अशोकनगर में सात माह से वेतन का इंतजार, छात्रावासों के सफाईकर्मियों की हालत खराब सात माह से वेतन का इंतजार, छात्रावासों के सफाईकर्मियों की हालत खराब मात्र 2500 रुपए मासिक मानदेय, वह भी समय पर नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कई बार आवेदन के बाद भी नहीं हुई सुनवाई अशोकनगर। आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों में सफाई का जिम्मा संभाल रहे कर्मचारियों को पिछले सात माह से वेतन नहीं मिला है। महज 2500 रुपए मासिक मानदेय पर काम करने वाले इन कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों और कलेक्टर को आवेदन देकर वेतन दिलाने की मांग की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। सफाई कर्मचारियों ने मीडिया से चर्चा में बताया कि वे छात्रावासों में नियमित रूप से सफाई का काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें सात माह से मानदेय नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि जब रोजाना काम लिया जा रहा है तो समय पर वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा? पहले से ही महज 2500 रुपए मासिक मानदेय मिलता है और वह भी कई महीनों तक नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। कर्मचारियों के अनुसार कई लोग कर्ज लेकर परिवार का भरण-पोषण करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि पिछले 6-7 वर्षों से मानदेय में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऐसे में सात माह का भुगतान अटक जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। विभाग में पूछने पर फाइल का हवाला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जब वे आदिम जाति कल्याण विभाग में वेतन के संबंध में जानकारी लेने पहुंचते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि कलेक्टर स्तर से फाइल रोकी गई है, इसलिए विभागीय कर्मचारी कुछ नहीं कर सकते। कर्मचारियों का कहना है कि वे अलग-अलग और सामूहिक रूप से कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एकमुश्त भुगतान की मांग आवेदन में सफाई कर्मचारियों ने कलेक्टर से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। कर्मचारियों ने सात माह से रुका हुआ पूरा वेतन एकमुश्त दिलाने के साथ ही भविष्य में मानदेय का भुगतान नियमित रूप से किए जाने की व्यवस्था करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि इतने कम मानदेय में भी वे पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं, ऐसे में समय पर भुगतान मिलना उनका हक है।
अशोकनगर में सात माह से वेतन का इंतजार, छात्रावासों के सफाईकर्मियों की हालत खराब सात माह से वेतन का इंतजार, छात्रावासों के सफाईकर्मियों की हालत खराब मात्र 2500 रुपए मासिक मानदेय, वह भी समय पर नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कई बार आवेदन के बाद भी नहीं हुई सुनवाई अशोकनगर। आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों में सफाई का जिम्मा संभाल रहे कर्मचारियों को पिछले सात माह से वेतन नहीं मिला है। महज 2500 रुपए मासिक मानदेय पर काम करने वाले इन कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया
है। कर्मचारियों ने इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों और कलेक्टर को आवेदन देकर वेतन दिलाने की मांग की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। सफाई कर्मचारियों ने मीडिया से चर्चा में बताया कि वे छात्रावासों में नियमित रूप से सफाई का काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें सात माह से मानदेय नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि जब रोजाना काम लिया जा रहा है तो समय पर वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा? पहले से ही महज 2500 रुपए मासिक मानदेय मिलता है और वह भी कई महीनों तक नहीं मिलने से
आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। कर्मचारियों के अनुसार कई लोग कर्ज लेकर परिवार का भरण-पोषण करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि पिछले 6-7 वर्षों से मानदेय में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऐसे में सात माह का भुगतान अटक जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। विभाग में पूछने पर फाइल का हवाला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जब वे आदिम जाति कल्याण विभाग में वेतन के संबंध में जानकारी लेने पहुंचते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि कलेक्टर स्तर से फाइल रोकी गई है, इसलिए विभागीय कर्मचारी कुछ नहीं कर सकते। कर्मचारियों का कहना
है कि वे अलग-अलग और सामूहिक रूप से कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एकमुश्त भुगतान की मांग आवेदन में सफाई कर्मचारियों ने कलेक्टर से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। कर्मचारियों ने सात माह से रुका हुआ पूरा वेतन एकमुश्त दिलाने के साथ ही भविष्य में मानदेय का भुगतान नियमित रूप से किए जाने की व्यवस्था करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि इतने कम मानदेय में भी वे पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं, ऐसे में समय पर भुगतान मिलना उनका हक है।
