों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।
इस वर्ष टोंक में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। इसके बाद 10 दिन तक पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ तथा 25 सितंबर, अनंत चतुर्दशी को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही शहर में चले गणेशोत्सव का समापन हुआ।
    user_Credible News
    Credible News
    Software Developer टोंक, टोंक, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रंग-गुलाल के बीच निकला गणेश विसर्जन जुलूस सारसोप। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सारसोप कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री इच्छापूर्ण गणेश जी महाराज मंदिर से गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस में श्रद्धालु गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। जुलूस के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से अखाड़ा पहलवानों के करतब प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े। युवाओं ने उत्साह के साथ करतब दिखाकर लोगों की तालियां बटोरीं। शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह गणेश भक्तों का स्वागत किया गया। निर्धारित मार्ग से होते हुए जुलूस श्री चारभुजा नाथ मंदिर, कुंड का चौक, चामुंडा माता मंदिर, जगदंबा सेवा केंद्र, टापर चौराहा, श्री इच्छापूर्ण गणेश मंदिर और देवली देवनारायण भगवान मंदिर पहुंचा। इसके बाद गणेश प्रतिमा को देवली बनास नदी ले जाकर विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आने की कामना के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। जय गणेश, जय गणपति महाराज के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
    4
    रंग-गुलाल के बीच निकला गणेश विसर्जन जुलूस

सारसोप। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सारसोप कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री इच्छापूर्ण गणेश जी महाराज मंदिर से गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस में श्रद्धालु गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।

जुलूस के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से अखाड़ा पहलवानों के करतब प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े। युवाओं ने उत्साह के साथ करतब दिखाकर लोगों की तालियां बटोरीं। शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह गणेश भक्तों का स्वागत किया गया।

निर्धारित मार्ग से होते हुए जुलूस श्री चारभुजा नाथ मंदिर, कुंड का चौक, चामुंडा माता मंदिर, जगदंबा सेवा केंद्र, टापर चौराहा, श्री इच्छापूर्ण गणेश मंदिर और देवली देवनारायण भगवान मंदिर पहुंचा। इसके बाद गणेश प्रतिमा को देवली बनास नदी ले जाकर विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आने की कामना के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी।

जय गणेश, जय गणपति महाराज के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
    user_Ravi  Rajasthan Patrika
    Ravi Rajasthan Patrika
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • श्री गणेश विसर्जन # शिवाड़ #Sawai Madhopur #likes #comment #sair #folow # गणेश जी महाराज का विसर्जन
    1
    श्री गणेश विसर्जन # शिवाड़ #Sawai Madhopur #likes #comment #sair #folow #
गणेश जी महाराज का विसर्जन
    user_Mastram Meena
    Mastram Meena
    चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रणथंभौर रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में कार्मिक की संदिग्ध मौत कि मामला। लगभग 4 घंटे बाद बनी सहमति। सवाई माधोपुर रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में में एक कार्मिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक होटल के किचन में काम करता था। उसकी पहचान धमून गांव निवासी लोकेश उर्फ गोलू सैनी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आक्रोश फैल गया। परिजन शव को एंबुलेंस में लेकर रिपोर्ट के मैन गेट के बाहर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद लगभग 4 घंटे की समझाइश के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने लोकेश उर्फ गोलू सैनी के परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की भी मांग रखी थी। मांग को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा और नारेबाजी कर बीच सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। होटल के बाहर लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या पुलिस जाब्ता तैनात हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। मृतक के परिजनों ने बताया कि रिसोर्ट में एक सप्ताह पहले से किचन में काम कर रहा था। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान सैनी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि होटल प्रबंधन और परिजनों के बीच साढ़े छह लाख रुपए मुआवजे पर सहमति बनी। इसके बाद परिजन शव ले गए।
    1
    रणथंभौर रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में कार्मिक की संदिग्ध मौत कि मामला। लगभग 4 घंटे बाद बनी सहमति।

सवाई माधोपुर रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में में एक कार्मिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक होटल के किचन में काम करता था। उसकी पहचान धमून गांव निवासी लोकेश उर्फ गोलू सैनी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आक्रोश फैल गया। परिजन शव को एंबुलेंस में लेकर रिपोर्ट के मैन गेट के बाहर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद लगभग 4 घंटे की समझाइश के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने लोकेश उर्फ गोलू सैनी के परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की भी मांग रखी थी। मांग को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा और नारेबाजी कर बीच सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की।
होटल के बाहर लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या पुलिस जाब्ता तैनात हो गया।  
इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। मृतक के परिजनों ने बताया कि रिसोर्ट में एक सप्ताह पहले से किचन में काम कर रहा था। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान सैनी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि होटल प्रबंधन और परिजनों के बीच साढ़े छह लाख रुपए मुआवजे पर सहमति बनी। इसके बाद परिजन शव ले गए।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • पुलिस की बड़ी कार्यवाही,बनास नदी की अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली, सवाई माधोपुर। अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध बनास बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में एवं मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह सफलता हासिल हुई है। गश्त के दौरान पुलिस टीम को घुड़ासी रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी को देखकर चालक मौका पाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा जांच करने पर ट्रॉली में बनास नदी की अवैध बजरी भरी होना पाया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर थाने लाया गया। अवैध बजरी परिवहन के इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ BNS एवं MMDR Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक व मालिक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
    1
    पुलिस की बड़ी कार्यवाही,बनास नदी की अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली,


