logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अगरेड खुर्द पुल के पास एन एच पर शिक्षा विद सह भाजपा नेता अखिलेश कुमार ने स्केटिंग पर निकले तीन युवाओं को सम्मानित किया। अगरेड खुर्द पुल के पास सोमवार को 11 बजे स्केटिंग यात्रा कर रहे युवाओं को भाजपा नेता अखिलेश कुमार ने किया सम्मानित।बिहार के भागलपुर से निकले तीन युवाओं का अद्भुत हौसला इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सन्नी कुमार (भागलपुर), नीरज कुमार (मोकामा) और कृष्णा कुमार शिवम स्केटिंग के माध्यम से बाबा केदारनाथ धाम की कठिन यात्रा पर निकले हैं।इनकी यात्रा बीते 16 मार्च 2026 को भागलपुर से शुरू हुई है, और इनका लक्ष्य 90 दिनों के भीतर केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन करना है। इससे पहले भी ये तीनों वर्ष 2025 में सुल्तानगंज से बाबाधाम तक स्केटिंग के जरिए यात्रा कर चुके हैं। इसी क्रम में सूर्यपुरा प्रखंड के अगरेड खुर्द पुल के पास भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार ने इन युवाओं का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने इनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था कराई है और आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।अखिलेश कुमार ने कहा कि ऐसे साहसी और आस्थावान युवाओं को प्रोत्साहन देना समाज की जिम्मेदारी है। इनकी यह यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। तीनों युवाओं का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ बाबा केदारनाथ के दर्शन करना ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना भी है।

on 23 March
user_Anjali Kumari
Anjali Kumari
रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
on 23 March
a8881779-bbf3-4e79-8fdf-fd66d3ef738b

अगरेड खुर्द पुल के पास एन एच पर शिक्षा विद सह भाजपा नेता अखिलेश कुमार ने स्केटिंग पर निकले तीन युवाओं को सम्मानित किया। अगरेड खुर्द पुल के पास सोमवार को 11 बजे स्केटिंग यात्रा कर रहे युवाओं को भाजपा नेता अखिलेश कुमार ने किया सम्मानित।बिहार के भागलपुर से निकले तीन युवाओं का अद्भुत हौसला इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सन्नी कुमार (भागलपुर), नीरज कुमार (मोकामा) और कृष्णा कुमार शिवम स्केटिंग के माध्यम से बाबा केदारनाथ धाम की कठिन यात्रा पर निकले हैं।इनकी यात्रा बीते 16 मार्च 2026 को भागलपुर से शुरू हुई है, और इनका लक्ष्य 90 दिनों के भीतर केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन

45a00d7e-a6c5-4ccc-a7aa-27b90408b59c

करना है। इससे पहले भी ये तीनों वर्ष 2025 में सुल्तानगंज से बाबाधाम तक स्केटिंग के जरिए यात्रा कर चुके हैं। इसी क्रम में सूर्यपुरा प्रखंड के अगरेड खुर्द पुल के पास भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार ने इन युवाओं का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने इनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था कराई है और आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।अखिलेश कुमार ने कहा कि ऐसे साहसी और आस्थावान युवाओं को प्रोत्साहन देना समाज की जिम्मेदारी है। इनकी यह यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। तीनों युवाओं का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ बाबा केदारनाथ के दर्शन करना ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना भी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • सासाराम प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शनिवार को आवश्यक समर्थन के अभाव में खारिज हो गया। इसके साथ ही प्रमुख रूपा कुमारी अपना पद बचाने में सफल रहीं। मतदान के दौरान विरोधी पक्ष जरूरी संख्या बल नहीं जुटा सका। पर्याप्त सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण अविश्वास प्रस्ताव गिर गया और प्रमुख की कुर्सी सुरक्षित रह गई। प्रस्ताव खारिज होने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। समर्थकों ने प्रमुख को फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी जताई। प्रमुख रूपा कुमारी ने कहा कि उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों के कारण बीडीसी सदस्यों का उन्हें समर्थन मिला, जिससे अविश्वास प्रस्ताव विफल हो गया। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य और तेज़ी से किए जाएंगे। वहीं, उनके पति एवं भाजपा नेता सन्नी देओल चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दलों ने पर्दे के पीछे से उन्हें हराने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि आगे भी सभी को साथ लेकर क्षेत्र के विकास कार्य जारी रहेंगे।
    4
    सासाराम प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शनिवार को आवश्यक समर्थन के अभाव में खारिज हो गया। इसके साथ ही प्रमुख रूपा कुमारी अपना पद बचाने में सफल रहीं।
