logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Shalim Khan
Shalim Khan
पोलायकलां, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shalim Khan
    1
    Post by Shalim Khan
    user_Shalim Khan
    Shalim Khan
    पोलायकलां, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • • संभागायुक्त ने कोठरी और जताखेड़ा में किया अमरूद एवं सीताफल की खेती का निरीक्षण • किसानों को उद्यानिकी फसलों को अपनाने के लिए किया प्रोत्साहित • अधिक से अधिक पात्र किसानों को दिलाया जाए उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ - संभागायुक्त श्री सिंह भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने उद्यानिकी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सीहोर जिले के ग्राम जताखेड़ा एवं कोठरी का भ्रमण कर किसानों द्वारा की जा रही उद्यानिकी फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जिले में संचालित उद्यानिकी योजनाओं तथा उनके माध्यम से किसानों को मिल रहे लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने ग्राम जताखेड़ा में किसान श्रीमती रूपा सिंह द्वारा वीएनआर तकनीक से की जा रही अमरूद की खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने इस उन्नत उत्पादन तकनीक की विशेषताओं और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। साथ ही ड्रिप इरिगेशन सिस्टम एवं फार्म पोंड की प्लास्टिक लाइनिंग के माध्यम से जल संरक्षण एवं उसके प्रभावी उपयोग पर भी चर्चा की। इसी क्रम में संभागायुक्त श्री सिंह ने आष्टा के ग्राम कोठरी में किसान श्री प्रमोद कासनियां द्वारा की जा रही वीएनआर अमरूद, एनएमके गोल्डन सुपर सीताफल तथा ड्रिप मल्चिंग तकनीक से उत्पादित खीरा फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के उपयोग से बढ़ती उत्पादकता और बेहतर गुणवत्ता की सराहना करते हुए किसानों को उद्यानिकी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। संभागायुक्त श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के अधिक से अधिक पात्र किसानों को उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए, ताकि क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों का विस्तार हो और किसानों की आय में वृद्धि हो सके। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संभागायुक्त श्री विनोद यादव, सहायक संचालक श्री जगदीश सिंह मुजाल्दा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे
    5
    • संभागायुक्त ने कोठरी और जताखेड़ा में किया अमरूद एवं सीताफल की खेती का निरीक्षण
• किसानों को उद्यानिकी फसलों को अपनाने के लिए किया प्रोत्साहित
• अधिक से अधिक पात्र किसानों को दिलाया जाए उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ - संभागायुक्त श्री सिंह
भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने उद्यानिकी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सीहोर जिले के ग्राम जताखेड़ा एवं कोठरी का भ्रमण कर किसानों द्वारा की जा रही उद्यानिकी फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जिले में संचालित उद्यानिकी योजनाओं तथा उनके माध्यम से किसानों को मिल रहे लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने ग्राम जताखेड़ा में किसान श्रीमती रूपा सिंह द्वारा वीएनआर तकनीक से की जा रही अमरूद की खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने इस उन्नत उत्पादन तकनीक की विशेषताओं और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। साथ ही ड्रिप इरिगेशन सिस्टम एवं फार्म पोंड की प्लास्टिक लाइनिंग के माध्यम से जल संरक्षण एवं उसके प्रभावी उपयोग पर भी चर्चा की।
इसी क्रम में संभागायुक्त श्री सिंह ने आष्टा के ग्राम कोठरी में किसान श्री प्रमोद कासनियां द्वारा की जा रही वीएनआर अमरूद, एनएमके गोल्डन सुपर सीताफल तथा ड्रिप मल्चिंग तकनीक से उत्पादित खीरा फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के उपयोग से बढ़ती उत्पादकता और बेहतर गुणवत्ता की सराहना करते हुए किसानों को उद्यानिकी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
संभागायुक्त श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के अधिक से अधिक पात्र किसानों को उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए, ताकि क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों का विस्तार हो और किसानों की आय में वृद्धि हो सके। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संभागायुक्त श्री विनोद यादव, सहायक संचालक श्री जगदीश सिंह मुजाल्दा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे
    user_Raj
    Raj
    आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शुजालपुर शेयर शुजालपुर में बुधवार को 32 में से 8 ग्रामीण पेट्रोल और डीजल पंप सूख गए। इसके कारण लोग शुजालपुर शहर के पंपों पर ईंधन खरीदने के लिए वाहनों की लंबी कतारों में खड़े देखे गए। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और आवश्यकता से अधिक ईंधन न खरीदने की अपील की है। खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी रविन्द्र कुमार राठौड़ ने 18 पेटोल पंपों का निरीक्षण कर स्टॉक की स्थिति काजायजा लिया। उन्होंने बताया कि ईंधन की कोई किल्लत नहीं है और लोगों को घबराहट में आकर अधिक ईंधन नहीं खरीदना चाहिए। अत्यधिक ज्वलनशील बीच में इंडियन ऑयल मील अधिकारी ने पुष्टि की कि 8 ग्रामीण पंप सूखे हैं,लेकिन कंपनी सेल्स प्रबंधन ने जल्द ही आपूर्ति भेजने का आश्वासन दिया है। शुजालपुर मंडी बस स्टैंड स्थित राजपाल फ्यूल और रिलायंस के राठी फ्यूल पंप पर वाहनों की सबसे लंबी कतारें देखी गईं। पेट्रोल पंप संचालक चिंटू राजपाल ने बताया कि डिपो से पर्याप्त आपूर्ति शुरू हो गई है और अब किल्लत जैसी कोई स्थिति नहीं है। हालांकि, वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक रहीम ने बताया कि उन्हें इंदौर जाना था, लेकिन केवल 500 रुपये का पेट्रोल दिया गया। एक अन्य वाहन चालक संजय शर्मा ने बताया कि उन्हें अपनी टू-व्हीलर में पेट्रोल भरवाने के लिए एक घंटे तक कतार में इंतजार करना पड़ा। एसडीएम राजकुमार हलधर ने कुप्पी या बोतल में ईंधन न देने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और आवश्यकता से अधिक ईंधन का भंडारण न करने की अपील की है। बुधवार को अधिकारियों ने शुजालपुर के सभी पंपों पर लगभग 20 हजार लीटर का स्टॉक उपलब्ध होने की जानकारी दी।
    1
    शुजालपुर 
शेयर
शुजालपुर में बुधवार को 32 में से 8 ग्रामीण पेट्रोल और डीजल पंप सूख गए। इसके कारण लोग शुजालपुर शहर के पंपों पर ईंधन खरीदने के लिए वाहनों की लंबी कतारों में खड़े देखे गए। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और आवश्यकता से अधिक ईंधन न खरीदने की अपील की है।
खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी रविन्द्र कुमार राठौड़ ने 18 पेटोल पंपों का निरीक्षण कर स्टॉक की स्थिति काजायजा लिया। उन्होंने बताया कि ईंधन की कोई किल्लत नहीं है और लोगों को घबराहट में आकर अधिक ईंधन नहीं खरीदना चाहिए।
अत्यधिक ज्वलनशील
बीच में
इंडियन ऑयल
मील
अधिकारी ने पुष्टि की कि 8 ग्रामीण पंप सूखे हैं,लेकिन कंपनी सेल्स प्रबंधन ने जल्द ही आपूर्ति भेजने का आश्वासन दिया है। शुजालपुर मंडी बस स्टैंड स्थित राजपाल फ्यूल और रिलायंस के राठी फ्यूल पंप पर वाहनों की सबसे लंबी कतारें देखी गईं।
पेट्रोल पंप संचालक चिंटू राजपाल ने बताया कि डिपो से पर्याप्त आपूर्ति शुरू हो गई है और अब किल्लत जैसी कोई स्थिति नहीं है। हालांकि, वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक रहीम ने बताया कि उन्हें इंदौर जाना था, लेकिन केवल 500 रुपये का पेट्रोल दिया गया।
एक अन्य वाहन चालक संजय शर्मा ने बताया कि उन्हें अपनी टू-व्हीलर में पेट्रोल भरवाने के लिए एक घंटे तक कतार में इंतजार करना पड़ा। एसडीएम राजकुमार हलधर ने कुप्पी या बोतल में ईंधन न देने के निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और आवश्यकता से अधिक ईंधन का भंडारण न करने की अपील की है। बुधवार को अधिकारियों ने शुजालपुर के सभी पंपों पर लगभग 20 हजार लीटर का स्टॉक उपलब्ध होने की जानकारी दी।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Shujalpur, Shajapur•
    5 hrs ago
  • केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण बुधनी में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी एवं किसान संवाद कार्यक्रम संस्थान (CFMTTI), बुधनी में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी एवं किसान संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सहभागिता की कार्यक्रम में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान एवं विधायकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। भविष्य की खेती का खाका है। ड्रोन से लेकर आधुनिक उपकरणों तक, हर तकनीक यह बता रही है कि भारत का किसान अब दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।
    1
    केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण बुधनी में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी एवं किसान संवाद कार्यक्रम
संस्थान (CFMTTI), बुधनी में आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी एवं किसान संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सहभागिता की कार्यक्रम में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान एवं विधायकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। 
भविष्य की खेती का खाका है। ड्रोन से लेकर आधुनिक उपकरणों तक, हर तकनीक यह बता रही है कि भारत का किसान अब दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    15 hrs ago
