logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शुजालपुर में 8 ग्रामीण पेट्रोल पंप हुए ड्रायः पैनिक होकर लोग खरीद रहे ईंधन; प्रशासन ने संयम रखने की अपील ????? शुजालपुर शेयर शुजालपुर में बुधवार को 32 में से 8 ग्रामीण पेट्रोल और डीजल पंप सूख गए। इसके कारण लोग शुजालपुर शहर के पंपों पर ईंधन खरीदने के लिए वाहनों की लंबी कतारों में खड़े देखे गए। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और आवश्यकता से अधिक ईंधन न खरीदने की अपील की है। खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी रविन्द्र कुमार राठौड़ ने 18 पेटोल पंपों का निरीक्षण कर स्टॉक की स्थिति काजायजा लिया। उन्होंने बताया कि ईंधन की कोई किल्लत नहीं है और लोगों को घबराहट में आकर अधिक ईंधन नहीं खरीदना चाहिए। अत्यधिक ज्वलनशील बीच में इंडियन ऑयल मील अधिकारी ने पुष्टि की कि 8 ग्रामीण पंप सूखे हैं,लेकिन कंपनी सेल्स प्रबंधन ने जल्द ही आपूर्ति भेजने का आश्वासन दिया है। शुजालपुर मंडी बस स्टैंड स्थित राजपाल फ्यूल और रिलायंस के राठी फ्यूल पंप पर वाहनों की सबसे लंबी कतारें देखी गईं। पेट्रोल पंप संचालक चिंटू राजपाल ने बताया कि डिपो से पर्याप्त आपूर्ति शुरू हो गई है और अब किल्लत जैसी कोई स्थिति नहीं है। हालांकि, वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक रहीम ने बताया कि उन्हें इंदौर जाना था, लेकिन केवल 500 रुपये का पेट्रोल दिया गया। एक अन्य वाहन चालक संजय शर्मा ने बताया कि उन्हें अपनी टू-व्हीलर में पेट्रोल भरवाने के लिए एक घंटे तक कतार में इंतजार करना पड़ा। एसडीएम राजकुमार हलधर ने कुप्पी या बोतल में ईंधन न देने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और आवश्यकता से अधिक ईंधन का भंडारण न करने की अपील की है। बुधवार को अधिकारियों ने शुजालपुर के सभी पंपों पर लगभग 20 हजार लीटर का स्टॉक उपलब्ध होने की जानकारी दी।

7 hrs ago
user_Jitendra Patidar
Jitendra Patidar
Local News Reporter Shujalpur, Shajapur•
7 hrs ago

शुजालपुर में 8 ग्रामीण पेट्रोल पंप हुए ड्रायः पैनिक होकर लोग खरीद रहे ईंधन; प्रशासन ने संयम रखने की अपील ????? शुजालपुर शेयर शुजालपुर में बुधवार को 32 में से 8 ग्रामीण पेट्रोल और डीजल पंप सूख गए। इसके कारण लोग शुजालपुर शहर के पंपों पर ईंधन खरीदने के लिए वाहनों की लंबी कतारों में खड़े देखे गए। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और आवश्यकता से अधिक ईंधन न खरीदने की अपील की है। खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी रविन्द्र कुमार राठौड़ ने 18 पेटोल पंपों का निरीक्षण कर स्टॉक की स्थिति काजायजा लिया। उन्होंने बताया कि ईंधन की कोई किल्लत नहीं है और लोगों को घबराहट में आकर अधिक ईंधन नहीं खरीदना चाहिए। अत्यधिक ज्वलनशील बीच में इंडियन ऑयल मील अधिकारी ने पुष्टि की कि 8 ग्रामीण पंप सूखे हैं,लेकिन कंपनी सेल्स प्रबंधन ने जल्द ही आपूर्ति भेजने का आश्वासन दिया है। शुजालपुर मंडी बस स्टैंड स्थित राजपाल फ्यूल और रिलायंस के राठी फ्यूल पंप पर वाहनों की सबसे लंबी कतारें देखी गईं। पेट्रोल पंप संचालक चिंटू राजपाल ने बताया कि डिपो से पर्याप्त आपूर्ति शुरू हो गई है और अब किल्लत जैसी कोई स्थिति नहीं है। हालांकि, वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक रहीम ने बताया कि उन्हें इंदौर जाना था, लेकिन केवल 500 रुपये का पेट्रोल दिया गया। एक अन्य वाहन चालक संजय शर्मा ने बताया कि उन्हें अपनी टू-व्हीलर में पेट्रोल भरवाने के लिए एक घंटे तक कतार में इंतजार करना पड़ा। एसडीएम राजकुमार हलधर ने कुप्पी या बोतल में ईंधन न देने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और आवश्यकता से अधिक ईंधन का भंडारण न करने की अपील की है। बुधवार को अधिकारियों ने शुजालपुर के सभी पंपों पर लगभग 20 हजार लीटर का स्टॉक उपलब्ध होने की जानकारी दी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Jagdish nagar
    1
    Post by Jagdish nagar
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Raja Yadav
    1
    Post by Raja Yadav
    user_Raja Yadav
    Raja Yadav
    पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • शाजापुर जिले के ग्राम पंचायत मांगलिया अंतर्गत गांव रोल्याखेड़ी में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का समापन बुधवार को हुआ। कथावाचक संत गोकुल गिरी जी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्र और विधि विधान से पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र की सुख समृद्धि और मंगल कामना के लिए प्रार्थना की गई। सात दिनों से चल रही श्री शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे,कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, भक्ति ,धर्म और सदाचार का संदेश दिया गया। समापन दिवस पर आयोजित हवन पूजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं कथा सुनकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा के समापन से एक दिन पूर्व भगवान शंकर का वैदिक रीति रिवाजों के साथ शिव पार्वती विवाह धूमधाम से मनाया गया था। इस विवाह उत्सव में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। बुधवार शाम 5 बजे तक कथा के पूर्णाहुति कार्यक्रम के साथ धार्मिक आयोजन का विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया , जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कि एवं पूरे आयोजन के दौरान रोल्याखेड़ी में श्री शिव महापुराण कथा का समापन हुआ ।
    1
    शाजापुर जिले के ग्राम पंचायत मांगलिया अंतर्गत गांव रोल्याखेड़ी में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का समापन बुधवार को हुआ। कथावाचक संत गोकुल गिरी जी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्र और विधि विधान से पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र की सुख समृद्धि और मंगल कामना के लिए प्रार्थना की गई। सात दिनों से चल रही श्री शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे,कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, भक्ति ,धर्म और सदाचार का संदेश दिया गया। समापन दिवस पर आयोजित हवन पूजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं कथा सुनकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा के समापन से एक दिन पूर्व भगवान शंकर का वैदिक रीति रिवाजों के साथ शिव पार्वती विवाह धूमधाम से मनाया गया था। इस विवाह उत्सव में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। बुधवार शाम 5 बजे तक कथा के पूर्णाहुति कार्यक्रम के साथ धार्मिक आयोजन का विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया , जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कि एवं पूरे आयोजन के दौरान  रोल्याखेड़ी में श्री शिव महापुराण कथा का समापन हुआ ।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण बुधनी में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी एवं किसान संवाद कार्यक्रम संस्थान (CFMTTI), बुधनी में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी एवं किसान संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सहभागिता की कार्यक्रम में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान एवं विधायकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। भविष्य की खेती का खाका है। ड्रोन से लेकर आधुनिक उपकरणों तक, हर तकनीक यह बता रही है कि भारत का किसान अब दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।
    1
    केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण बुधनी में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी एवं किसान संवाद कार्यक्रम
संस्थान (CFMTTI), बुधनी में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी एवं किसान संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सहभागिता की कार्यक्रम में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान एवं विधायकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। 
भविष्य की खेती का खाका है। ड्रोन से लेकर आधुनिक उपकरणों तक, हर तकनीक यह बता रही है कि भारत का किसान अब दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    16 hrs ago
  • पम्प संचालक डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल, डीजल नहीं दे- कलेक्टर सुश्री बाफना कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले के सभी पेट्रोल/डीजल पम्प संचालको को निर्देश दिए कि वे डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल/डीजल नहीं दे। कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल, डीजल देने वाले पम्प संचालकों पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
    1
    पम्प संचालक  डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल, डीजल नहीं दे- कलेक्टर सुश्री बाफना 
