logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत इटावा अनिल ज्वेलर्स में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार भोपाल से पकड़े गए आरोपी, करीब 500 ग्राम चांदी बरामद; पुलिस ने न्यायालय में किया पेश बीना। अनिल ज्वेलर्स के संचालक अनिल सोनी की दुकान में 25 जुलाई को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 500 ग्राम चांदी बरामद करने की बात कही है। थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस ने रोहित पिता कमलेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी बेरसिया, भोपाल और दीपक उर्फ बच्चा पिता अजब सिंह लोधी, निवासी भोपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की गई। मामले में करीब 500 ग्राम चांदी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी। चोरी की घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। भोपाल से आरोपियों की गिरफ्तारी को मामले के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

10 hrs ago
user_Laxman Singh Rajput
Laxman Singh Rajput
Local News Reporter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत इटावा अनिल ज्वेलर्स में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार भोपाल से पकड़े गए आरोपी, करीब 500 ग्राम चांदी बरामद; पुलिस ने न्यायालय में किया पेश बीना। अनिल ज्वेलर्स के संचालक अनिल सोनी की दुकान में 25 जुलाई को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 500 ग्राम चांदी बरामद करने की बात कही है। थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस ने रोहित पिता कमलेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी बेरसिया, भोपाल और दीपक उर्फ बच्चा पिता अजब सिंह लोधी, निवासी भोपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की गई। मामले में करीब 500 ग्राम चांदी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी। चोरी की घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। भोपाल से आरोपियों की गिरफ्तारी को मामले के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अशोकनगर जिला प्रशासन के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट से गांधी पार्क तक निकाली तिरंगा यात्रा विजयी विश्व तिरंगा 🇮🇳प्यारा 🇮🇳 झंडा ऊंचा रहे हमारा स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट परिसर अशोकनगर से गांधी पार्क अशोकनगर तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय सहित अधिकारी,कर्मचारी, छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। हर_घर_तिरंगा_अभियान
    1
    अशोकनगर जिला प्रशासन के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट से गांधी पार्क तक निकाली तिरंगा यात्रा
विजयी विश्व तिरंगा 🇮🇳प्यारा
🇮🇳 झंडा ऊंचा रहे हमारा 
स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट परिसर अशोकनगर से गांधी पार्क अशोकनगर तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय सहित अधिकारी,कर्मचारी, छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
हर_घर_तिरंगा_अभियान
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • दहेज की मांग के चलते आग लगाकर मारने के प्रयास में एक वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर बहु को आग लगाकर जान से मारने के प्रयास में वांछित अभियुक्तों में से एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश मामला थाना मड़ावरा का है जहाँ ग्राम रजोला निवासी एक महिला को उसके ससुराली जनों द्वारा प्रताड़ित किये जाने,अतिरिक्त दहेज की करते हुए मांग पूरी न होने पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग देने से पीड़ित महिला जलकर गंभीर घायल हो जाने के चलते उसके मामा कस्बा मड़ावरा निवासी सूरज पुत्र तखत सिंह की तहरीर के आधार पर ससुराली जनों पर मु अ सं 0127/2026 में धारा 85,118(2),80(2)BNS एवं 3/4 डीपी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसमें उपरोक्त मुकदमा की वांछित महिला अभियुक्ता जानकी पत्नी रगवीर लोधी निवासी रजोला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर कार्यवाही प्रचलित की गयी इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कल्यान सिंह,रि. आरक्षी प्रदीप कुमार,रि. महिला आरक्षी सपना शामिल रहे।
    2
    दहेज की मांग के चलते आग लगाकर मारने के प्रयास में एक वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार
दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर बहु को आग लगाकर जान से मारने के प्रयास में वांछित अभियुक्तों में से एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश
मामला थाना मड़ावरा का है जहाँ ग्राम रजोला निवासी एक महिला को उसके ससुराली जनों द्वारा प्रताड़ित किये जाने,अतिरिक्त दहेज की करते हुए मांग पूरी न होने पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग देने से पीड़ित महिला जलकर गंभीर घायल हो जाने के चलते उसके मामा कस्बा मड़ावरा निवासी सूरज पुत्र तखत सिंह की तहरीर के आधार पर ससुराली जनों पर मु अ सं 0127/2026 में धारा 85,118(2),80(2)BNS एवं 3/4 डीपी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसमें उपरोक्त मुकदमा की वांछित महिला अभियुक्ता जानकी पत्नी रगवीर लोधी निवासी रजोला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर कार्यवाही प्रचलित की गयी इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कल्यान सिंह,रि. आरक्षी प्रदीप कुमार,रि. महिला आरक्षी सपना शामिल रहे।
