logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अलीगढ़ में ओजोन सिटी में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत पर सरिया बाधते समय अचानक मजदूर के सीने में सरिया घुसने से मौके पर अपरातफरी मच गई #अलीगढ || ओजोन सिटी में खौफनाक हादसा, 6 फीट सरिया सीने के आर-पार; एंबुलेंस टीम की सूझबूझ से बची जान थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र स्थित ओजोन सिटी में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में काम कर रहे 19 वर्षीय युवक जाकिर के सीने के आर-पार 6 फीट लंबी सरिया घुस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, झारखंड निवासी जाकिर बिल्डिंग में सरिया बांधने का काम कर रहा था। घटना के समय वह इमारत के नीचे खड़ा था, तभी अचानक ऊपर से सरिया गिरकर उसके बाएं सीने को चीरते हुए आर-पार निकल गई। गंभीर रूप से घायल जाकिर तुरंत जमीन पर गिर पड़ा और आसपास काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लेकिन युवक के शरीर में फंसी लंबी सरिया के कारण उसे स्ट्रेचर पर लिटाना और एंबुलेंस में शिफ्ट करना बेहद कठिन था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस में तैनात ईएमटी अजीत कुमार सिंह और पायलट दिनेश कुमार ने तुरंत निर्णय लेते हुए कटर का इंतजाम किया। उन्होंने सावधानीपूर्वक शरीर के बाहर निकले सरिया के हिस्से को काटकर छोटा किया, जिसके बाद घायल को सुरक्षित तरीके से एंबुलेंस में शिफ्ट किया जा सका। इस दौरान प्राथमिक उपचार देकर खून के बहाव को भी नियंत्रित किया गया। इसके बाद जाकिर को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

6 hrs ago
user_Chunmun Gupta पत्रकार
Chunmun Gupta पत्रकार
Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

अलीगढ़ में ओजोन सिटी में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत पर सरिया बाधते समय अचानक मजदूर के सीने में सरिया घुसने से मौके पर अपरातफरी मच गई #अलीगढ || ओजोन सिटी में खौफनाक हादसा, 6 फीट सरिया सीने के आर-पार; एंबुलेंस टीम की सूझबूझ से बची जान थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र स्थित ओजोन सिटी में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में काम कर रहे 19 वर्षीय युवक जाकिर के सीने के आर-पार 6 फीट लंबी सरिया घुस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, झारखंड निवासी जाकिर बिल्डिंग में सरिया बांधने का काम कर रहा था। घटना के समय वह इमारत के नीचे खड़ा था, तभी अचानक ऊपर से सरिया गिरकर उसके बाएं सीने को चीरते हुए आर-पार निकल गई। गंभीर रूप से घायल जाकिर तुरंत जमीन पर गिर पड़ा और आसपास काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लेकिन युवक के शरीर में फंसी लंबी सरिया के कारण उसे स्ट्रेचर पर लिटाना और एंबुलेंस में शिफ्ट करना बेहद कठिन था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस में तैनात ईएमटी अजीत कुमार सिंह और पायलट दिनेश कुमार ने तुरंत निर्णय लेते हुए कटर का इंतजाम किया। उन्होंने सावधानीपूर्वक शरीर के बाहर निकले सरिया के हिस्से को काटकर छोटा किया, जिसके बाद घायल को सुरक्षित तरीके से एंबुलेंस में शिफ्ट किया जा सका। इस दौरान प्राथमिक उपचार देकर खून के बहाव को भी नियंत्रित किया गया। इसके बाद जाकिर को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आठवें दिन भी जारी रहा भाकियू चढूनी का धरना, पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग तेज दैनिक प्रतिज्ञा : बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का धरना सोमवार को आठवें दिन भी लगातार जारी रहा। संगठन के कार्यकर्ता तहसील परिसर में डटे हुए हैं और परगना कोट के ग्राम अगोल के मजरा नगला खुर्द स्थित गाटा संख्या 352 पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग कर रहे हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दबंग किस्म के लोगों ने उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे हटवाने के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन का कहना है कि संबंधित लेखपाल की मिलीभगत से यह कब्जा कराया गया है और पीड़ित पक्ष को लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं। धरने पर बैठी पीड़ित महिला सोमवती 6 अप्रैल से न्याय की मांग को लेकर तहसील परिसर में डटी हुई हैं। उनका कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए, पीड़ित महिला को उसकी जमीन वापस दिलाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष यार्वेंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष रामसिंह, जिला उपाध्यक्ष इरशाद खान, रहिस अहमद, नैपाली, अनवार शाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। (अपील) स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।
    1
    आठवें दिन भी जारी रहा भाकियू चढूनी का धरना, पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग तेज
दैनिक प्रतिज्ञा : बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का धरना सोमवार को आठवें दिन भी लगातार जारी रहा। संगठन के कार्यकर्ता तहसील परिसर में डटे हुए हैं और परगना कोट के ग्राम अगोल के मजरा नगला खुर्द स्थित गाटा संख्या 352 पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग कर रहे हैं।
भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दबंग किस्म के लोगों ने उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे हटवाने के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन का कहना है कि संबंधित लेखपाल की मिलीभगत से यह कब्जा कराया गया है और पीड़ित पक्ष को लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं।
धरने पर बैठी पीड़ित महिला सोमवती 6 अप्रैल से न्याय की मांग को लेकर तहसील परिसर में डटी हुई हैं। उनका कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए, पीड़ित महिला को उसकी जमीन वापस दिलाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष यार्वेंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष रामसिंह, जिला उपाध्यक्ष इरशाद खान, रहिस अहमद, नैपाली, अनवार शाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(अपील)
स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।
    user_Thakur Sobran singh Journalist
    Thakur Sobran singh Journalist
    Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बदायूं, संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बदायूं जनपद में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने पूरे संसदीय क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभाग करते हुए बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद आदित्य यादव ने अपने दौरे की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के कस्बा उझानी स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क से की, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके पश्चात वे बदायूं शहर स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क पहुंचे और वहां उपस्थित लोगों के साथ बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सांसद आदित्य यादव ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के होली चौक, मोहल्ला नंबर-5 स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उपस्थित जनसमूह से संवाद किया। सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंधरौली में आयोजित सभा इस पूरे कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र रही, जहां भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। यहां संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन केवल व्यक्तिगत सफलता की कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति का प्रतीक है, जिसने देश के करोड़ों वंचित, शोषित और दलित वर्ग को अधिकार दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान देश की आत्मा है, जो हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। यह संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज की ताकत और सुरक्षा कवच है। सांसद आदित्य यादव ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों को सीमित करने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित करने और गरीब-किसान की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बदायूं जनपद की स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए कहा कि यहां का किसान आज भी अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहा है और गांवों में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं आज भी पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार और वादों तक सीमित है। इसके उपरांत सांसद आदित्य यादव बिसौली विधानसभा क्षेत्र के फैजगंज बेहटा पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद सांसद आदित्य यादव गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गवां पहुंचे, जहां डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया कार्यक्रम के अंतिम चरण में सांसद बबराला स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क पहुंचे और वहां भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कीl अपने संबोधन के अंत में सांसद आदित्य यादव ने बाबा साहब के प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को दोहराते हुए सभी से इसे अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इसी मार्ग पर चलकर देश को मजबूत और समतामूलक बनाया जा सकता है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, राम खिलाड़ी यादव विधायक, विधायक ब्रजेश यादव,पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक भूपेंद्र दद्दा, उदयवीर शाक्य,विधायक हिमांशु यादव फखरे अहमद शोबी, पूर्व विधायक आर के शर्मा, पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम सुरेशपाल चौहान, पूर्व चेयरमैन मेहरबान खान, रजनीश गुप्ता, अमित यादव, ,अखिलेश यादव, सुनील यादव, मोर सिंह जाटव इंदु सक्सेन, संतोष कश्यप, सुनीता पाल, तरुण शाक्य,प्रदीप गुप्ता, , कविंद्र सक्सेना, अशोक यादव, राजू जाटव, सुरेंद्र यादव, किशोरी लाल शाक्य, ओमवीर सिंह, के पी राठौर, राहुल कुर्मी, देवेंद्र गौतम, मुबीन फरीदी,शिवम राठौर, सुशांत सिंह, बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    2
    बदायूं, 
संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बदायूं जनपद में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने पूरे संसदीय क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभाग करते हुए बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद आदित्य यादव ने अपने दौरे की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के कस्बा उझानी स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क से की, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके पश्चात वे बदायूं शहर स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क पहुंचे और वहां उपस्थित लोगों के साथ बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सांसद आदित्य यादव ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के होली चौक, मोहल्ला नंबर-5 स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जहां  उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उपस्थित जनसमूह से संवाद किया।
सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंधरौली में आयोजित सभा इस पूरे कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र रही, जहां भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। यहां संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन केवल व्यक्तिगत सफलता की कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति का प्रतीक है, जिसने देश के करोड़ों वंचित, शोषित और दलित वर्ग को अधिकार दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान देश की आत्मा है, जो हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। यह संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज की ताकत और सुरक्षा कवच है। सांसद आदित्य यादव ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों को सीमित करने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित करने और गरीब-किसान की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बदायूं जनपद की स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए कहा कि यहां का किसान आज भी अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहा है और गांवों में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं आज भी पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार और वादों तक सीमित है। इसके उपरांत सांसद आदित्य यादव बिसौली विधानसभा क्षेत्र के फैजगंज बेहटा पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद सांसद आदित्य यादव गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गवां पहुंचे, जहां डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया कार्यक्रम के अंतिम चरण में सांसद बबराला स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क पहुंचे और वहां भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कीl अपने संबोधन के अंत में सांसद आदित्य यादव ने बाबा साहब के प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को दोहराते हुए सभी से इसे अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इसी मार्ग पर चलकर देश को मजबूत और समतामूलक बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, राम खिलाड़ी यादव विधायक, विधायक ब्रजेश यादव,पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक भूपेंद्र दद्दा, उदयवीर शाक्य,विधायक हिमांशु यादव  फखरे अहमद शोबी, पूर्व विधायक आर के शर्मा,  पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम सुरेशपाल चौहान, पूर्व चेयरमैन मेहरबान खान, रजनीश गुप्ता, अमित यादव, ,अखिलेश यादव, सुनील यादव, मोर सिंह जाटव इंदु सक्सेन, संतोष कश्यप, सुनीता पाल, तरुण शाक्य,प्रदीप गुप्ता, , कविंद्र सक्सेना, अशोक यादव, राजू जाटव, सुरेंद्र यादव, किशोरी लाल शाक्य, ओमवीर सिंह, के पी राठौर, राहुल कुर्मी, देवेंद्र गौतम, मुबीन फरीदी,शिवम राठौर, सुशांत सिंह,  बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 12वीं पास रोहित तिवारी- किडनी ट्रांसप्लांट सिडिंकेट के मास्टरमाइंड! उत्तरप्रदेश के हरदोई के रोहित तिवारी ने 2008 में इंटर पास किया. फिर नौकरी के लिए दिल्ली-NCR में चक्कर काटे. गाजियाबाद में नौकरी के दौरान वह मेरठ पहुंचा. 2016 में मेरठ के डॉ वैभव मुद्गल से मुलाकात हुई. डॉ वैभव के अस्पताल में वह रिशेप्सन पर बैठा करता था. फिर वह डॉ वैभव के दोस्त डॉ अमित के अल्फा हास्पीटल में वार्डबॉय का काम करने लगा। यह अस्पताल डॉ अमित और डॉ वैभव की पार्टनरशिप में था. दोनों की पार्टनरशिप टूटने के बाद रोहित कानपुर आया और नवीन पांडेय से मुलाकात हुई. दोनों ने शिवम अग्रवाल के साथ मिलकर किडनी ट्रांसप्लांट सिडिंकेट खड़ा किया. इस तरह 12वीं पास रोहित तिवारी ने करोड़ों रूपया कमाया.
    1
    12वीं पास रोहित तिवारी- किडनी ट्रांसप्लांट सिडिंकेट के मास्टरमाइंड!
उत्तरप्रदेश के हरदोई के रोहित तिवारी ने 2008 में इंटर पास किया. फिर नौकरी के लिए दिल्ली-NCR में चक्कर काटे. गाजियाबाद में नौकरी के दौरान वह मेरठ पहुंचा. 2016 में मेरठ के डॉ वैभव मुद्गल से मुलाकात हुई. डॉ वैभव के अस्पताल में वह रिशेप्सन पर बैठा करता था.  
फिर वह डॉ वैभव के दोस्त डॉ अमित के अल्फा हास्पीटल में वार्डबॉय का काम करने लगा। यह अस्पताल डॉ अमित और डॉ वैभव की पार्टनरशिप में था. 
दोनों की पार्टनरशिप टूटने के बाद रोहित कानपुर आया और नवीन पांडेय से मुलाकात हुई. दोनों ने शिवम अग्रवाल के साथ मिलकर किडनी ट्रांसप्लांट सिडिंकेट खड़ा किया. 
इस तरह 12वीं पास रोहित तिवारी ने करोड़ों रूपया कमाया.