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले के सभी पेट्रोल/डीजल पम्प संचालको को निर्देश दिए कि वे डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल/डीजल नहीं दे।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल, डीजल देने वाले पम्प संचालकों पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया। मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मांगलिया अंतर्गत गांव रोल्याखेड़ी में आयोजित शिव महापुराण कथा का समापन हो गया। कथावाचक संत गोकुल गिरी जी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्र और विधि विधान से पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र की सुख समृद्धि और मंगल कामना के लिए प्रार्थना की गई। सात दिनों से चल रही शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे थे ।कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, भक्ति ,धर्म और सदाचार का संदेश दिया गया।समापन दिवस पर आयोजित हवन पूजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं कथा सुनकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा के समापन से एक दिन पूर्व भगवान शंकर का वैदिक रीति रिवाजों के साथ शिव पार्वती विवाह धूमधाम से मनाया गया था। इस विवाह उत्सव में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे।बुधवार को कथा के पूर्णाहुति कार्यक्रम के साथ धार्मिक आयोजन का विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया , जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कि। एवं पूरे आयोजन के दौरान रोल्याखेड़ी में शिव महापुराण का समापन हुआ महा भंडारे का आयोजन गांव का वातावरण भक्ति में बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्सव देखने को मिला।
    1
    मोहन बड़ोदिया। मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मांगलिया अंतर्गत गांव   रोल्याखेड़ी में आयोजित शिव महापुराण कथा का समापन हो गया। कथावाचक संत गोकुल गिरी जी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्र और विधि विधान से पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र की सुख समृद्धि और मंगल कामना के लिए प्रार्थना की गई। सात दिनों से चल रही शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे थे ।कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, भक्ति ,धर्म और सदाचार का संदेश दिया गया।समापन दिवस पर आयोजित हवन पूजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं कथा सुनकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा के समापन से एक दिन पूर्व भगवान शंकर का वैदिक रीति रिवाजों के साथ शिव पार्वती विवाह धूमधाम से मनाया गया था। इस विवाह उत्सव में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे।बुधवार को कथा के पूर्णाहुति कार्यक्रम के साथ धार्मिक आयोजन का विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया , जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कि। एवं पूरे आयोजन के दौरान  रोल्याखेड़ी में शिव महापुराण का समापन हुआ महा भंडारे का आयोजन गांव का वातावरण भक्ति में बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्सव देखने को मिला।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अफवाह के बीच कलेक्टर की अपील राजगढ़ जिले में पेट्रोल डीजल नहीं मिलने ,पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ और फैलाई जा रही अफवाह के बीच राजगढ़ कलेक्टर की अपील सुने क्या बोले,,राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, पर्याप्त मात्रा में ईंधन का स्टॉक हे अफवाह पर ध्यान नहीं दे,,
    1
    अफवाह के बीच कलेक्टर की अपील
राजगढ़ जिले में पेट्रोल डीजल नहीं मिलने  ,पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ और फैलाई जा रही अफवाह के बीच राजगढ़ कलेक्टर की अपील सुने क्या बोले,,राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, पर्याप्त मात्रा में ईंधन का स्टॉक हे अफवाह पर ध्यान नहीं दे,,
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शाजापुर - बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब शाजापुर विधायक अरूण भीमावद ने मां देवरी माताजी के दरबार में 20 लाख ने निर्मित टिनशेड का भूमि पूजन किया, सर्वप्रथम विधायक ने मां देवरीमाता के दर्शन कर कार्यक्रम को संबोधित किया, वही मां देवरी माताजी के दरबार में 20 लाख की लागत से निर्मित टिनशेड का भूमि पूजन किया गया, इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री रायसिंह मालवीय, मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, मंडल महामंत्री महेश भारती,रामचंद्र सूर्यवंशी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति सहित भारतीय जनता पार्टी मोहन बड़ोदिया के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे.