सवाई माधोपुर। अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध बनास बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में एवं मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह सफलता हासिल हुई है। गश्त के दौरान पुलिस टीम को घुड़ासी रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी को देखकर चालक मौका पाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा जांच करने पर ट्रॉली में बनास नदी की अवैध बजरी भरी होना पाया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर थाने लाया गया। अवैध बजरी परिवहन के इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ BNS एवं MMDR Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक व मालिक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मैदान पर खिलाड़ियों का जोरदार दमखम, जीत के लिए भिड़े टीमें वॉलीबॉल मुकाबलों में लालपुरा और होली एंजेल्स विद्यालय ने दर्ज की जीत, 19 वर्षीय वर्ग में लालपुरा फाइनल में लालसोट। शहर के पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में चल रही 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय समूह (17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा) के तीसरे दिन खेल मैदान रोमांचक मुकाबलों का गवाह बना। शुक्रवार को आयोजित वॉलीबॉल के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, जोश और दमखम का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानाचार्य रत्तीराम मीणा ने बताया कि 25 सितंबर को 17 वर्षीय एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग में वॉलीबॉल के विभिन्न मुकाबले आयोजित हुए। 17 वर्षीय वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा तथा होली एंजेल्स विद्यालय महुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं 19 वर्षीय छात्र वर्ग के मुकाबले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहराउण्डा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबलों के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता का समापन शनिवार, 26 सितंबर को होगा। समापन समारोह में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
    2
    मैदान पर खिलाड़ियों का जोरदार दमखम, जीत के लिए भिड़े टीमें
वॉलीबॉल मुकाबलों में लालपुरा और होली एंजेल्स विद्यालय ने दर्ज की जीत, 19 वर्षीय वर्ग में लालपुरा फाइनल में
लालसोट। शहर के पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में चल रही 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय समूह (17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा) के तीसरे दिन खेल मैदान रोमांचक मुकाबलों का गवाह बना। शुक्रवार को आयोजित वॉलीबॉल के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, जोश और दमखम का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
प्रधानाचार्य रत्तीराम मीणा ने बताया कि 25 सितंबर को 17 वर्षीय एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग में वॉलीबॉल के विभिन्न मुकाबले आयोजित हुए। 17 वर्षीय वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा तथा होली एंजेल्स विद्यालय महुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
वहीं 19 वर्षीय छात्र वर्ग के मुकाबले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहराउण्डा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबलों के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
प्रतियोगिता का समापन शनिवार, 26 सितंबर को होगा। समापन समारोह में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
    user_Rakesh sharma
    Rakesh sharma
    Software Developer लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सवाई माधोपुर से बड़ी खबर रणथंभौर रोड स्थित एक होटल में किचन कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गोलू सैनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गोलू सैनी होटल में किचन कर्मचारी के रूप में काम करता था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों में आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं, मृतक के परिजनों ने होटल प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और मौत के कारणों का पता लगाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    सवाई माधोपुर से बड़ी खबर
रणथंभौर रोड स्थित एक होटल में किचन कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गोलू सैनी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गोलू सैनी होटल में किचन कर्मचारी के रूप में काम करता था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों में आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
वहीं, मृतक के परिजनों ने होटल प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और मौत के कारणों का पता लगाने की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम-खम, दर्शकों ने तालिया से किया उत्सव वर्धन लालसोट। शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में चल रही 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय समूह (17 एवं 19 वर्ष छात्र- छात्रा) में खेल मैदान पर छात्र-छात्राओ ने अपना दम दिखाया। प्रधानाचार्य रत्तीराम मीणा ने बताया प्रतियोगिता के तीसरे दिन 25 सितम्बर 2026 को 17 वर्षीय एवं 19 वर्षीय छात्र एवं छात्राओं के वॉलीबॉल खेल के मैच हुए जिसमें 17 वर्षीय वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा एवं होली एंजेल्स विद्यालय महुआ विजेता रहे तथा 19 वर्षीय छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहराउण्डा को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। प्रतियोगिता का समापन शनिवार दिनांक 26 सितंबर 2026 को होगा।
    2
    जिला स्तरीय खेलकूद  प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम-खम, दर्शकों ने तालिया से किया उत्सव वर्धन
लालसोट। शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में चल रही 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय समूह (17 एवं 19 वर्ष छात्र- छात्रा) में खेल मैदान पर छात्र-छात्राओ ने अपना दम दिखाया। 
प्रधानाचार्य रत्तीराम मीणा ने बताया प्रतियोगिता के तीसरे दिन 25 सितम्बर 2026 को  17 वर्षीय एवं 19 वर्षीय छात्र एवं छात्राओं के वॉलीबॉल खेल के मैच हुए जिसमें 17 वर्षीय वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा एवं होली एंजेल्स विद्यालय महुआ विजेता रहे तथा 19 वर्षीय छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा  ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहराउण्डा को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। 
प्रतियोगिता का समापन शनिवार दिनांक 26 सितंबर 2026 को होगा।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 🎶🔥 वायरल गाने के साथ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश ☕❤️ चाय, मस्ती और वायरल गाने का शानदार अंदाज़! 😍🎵 आप सभी का प्यार और सपोर्ट ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। 🙏❤️ वीडियो पसंद आए तो Like 👍 Comment 💬 Share ↗️ और Follow ❤️ जरूर करें। ☕ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश #BalluTeaStall #Sheopur #MadhyaPradesh #ViralSong #ViralVideo #Trending #Reels #YouTubeShorts
    1
    🎶🔥 वायरल गाने के साथ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश ☕❤️

चाय, मस्ती और वायरल गाने का शानदार अंदाज़! 😍🎵
आप सभी का प्यार और सपोर्ट ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। 🙏❤️

वीडियो पसंद आए तो Like 👍 Comment 💬 Share ↗️ और Follow ❤️ जरूर करें।

☕ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश
#BalluTeaStall #Sheopur #MadhyaPradesh #ViralSong #ViralVideo #Trending #Reels #YouTubeShorts
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    Yoga instructor Sheopur, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.