Shuru
Apke Nagar Ki App…
खरगोन के व्यस्ततम इलाके राधावल्लभ मार्केट में चोरों का आतंक, एक साथ तीन दुकानों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी, स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल।
Panth bhatia
खरगोन के व्यस्ततम इलाके राधावल्लभ मार्केट में चोरों का आतंक, एक साथ तीन दुकानों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी, स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल।
- User4640Barwani, Madhya Pradesh😡5 hrs ago
More news from Khargone and nearby areas
- बिरसिंहपुर स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही ने बुझाया घर का चिराग: एम्बुलेंस के इंतजार में तड़प-तड़प कर हुई मासूम की मौत सतना/बिरसिंहपुर: एक तरफ सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर बिरसिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की संवेदनहीनता और घोर लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को ताउम्र का दर्द दे दिया है। कटनी जिले के भट्टा मोहल्ला निवासी एक परिवार, जो बिरसिंहपुर के पास अपने रिश्तेदारों के यहाँ आया हुआ था, क्या जानता था कि सरकारी तंत्र की खामियाँ उनके बच्चे को उनसे छीन लेंगी। कल रात जब बच्चे की तबीयत बिगड़ी, तो परिजन उम्मीद के साथ अस्पताल पहुँचे, लेकिन वहाँ का मंजर उम्मीद के ठीक उलट था। डॉक्टरों ने औपचारिक खानापूर्ति करते हुए बच्चे को गंभीर बताकर सतना रेफर तो कर दिया, लेकिन उसके बाद की 'सरकारी सुस्ती' जानलेवा साबित हुई। बेबस माँ-बाप लगभग एक घंटे तक अस्पताल की दहलीज पर खड़े होकर एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे, मिन्नतें करते रहे, लेकिन "सिस्टम" की कान पर जूं तक नहीं रेंगी। प्रशासन की इस कदर अनियमितता और लापरवाही का आलम यह था कि समय पर इलाज मिलना तो दूर, बच्चे को बड़े अस्पताल ले जाने के लिए वाहन तक नसीब नहीं हुआ। अस्पताल की इस उदासीनता के कारण अंततः मासूम ने दम तोड़ दिया। यह पहली बार नहीं है जब बिरसिंहपुर सरकारी अस्पताल से ऐसी हृदयविदारक खबरें सामने आई हों, पहले भी कई बार ऐसी अव्यवस्थाओं ने लोगों की जान ली है। सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन की इस गंभीर चूक की भरपाई उस माँ की सूनी गोद को भरकर की जा सकती है? आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन है? क्या शासन और प्रशासन सिर्फ फाइलों में ही स्वास्थ्य क्रांति लाएगा या धरातल पर दम तोड़ते इन मासूमों की भी सुध ली जाएगी?3
- Post by SNY R LIVE MP1
- राधवल्लभ मार्केट में चोरो ने मचाई धूम,हजारों की चोरी1
- बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब के नगर आगमन को लेकर तैयारियां तेज, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने बोहरा बाखल पहुंचकर लिया जायजा आलीराजपुर। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने शुक्रवार को आलीराजपुर नगर के बोहरा बाखल क्षेत्र का दौरा कर सैयदना साहब के प्रस्तावित आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। सैयदना साहब के आगमन को लेकर बोहरा समाज में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। निरीक्षण के दौरान महेशपटेल ने मौके पर उपस्थित एमपीईबी (MPEB) एवं नगरपालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क सुधार, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैयदना साहब बोहरा समाज के धर्मगुरु हैं और उनके आगमन पर नगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की और सुव्यवस्थित होना आवश्यक है। उन्होंने इसे सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक बताते हुए सभी से मिलकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी काम गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरे किए जाएं, ताकि नगर की सकारात्मक छवि सामने आए। इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद प्रतिनिधि अजहर चंदेरी, बोहरा समाज के गणमान्य नागरिक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सहित नगरपालिका की टीम मौजूद रही। सभी ने क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्यों पर चर्चा की। महेश पटेल ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक महत्व के साथ-साथ नगर की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा हुआ है। बेहतर व्यवस्थाओं के माध्यम से आलीराजपुर एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर सकता है, जिससे क्षेत्र की सकारात्मक पहचान स्थापित होगी।1
- *प्रेस नोट* *गंधवानी में राम नवमी पर शिवसेना द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई* *गंधवानी*। शिव सेना संगठन गंधवानी द्वारा राम नवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम 4 बजे भव्य पैदल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शिवालय मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों एवं गलियों से होते हुए कुम्हार गड्ढे स्थित गणेश मंदिर पहुंची, जहां भगवान श्रीराम जी की आरती एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में नगर के समस्त श्रद्धालु एवं शिवसैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिव सेना संगठन गंधवानी के कार्यकर्ता दीपसिंह बरनाला, यशवंत खराड़ी, जय जैन, रोहित चौहान, आनंद पाण्डे, बबलू प्रजापत, शेलू प्रजापत, अजुवंश खराड़ी, अमरीतसिंह बरनाला, कार्तिक राठौड़, शिवराम गेहलोत, रवि वर्मा, दिनेश अजनारे, दीपक चौहान, महेश प्रजापत, अर्जुन सोलंकी, करण हिंदवी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।4
- Bhuru Bhai MY WORK Gurukrupa Eiectrias Sama Vadodara9
- खरगोन के व्यस्ततम इलाके राधावल्लभ मार्केट में चोरों का आतंक, एक साथ तीन दुकानों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी, स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल।1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- 7000 हजार रिश्वत लेते हुए एक कार्यवाहक ASI रंगे हाथ गिरफ्तार1