    user_प्रियंक सर्राफ़"पत्रकार"
    प्रियंक सर्राफ़"पत्रकार"
    Farmer मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आजादी के 78 साल बाद भी कीचड़ में स्कूल जा रहे कुम्हेड़ी के बच्चे आजादी के 78 साल बाद भी बच्चों के हिस्से में कीचड़! ललितपुर जिले के महरौनी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी में बारिश के बाद स्कूल जाने वाला रास्ता बदहाल हो गया है। बच्चे कीचड़ और दलदल के बीच से गुजरकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। रास्ता इतना खराब है कि बच्चों को रोजाना परेशानी के साथ आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल जाने वाले रास्ते को पक्का कराया जाना बेहद जरूरी है। अब सवाल है कि विकास के दावों के बीच आखिर इन बच्चों को पक्की सड़क कब मिलेगी? प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग है कि मामले का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द स्कूल जाने वाले रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को इस परेशानी से राहत मिल सके। बताया जा रहा है कि बच्चों के कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। #
    1
    आजादी के 78 साल बाद भी कीचड़ में स्कूल जा रहे कुम्हेड़ी के बच्चे
आजादी के 78 साल बाद भी बच्चों के हिस्से में कीचड़!
ललितपुर जिले के महरौनी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी में बारिश के बाद स्कूल जाने वाला रास्ता बदहाल हो गया है। बच्चे कीचड़ और दलदल के बीच से गुजरकर स्कूल जाने को मजबूर हैं।
रास्ता इतना खराब है कि बच्चों को रोजाना परेशानी के साथ आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल जाने वाले रास्ते को पक्का कराया जाना बेहद जरूरी है।
अब सवाल है कि विकास के दावों के बीच आखिर इन बच्चों को पक्की सड़क कब मिलेगी?
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग है कि मामले का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द स्कूल जाने वाले रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
बताया जा रहा है कि बच्चों के कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बक्षलापुर के ग्रामीणों ने श्मशान घाट बनवाय जाने को लेकर दिया ज्ञापन
    1
    बक्षलापुर के ग्रामीणों ने श्मशान घाट बनवाय जाने को लेकर दिया ज्ञापन
    user_नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष मे ग्राम पंचायत जाखलोन मे निकाली सौभाग्य यात्रा भीम आर्मी के ब्लाॅक उपाध्यक्ष मिस्टर बलराम चौधरी जी की ओर से सभी देश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाये
    1
    स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष मे ग्राम पंचायत जाखलोन मे निकाली सौभाग्य यात्रा 
भीम आर्मी के ब्लाॅक उपाध्यक्ष मिस्टर बलराम चौधरी जी की ओर से सभी देश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाये
    user_मिस्टर बलराम चौधरी जी
    मिस्टर बलराम चौधरी जी
    Farmer ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  •  bhimarmy4haryana_official •  bhimarmy4haryana_official  10 घंटे मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा के ग्राम पंचायत महोली चौराहे पर साहस और शौर्य की मिसाल, 1857 के महासंग्राम की महानायिका वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा को पुलिस द्वारा जबरन हटाया जाना बहुजन नायकों और नायिकाओं के प्रति भाजपा की घोर असंवेदनशीलता और बहुजन इतिहास के अपमान को दर्शाता है। 16 अगस्त को वीरांगना अवंती बाई जी की जयंती है। जयंती से ठीक पहले उनकी प्रतिमा हटाया जाना अत्यंत निंदनीय है और भाजपा सरकार की बहुजन विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। CM Madhya Pradesh तत्काल प्रतिमा को सम्मानपूर्वक उसी स्थान पर स्थापित करे और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करे। बहुजन समाज अपने नायकों और नायिकाओं के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।  bhimarmy4haryana_official •  bhimarmy4haryana_official 10 घंटे मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा के ग्राम पंचायत महोली चौराहे पर साहस और शौर्य की मिसाल, 1857 के महासंग्राम की महानायिका वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा को पुलिस द्वारा जबरन हटाया जाना बहुजन नायकों और नायिकाओं के प्रति भाजपा की घोर असंवेदनशीलता और बहुजन इतिहास के अपमान को दर्शाता है। 16 अगस्त को वीरांगना अवंती बाई जी की जयंती है। जयंती से ठीक पहले उनकी प्रतिमा हटाया जाना अत्यंत निंदनीय है और भाजपा सरकार की बहुजन विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। CM Madhya Pradesh तत्काल प्रतिमा को सम्मानपूर्वक उसी स्थान पर स्थापित करे और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करे। बहुजन समाज अपने नायकों और नायिकाओं के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
    1
    

