लकड़ी की टाल पर अखबार पढ़ रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर घायल "रिपोर्ट आदित्य भारद्वाज" आंवला। थाना भमोरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवचरा निवासी मोबिन पुत्र नबी अहमद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि रविवार सुबह करीब 7 बजे उनके भाई कुतुबुद्दीन देवचरा स्थित गुलाब मंडी में अपनी लकड़ी की टाल पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रामदास वहां पहुंचा और कथित रूप से धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में कुतुबुद्दीन के सिर, गर्दन व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई है।
लकड़ी की टाल पर अखबार पढ़ रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर घायल "रिपोर्ट आदित्य भारद्वाज" आंवला। थाना भमोरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवचरा निवासी मोबिन पुत्र नबी अहमद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि रविवार सुबह करीब 7 बजे उनके भाई कुतुबुद्दीन देवचरा स्थित गुलाब मंडी में अपनी लकड़ी की टाल पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रामदास वहां पहुंचा और कथित रूप से धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में कुतुबुद्दीन के सिर, गर्दन व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई है।
- "रिपोर्ट आदित्य भारद्वाज" आंवला। थाना भमोरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवचरा निवासी मोबिन पुत्र नबी अहमद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि रविवार सुबह करीब 7 बजे उनके भाई कुतुबुद्दीन देवचरा स्थित गुलाब मंडी में अपनी लकड़ी की टाल पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रामदास वहां पहुंचा और कथित रूप से धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में कुतुबुद्दीन के सिर, गर्दन व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई है।1
- बरेली - नमनिर्मित पुलिस चौकी लाल फाटक का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया भव्य उद्घाटन1
- अब दुबई एयरपोर्ट पर ईरानी मिसाइलों का निशाना1
- Post by शाहबुद्दीन1
- बदायूं जिले के भारतीय किसान यूनियन( भानु) के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर पर लगाए गए मुकदमा को लेकर बदायूं में एक चर्चा का विषय बन गया है। जहां आपको बता दे भारतीय किसान यूनियन (भानू )के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर का कहना है मेरे पर लगा मुकदमा झूठा और पूर्ण रूप से निराधार हैं। जिसकी में पुष्टि हर संभव स्थिति में सबूत के साथ कर सकता हूं । यह एक किसी राजनीतिक दबाव में आकर साजिश के साथ एक झूठा मुकदमा मुजरिया थाने में थाना प्रभारी ज्योति के द्वारा लिखा गया है। जो कि मेरी छवि धूमिल करने का काम किया गया है। इसको लेकर बदायूं जिले के सभी किसान और किसान नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। भारतीय किसान यूनियन (भानू )के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर का समर्थन में भारतीय हलधर किसान यूनियन के गांव से लेकर राष्ट्र लेवल तक पदाधिकारी व किसान नेता अतुल तोमर पर लगे फर्जी मुकदमे का पूर्ण जोरदार विरोध करता है। और भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव व्यापार मोर्चा अवधेश लड्ढा ने कहा यदि अतुल तोमर पर लगे झूठे मुकदमे को बदायूं शासन प्रशासन ने निष्पक्ष जांच कर यदि नहीं हटाया तो बदायूं मुख्यालय पर भारतीय हलधर किसान यूनियन एक बड़ा आंदोलन और भूख हड़ताल करने का काम करेगा। बही बरेली मंडल अध्यक्ष मृगांक जैन उर्फ टीटू जैन ने बदायूं के शासन प्रशासन को यह एक बड़ी चेतावनी दी है यदि किसान नेताओं पर झूठे मुकदमे और उत्पीड़न होगा ।तो आम किसान जनता का क्या हाल होगा। इसलिए भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने मांग की है।कि जल्द से जल्द मुकदमा को वापस लिया जाए।नहीं तो अन्यथा की स्थिति में भारतीय हलधर किसान यूनियन एक बड़ा आंदोलन करेगी।जिसमे राष्ट्र लेवल के किसान नेता भी भागीदारी करेंगे । भारतीय हलधर किसान यूनियन जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने कहा आंदोलन में यदि किसी किसान या किसान नेता को कोई क्षति पहुंचती है तो उसकी जिम्मेदारी बदायूं शासन प्रशासन की होगी ।1
- बदायूं। उझानी नगर के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में तृतीय वार्षिकोत्सव के रूप में कैडेन्स 3.0 का आयोजन एक अलग एवं अनोखे अंदाज़ में किया गया। आयोजन का शुभारम्भ विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात गणपति की प्रार्थना नृत्य के माध्यम से की गयी। विद्यालय के तृतीय स्थापना दिवस पर विद्यालय परिसर में खेल के विशाल एवं अत्याधुनिक मैदान का उद्घाटन भी किया गया; जिसमें अन्य गतिविधियाँ क्रमानुसार आयोजित की गयीं तथा विभिन्न प्रकार के खेल एवं नृत्य प्रस्तुत किये गए। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक नृत्य तथा लंबी एवं ऊँची कूद, विभिन्न प्रकार की दौड़, गोला-फेंक, वॉलीबॉल, खो-खो जैसे कई खेल इस समारोह के आकर्षण का केन्द्र रहे। स्कूल के सभी बच्चों ने इन सभी गतिविधियों में भाग लिया।1
- #ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की शहादत पूरी मुस्लिम दुनिया के लिए दुख और गम की बात है, उनकी शहादत अजीम नुकसान, प्रदर्शन करने वालों से अपील की अमन व शांति बनाए रखें।#1
- "रिपोर्ट आदित्य भारद्वाज" आंवला। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भमोरा पुलिस ने थाना प्रभारी सनी चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी सनी चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल ने खुली, सिरोही, देवचरा, कैमुआ, बल्लिया, सरदार नगर, रफियाबाद सहित अन्य मिश्रित आबादी वाले गांवों में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस टीम ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार, सरदार नगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह, बल्लिया चौकी प्रभारी शैलेंद्र तोमर, उप निरीक्षक अनोज कुमार सिरोही, श्याम सिंह, ब्रह्म प्रकाश, मनोज कुमार, केशव कुमार, अभिषेक मोहन सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ और लोगों में भरोसा बढ़ा।3