logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साइबर तकनीक का कमाल: कालापीपल पुलिस ने ढूंढ निकाले 13 गुम मोबाइल

6 hrs ago
user_Sandeep Gehlot
Sandeep Gehlot
Journalist कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

साइबर तकनीक का कमाल: कालापीपल पुलिस ने ढूंढ निकाले 13 गुम मोबाइल

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गुम हुए मोबाइल अब लौट रहे हैं मालिकों के पास! कालापीपल थाना पुलिस ने पिछले दो महीनों में साइबर पोर्टल की मदद से 13 गुम हुए एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए शाजापुर जिले के कालापीपल थाना पुलिस ने पिछले दो महीनों में साइबर पोर्टल की मदद से 13 गुम हुए एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब ₹2.60 लाख है। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में चलाए गए अभियान की क्षेत्र में सराहना हो रही है। #Shajapur #KalapipalPolice #MobileRecovered #MPPolice #CyberPortal #CrimeNews #BreakingNews
    1
    गुम हुए मोबाइल अब लौट रहे हैं मालिकों के पास! कालापीपल थाना पुलिस ने पिछले दो महीनों में साइबर पोर्टल की मदद से 13 गुम हुए एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए
शाजापुर जिले के कालापीपल थाना पुलिस ने पिछले दो महीनों में साइबर पोर्टल की मदद से 13 गुम हुए एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब ₹2.60 लाख है। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में चलाए गए अभियान की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
#Shajapur #KalapipalPolice #MobileRecovered #MPPolice #CyberPortal #CrimeNews #BreakingNews
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Social Media Manager कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कावड़ यात्रा मातम में बदली, करंट से अमलाय के संतोष राजपूत की मौत
    1
    कावड़ यात्रा मातम में बदली, करंट से अमलाय के संतोष राजपूत की मौत
    user_Sandeep Gehlot
    Sandeep Gehlot
    Journalist कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शिक्षक द्वारा छात्राओं से अश्लील हरकत छुटी क़े बाद अलग कमरे मे पढ़ता था। श्यामपुर MP हैडिंग//गुरु-शिष्य के रिश्ते पर कलंक: सीहोर में छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अनुशंसा मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की तहसील श्यामपुर से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पीएम श्री संकुल श्यामपुर के अंतर्गत आने वाले **शासकीय माध्यमिक शाला सोंठी** में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक प्रभारी पर स्कूल की ही नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। अकेले कमरे में ले जाकर करता था हरकतें शासकीय पत्र के अनुसार, दिनांक 30 जुलाई 2026 को शिक्षक द्वारा कक्षा 8वीं और कक्षा 7वीं की छात्राओं के साथ गलत नीयत से स्पर्श व छेड़छाड़ की गई। मामला संज्ञान में आने के बाद जब संकुल प्राचार्य ने स्कूल पहुंचकर बालिकाओं, उनके पालकों एवं ग्राम सरपंच से जानकारी ली, तो सामने आया कि आरोपी शिक्षक समय समाप्त होने के बाद (शाम 04:30 बजे के बाद) छात्राओं को अलग कक्षों में ले जाकर पढ़ाता था और उनके साथ गलत हरकतें करता था। इस वजह से मासूम छात्राओं में भारी भय व्याप्त था। पहले भी आ चुके हैं गंभीर मामले प्राचार्य द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे गए पत्र में खुलासा हुआ शिक्षक पर कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की मांग पवित्र शिक्षण पेशे को शर्मसार करने वाले इस कृत्य को लेकर संकुल प्राचार्य द्वारा पंचनामा, ग्राम पंचायत का पत्र और शाला में कार्यरत अन्य शिक्षकों के कथनों को संलग्न करते हुए **जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), सीहोर** से आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई करने की लिखित अनुशंसा की गई है
    2
    शिक्षक द्वारा छात्राओं से अश्लील हरकत 
छुटी क़े बाद अलग कमरे मे पढ़ता था।
श्यामपुर MP
हैडिंग//गुरु-शिष्य के रिश्ते पर कलंक: सीहोर में छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अनुशंसा
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की तहसील श्यामपुर से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पीएम श्री संकुल श्यामपुर के अंतर्गत आने वाले **शासकीय माध्यमिक शाला सोंठी** में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक प्रभारी पर स्कूल की ही नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है।
अकेले कमरे में ले जाकर करता था हरकतें