bhimarmy4haryana_official

•



bhimarmy4haryana_official

 10 घंटे

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा के ग्राम पंचायत महोली चौराहे पर साहस और शौर्य की मिसाल, 1857 के महासंग्राम की महानायिका वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा को पुलिस द्वारा जबरन हटाया जाना बहुजन नायकों और नायिकाओं के प्रति भाजपा की घोर असंवेदनशीलता और बहुजन इतिहास के अपमान को दर्शाता है।

16 अगस्त को वीरांगना अवंती बाई जी की जयंती है। जयंती से ठीक पहले उनकी प्रतिमा हटाया जाना अत्यंत निंदनीय है और भाजपा सरकार की बहुजन विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।

CM Madhya Pradesh तत्काल प्रतिमा को सम्मानपूर्वक उसी स्थान पर स्थापित करे और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करे। बहुजन समाज अपने नायकों और नायिकाओं के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।



bhimarmy4haryana_official
•

bhimarmy4haryana_official
10 घंटे
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा के ग्राम पंचायत महोली चौराहे पर साहस और शौर्य की मिसाल, 1857 के महासंग्राम की महानायिका वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा को पुलिस द्वारा जबरन हटाया जाना बहुजन नायकों और नायिकाओं के प्रति भाजपा की घोर असंवेदनशीलता और बहुजन इतिहास के अपमान को दर्शाता है।
16 अगस्त को वीरांगना अवंती बाई जी की जयंती है। जयंती से ठीक पहले उनकी प्रतिमा हटाया जाना अत्यंत निंदनीय है और भाजपा सरकार की बहुजन विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।
CM Madhya Pradesh तत्काल प्रतिमा को सम्मानपूर्वक उसी स्थान पर स्थापित करे और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करे। बहुजन समाज अपने नायकों और नायिकाओं के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
    user_Rajkapur
    Rajkapur
    Local News Reporter Chanderi, Bhopal•
    8 hrs ago
  • ललितपुर आजादी के 78 साल बाद भी बच्चों के हिस्से में कीचड़, पक्की सड़क का इंतजार ललितपुर आजादी के 78 साल बाद भी बच्चों के हिस्से में कीचड़, पक्की सड़क का इंतजार ललितपुर/महरौनी। आजादी के 78 साल बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति सवाल खड़े कर रही है। ललितपुर जिले के ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी में स्कूली बच्चे बारिश के मौसम में कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे वहां मौजूद एक अन्य बच्चे ने ही अपने मोबाइल से बनाकर वायरल किया बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बच्चे साइकिल से स्कूल जा रहे थे, लेकिन बारिश के बाद रास्ते में इतना कीचड़ हो गया कि साइकिल के पहियों में मिट्टी भर गई और साइकिल चलाना मुश्किल हो गया। इसके बाद चार बच्चों ने मिलकर साइकिल को उठाया और उसे हाथों पर लेकर कीचड़ भरे रास्ते को पार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो ग्रामीण क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति और बच्चों की परेशानी को बयां कर रहा है। बारिश के बाद गांव का रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है। ऐसे में बच्चों को मिट्टी और कीचड़ में धंसते हुए स्कूल तक पहुंचना पड़ता है। खराब रास्ते के कारण उन्हें रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से स्कूल जाने वाले रास्ते को पक्का कराने की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। अब सवाल यह है कि जब गांव के बच्चों को स्कूल तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, तो विकास के दावों का लाभ आखिर किसे मिल रहा है? ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर स्कूल जाने वाले रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को कीचड़ और जोखिम भरे रास्ते से निजात मिल सके।
    1
    ललितपुर आजादी के 78 साल बाद भी बच्चों के हिस्से में कीचड़, पक्की सड़क का इंतजार