    1
    शाजापुर - बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब शाजापुर विधायक अरूण भीमावद ने मां देवरी माताजी के दरबार में 20 लाख ने निर्मित टिनशेड का भूमि पूजन किया, सर्वप्रथम विधायक ने मां देवरीमाता के दर्शन कर कार्यक्रम को संबोधित किया, वही मां देवरी माताजी के दरबार में 20 लाख की लागत से निर्मित टिनशेड का भूमि पूजन किया गया, इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री रायसिंह मालवीय, मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, मंडल महामंत्री महेश भारती,रामचंद्र सूर्यवंशी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति सहित भारतीय जनता पार्टी मोहन बड़ोदिया के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे.
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से मां राजराजेश्वरी माता मंदिर गांधी चौक भव्य चुनरी यात्रा ने पूरे नगर को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। इस दिव्य आयोजन में उमड़ी आस्था की लहर ने ऐसा वातावरण निर्मित किया अर्धरात्रि तक नगर भक्तिमय रस में डूबा रहा। कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के गगनभेदी जयकारों के साथ राधा-कृष्ण, मां चामुंडा एवं मां कालिका के आकर्षक स्वरूपों की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए माता रानी के गुणगान में लीन नजर आए। इस दौरान भारी संख्या में माताएं एवं बहनें एक समान रंग की चुनरी धारण कर, सिर पर चुनरी रखकर नृत्य करती हुई यात्रा में सम्मिलित हुईं। मातृशक्ति की यह भक्ति और उत्साहपूर्ण सहभागिता आयोजन का विशेष आकर्षण रही, जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया। चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। समिति के प्रमुख एवं पूर्व पार्षद पंकज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन का सकल हिंदू समाज ने सुभाष चौक पर स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया। गांधी चौक मां राजराजेश्वरी माता मंदिर से चुनरी कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता के पांडाल में विराजमान मां को चुनरी अर्पित करने चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा पर अर्पित करके समापन पर मां की भव्य आरती उतारी एवं श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया। इसके पश्चात सकल हिंदू समाज के अध्यक्षगण राठौर मंदिर चौराहा पहुंचे, जहां श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित संगीतमय महाआरती में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही भजन गायक राजीव जायसवाल ने भजनों से उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया। माता रानी के दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माता रानी के नाम अंकित दुपट्टों से सम्मान किया गया।
    2
    चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से मां राजराजेश्वरी माता मंदिर गांधी चौक भव्य चुनरी यात्रा ने पूरे नगर को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। इस दिव्य आयोजन में उमड़ी आस्था की लहर ने ऐसा वातावरण निर्मित किया अर्धरात्रि तक नगर भक्तिमय रस में डूबा रहा।
कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के गगनभेदी जयकारों के साथ राधा-कृष्ण, मां चामुंडा एवं मां कालिका के आकर्षक स्वरूपों की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए माता रानी के गुणगान में लीन नजर आए।
इस दौरान भारी संख्या में माताएं एवं बहनें एक समान रंग की चुनरी धारण कर, सिर पर चुनरी रखकर नृत्य करती हुई यात्रा में सम्मिलित हुईं। मातृशक्ति की यह भक्ति और उत्साहपूर्ण सहभागिता आयोजन का विशेष आकर्षण रही, जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया।
चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।
समिति के प्रमुख एवं पूर्व पार्षद पंकज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन का सकल हिंदू समाज ने सुभाष चौक पर स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया। गांधी चौक मां राजराजेश्वरी माता मंदिर से चुनरी कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता के पांडाल में विराजमान मां को चुनरी अर्पित करने चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा पर अर्पित करके समापन पर मां की भव्य आरती उतारी एवं श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया। इसके पश्चात सकल हिंदू समाज के अध्यक्षगण राठौर मंदिर चौराहा पहुंचे, जहां श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित संगीतमय महाआरती में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही भजन गायक राजीव जायसवाल ने भजनों से उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया। माता रानी के दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माता रानी के नाम अंकित दुपट्टों से सम्मान किया गया।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.