शासकीय पत्र के अनुसार, दिनांक 30 जुलाई 2026 को शिक्षक द्वारा कक्षा 8वीं और कक्षा 7वीं की छात्राओं के साथ गलत नीयत से स्पर्श व छेड़छाड़ की गई। मामला संज्ञान में आने के बाद जब संकुल प्राचार्य ने स्कूल पहुंचकर बालिकाओं, उनके पालकों एवं ग्राम सरपंच से जानकारी ली, तो सामने आया कि आरोपी शिक्षक समय समाप्त होने के बाद (शाम 04:30 बजे के बाद) छात्राओं को अलग कक्षों में ले जाकर पढ़ाता था और उनके साथ गलत हरकतें करता था। इस वजह से मासूम छात्राओं में भारी भय व्याप्त था।
पहले भी आ चुके हैं गंभीर मामले
प्राचार्य द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे गए पत्र में खुलासा हुआ शिक्षक पर कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की मांग
पवित्र शिक्षण पेशे को शर्मसार करने वाले इस कृत्य को लेकर संकुल प्राचार्य द्वारा पंचनामा, ग्राम पंचायत का पत्र और शाला में कार्यरत अन्य शिक्षकों के कथनों को संलग्न करते हुए **जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), सीहोर** से आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई करने की लिखित अनुशंसा की गई है
    user_Tripathi
    Tripathi
    News Anchor सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश का ‘फुलेरा’ नहीं, मध्य प्रदेश के इस जिले में है असली ‘पंचायत’ का राज! जानिए कहां शूट हुई है वेब सीरीज सीहोर। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सुपरहिट रही वेब सीरीज 'पंचायत' का जादू आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सीरीज में दिखाया गया काल्पनिक गांव 'फुलेरा' भले ही उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का बताया गया हो, लेकिन इसकी असली शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोड़िया (Mahodiya) गांव में हुई है। सीरीज का पंचायत भवन, पानी की टंकी, सचिव जी का आवास, प्रधान जी का घर और गांव की गलियां—जिन्हें दर्शकों ने स्क्रीन पर देखा—वे सभी महोड़िया गांव की वास्तविक लोकेशन हैं। यही वजह है कि सीरीज की सफलता के बाद यह गांव देशभर के प्रशंसकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। बताया जाता है कि वेब सीरीज की शूटिंग कई सप्ताह तक महोड़िया गांव में चली, जहां पूरी टीम और कलाकारों ने डेरा डाला था। स्थानीय ग्रामीण भी शूटिंग का हिस्सा बने और कई दृश्यों में दिखाई दिए। आज 'पंचायत' की लोकप्रियता के साथ महोड़िया गांव की पहचान भी देशभर में बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भी इस गांव की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं और बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने पहुंच रहे हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश का ‘फुलेरा’ नहीं, मध्य प्रदेश के इस जिले में है असली ‘पंचायत’ का राज! जानिए कहां शूट हुई है वेब सीरीज
सीहोर। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सुपरहिट रही वेब सीरीज 'पंचायत' का जादू आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सीरीज में दिखाया गया काल्पनिक गांव 'फुलेरा' भले ही उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का बताया गया हो, लेकिन इसकी असली शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोड़िया (Mahodiya) गांव में हुई है।
सीरीज का पंचायत भवन, पानी की टंकी, सचिव जी का आवास, प्रधान जी का घर और गांव की गलियां—जिन्हें दर्शकों ने स्क्रीन पर देखा—वे सभी महोड़िया गांव की वास्तविक लोकेशन हैं। यही वजह है कि सीरीज की सफलता के बाद यह गांव देशभर के प्रशंसकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।
बताया जाता है कि वेब सीरीज की शूटिंग कई सप्ताह तक महोड़िया गांव में चली, जहां पूरी टीम और कलाकारों ने डेरा डाला था। स्थानीय ग्रामीण भी शूटिंग का हिस्सा बने और कई दृश्यों में दिखाई दिए।
आज 'पंचायत' की लोकप्रियता के साथ महोड़िया गांव की पहचान भी देशभर में बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भी इस गांव की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं और बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने पहुंच रहे हैं।
    user_OMPRAKASH MUKATI
    OMPRAKASH MUKATI
    Local News Reporter इछावर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    36 min ago
  • श्रावण के प्रथम सोमवार निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी रायसिंह मेवाड़ा ने थामा ध्वज, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया बाबा भोलेनाथ का स्वागत श्रावण के प्रथम सोमवार निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी रायसिंह मेवाड़ा ने थामा ध्वज, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया बाबा भोलेनाथ का स्वागत पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में भगवान भोलेनाथ की भव्य एवं दिव्य बाबा महाकाल पालकी शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ निकाली। संध्या समय नगर के प्राचीन शंकर मंदिर, पार्वती नदी तट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं भगवान महाकाल की आरती