मतदान के दौरान विरोधी पक्ष जरूरी संख्या बल नहीं जुटा सका। पर्याप्त सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण अविश्वास प्रस्ताव गिर गया और प्रमुख की कुर्सी सुरक्षित रह गई।
प्रस्ताव खारिज होने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। समर्थकों ने प्रमुख को फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी जताई।
प्रमुख रूपा कुमारी ने कहा कि उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों के कारण बीडीसी सदस्यों का उन्हें समर्थन मिला, जिससे अविश्वास प्रस्ताव विफल हो गया। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य और तेज़ी से किए जाएंगे।
वहीं, उनके पति एवं भाजपा नेता सन्नी देओल चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दलों ने पर्दे के पीछे से उन्हें हराने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि आगे भी सभी को साथ लेकर क्षेत्र के विकास कार्य जारी रहेंगे।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    13 hrs ago
  • *नगर पंचायत काराकाट गोडारी के ग्राम -तेनुआ में चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य पार्षद+राधिका कुमारी,प्रतिनिधी-मुन्ना भारती के सौजन्य से सभी कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया साथ ही गांव के सभी बुजूर्ग एंव नौजवानों को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।चैता कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।जिसमें श्रोता झूम उठे।* *उपस्थित-अजय कुमार सिंह(वार्ड पार्षद-12),सियाकांत तिवारी,जितेंन्द्र सिंह,आयुष भारती एंव ग्राम तेंदुआ के ग्रामीण जनता।*
    4
    *नगर पंचायत काराकाट गोडारी के ग्राम -तेनुआ में चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य पार्षद+राधिका कुमारी,प्रतिनिधी-मुन्ना भारती के सौजन्य से सभी कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया साथ ही गांव के सभी बुजूर्ग एंव नौजवानों को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।चैता कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।जिसमें श्रोता झूम उठे।*
*उपस्थित-अजय कुमार सिंह(वार्ड पार्षद-12),सियाकांत तिवारी,जितेंन्द्र सिंह,आयुष भारती एंव ग्राम तेंदुआ के ग्रामीण जनता।*
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    11 hrs ago
  • कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में एक कैदी की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी? क्या प्रशासन समय रहते हालात संभाल सकता था? 👉 पूरी खबर जानिए और अपनी राय जरूर दीजिए। #Katihar #BiharNews #LawAndOrder #BreakingNews #Police #PublicReaction #IndiaNews #ViralNews #NewsUpdate
    1
    कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में एक कैदी की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी? क्या प्रशासन समय रहते हालात संभाल सकता था?
👉 पूरी खबर जानिए और अपनी राय जरूर दीजिए।
#Katihar #BiharNews #LawAndOrder #BreakingNews #Police #PublicReaction #IndiaNews #ViralNews #NewsUpdate
    user_RRP न्यूज़
    RRP न्यूज़
    Local News Reporter Haspura, Aurangabad•
    10 hrs ago
  • हसपुरा, औरंगाबाद बैंक की ओर से ग्रामीणों को जागरूक किया गया हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के हसपुरा पीरू,सिहाड़ी सहित अन्य बिहार ग्रामीण बैंक में औरंगाबाद कला जत्था के कलाकारों द्वारा लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया
    1
    हसपुरा, औरंगाबाद बैंक की ओर से ग्रामीणों को जागरूक किया गया
हसपुरा प्रखंड क्षेत्र  के हसपुरा पीरू,सिहाड़ी सहित अन्य बिहार ग्रामीण बैंक में औरंगाबाद कला जत्था के कलाकारों द्वारा लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Arjun Gupta ji
    1
    Post by Arjun Gupta ji
    user_Arjun Gupta ji
    Arjun Gupta ji
    Video Creator डुमरांव, बक्सर, बिहार•
    14 hrs ago
  • डेहरी विधानसभा क्षेत्र के राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे अशोक कुमार जैन उच्च विद्यालय, दरिहाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र नीरज कुमार को सम्मानित किया। अर्जुनबिगहा निवासी नीरज कुमार ने पूरे बिहार में 8वाँ स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित करते हुए राजीव रंजन सिंह ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नीरज की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
    1