  • शाजापुर - कृषि उपज मंडी समिति शाजापुर में 26 मार्च से लगातार 9 दिनों तक नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी प्रबंधन के अनुसार 26 मार्च को महाष्टमी, 27 को महानवमी और 28 मार्च को चतुर्थ शनिवार के कारण बैंक बंद होने से अवकाश रहेगा। इसके बाद 29 मार्च को साप्ताहिक अवकाश, जबकि 30 मार्च से 1 अप्रैल तक वार्षिक लेखाबंदी के चलते व्यापारियों के आवेदन पर मंडी बंद रखी जाएगी। वहीं 2 अप्रैल को हनुमान प्रकटोत्सव और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे का अवकाश रहेगा। फल-सब्जी मंडी में भी 27 मार्च से 31 मार्च तक अवकाश घोषित किया है। मंडी प्रबंधन ने किसानों से विशेष अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान अपनी उपज लेकर मंडी न आएं ताकि उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। हालांकि, जो किसान अपनी उपज बेचना चाहते हैं, वे एमपी फार्मगेट ऐप के माध्यम से लाइसेंसधारी व्यापारियों को सीधे फसल बेचकर नकद भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। फल-सब्जी मंडी में भी 27 से 31 मार्च तक अवकाश रहेगा, जबकि अन्य दिनों में वहां नीलामी कार्य सुचारू रहेगा।
    1
    शाजापुर - कृषि उपज मंडी समिति शाजापुर में 26 मार्च से लगातार 9 दिनों तक नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी प्रबंधन के अनुसार
26 मार्च को महाष्टमी, 27 को महानवमी और 28 मार्च को
चतुर्थ शनिवार के कारण बैंक बंद होने से अवकाश रहेगा।
इसके बाद 29 मार्च को साप्ताहिक अवकाश, जबकि 30 मार्च से 1 अप्रैल तक वार्षिक लेखाबंदी के चलते व्यापारियों के आवेदन पर मंडी बंद रखी जाएगी। वहीं 2 अप्रैल को हनुमान प्रकटोत्सव और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे का अवकाश रहेगा।
फल-सब्जी मंडी में भी 27 मार्च से 31 मार्च तक अवकाश घोषित किया है। मंडी प्रबंधन ने किसानों से विशेष अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान अपनी उपज लेकर मंडी न आएं ताकि उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। हालांकि, जो किसान अपनी उपज बेचना चाहते हैं, वे एमपी फार्मगेट ऐप के माध्यम से लाइसेंसधारी व्यापारियों को सीधे फसल बेचकर नकद भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। फल-सब्जी मंडी में भी 27 से 31 मार्च तक अवकाश रहेगा, जबकि अन्य दिनों में वहां नीलामी कार्य सुचारू रहेगा।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बड़ौनी:आबकारी विभाग ने गोपालपुरा कंजर डेरा पर मारी दबिश, लाखों की कच्ची शराब जब्त कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं जिला आबकारी अधिकारी बीएल दांगी के निर्देश पर आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने कंजर डेरा पर मारी दबिश। टीम को मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब, लहान व शराब बनाने की सामग्री मिली। डेरा पर बड़े स्तर से शराब बनाने का कारोबार किया जा रहा था। टीम द्वारा जब्त लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया आबकारी अधिनियम के तहत मौके पर 2 प्रकरण दर्जकर विवेचना में लिये गए। जब्त शराब, लहान व सामग्री की अनुमानित कीमत 2 लाख 52 हजार 600 रुपये आंकी गई। उक्त कार्रवाई में एसडीपीओ विनायक शुक्ला, आबकारी उपनिरीक्षक केतन भावर, उपनिरीक्षक ध्वनि भदौरिया, आरक्षक विकास पाठक सहित आबकारी व पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
    1
    बड़ौनी:आबकारी विभाग ने गोपालपुरा कंजर डेरा पर मारी दबिश, लाखों की कच्ची शराब जब्त
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं जिला आबकारी अधिकारी बीएल दांगी के निर्देश पर आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने कंजर डेरा पर मारी दबिश। टीम को मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब, लहान व शराब बनाने की सामग्री मिली। डेरा पर बड़े स्तर से शराब बनाने का कारोबार किया जा रहा था। टीम द्वारा जब्त लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया आबकारी अधिनियम के तहत मौके पर 2 प्रकरण दर्जकर विवेचना में लिये गए। जब्त शराब, लहान व सामग्री की अनुमानित कीमत 2 लाख 52 हजार 600 रुपये आंकी गई। उक्त कार्रवाई में एसडीपीओ विनायक शुक्ला, आबकारी उपनिरीक्षक केतन भावर, उपनिरीक्षक ध्वनि भदौरिया, आरक्षक विकास पाठक सहित आबकारी व पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पम्प संचालक डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल, डीजल नहीं दे- कलेक्टर सुश्री बाफना कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले के सभी पेट्रोल/डीजल पम्प संचालको को निर्देश दिए कि वे डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल/डीजल नहीं दे। कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल, डीजल देने वाले पम्प संचालकों पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