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्राम दिधौनी में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बदायूं। आज दिनांक 14 अप्रैल को ग्राम दिधौनी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर गांव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभा यात्रा के दौरान डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए महान कार्यों को याद किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंबेडकर जयंती को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है और लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और समाज में समानता एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन के माध्यम से लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश भी दिया गया।
    2
    ग्राम दिधौनी में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
बदायूं। आज दिनांक 14 अप्रैल को ग्राम दिधौनी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर गांव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभा यात्रा के दौरान डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए महान कार्यों को याद किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंबेडकर जयंती को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है और लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और समाज में समानता एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन के माध्यम से लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश भी दिया गया।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के लिए 13 अप्रैल 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब बदायूं से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, उझानी नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, विधायक महेश चंद्र गुप्ता तथा विधायक हरिश्चंद्र शाक्य समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से बदायूं से दिल्ली की यात्रा अब और अधिक सुगम और तेज हो जाएगी, जिससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
    1
    उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के लिए 13 अप्रैल 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब बदायूं से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, उझानी नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, विधायक महेश चंद्र गुप्ता तथा विधायक हरिश्चंद्र शाक्य समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से बदायूं से दिल्ली की यात्रा अब और अधिक सुगम और तेज हो जाएगी, जिससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मूसाझाग थाना क्षेत्र सैजनी गांव में 12 मार्च को HPCL प्लांट हुए दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे 50,000 रुपए के इनामी अभियुक्त अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय
    1
    उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मूसाझाग थाना क्षेत्र सैजनी गांव में 12 मार्च को HPCL प्लांट हुए दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे 50,000 रुपए के इनामी अभियुक्त अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार  उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय
    user_Journalist
    Journalist
    Journalist Budaun, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • Post by Chunmun Gupta पत्रकार
    1
    Post by Chunmun Gupta पत्रकार
    user_Chunmun Gupta पत्रकार
    Chunmun Gupta पत्रकार
    Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ये कोई फिल्म की शूटिंग नहीं..! "बल्कि रियल झड़प का हिस्सा हुआ..."देखिए कैसे दिनदहाड़े छत पर खड़े होकर दबंग तमंचे लहरा रहे है..फायर कर रहे हैं"..! ये घटना मथुरा के बरसाना की बताई जा रही है..दो पक्षों में विवाद के बाद ये स्थिति बनी...पूरे गांव में दहशत का माहौल है..! यूपी में गुंडे माफियाओं अपराधियों को योगी सरकार ने मिट्टी में मिला दिया था..फिर न जाने ये गुंडे बदमाश कहां से आ गए...?
    1
    ये कोई फिल्म की शूटिंग नहीं..!
"बल्कि रियल झड़प का हिस्सा हुआ..."देखिए कैसे दिनदहाड़े छत पर खड़े होकर दबंग तमंचे लहरा रहे है..फायर कर रहे हैं"..!
ये घटना मथुरा के बरसाना की बताई जा रही है..दो पक्षों में विवाद के बाद ये स्थिति बनी...पूरे गांव में दहशत का माहौल है..!
यूपी में गुंडे माफियाओं अपराधियों को योगी सरकार ने मिट्टी में मिला दिया था..फिर न जाने ये गुंडे बदमाश कहां से आ गए...?
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर, संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान मुजफ्फरनगर में पुलिस विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वीआईपी ड्यूटी में तैनात एक दरोगा शराब के नशे में धुत पाया गया, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरोगा चौबे सिंह सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पहुंच गए। हालत यह थी कि वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और सड़क पर ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा और एक सिपाही के बीच हुई बातचीत भी चर्चा में है। दरोगा खुद से पूछते नजर आ रहे हैं, “मैं कहां खड़ा हूं”, जिस पर सिपाही जवाब देता है, “आप खड़े नहीं, पड़े हैं।” यह संवाद अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दरोगा चौबे सिंह को सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीआईपी ड्यूटी के दौरान इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    मुजफ्फरनगर, संवाददाता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान मुजफ्फरनगर में पुलिस विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वीआईपी ड्यूटी में तैनात एक दरोगा शराब के नशे में धुत पाया गया, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरोगा चौबे सिंह सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पहुंच गए। हालत यह थी कि वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और सड़क पर ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दरोगा और एक सिपाही के बीच हुई बातचीत भी चर्चा में है। दरोगा खुद से पूछते नजर आ रहे हैं, “मैं कहां खड़ा हूं”, जिस पर सिपाही जवाब देता है, “आप खड़े नहीं, पड़े हैं।” यह संवाद अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दरोगा चौबे सिंह को सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीआईपी ड्यूटी के दौरान इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.