    डेहरी विधानसभा क्षेत्र के राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे अशोक कुमार जैन उच्च विद्यालय, दरिहाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र नीरज कुमार को सम्मानित किया। अर्जुनबिगहा निवासी नीरज कुमार ने पूरे बिहार में 8वाँ स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित करते हुए राजीव रंजन सिंह ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नीरज की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    14 hrs ago
  • Post by Rakhi kumari
    1
    Post by Rakhi kumari
    user_Rakhi kumari
    Rakhi kumari
    कलेर, अरवल, बिहार•
    14 hrs ago
  • : रोहतास जिले के चेनारी में बिजली की चपेट में आने से हुई सतानंद तिवारी की असामयिक मृत्यु के बाद, जहाँ एक ओर बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सासाराम एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है। ​सरकारी सहायता के साथ-साथ निजी सहयोग ​सतानंद तिवारी की मृत्यु के बाद बिजली विभाग द्वारा नियमानुसार 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। लेकिन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने महसूस किया कि मृतक के पीछे उनके छोटे बच्चे हैं, जिनकी शिक्षा और भविष्य के लिए केवल सरकारी मुआवजा काफी नहीं होगा। ​अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ाया हाथ ​रोहतास के इतिहास में संभवतः यह पहली बार देखने को मिल रहा है जब कोई प्रशासनिक अधिकारी खुद आगे आकर किसी पीड़ित परिवार के लिए चंदा इकट्ठा कर रहा है। ​डोनेशन बॉक्स (दान पेटी): एसडीएम कार्यालय में एक विशेष पेटी रखी गई है। ​7 दिनों का अभियान: यह मुहिम अगले 7 दिनों तक चलेगी। ​सहयोगी: इस पहल में एसडीएम के साथ उनके कार्यालय के कर्मचारी, अन्य अधिकारी और स्थानीय वकील भी बढ़-चढ़कर अपनी स्वेच्छा से योगदान दे रहे हैं। ​"हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सतानंद तिवारी के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कोई बाधा न आए। यह हमारा छोटा सा प्रयास है ताकि उस परिवार को संबल मिल सके।" — डॉ. नेहा कुमारी, एसडीएम, सासाराम ​प्रशासन का कड़ा रुख ​एक तरफ जहाँ एसडीएम मानवीय चेहरा दिखा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही पर भी कड़ा रुख अपनाया है। घटना के बाद विभाग के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और विभाग अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहे। ​निष्कर्ष: सासाराम एसडीएम की इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि अधिकारी केवल फाइलों और आदेशों तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे समाज के प्रति अपनी नैतिक और मानवीय जिम्मेदारियों को भी बखूबी समझते हैं। इस कदम की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।
    2
    : रोहतास जिले के चेनारी में बिजली की चपेट में आने से हुई सतानंद तिवारी की असामयिक मृत्यु के बाद, जहाँ एक ओर बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सासाराम एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है।
​सरकारी सहायता के साथ-साथ निजी सहयोग
​सतानंद तिवारी की मृत्यु के बाद बिजली विभाग द्वारा नियमानुसार 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। लेकिन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने महसूस किया कि मृतक के पीछे उनके छोटे बच्चे हैं, जिनकी शिक्षा और भविष्य के लिए केवल सरकारी मुआवजा काफी नहीं होगा।
​अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ाया हाथ
​रोहतास के इतिहास में संभवतः यह पहली बार देखने को मिल रहा है जब कोई प्रशासनिक अधिकारी खुद आगे आकर किसी पीड़ित परिवार के लिए चंदा इकट्ठा कर रहा है।
​डोनेशन बॉक्स (दान पेटी): एसडीएम कार्यालय में एक विशेष पेटी रखी गई है।
​7 दिनों का अभियान: यह मुहिम अगले 7 दिनों तक चलेगी।
​सहयोगी: इस पहल में एसडीएम के साथ उनके कार्यालय के कर्मचारी, अन्य अधिकारी और स्थानीय वकील भी बढ़-चढ़कर अपनी स्वेच्छा से योगदान दे रहे हैं।
​"हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सतानंद तिवारी के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कोई बाधा न आए। यह हमारा छोटा सा प्रयास है ताकि उस परिवार को संबल मिल सके।"
— डॉ. नेहा कुमारी, एसडीएम, सासाराम
​प्रशासन का कड़ा रुख
​एक तरफ जहाँ एसडीएम मानवीय चेहरा दिखा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही पर भी कड़ा रुख अपनाया है। घटना के बाद विभाग के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और विभाग अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहे।
​निष्कर्ष: सासाराम एसडीएम की इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि अधिकारी केवल फाइलों और आदेशों तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे समाज के प्रति अपनी नैतिक और मानवीय जिम्मेदारियों को भी बखूबी समझते हैं। इस कदम की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.