Shuru
Apke Nagar Ki App…
केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण बुधनी में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी एवं किसान संवाद कार्यक्रम केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण बुधनी में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी एवं किसान संवाद कार्यक्रम संस्थान (CFMTTI), बुधनी में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी एवं किसान संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सहभागिता की कार्यक्रम में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान एवं विधायकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। भविष्य की खेती का खाका है। ड्रोन से लेकर आधुनिक उपकरणों तक, हर तकनीक यह बता रही है कि भारत का किसान अब दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।
Rajendra Gangwal
केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण बुधनी में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी एवं किसान संवाद कार्यक्रम केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण बुधनी में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी एवं किसान संवाद कार्यक्रम संस्थान (CFMTTI), बुधनी में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी एवं किसान संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सहभागिता की कार्यक्रम में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान एवं विधायकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। भविष्य की खेती का खाका है। ड्रोन से लेकर आधुनिक उपकरणों तक, हर तकनीक यह बता रही है कि भारत का किसान अब दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।
More news from Sehore and nearby areas
- केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण बुधनी में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी एवं किसान संवाद कार्यक्रम संस्थान (CFMTTI), बुधनी में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी एवं किसान संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सहभागिता की कार्यक्रम में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान एवं विधायकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। भविष्य की खेती का खाका है। ड्रोन से लेकर आधुनिक उपकरणों तक, हर तकनीक यह बता रही है कि भारत का किसान अब दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।1
- Post by Shalim Khan1
- कन्नौद पुलिस ने रात्रि गस्त में पकड़े सागौन चोर गैंग के सदस्य,जप्त किये वृक्ष काटने तथा शिकार के औजार तथा वन्य प्राणी, कन्नौद,पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सौम्या जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आदित्य तिवारी को अपने क्षेत्र में प्रभावी रात्रि गस्त एवं पेट्रोलिंग कर अपराधियों की धरपकड हेतु निर्देशित किया जिसके पालन में थाना कन्नौद पुलिस द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग एव सुबह तक प्रभावी गस्त की जा रही हैं, दिनांक 24.03.2026 की रात्रि में गस्त के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा कन्नौद के हरे भरे सागौन वृक्ष काटने वाली गैंग जंगल में जाती है और उनके कुछ लोग पुलिस की उपस्थितियों के संबंध में गैंग को बात कर उनका रास्ता क्लियर करवाते हैं और यह लोग अभी ग्राम देवसिराल्या के जंगल तरफ से आ रहे हैं, जिनकी धरपकड हेतु पुलिस टीम द्वारा जंगल क्षेत्र की घेराबंदी की गई तो पुलिस टीम को देखकर जंगल में भागने लगे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकडा दोनो के कब्जे से शिकार किये हुये वन्य प्राणी दो खरगोश व शिकार की सामग्री जप्त की गई, तथा पेड़ काटने के औजार भी जप्त किए गए आरोपी लाडखां पिता चांद खां, मकबूल पिता रासत खां निवासी मेवाती मोहल्ला कन्नौद को गिरफतार कर, माननीय न्यायालय पेश किया गया, शिकार किए हुए वन्य प्राणी खरगोश और शिकार सामग्री वन विभाग को सुपुर्द की गई जिनके द्वारा पृथक से कार्रवाई की जा रही है l उपरोक्त कार्यवाही में उनि दीपक भोण्डे, विलियम खलको, आर देवेन्द्र, कन्हैयालाल का सराहनीय योगदान रहा।1
- शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लोगों की लंबी कतारें लगीं: कई पंपों पर आपूर्ति ठप, शहर में सिर्फ एक पंप पर मिल रहा ईंधन शाजापुर (उज्जैन) 4 घंटे पहले 1:27 शेयर शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से लोगों की भीड़ लग गई। शाजापुर शहर में बुधवार सुबह से पेट्रोल और डीजल की किल्लत देखने को मिली। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सप्लाई बंद होने से लोगों को भारी भीड़ और लंबी कतारों का सामना करना पड़ा। अग्रिम भुगतान न होने से रुकी सप्लाई जानकारी के मुताबिक, राधा पेट्रोल पंप, बस स्टैंड स्थित पंप और बेरछा रोड के एचपी पंप ने कंपनी को समय परअग्रिम भुगतान नहीं किया था। इसके कारण इन पंपों की सप्लाई रोक दी गई। बताया जा रहा है कि अब कंपनियां केवल कैश क्रेडिट पर ही ईंधन उपलब्ध करा रही हैं। एक-एक कर पंपों पर खत्म हुआ ईंधन शहर में शुरुआत में सिर्फ दो पंपों पर ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा था, लेकिन टंकी चौराहा स्थित भारत पेट्रोल पंप पर भी सुबह करीब 11:30 बजे ईंधन खत्म हो गया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। एक पंप पर ही मिल रहा ईंधन, तय की गई सीमा फिलहाल शहर में केवल रिलायंस पेट्रोल पंप पर ही ईंधन उपलब्ध है। यहां सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपए का पेट्रोल और 1000 रुपए का डीजल देने की सीमा तय की गई है। संचालक ने कहा-पर्याप्त है स्टॉक रिलायंस पेट्रोल पंप के संचालक ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि उनके पंप पर ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बुधवार को तीन टैंकर मंगवाए जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक पंप पर करीब 8000 लीटर पेट्रोल और 18000 लीटर डीजल उपलब्ध था।1
- देवास, वैश्विक स्तर पर चल रहे वर्तमान परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए उद्योगों को गैस की कमी से बचाने और उत्पादन को प्रभावित होने से रोकने के उद्देश्य से उद्योगपतियों की एक महत्वपूर्ण बैठक 24 मार्च को देवास औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में एमपीआईडीसी, आपूर्ति विभाग, गैस कंपनियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने शामिल होकर समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। सभी संबंधित पक्षों ने भरोसा दिलाया कि वर्तमान स्थिति चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन सामूहिक प्रयासों से जल्द सुधार किया जाएगा। बैठक में एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन के जनरल मैनेजर श्री विनयप्रताप सिंह तोमर ने कहा कि मौजूदा हालात को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। शासन, प्रशासन और गैस कंपनियां मिलकर काम कर रही हैं ताकि उद्योगों पर इसका न्यूनतम असर पड़े। उन्होंने उद्योगपतियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या की तत्काल जानकारी दें, जिससे उसका त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गैस कोटे का 5 प्रतिशत हिस्सा उद्योगों के लिए आरक्षित किया है, जिससे काफी हद तक गैस संकट से राहत मिलेगी। साथ ही उद्योगों को वैकल्पिक ईंधन अपनाने और पाइप गैस कनेक्शन लेने की सलाह भी दी गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी इकाई को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी और सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उद्योगपतियों ने रखी अपनी समस्याएं एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री अशोक खंडेलिया ने बताया कि वर्तमान में गैस सप्लाई का 6 माह का एवरेज लिया जा रहा है। इसमें सीजनल उतार-चढ़ाव शामिल हो जाता है इसलिए उन्होंने इसे 3 माह का करने की मांग की। वहीं पहले उद्योगों को मिलने वाला 80 प्रतिशत गैस कोटा 65 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे अधिक खपत पर पेनल्टी रेट लगाने की बात कही जा रही है, लेकिन 15 मार्च के बाद की दरें स्पष्ट नहीं हैं, जिससे उद्योगपति असमंजस में हैं। इसके अलावा उन्होंने कैंटीन के लिए कमर्शियल एलपीजी की कमी, बिजली कटौती और डीजल आपूर्ति जैसे मुद्दे भी उठाए। बैठक में उद्योगपतियों ने कहा कि 65 प्रतिशत गैस कोटा डेली बेसिस पर लागू होने से संचालन प्रभावित हो रहा है। मशीनों को गर्म करने में ही रोजाना काफी गैस खर्च हो जाती है, जिससे सीमित कोटे में हर दिन काम करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि बिलिंग साइकिल 15 दिन की कर दी जाए, जिससे वे बेहतर योजना बनाकर उत्पादन कर सकें। कुछ उद्योगपतियों ने बिजली कटौती और संडे शटडाउन की समस्या भी बताई, जिससे उत्पादन बाधित हो रहा है। वहीं, गैस प्रेशर कम होने की आशंका को लेकर भी चिंता जताई गई। केंद्र से तय होता है कोटा गेल कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि गैस कोटे का निर्धारण केंद्रीय मंत्रालय से होता है। वे उद्योगपतियों का सुझाव वहां भेज देंगे। उन्होंने कहा कि गैस सप्लाई का प्रेशर कम नहीं होने दिया जाएगा और सभी तकनीकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। जहां पाइप कनेक्शन नहीं है, वहां कनेक्शन देने के लिए तेजी से काम किया जाएगा। कैंटीन गैस सप्लाई में तकनीकी