ललितपुर आजादी के 78 साल बाद भी बच्चों के हिस्से में कीचड़, पक्की सड़क का इंतजार
ललितपुर/महरौनी। आजादी के 78 साल बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति सवाल खड़े कर रही है। ललितपुर जिले के ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी में स्कूली बच्चे बारिश के मौसम में कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे वहां मौजूद एक अन्य बच्चे ने ही अपने मोबाइल से बनाकर वायरल किया बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बच्चे साइकिल से स्कूल जा रहे थे, लेकिन बारिश के बाद रास्ते में इतना कीचड़ हो गया कि साइकिल के पहियों में मिट्टी भर गई और साइकिल चलाना मुश्किल हो गया।
इसके बाद चार बच्चों ने मिलकर साइकिल को उठाया और उसे हाथों पर लेकर कीचड़ भरे रास्ते को पार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो ग्रामीण क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति और बच्चों की परेशानी को बयां कर रहा है।
बारिश के बाद गांव का रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है। ऐसे में बच्चों को मिट्टी और कीचड़ में धंसते हुए स्कूल तक पहुंचना पड़ता है। खराब रास्ते के कारण उन्हें रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से स्कूल जाने वाले रास्ते को पक्का कराने की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
अब सवाल यह है कि जब गांव के बच्चों को स्कूल तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, तो विकास के दावों का लाभ आखिर किसे मिल रहा है?
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर स्कूल जाने वाले रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को कीचड़ और जोखिम भरे रास्ते से निजात मिल सके।
    user_Sandip mishra
    Sandip mishra
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अशोकनगर में सात माह से वेतन का इंतजार, छात्रावासों के सफाईकर्मियों की हालत खराब सात माह से वेतन का इंतजार, छात्रावासों के सफाईकर्मियों की हालत खराब मात्र 2500 रुपए मासिक मानदेय, वह भी समय पर नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कई बार आवेदन के बाद भी नहीं हुई सुनवाई अशोकनगर। आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों में सफाई का जिम्मा संभाल रहे कर्मचारियों को पिछले सात माह से वेतन नहीं मिला है। महज 2500 रुपए मासिक मानदेय पर काम करने वाले इन कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों और कलेक्टर को आवेदन देकर वेतन दिलाने की मांग की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। सफाई कर्मचारियों ने मीडिया से चर्चा में बताया कि वे छात्रावासों में नियमित रूप से सफाई का काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें सात माह से मानदेय नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि जब रोजाना काम लिया जा रहा है तो समय पर वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा? पहले से ही महज 2500 रुपए मासिक मानदेय मिलता है और वह भी कई महीनों तक नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। कर्मचारियों के अनुसार कई लोग कर्ज लेकर परिवार का भरण-पोषण करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि पिछले 6-7 वर्षों से मानदेय में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऐसे में सात माह का भुगतान अटक जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। विभाग में पूछने पर फाइल का हवाला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जब वे आदिम जाति कल्याण विभाग में वेतन के संबंध में जानकारी लेने पहुंचते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि कलेक्टर स्तर से फाइल रोकी गई है, इसलिए विभागीय कर्मचारी कुछ नहीं कर सकते। कर्मचारियों का कहना है कि वे अलग-अलग और सामूहिक रूप से कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एकमुश्त भुगतान की मांग आवेदन में सफाई कर्मचारियों ने कलेक्टर से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। कर्मचारियों ने सात माह से रुका हुआ पूरा वेतन एकमुश्त दिलाने के साथ ही भविष्य में मानदेय का भुगतान नियमित रूप से किए जाने की व्यवस्था करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि इतने कम मानदेय में भी वे पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं, ऐसे में समय पर भुगतान मिलना उनका हक है।
