अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार चोरी की मोटरसाइकिल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार । अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार चोरी की मोटरसाइकिल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार शाजापुर, 4 अगस्त। कालापीपल पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपये मूल्य की चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को राजीव चौक, कालापीपल मंडी निवासी धनपाल जैन ने थाना कालापीपल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP-42-MQ-8993 को माधव मैरिज गार्डन, कालापीपल मंडी के पास से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना कालापीपल में अपराध क्रमांक 403/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय तथा एसडीओपी शुजालपुर श्री निमेश देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि भंडारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम और संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए थाना कालापीपल के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस चेकिंग देखकर वाहन मोड़कर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी मोटरसाइकिल के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सघन पूछताछ में उन्होंने उक्त मोटरसाइकिल को माधव मैरिज गार्डन, कालापीपल से चोरी करना स्वीकार किया। आगे पूछताछ में आरोपियों ने भोपाल के ईटखेड़ी, भानपुर बायपास रोड एवं आसपास के क्षेत्रों से भी अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में अन्य तथ्यों एवं संभावित वारदातों के संबंध में विवेचना जारी है।

- साइबर तकनीक का कमाल: कालापीपल पुलिस ने ढूंढ निकाले 13 गुम मोबाइल1
- शिक्षक द्वारा छात्राओं से अश्लील हरकत छुटी क़े बाद अलग कमरे मे पढ़ता था। श्यामपुर MP हैडिंग//गुरु-शिष्य के रिश्ते पर कलंक: सीहोर में छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अनुशंसा मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की तहसील श्यामपुर से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पीएम श्री संकुल श्यामपुर के अंतर्गत आने वाले **शासकीय माध्यमिक शाला सोंठी** में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक प्रभारी पर स्कूल की ही नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। अकेले कमरे में ले जाकर करता था हरकतें शासकीय पत्र के अनुसार, दिनांक 30 जुलाई 2026 को शिक्षक द्वारा कक्षा 8वीं और कक्षा 7वीं की छात्राओं के साथ गलत नीयत से स्पर्श व छेड़छाड़ की गई। मामला संज्ञान में आने के बाद जब संकुल प्राचार्य ने स्कूल पहुंचकर बालिकाओं, उनके पालकों एवं ग्राम सरपंच से जानकारी ली, तो सामने आया कि आरोपी शिक्षक समय समाप्त होने के बाद (शाम 04:30 बजे के बाद) छात्राओं को अलग कक्षों में ले जाकर पढ़ाता था और उनके साथ गलत हरकतें करता था। इस वजह से मासूम छात्राओं में भारी भय व्याप्त था। पहले भी आ चुके हैं गंभीर मामले प्राचार्य द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे गए पत्र में खुलासा हुआ शिक्षक पर कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की मांग पवित्र शिक्षण पेशे को शर्मसार करने वाले इस कृत्य को लेकर संकुल प्राचार्य द्वारा पंचनामा, ग्राम पंचायत का पत्र और शाला में कार्यरत अन्य शिक्षकों के कथनों को संलग्न करते हुए **जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), सीहोर** से आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई करने की लिखित अनुशंसा की गई है2
- आज़ मेरे द्वारा बीजपड़ी पंचायत में कुछ दिन पहले #तराना_की_बुलंद_आवाज 📍आज़ मेरे द्वारा बीजपड़ी पंचायत में कुछ दिन पहले निकले भ्रष्टाचार मामले को लेकर जनपद अधिकारी #COUTarana से जब पंचायत रिपोर्ट के अनुसार हुए फर्जीवाड़ा पर जवाब पुछे जाने लगे तो उन्होंने मेरे साथ मौजूद साथीयों से बदतमीजी कर उन्हें बाहर भगाने का काम किया। जिसकी में कड़ी निंदा करता हूं। और राज्य के Dr Mohan Yadav Collector Office Ujjain व अन्य अधिकारी से मांग करता हूं कि ऐसे अधिकारी पर तुरंत कार्रवाई हो। वरना तराना में बहुत जल्द बड़ा प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा।। विडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।। #activistarunsinghkhalsa1
