माजरी ग्रांट की जाखन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत 🚨 The Aman Times 🌊 माजरी ग्रांट की जाखन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत देहरादून के माजरी ग्रांट स्थित जाखन नदी में हेडल के पास पानी में डूबने से 12 वर्षीय वासु पुत्र स्वर्गीय सोनू की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक नदी के पास गया था, तभी वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची तथा बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ⚠️ अपील: बरसात के मौसम में नदी-नालों और तेज बहाव वाले जल स्रोतों के पास जाने से बचें तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखें।
माजरी ग्रांट की जाखन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत 🚨 The Aman Times 🌊 माजरी ग्रांट की जाखन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत देहरादून के माजरी ग्रांट स्थित जाखन नदी में हेडल के पास पानी में डूबने से 12 वर्षीय वासु पुत्र स्वर्गीय सोनू की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक नदी के पास गया था, तभी वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची तथा बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ⚠️ अपील: बरसात के मौसम में नदी-नालों और तेज बहाव वाले जल स्रोतों के पास जाने से बचें तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखें।
- 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏1
- जल निकासी के अभाव में द्रोण विहार व वैष्णव एन्क्लेव में बढ़ा खतरा, विधायक से रक्षा दीवार बनाने की मांग देहरादून | 5 अगस्त। धरमपुर विधानसभा क्षेत्र के हरभजवाला स्थित नई विकसित आवासीय कॉलोनियों द्रोण विहार एवं वैष्णव एन्क्लेव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। बरसात के दौरान कॉलोनियों की सड़कों पर पानी बह रहा है, जबकि कई घरों के आगे और पीछे जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लगातार बहते पानी से भूमि का कटाव इतना बढ़ गया है कि वह अब एक बड़े नाले का रूप ले चुका है, जिससे आसपास के मकानों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्रीय विधायक श्री विनोद चमोली से कॉलोनी के अंतिम छोर पर सुरक्षा के दृष्टिगत रिटेनिंग (रक्षा) दीवार का निर्माण कराने तथा स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की मांग की है। इस संबंध में विधायक को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। वैष्णव एन्क्लेव आवासीय समिति के अध्यक्ष श्री पूरन सिंह रावत ने बताया कि पूर्व में स्थिति इतनी गंभीर नहीं थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी आबादी तथा टी एस्टेट से लगी नई कॉलोनियों द्वारा अपने वर्षाजल की निकासी टी एस्टेट की ओर किए जाने से पूरे क्षेत्र का पानी एक स्थान पर एकत्र होने लगा है। इससे जल का दबाव बढ़ने के साथ-साथ भूमि का तेज़ी से कटाव हो रहा है और स्थिति चिंताजनक बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो लगातार हो रहे कटाव से आसपास के मकानों और सड़क को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने प्रशासन से मानसून के दौरान किसी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए तत्काल रिटेनिंग वॉल का निर्माण, नाले का सुदृढ़ीकरण तथा वैज्ञानिक जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों को अब विधायक एवं प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद है, ताकि वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।1
- हरिद्वार दिल्ली नेशनल हाईवे पर हरिद्वार पुलिस कावड़ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात ड्रोन से रख रही निगरानी1
- ग्राम बढेड़ी राजपुताना के बूथ संख्या 66 पर SIR प्रक्रिया ग्राम बढ़ेड़ी राजपूताना के बूथ संख्या-66 पर SIR प्रक्रिया के तहत नोटिसों का सफल निस्तारण बढ़ेड़ी राजपूताना (रुड़की), 05 अगस्त 2026। निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित Special Intensive Revision (SIR) अभियान के अंतर्गत ग्राम बढ़ेड़ी राजपूताना के बूथ संख्या-66 पर जारी नोटिसों के निस्तारण एवं मतदाता सत्यापन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस दौरान मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेजों की जांच, सत्यापन तथा नोटिसों से संबंधित सभी औपचारिकताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रुड़की लुबना राव, BLA-1, BLA-2, संबंधित BLO तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई और दस्तावेजों के सत्यापन एवं नोटिसों के निस्तारण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस दौरान मतदाताओं को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी गई तथा उनसे अपील की गई कि यदि किसी मतदाता को नोटिस प्राप्त हुआ है तो वह समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपनी जानकारी का सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन बनाई जा सके। बूथ स्तर पर आयोजित इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के समन्वय का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। सभी के सहयोग से पूरे दिन मतदाता सत्यापन और नोटिस निस्तारण का कार्य शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मतदाता सूची का सही एवं पारदर्शी होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने भविष्य में भी निर्वाचन संबंधी अभियानों में सक्रिय सहयोग देने का भरोसा जताया। बूथ संख्या-66 पर हुए इस सफल आयोजन ने प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत किया।1
- 🌧️ देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर 🚨 The Aman Times 🌧️ देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर देहरादून में 5 और 6 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी विभागों और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। ⛰️ ऑरेंज अलर्ट के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक रहेगी, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा। 🛣️ लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और संबंधित एजेंसियों को मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल यातायात बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं नगर निकायों को जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है। ⚠️ जिला प्रशासन की अपील: बिना जरूरी कारण यात्रा करने से बचें, नदी-नालों के किनारे न जाएं और मौसम विभाग व प्रशासन द्वारा जारी सभी चेतावनियों का पालन करें।1
- माजरी ग्रांट की जाखन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत 🚨 The Aman Times 🌊 माजरी ग्रांट की जाखन नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत देहरादून के माजरी ग्रांट स्थित जाखन नदी में हेडल के पास पानी में डूबने से 12 वर्षीय वासु पुत्र स्वर्गीय सोनू की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक नदी के पास गया था, तभी वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची तथा बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ⚠️ अपील: बरसात के मौसम में नदी-नालों और तेज बहाव वाले जल स्रोतों के पास जाने से बचें तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखें।1