दिक्कतें हैं, क्योंकि कहीं लो-प्रेशर और कहीं हाई-प्रेशर लाइन मौजूद है। जहां संभव होगा, वहां 15 दिनों के भीतर नई लाइन डालकर कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। डाटा के आधार पर योजनाबद्ध निकालेंगे समाधान सहायक सप्लाई अधिकारी श्री बीएस राय ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता बहुत कम है, इसलिए आपूर्ति संभव नहीं हो पा रही है। उन्होंने उद्योगों को गेल कंपनी से पाइप गैस कनेक्शन लेने की सलाह दी और कहा कि जहां लाइन उपलब्ध नहीं है या जहां लो प्रेशर लाइन नहीं है, वहां भी समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने सभी उद्योगों से मासिक खपत और डीजल उपयोग का डेटा मांगा, ताकि सही योजना बनाकर समस्या का समाधान किया जा सके। साथ ही डीजल को बैरल में उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर से अनुमति दिलाने का प्रयास करने की बात भी कही। टीम वर्क से होगा बेहतर काम बैठक के अंत में जीएम श्री तोमर ने एक बार फिर उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि यह एक अस्थायी स्थिति है और सभी विभाग मिलकर इसे जल्द सामान्य करेंगे। उन्होंने टीमवर्क पर जोर देते हुए कहा कि प्रशासन और उद्योग मिलकर काम करेंगे तो इस संकट से आसानी से बाहर निकला जा सकता है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के सुचारू संचालन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में हालात निश्चित रूप से बेहतर होंगे।2
- शर्मनाक! भोपाल के प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 6 पर ऑटो वालों के साथ खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। 😡 सवारी चलने लायक नहीं थी, काम धंधा मंदा है, लेकिन इन वसूली करने वालों को इससे कोई मतलब नहीं। ₹20 की अवैध मांग की जाती है और मांगने पर कोई रसीद (पर्ची) नहीं दी जाती। मेरे पास UPI पेमेंट का पक्का सबूत है! यह पैसा किस अधिकारी या ठेकेदार की जेब में जा रहा है? बिना रिकॉर्ड के यह अवैध वसूली आखिर किसके संरक्षण में चल रही है? 📱💳 प्रशासन और रेलवे विभाग (@wc_railway) सो रहा है क्या? एक गरीब ऑटो ड्राइवर की मेहनत की कमाई पर इस तरह डाका डालना बंद करो! हम इसके खिलाफ ईंट से ईंट बजा देंगे। ✊ #BhopalStation #IllegalExtortion #AutoDriverRights #BhopalPolice #CorruptionFreeIndia #AAPBhopal #JusticeForCommonMan"1
- *भोपाल के हनुमानगंज इलाके में नाले में मिली लाश* लाश मिलने से इलाकें में फैली सनसनी शव नाले में पड़ा हुआ मिला लाश महिला की बताई जा रही है घटना की सूचना मिलते ही हनुमानगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है बाइट एसीपी राकेश सिंह बघेल1
- चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से मां राजराजेश्वरी माता मंदिर गांधी चौक भव्य चुनरी यात्रा ने पूरे नगर को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। इस दिव्य आयोजन में उमड़ी आस्था की लहर ने ऐसा वातावरण निर्मित किया अर्धरात्रि तक नगर भक्तिमय रस में डूबा रहा। कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के गगनभेदी जयकारों के साथ राधा-कृष्ण, मां चामुंडा एवं मां कालिका के आकर्षक स्वरूपों की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए माता रानी के गुणगान में लीन नजर आए। इस दौरान भारी संख्या में माताएं एवं बहनें एक समान रंग की चुनरी धारण कर, सिर पर चुनरी रखकर नृत्य करती हुई यात्रा में सम्मिलित हुईं। मातृशक्ति की यह भक्ति और उत्साहपूर्ण सहभागिता आयोजन का विशेष आकर्षण रही, जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया। चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। समिति के प्रमुख एवं पूर्व पार्षद पंकज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन का सकल हिंदू समाज ने सुभाष चौक पर स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया। गांधी चौक मां राजराजेश्वरी माता मंदिर से चुनरी कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता के पांडाल में विराजमान मां को चुनरी अर्पित करने चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा पर अर्पित करके समापन पर मां की भव्य आरती उतारी एवं श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया। इसके पश्चात सकल हिंदू समाज के अध्यक्षगण राठौर मंदिर चौराहा पहुंचे, जहां श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित संगीतमय महाआरती में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही भजन गायक राजीव जायसवाल ने भजनों से उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया। माता रानी के दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माता रानी के नाम अंकित दुपट्टों से सम्मान किया गया।2