कन्नौद पुलिस ने रात्रि गस्त में पकड़े सागौन चोर गैंग के सदस्य,जप्त किये वृक्ष काटने तथा शिकार के औजार तथा वन्य प्राणी, कन्नौद,पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सौम्या जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आदित्य तिवारी को अपने क्षेत्र में प्रभावी रात्रि गस्त एवं पेट्रोलिंग कर अपराधियों की धरपकड हेतु निर्देशित किया जिसके पालन में थाना कन्नौद पुलिस द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग एव सुबह तक प्रभावी गस्त की जा रही हैं, दिनांक 24.03.2026 की रात्रि में गस्त के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा कन्नौद के हरे भरे सागौन वृक्ष काटने वाली गैंग जंगल में जाती है और उनके कुछ लोग पुलिस की उपस्थितियों के संबंध में गैंग को बात कर उनका रास्ता क्लियर करवाते हैं और यह लोग अभी ग्राम देवसिराल्या के जंगल तरफ से आ रहे हैं, जिनकी धरपकड हेतु पुलिस टीम द्वारा जंगल क्षेत्र की घेराबंदी की गई तो पुलिस टीम को देखकर जंगल में भागने लगे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकडा दोनो के कब्जे से शिकार किये हुये वन्य प्राणी दो खरगोश व शिकार की सामग्री जप्त की गई, तथा पेड़ काटने के औजार भी जप्त किए गए आरोपी लाडखां पिता चांद खां, मकबूल पिता रासत खां निवासी मेवाती मोहल्ला कन्नौद को गिरफतार कर, माननीय न्यायालय पेश किया गया, शिकार किए हुए वन्य प्राणी खरगोश और शिकार सामग्री वन विभाग को सुपुर्द की गई जिनके द्वारा पृथक से कार्रवाई की जा रही है l उपरोक्त कार्यवाही में उनि दीपक भोण्डे, विलियम खलको, आर देवेन्द्र, कन्हैयालाल का सराहनीय योगदान रहा।
कन्नौद पुलिस ने रात्रि गस्त में पकड़े सागौन चोर गैंग के सदस्य,जप्त किये वृक्ष काटने तथा शिकार के औजार तथा वन्य प्राणी, कन्नौद,पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सौम्या जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आदित्य तिवारी को अपने क्षेत्र में प्रभावी रात्रि गस्त एवं पेट्रोलिंग कर अपराधियों की धरपकड हेतु निर्देशित किया जिसके पालन में थाना कन्नौद पुलिस द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग एव सुबह तक प्रभावी गस्त की जा रही हैं, दिनांक 24.03.2026 की रात्रि में गस्त के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा कन्नौद के हरे भरे सागौन वृक्ष काटने वाली गैंग जंगल में जाती है और उनके कुछ लोग पुलिस की उपस्थितियों के संबंध में गैंग को बात कर उनका रास्ता क्लियर करवाते हैं और यह लोग अभी ग्राम देवसिराल्या के जंगल तरफ से आ रहे हैं, जिनकी धरपकड हेतु पुलिस टीम द्वारा जंगल क्षेत्र की घेराबंदी की गई तो पुलिस टीम को देखकर जंगल में भागने लगे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकडा दोनो के कब्जे से शिकार किये हुये वन्य प्राणी दो खरगोश व शिकार की सामग्री जप्त की गई, तथा पेड़ काटने के औजार भी जप्त किए गए आरोपी लाडखां पिता चांद खां, मकबूल पिता रासत खां निवासी मेवाती मोहल्ला कन्नौद को गिरफतार कर, माननीय न्यायालय पेश किया गया, शिकार किए हुए वन्य प्राणी खरगोश और शिकार सामग्री वन विभाग को सुपुर्द की गई जिनके द्वारा पृथक से कार्रवाई की जा रही है l उपरोक्त कार्यवाही में उनि दीपक भोण्डे, विलियम खलको, आर देवेन्द्र, कन्हैयालाल का सराहनीय योगदान रहा।
- Post by Sanju Seth1
- गैस के बाद पेट्रोल पंपों पर भी क्यों लगी लंबी लाइन।। जानिए1
- पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, एसडीएम बोले पेट्रोल- डीजल की किल्लत नहीं, पैनिक से बचें सिवनी मालवा में पेट्रोल-डीजल को लेकर बनी अफरा-तफरी के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। एसडीएम के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नागरिकों को समझाइश दी गई कि शहर में पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। लोगों से आग्रह किया गया कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और अनावश्यक रूप से स्टॉक करने से बचें। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देशित किया है कि टैंकर, कुप्पे या अन्य खुले बर्तनों में पेट्रोल-डीजल न दें, बल्कि केवल वाहनों में ही ईंधन उपलब्ध कराएं। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनय सैनी ने बताया कि एसडीएम द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। वहीं एसडीएम विजय राय ने भी आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार का पैनिक न करें। प्रशासन द्वारा स्थिति की पूरी निगरानी की जा रही है और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग खुले बर्तनों और टैंकरों में पेट्रोल-डीजल भरकर स्टॉक करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था पैदा हो रही है। ऐसे में सभी नागरिकों से अपील है कि वे इस तरह की गतिविधियों से बचें और नियमों का पालन करें। घबराएं नहीं, केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें और पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।1
- शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लोगों की लंबी कतारें लगीं: कई पंपों पर आपूर्ति ठप, शहर में सिर्फ एक पंप पर मिल रहा ईंधन शाजापुर (उज्जैन) 4 घंटे पहले 1:27 शेयर शाजापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से लोगों की भीड़ लग गई। शाजापुर शहर में बुधवार सुबह से पेट्रोल और डीजल की किल्लत देखने को मिली। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सप्लाई बंद होने से लोगों को भारी भीड़ और लंबी कतारों का सामना करना पड़ा। अग्रिम भुगतान न होने से रुकी सप्लाई जानकारी के मुताबिक, राधा पेट्रोल पंप, बस स्टैंड स्थित पंप और बेरछा रोड के एचपी पंप ने कंपनी को समय परअग्रिम भुगतान नहीं किया था। इसके कारण इन पंपों की सप्लाई रोक दी गई। बताया जा रहा है कि अब कंपनियां केवल कैश क्रेडिट पर ही ईंधन उपलब्ध करा रही हैं। एक-एक कर पंपों पर खत्म हुआ ईंधन शहर में शुरुआत में सिर्फ दो पंपों पर ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा था, लेकिन टंकी चौराहा स्थित भारत पेट्रोल पंप पर भी सुबह करीब 11:30 बजे ईंधन खत्म हो गया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। एक पंप पर ही मिल रहा ईंधन, तय की गई सीमा फिलहाल शहर में केवल रिलायंस पेट्रोल पंप पर ही ईंधन उपलब्ध है। यहां सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपए का पेट्रोल और 1000 रुपए का डीजल देने की सीमा तय की गई है। संचालक ने कहा-पर्याप्त है स्टॉक रिलायंस पेट्रोल पंप के संचालक ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि उनके पंप पर ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बुधवार को तीन टैंकर मंगवाए जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक पंप पर करीब 8000 लीटर पेट्रोल और 18000 लीटर डीजल उपलब्ध था।1
- उरई (जालौन, उत्तर प्रदेश) का प्रसिद्ध **श्री राधा कृष्ण मंदिर** भक्ति और शांति का अनुपम केंद्र है, जो बुंदेलखंड क्षेत्र में अपनी भव्यता और आध्यात्मिक आकर्षण के लिए जाना जाता है। यह मंदिर शहर के गल्ला मंडी क्षेत्र में स्थित है और रोजाना हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। कई भक्त इसे मथुरा के प्रेम मंदिर की याद दिलाने वाला सुंदर स्थल मानते हैं। ### मंदिर की सुंदरता और वास्तुकला मंदिर की वास्तुकला पारंपरिक हिंदू शैली में निर्मित है, जिसमें ऊंचे शिखर, नक्काशीदार दीवारें, रंग-बिरंगे फूलों और झालरों से सजी झांकियां और आकर्षक गेटवे शामिल हैं। मुख्य गर्भगृह में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की मनमोहक मूर्तियां विराजमान हैं, जो भक्तों के मन को तुरंत शांत कर देती हैं। मंदिर परिसर में बगीचे, घूमने की जगह और विशाल हॉल हैं, जहां भजन-कीर्तन और सत्संग होते रहते हैं। ड्रोन व्यू से मंदिर की पूरी भव्यता नजर आती है, जो आसपास के हरे-भरे वातावरण के बीच एक दिव्य दृश्य प्रस्तुत करता है। मंदिर का मुख्य द्वार भव्य है, जहां घोड़े की सवारी वाली रथ जैसी सजावट और झंडे भक्तों का स्वागत करते हैं। अंदर की ओर दीवारों पर भगवान कृष्ण की लीला चित्रित है, जो दर्शनार्थियों को वृंदावन की याद दिलाती है। ### इतिहास और महत्व यह मंदिर प्राचीन और प्रसिद्ध माना जाता है। कुछ वर्ष पहले इसका 37वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें हवन, पूजन और भंडारा का आयोजन हुआ। हर साल नवरात्रि के दौरान यहां भागवत कथा का भव्य आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। कथा के समापन पर विशाल भंडारा और मेला लगता है, जहां हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। जन्माष्टमी जैसे पर्वों पर मंदिर तिरंगे थीम या फूलों से सजाया जाता है, जिसमें झांकियां, भजन और रात्रि में भव्य कार्यक्रम होते हैं। ### दर्शन का समय और आरती - **दर्शन समय**: सुबह 6:00 से 11:00 बजे तक और शाम 5:00 से 9:00 बजे तक। - **आरती**: सुबह 7:00 से 7:15 बजे और शाम 8:00 से 8:15 बजे। भक्त यहां आकर मन की शांति पाते हैं और रोजाना हजारों की संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विशेष त्योहारों पर भीड़ और बढ़ जाती है। ### त्योहारों पर भव्यता जन्माष्टमी पर मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारें लगती हैं। मंदिर को फूलों, झालरों और तिरंगे रंगों से सजाया जाता है। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहती है, मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं। रंग पंचमी या अन्य उत्सवों पर फूलों की होली खेली जाती है, जो पूरा परिसर वृंदावन सा बना देती है। ### श्रद्धालुओं की भावना भक्तों का कहना है कि मंदिर में घुसते ही मन शांत हो जाता है। यहां की सकारात्मक ऊर्जा और भजन-कीर्तन का माहौल हर किसी को आकर्षित करता है। यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक स्थल है, बल्कि बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर भी है। अगर आप उरई आएं तो झांसी हाईवे या बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास होने के कारण आसानी से पहुंच सकते हैं। **राधे राधे!** अगर आप भी इस दिव्य मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं, तो एक बार जरूर जाएं। यहां की शांति और भक्ति आपको बार-बार खींच लाएगी। जय श्री राधे कृष्ण! 🙏 (नोट: मंदिर की तस्वीरें और वीडियो यूट्यूब, इंस्टाग्राम और स्थानीय स्रोतों से प्रेरित हैं, जो इसकी वास्तविक सुंदरता को दर्शाते हैं।)1
- Post by Naved khan1
- शीघ्र ही संगम तट पर बनेगा सुव्यवस्थित घाट, रेस्ट हाउस के पीछे बनेगी 30 दुकाने नपाध्यक्ष, पार्षद एवं समाजसेवियों ने किया निर्माण कार्यो का भूमिपूजन आष्टा। आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। आज इस पावन संगम तट पर जहां श्रद्धा और शांति का वास है, वहीं हम एक नए संकल्प की नींव रखने जा रहे हैं। संगम मंदिर के समीप स्थित इस प्राचीन घाट के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन मात्र एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि हमारी विरासत को सहेजने और उसे भव्य रूप देने का एक पवित्र प्रयास है। वहीं आज हमारे शहर के विकास की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। रेस्ट हाउस के पीछे रिक्त भूमि पर नगरपालिका द्वारा दुकानों का निर्माण कराया जाएगा, जिसका भी भूमिपूजन आज संपन्न हुआ है। इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने वार्ड क्रमांक 18 स्थित प्राचीन श्री पशुपतिनाथ मंदिर संगम तट पर नवीन घाट निर्माण एवं वार्ड क्रमांक 3 रेस्ट हाउस के पीछे रिक्त भूमि पर दुकानों के निर्माण कार्य के भूमिपूजन अवसर पर व्यक्त किए। उक्त कार्यो का भूमिपूजन नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, भाजपा नेता एवं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी चौरसिया, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, वार्ड पार्षद श्रीमती लता तेजपाल मुकाती सहित पार्षदों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि नगर में स्थित वर्षो पुराने मंदिर, तालाब या नदी यह हमारी विरासत है, इन विरासतों का सम्मान और नगर विकास के संकल्प के साथ ही भाजपा की नगर सरकार निर्माण और विकास कार्य लगातार करा रही है। नदियां और उनके घाट हमारी संस्कृति के दर्पण होते हैं। संगम का यह तट सदियों से आस्था का केंद्र रहा है। समय के साथ यहां की संरचनाओं को नवीनता की आवश्यकता थी, उसी आवश्यकता की पूर्ति के लिए परिषद ने नवीन घाट निर्माण का संकल्प लिया जो शीघ्र ही साकार होने की ओर है। श्री मेवाड़ा ने कहा कि घाट के निर्माण से जहां श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, वहीं आधुनिक और सुरक्षित घाट के निर्माण होने से सांस्कृतिक संरक्षण, मंदिर की मर्यादा और प्राचीनता को ध्यान में रखते हुए घाट को नया स्वरूप भी मिलेगा। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि इस घाट के बन जाने के बाद इसे स्वच्छ रखना और इसकी गरिमा बनाए रखना हमारा सामूहिक कर्तव्य होगा। रेस्ट हाउस के समीप 30 दुकानों का होगा निर्माण - नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि रेस्ट हाउस के समीप रिक्त भूमि पर दुकानों का निर्माण किया जाना नगरपालिका द्वारा प्रस्तावित है, उसका भी आज भूमिपूजन संपन्न हुआ है। श्री मेवाड़ा ने कहा कि जहां विकास और विरासत साथ चलते हैं, वहीं प्रगति का असली उजाला होता है। इन दुकानों के बनने से हमारे स्थानीय युवाओं और छोटे व्यापारियों को व्यापार के लिए एक उचित और व्यवस्थित स्थान मिलेगा। निर्माण कार्य का शुभारंभ केवल ईंट और पत्थर का ढांचा खड़ा करना नहीं है, बल्कि यह हमारे शहर की आर्थिक उन्नति और स्थानीय व्यापारियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि संगम मंदिर स्थित घाट का निर्माण जल संवर्धन योजना के तहत 1 करोड़ 7 लाख रूपये की लागत से पूर्ण होगा, जिसमें पाथवे, गार्डनिंग, विद्युत पोल, पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। वहीं रेस्ट हाउस के पीछे लगभग 30 दुकानों का निर्माण 1 करोड़ 87 लाख रूपये की लागत से होगा। श्री प्रजापति ने कहा कि परिषद निरंतर प्रयास कर रही है कि शहर के हर कोने का सुव्यवस्थित विकास हो। रेस्ट हाउस के पीछे इस कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा, ताकि शीघ्र ही इसका लाभ जनता को मिल सके। यह स्थान भविष्य में हमारे शहर का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र बनकर उभरेगा। इस अवसर पर पार्षद डॉ. सलीम खान, अरशद अली, मेहमूद अंसारी, सुभाष नामदेव, तेजसिंह राठौर, हिउस अध्यक्ष नारायण भूरू मुकाती, सकल समाज अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह, वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, नगीनचंद्र जैन, कल्याणसिंह ठाकुर, बाबूलाल ठाकुर, प्रदीप धाड़ीवाल, कैलाश सोनी पांचम, गोविंद सोनी, प्रदीप राठौर, नगर महामंत्री धनरूपमल जैन, हरिनारायण शर्मा, संजय सोनी बंटू, प्रेमनारायण जायसवाल, राजेश सोनी, गिरजा कुशवाह, भगवती सोनी, सुषमा कटारिया, जुगलकिशोर मालवीय, मनीष धारवां, पवन वर्मा, दशरथ मेवाड़ा, बबलू सुराना, राधेश्याम अलेरिया, ललित सुराना, चेतन छाजेड़, तेजसिंह ठाकुर, सुरेन्द्रसिंह ठाकुर, सहायक यंत्री आकाश गुयतर, उपयंत्री अनिल धुर्वे, गबू सोनी, नवीन शर्मा, लखन वर्मा, राजेश राठौर, दीनानाथ परमार, पूरण मेवाड़ा, विजय मेवाड़ा, मनीष किल्लौदिया सहित नपा कर्मचारीगण मौजूद थे।1
- Post by Sanju Seth1
- कोठरा के पंचमुखी वेयरहाउस में बड़ा घोटाला: 900 क्विंटल गेहूं गायब, वेयरहाउस सील, दो दिन तक चलेगी जांच सिवनी मालवा क्षेत्र के ग्राम कोठरा स्थित पंचमुखी वेयरहाउस में शासकीय गेहूं की भारी गड़बड़ी सामने आई है। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान पहले लगभग 800 क्विंटल गेहूं की कमी पाई गई थी, जो अब बढ़कर करीब 900 क्विंटल तक पहुंच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को जिला स्तर की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। जांच टीम ने देर रात लगभग 11 बजे तक वेयरहाउस का निरीक्षण किया और इसके बाद वेयरहाउस को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, अब अगले दो दिनों तक वेयरहाउस में रखी सभी गेहूं की बोरियों की गिनती की जाएगी, जिससे वास्तविक कमी का आंकड़ा और स्पष्ट हो सके। मामले में मप्र वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक वासुदेव डावंडे ने गंभीर आशंका जताई है। उन्होंने साफ कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में गेहूं की हेराफेरी बिना विभागीय मिलीभगत के संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस की चाबी संचालक और शाखा प्रबंधक के पास रहती है और दोनों की मौजूदगी के बिना वेयरहाउस खोला ही नहीं जा सकता। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर गड़बड़ी का आंकड़ा और बढ़ सकता है। फिलहाल पूरे मामले ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।1