    1
    पम्प संचालक  डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल, डीजल नहीं दे- कलेक्टर सुश्री बाफना 
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले के सभी पेट्रोल/डीजल पम्प संचालको को निर्देश दिए कि वे डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल/डीजल नहीं दे।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को डिब्बों, टंकियो में पेट्रोल, डीजल देने वाले पम्प संचालकों पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से मां राजराजेश्वरी माता मंदिर गांधी चौक भव्य चुनरी यात्रा ने पूरे नगर को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। इस दिव्य आयोजन में उमड़ी आस्था की लहर ने ऐसा वातावरण निर्मित किया अर्धरात्रि तक नगर भक्तिमय रस में डूबा रहा। कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के गगनभेदी जयकारों के साथ राधा-कृष्ण, मां चामुंडा एवं मां कालिका के आकर्षक स्वरूपों की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए माता रानी के गुणगान में लीन नजर आए। इस दौरान भारी संख्या में माताएं एवं बहनें एक समान रंग की चुनरी धारण कर, सिर पर चुनरी रखकर नृत्य करती हुई यात्रा में सम्मिलित हुईं। मातृशक्ति की यह भक्ति और उत्साहपूर्ण सहभागिता आयोजन का विशेष आकर्षण रही, जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया। चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। समिति के प्रमुख एवं पूर्व पार्षद पंकज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन का सकल हिंदू समाज ने सुभाष चौक पर स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया। गांधी चौक मां राजराजेश्वरी माता मंदिर से चुनरी कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता के पांडाल में विराजमान मां को चुनरी अर्पित करने चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा पर अर्पित करके समापन पर मां की भव्य आरती उतारी एवं श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया। इसके पश्चात सकल हिंदू समाज के अध्यक्षगण राठौर मंदिर चौराहा पहुंचे, जहां श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित संगीतमय महाआरती में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही भजन गायक राजीव जायसवाल ने भजनों से उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया। माता रानी के दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माता रानी के नाम अंकित दुपट्टों से सम्मान किया गया।
    2
    चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से मां राजराजेश्वरी माता मंदिर गांधी चौक भव्य चुनरी यात्रा ने पूरे नगर को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। इस दिव्य आयोजन में उमड़ी आस्था की लहर ने ऐसा वातावरण निर्मित किया अर्धरात्रि तक नगर भक्तिमय रस में डूबा रहा।
कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता रानी के पांडाल से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के गगनभेदी जयकारों के साथ राधा-कृष्ण, मां चामुंडा एवं मां कालिका के आकर्षक स्वरूपों की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए माता रानी के गुणगान में लीन नजर आए।
इस दौरान भारी संख्या में माताएं एवं बहनें एक समान रंग की चुनरी धारण कर, सिर पर चुनरी रखकर नृत्य करती हुई यात्रा में सम्मिलित हुईं। मातृशक्ति की यह भक्ति और उत्साहपूर्ण सहभागिता आयोजन का विशेष आकर्षण रही, जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया।
चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।
समिति के प्रमुख एवं पूर्व पार्षद पंकज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन का सकल हिंदू समाज ने सुभाष चौक पर स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया। गांधी चौक मां राजराजेश्वरी माता मंदिर से चुनरी कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा माता के पांडाल में विराजमान मां को चुनरी अर्पित करने चुनरी यात्रा कॉलोनी चौराहा पर अर्पित करके समापन पर मां की भव्य आरती उतारी एवं श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया। इसके पश्चात सकल हिंदू समाज के अध्यक्षगण राठौर मंदिर चौराहा पहुंचे, जहां श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित संगीतमय महाआरती में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही भजन गायक राजीव जायसवाल ने भजनों से उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया। माता रानी के दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माता रानी के नाम अंकित दुपट्टों से सम्मान किया गया।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.