के पश्चात बाबा भोलेनाथ पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। पालकी शोभायात्रा के साथ बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े एवं भजन मंडली के भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। जैसे-जैसे पालकी नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” एवं “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ बाबा महाकाल का जयघोष किया तथा पुष्पवर्षा कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। बाबा महाकाल की पालकी पुरानी सब्जी मंडी, बड़ा बाजार एवं प्रगति गली होते हुए बुधवारा स्थित श्रीराम मंदिर पर भगवान महाकाल की भव्य आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख, शांति, समृद्धि एवं नगर के कल्याण की कामना की। कुशवाहा समाज ने किया बाबा महाकाल का भव्य स्वागत बुधवारा स्थित पुराने सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष एवं सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने पालकी में विराजमान बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती कर श्रीफल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। परसराम कुशवाहा परिवार ने भजन मंडली के सदस्यों का भगवान महाकाल के नाम से अंकित दुपट्टे पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कुशवाहा समाज के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की पालकी पर गुलाब की पुष्प पंखुड़ियों की वर्षा कर अपनी अटूट आस्था एवं श्रद्धा प्रकट की। शिव भक्ति में डूबी भजन मंडली के भक्तिमय भजनों एवं भगवान शिव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पालकी यात्रा में शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शोभायात्रा का समापन बड़ा बाजार स्थित श्री गणेश मंदिर पर हुआ, जहां भगवान गणेश एवं बाबा महाकाल की आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सकल हिंदू मुकेश नामदेव, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष उमेश शर्मा, शेष नारायण मुकाती, प्रेमनारायण शर्मा, मनोज कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, दलकिशोर कुशवाहा, प्रेम नारायण जायसवाल, अचल किरार, मोंटू कौरी, गोपाल पांचाल, प्रतीक माहडिक सहित सकल हिंदू समाज के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे। प्राचीन शंकर मंदिर में आयोजित संध्या आरती में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद एवं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती तथा पार्षद सुभाष नामदेव सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।
    3
    श्रावण के प्रथम सोमवार निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी
रायसिंह मेवाड़ा ने थामा ध्वज, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया बाबा भोलेनाथ का स्वागत
श्रावण के प्रथम सोमवार निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी
रायसिंह मेवाड़ा ने थामा ध्वज, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया बाबा भोलेनाथ का स्वागत
पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में भगवान भोलेनाथ की भव्य एवं दिव्य बाबा महाकाल पालकी शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ निकाली। संध्या समय नगर के प्राचीन शंकर मंदिर, पार्वती नदी तट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं भगवान महाकाल की आरती के पश्चात बाबा भोलेनाथ पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले।
पालकी शोभायात्रा के साथ बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े एवं भजन मंडली के भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। जैसे-जैसे पालकी नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” एवं “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ बाबा महाकाल का जयघोष किया तथा पुष्पवर्षा कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।
बाबा महाकाल की पालकी पुरानी सब्जी मंडी, बड़ा बाजार एवं प्रगति गली होते हुए बुधवारा स्थित श्रीराम मंदिर पर भगवान महाकाल की भव्य आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख, शांति, समृद्धि एवं नगर के कल्याण की कामना की।
कुशवाहा समाज ने किया बाबा महाकाल का भव्य स्वागत
बुधवारा स्थित पुराने सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष एवं सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने पालकी में विराजमान बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती कर श्रीफल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
परसराम कुशवाहा परिवार ने  भजन मंडली के सदस्यों का भगवान महाकाल के नाम से अंकित दुपट्टे पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कुशवाहा समाज के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की पालकी पर गुलाब की पुष्प पंखुड़ियों की वर्षा कर अपनी अटूट आस्था एवं श्रद्धा प्रकट की।