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत इटावा अनिल ज्वेलर्स में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार भोपाल से पकड़े गए आरोपी, करीब 500 ग्राम चांदी बरामद; पुलिस ने न्यायालय में किया पेश बीना। अनिल ज्वेलर्स के संचालक अनिल सोनी की दुकान में 25 जुलाई को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 500 ग्राम चांदी बरामद करने की बात कही है। थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस ने रोहित पिता कमलेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी बेरसिया, भोपाल और दीपक उर्फ बच्चा पिता अजब सिंह लोधी, निवासी भोपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की गई। मामले में करीब 500 ग्राम चांदी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी। चोरी की घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। भोपाल से आरोपियों की गिरफ्तारी को मामले के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।1
- लटेरी की सरकारी अस्पताल की छत जर्जर हो चुकी है लटेरी की सरकारी अस्पताल की छत जर्जर हो चुकी है गिरने की हालत में बहुत बेकार1
- बीना थाना परिसर से गांधी तिराहे तक निकली तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चों का 'भारत माता' स्वरूप रहा आकर्षण का केंद्र1
- बक्षलापुर के ग्रामीणों ने श्मशान घाट बनवाय जाने को लेकर दिया ज्ञापन1
- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष मे ग्राम पंचायत जाखलोन मे निकाली सौभाग्य यात्रा भीम आर्मी के ब्लाॅक उपाध्यक्ष मिस्टर बलराम चौधरी जी की ओर से सभी देश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाये1
- रास्ता गवां का। ग्राम पंचायत खेजड़ा राम तहसील कुंभराज जिला गुना मध्य प्रदेश/ ना तो पक्का रास्ता है न ही। श्मशान घाट हे। न। कोई। सुविधा हे।2
- *আজ স্বাধীনতা দিবসের আগে চূড়ান্ত মহড়া উপস্থিত কলকাতা পুলিশ কমিশনার স্বাধীনতা দিবসের মঞ্চেও এবার পালাবদলের ছাপ, ট্যাবলোয় থাকবে শ্যামাপ্রসাদ থেকে কেন্দ্রীয় প্রকল্প* সবচেয়ে বড় চমক হিসেবে প্রথমবারের মতো যুক্ত হচ্ছে 'বন্দে মাতরম্' গান পরিবেশনা। নতুন মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী পোডিয়ামে আসার সাথে সাথেই এই জাতীয় গানটি গাওয়া হবে, যার পর প্রথাগতভাবে পতাকা উত্তোলন ও জাতীয় সঙ্গীত অনুষ্ঠিত হবে। *'বন্দে মাতরম্' সৃষ্টির ১৫০ বছর পূর্তি উপলক্ষে দিল্লির লালকেল্লার আদলে কলকাতার রেড রোডকেও এই ঐতিহাসিক উদযাপনে সামিল করা হচ্ছে*। প্রায় মোট ১২ টি ট্যাবলো অংশগ্রহণ করবে। অন্নপূর্ণা যোজনা, ভিজিবি রামজি প্রকল্প, আবাস যোজনা, মহিলাদের জন্য বিনামূল্যে বাস পরিষেবাসহ একাধিক সরকারি উদ্যোগ তুলে ধরা হবে। পাশাপাশি হেলিকপ্টার থেকে পুষ্পবৃষ্টিরও আয়োজন রাখা হয়েছে। *আজ স্বাধীনতা দিবসের আগে চূড়ান্ত মহড়া উপস্থিত কলকাতা পুলিশ কমিশনার স্বাধীনতা দিবসের মঞ্চেও এবার পালাবদলের ছাপ, ট্যাবলোয় থাকবে শ্যামাপ্রসাদ থেকে কেন্দ্রীয় প্রকল্প* সবচেয়ে বড় চমক হিসেবে প্রথমবারের মতো যুক্ত হচ্ছে 'বন্দে মাতরম্' গান পরিবেশনা। নতুন মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী পোডিয়ামে আসার সাথে সাথেই এই জাতীয় গানটি গাওয়া হবে, যার পর প্রথাগতভাবে পতাকা উত্তোলন ও জাতীয় সঙ্গীত অনুষ্ঠিত হবে। *'বন্দে মাতরম্' সৃষ্টির ১৫০ বছর পূর্তি উপলক্ষে দিল্লির লালকেল্লার আদলে কলকাতার রেড রোডকেও এই ঐতিহাসিক উদযাপনে সামিল করা হচ্ছে*। প্রায় মোট ১২ টি ট্যাবলো অংশগ্রহণ করবে। অন্নপূর্ণা যোজনা, ভিজিবি রামজি প্রকল্প, আবাস যোজনা, মহিলাদের জন্য বিনামূল্যে বাস পরিষেবাসহ একাধিক সরকারি উদ্যোগ তুলে ধরা হবে। পাশাপাশি হেলিকপ্টার থেকে পুষ্পবৃষ্টিরও আয়োজন রাখা হয়েছে।1
- ललितपुर में जुआ खेलते 4लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,12 हजार रुपये हुए बरामद। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी। ललितपुर में जुआ खेलते समय 4लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,और उनके पास से12 हजार रुपये हुए बरामदकिये हैं।इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जानकारी जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 12.08.2026 को कोतवाली ललितपुर क्षेत्रांतर्गत चौबयाना मुहल्ले में कुछ व्यक्तियों के द्वारा जुआं खेलने का प्रकरण संज्ञान में आने पर, कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए, बाबा घाट रोड स्थित खाली मकान से जुआ खेलते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मालफड़ से 9,900 रुपये, जामा तलाशी से 2,100 रुपये तथा 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए गए है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में कोतवाली ललितपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर, आगे की विधिक कार्यवाही की गयी है।1
- ललितपुर के मड़ावरा में पत्रकार से कथित अभद्र भाषा का मामला, DM और CMO से निष्पक्ष जांच की मांग. #NEWS #hindinews #breakingnews #livenews #upnews #LalitpurNews #MadawaraNews #LalitpurLiveTV #Lalitpur #Madawara #DrAvinashKumar #CHCMadawara #LalitpurDM #LalitpurCMO #JournalistNews #LalitpurJournalist #LalitpurUpdate #UpNewsHindi1