    4
    अशोकनगर में सात माह से वेतन का इंतजार, छात्रावासों के सफाईकर्मियों की हालत खराब
सात माह से वेतन का इंतजार, छात्रावासों के सफाईकर्मियों की हालत खराब
मात्र 2500 रुपए मासिक मानदेय, वह भी समय पर नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कई बार आवेदन के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
अशोकनगर। आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों में सफाई का जिम्मा संभाल रहे कर्मचारियों को पिछले सात माह से वेतन नहीं मिला है। महज 2500 रुपए मासिक मानदेय पर काम करने वाले इन कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों और कलेक्टर को आवेदन देकर वेतन दिलाने की मांग की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। सफाई कर्मचारियों ने मीडिया से चर्चा में बताया कि वे छात्रावासों में नियमित रूप से सफाई का काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें सात माह से मानदेय नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि जब रोजाना काम लिया जा रहा है तो समय पर वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा? पहले से ही महज 2500 रुपए मासिक मानदेय मिलता है और वह भी कई महीनों तक नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। कर्मचारियों के अनुसार कई लोग कर्ज लेकर परिवार का भरण-पोषण करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि पिछले 6-7 वर्षों से मानदेय में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऐसे में सात माह का भुगतान अटक जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है।
विभाग में पूछने पर फाइल का हवाला
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जब वे आदिम जाति कल्याण विभाग में वेतन के संबंध में जानकारी लेने पहुंचते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि कलेक्टर स्तर से फाइल रोकी गई है, इसलिए विभागीय कर्मचारी कुछ नहीं कर सकते। कर्मचारियों का कहना है कि वे अलग-अलग और सामूहिक रूप से कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
एकमुश्त भुगतान की मांग
आवेदन में सफाई कर्मचारियों ने कलेक्टर से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। कर्मचारियों ने सात माह से रुका हुआ पूरा वेतन एकमुश्त दिलाने के साथ ही भविष्य में मानदेय का भुगतान नियमित रूप से किए जाने की व्यवस्था करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि इतने कम मानदेय में भी वे पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं, ऐसे में समय पर भुगतान मिलना उनका हक है।
    user_Rajid ahmad
    Rajid ahmad
    अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • न्यूज़ हेडलाइन:* *गुलाबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 घंटे में पकड़ा मंदिर चोर, 1 लाख का सामान बरामद* *न्यूज़ हेडलाइन:* *गुलाबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 घंटे में पकड़ा मंदिर चोर, 1 लाख का सामान बरामद* *गुलाबगंज, जिला विदिशा* *रिपोर्टर: रूपेश यादव* भगवा का चोला पहनकर आस्था से खिलवाड़ करने वाले एक शातिर चोर को गुलाबगंज पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दबोच लिया। आरोपी पर क्षेत्र के कई हनुमान मंदिरों को निशाना बनाने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से करीब *1 लाख रुपये का चोरी का सामान* और मोटरसाइकिल भी जप्त की है। *कई मंदिरों को बनाया था निशाना* फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात चोर ने *गुलाबगंज के