शिव भक्ति में डूबी भजन मंडली के भक्तिमय भजनों एवं भगवान शिव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पालकी यात्रा में शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
शोभायात्रा का समापन बड़ा बाजार स्थित श्री गणेश मंदिर पर हुआ, जहां भगवान गणेश एवं बाबा महाकाल की आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सकल हिंदू मुकेश नामदेव, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष उमेश शर्मा, शेष नारायण मुकाती, प्रेमनारायण शर्मा, मनोज कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, दलकिशोर कुशवाहा, प्रेम नारायण जायसवाल, अचल किरार, मोंटू कौरी, गोपाल पांचाल, प्रतीक माहडिक सहित सकल हिंदू समाज के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।
प्राचीन शंकर मंदिर में आयोजित संध्या आरती में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद एवं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती तथा पार्षद सुभाष नामदेव सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    10 hrs ago
  • साइबर तकनीक का कमाल: कालापीपल पुलिस ने ढूंढ निकाले 13 गुम मोबाइल
    1
    साइबर तकनीक का कमाल: कालापीपल पुलिस ने ढूंढ निकाले 13 गुम मोबाइल
    user_Sandeep Gehlot
    Sandeep Gehlot
    Journalist कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार चोरी की मोटरसाइकिल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार । अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार चोरी की मोटरसाइकिल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार शाजापुर, 4 अगस्त। कालापीपल पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपये मूल्य की चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को राजीव चौक, कालापीपल मंडी निवासी धनपाल जैन ने थाना कालापीपल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP-42-MQ-8993 को माधव मैरिज गार्डन, कालापीपल मंडी के पास से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना कालापीपल में अपराध क्रमांक 403/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय तथा एसडीओपी शुजालपुर श्री निमेश देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि भंडारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम और संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए थाना कालापीपल के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस चेकिंग देखकर वाहन मोड़कर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी मोटरसाइकिल के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सघन पूछताछ में उन्होंने उक्त मोटरसाइकिल को माधव मैरिज गार्डन, कालापीपल से चोरी करना स्वीकार किया। आगे पूछताछ में आरोपियों ने भोपाल के ईटखेड़ी, भानपुर बायपास रोड एवं आसपास के क्षेत्रों से भी अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में अन्य तथ्यों एवं संभावित वारदातों के संबंध में विवेचना जारी है।
    1
    अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार चोरी की मोटरसाइकिल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
।


अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार चोरी की मोटरसाइकिल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
शाजापुर, 4 अगस्त। कालापीपल पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपये मूल्य की चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को राजीव चौक, कालापीपल मंडी निवासी धनपाल जैन ने थाना कालापीपल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP-42-MQ-8993 को माधव मैरिज गार्डन, कालापीपल मंडी के पास से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना कालापीपल में अपराध क्रमांक 403/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय तथा एसडीओपी शुजालपुर श्री निमेश देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि भंडारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम और संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए थाना कालापीपल के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस चेकिंग देखकर वाहन मोड़कर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी मोटरसाइकिल के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सघन पूछताछ में उन्होंने उक्त मोटरसाइकिल को माधव मैरिज गार्डन, कालापीपल से चोरी करना स्वीकार किया। आगे पूछताछ में आरोपियों ने भोपाल के ईटखेड़ी, भानपुर बायपास रोड एवं आसपास के क्षेत्रों से भी अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में अन्य तथ्यों एवं संभावित वारदातों के संबंध में विवेचना जारी है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.