- श्रावण के प्रथम सोमवार निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी रायसिंह मेवाड़ा ने थामा ध्वज, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया बाबा भोलेनाथ का स्वागत श्रावण के प्रथम सोमवार निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी रायसिंह मेवाड़ा ने थामा ध्वज, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया बाबा भोलेनाथ का स्वागत पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में भगवान भोलेनाथ की भव्य एवं दिव्य बाबा महाकाल पालकी शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ निकाली। संध्या समय नगर के प्राचीन शंकर मंदिर, पार्वती नदी तट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं भगवान महाकाल की आरती के पश्चात बाबा भोलेनाथ पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। पालकी शोभायात्रा के साथ बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े एवं भजन मंडली के भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। जैसे-जैसे पालकी नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” एवं “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ बाबा महाकाल का जयघोष किया तथा पुष्पवर्षा कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। बाबा महाकाल की पालकी पुरानी सब्जी मंडी, बड़ा बाजार एवं प्रगति गली होते हुए बुधवारा स्थित श्रीराम मंदिर पर भगवान महाकाल की भव्य आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख, शांति, समृद्धि एवं नगर के कल्याण की कामना की। कुशवाहा समाज ने किया बाबा महाकाल का भव्य स्वागत बुधवारा स्थित पुराने सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष एवं सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने पालकी में विराजमान बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती कर श्रीफल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। परसराम कुशवाहा परिवार ने भजन मंडली के सदस्यों का भगवान महाकाल के नाम से अंकित दुपट्टे पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कुशवाहा समाज के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की पालकी पर गुलाब की पुष्प पंखुड़ियों की वर्षा कर अपनी अटूट आस्था एवं श्रद्धा प्रकट की। शिव भक्ति में डूबी भजन मंडली के भक्तिमय भजनों एवं भगवान शिव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पालकी यात्रा में शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शोभायात्रा का समापन बड़ा बाजार स्थित श्री गणेश मंदिर पर हुआ, जहां भगवान गणेश एवं बाबा महाकाल की आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सकल हिंदू मुकेश नामदेव, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष उमेश शर्मा, शेष नारायण मुकाती, प्रेमनारायण शर्मा, मनोज कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, दलकिशोर कुशवाहा, प्रेम नारायण जायसवाल, अचल किरार, मोंटू कौरी, गोपाल पांचाल, प्रतीक माहडिक सहित सकल हिंदू समाज के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे। प्राचीन शंकर मंदिर में आयोजित संध्या आरती में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद एवं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती तथा पार्षद सुभाष नामदेव सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।3
- कलेक्टर ने कहा,बड़ी ग्राम पंचायतों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, आवारा पशुओं के सींगों पर लगेंगी रेडियम शाजापुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को पीएम आवास योजना 2.0 के लक्ष्यों की समय पर पूर्ति, रूफ हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कराने तथा जलकर, संपत्ति कर सहित अन्य करों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर ने बड़ी ग्राम पंचायतों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश भी दिए। साथ ही नेशनल हाईवे एवं अन्य सड़कों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से आवारा पशुओं के सींगों पर रेडियम पट्टी/स्टिकर लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।1
- दतिया में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत! भोपाल में जश्न का माहौल दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत का उत्सव मनाया गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने करीब 1 लाख 30 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। जीत के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ऐसी ही ताज़ा और तेज़ खबरों के लिए All in One Media1
- कालापीपल पुलिस का बड़ा एक्शन अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कालापीपल पुलिस की बड़ी सफलता थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि भंडारी के नेतृत्व में कालापीपल पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 2 लाख रुपये कीमत की 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। वाहन चेकिंग के दौरान मिली इस सफलता में पूरी पुलिस टीम की मुस्तैदी और रणनीति रंग लाई। #KalapipalPolice #Shajapur #RaviBhandari #VehicleTheft #MPPolice #BreakingNews #CrimeNews1