हनुमान मंदिर* से चांदी का मुकुट चुराया। इसके अलावा *ग्राम गणेशपुर मूड़रा के रामजानकी मंदिर* से भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों के मुकुट, *ग्राम ऐरन के हनुमान मंदिर* से चांदी का मुकुट और *ग्राम संतापुर के हनुमान मंदिर* से मुकुट-हार चोरी की घटना भी सामने आई थी। *CCTV से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार* थाना प्रभारी *सुरेश सिंह सोलंकी* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर संदिग्ध रूप से घूमता दिखा। सूचना और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान *गिरीश उर्फ शुभम गोस्वामी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम ठर्र* के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने गुलाबगंज क्षेत्र के मंदिरों में चोरी करना कबूल कर लिया। *1 लाख का माल बरामद, पुराना बदमाश निकला आरोपी* पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंदिरों से चुराए गए *चांदी के मुकुट, एक चांदी का हार, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल* और अन्य सामान बरामद किया। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में पता चला कि गिरफ्तार शुभम गोस्वामी पहले से ही चोरी और मारपीट के मामलों में लिप्त रहा है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरेश सिंह सोलंकी के साथ प्रहलाद सिंह रघुवंशी, राजेश, शिवेंद्र तोमर, जितेंद्र और संजय की अहम भूमिका रही। --- *Byte: सुरेश सिंह सोलंकी, थाना प्रभारी गुलाबगंज*
    4
    न्यूज़ हेडलाइन:*  
*गुलाबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 घंटे में पकड़ा मंदिर चोर, 1 लाख का सामान बरामद*
*न्यूज़ हेडलाइन:*  
*गुलाबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 घंटे में पकड़ा मंदिर चोर, 1 लाख का सामान बरामद*
*गुलाबगंज, जिला विदिशा*  
*रिपोर्टर: रूपेश यादव*  
भगवा का चोला पहनकर आस्था से खिलवाड़ करने वाले एक शातिर चोर को गुलाबगंज पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दबोच लिया। आरोपी पर क्षेत्र के कई हनुमान मंदिरों को निशाना बनाने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से करीब *1 लाख रुपये का चोरी का सामान* और मोटरसाइकिल भी जप्त की है।
*कई मंदिरों को बनाया था निशाना*
फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात चोर ने *गुलाबगंज के हनुमान मंदिर* से चांदी का मुकुट चुराया। इसके अलावा *ग्राम गणेशपुर मूड़रा के रामजानकी मंदिर* से भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों के मुकुट, *ग्राम ऐरन के हनुमान मंदिर* से चांदी का मुकुट और *ग्राम संतापुर के हनुमान मंदिर* से मुकुट-हार चोरी की घटना भी सामने आई थी।
*CCTV से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार*
थाना प्रभारी *सुरेश सिंह सोलंकी* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर संदिग्ध रूप से घूमता दिखा। 
सूचना और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान *गिरीश उर्फ शुभम गोस्वामी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम ठर्र* के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने गुलाबगंज क्षेत्र के मंदिरों में चोरी करना कबूल कर लिया।
*1 लाख का माल बरामद, पुराना बदमाश निकला आरोपी*
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंदिरों से चुराए गए *चांदी के मुकुट, एक चांदी का हार, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल* और अन्य सामान बरामद किया। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।
जांच में पता चला कि गिरफ्तार शुभम गोस्वामी पहले से ही चोरी और मारपीट के मामलों में लिप्त रहा है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरेश सिंह सोलंकी के साथ प्रहलाद सिंह रघुवंशी, राजेश, शिवेंद्र तोमर, जितेंद्र और संजय की अहम भूमिका रही।
---
*Byte: सुरेश सिंह सोलंकी, थाना प्रभारी गुलाबगंज*
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.