मुलताई-आठनेर में ओलावृष्टि, कलेक्टर ने दिए तत्काल सर्वे के निर्देश ------ राजस्व अमले द्वारा फील्ड पर सर्वे प्रारंभ ------- मुलताई-आठनेर में ओलावृष्टि, कलेक्टर ने दिए तत्काल सर्वे के निर्देश ------ राजस्व अमले द्वारा फील्ड पर सर्वे प्रारंभ ------- बैतूल, 04 अप्रैल 2026/ जिले के मुलताई, आठनेर सहित अन्य क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि को कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने राजस्व अमले को निर्देशित किया कि वे तुरंत फील्ड पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।कलेक्टर के निर्देशानुसार मुलताई एवं आठनेर में राजस्व अमला मौके पर पहुंच गया है और फसल सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। एसडीएम मुलताई एवं भैंसदेही ने जानकारी दी कि राजस्व टीम द्वारा प्रभावित फसलों का आंकलन किया जा रहा है, ताकि शासन स्तर पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकेगी
मुलताई-आठनेर में ओलावृष्टि, कलेक्टर ने दिए तत्काल सर्वे के निर्देश ------ राजस्व अमले द्वारा फील्ड पर सर्वे प्रारंभ ------- मुलताई-आठनेर में ओलावृष्टि, कलेक्टर ने दिए तत्काल सर्वे के निर्देश ------ राजस्व अमले द्वारा फील्ड पर सर्वे प्रारंभ ------- बैतूल, 04 अप्रैल 2026/ जिले के मुलताई, आठनेर सहित अन्य क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि को कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने राजस्व अमले को निर्देशित किया कि वे तुरंत फील्ड पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।कलेक्टर के निर्देशानुसार मुलताई एवं आठनेर में राजस्व अमला मौके पर पहुंच गया है और फसल सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। एसडीएम मुलताई एवं भैंसदेही ने जानकारी दी कि राजस्व टीम द्वारा प्रभावित फसलों का आंकलन किया जा रहा है, ताकि शासन स्तर पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकेगी
- *प्रधानमंत्री का सपना, पूरा कर रहे बैतूल का लाल* (नेमप्लेट से बढ़ रहा बेटियों का सम्मान हो रही उनकी पहचान) अनिल यादव एक ऐसा नाम जो आज हर किसी के जुबान पर सहज ही आ जाता है "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ " हो या बेटियों के नाम से हो घर की पहचान या हो बेटियों के आत्मसम्मान ,बेटियों का जन्मोत्सव एवं उनका ग्रह प्रवेश हो बेटियों के कल्याण एवं आत्मसम्मान से निहित यह अभियान है!बैतूल के लाल अनिल नारायण यादव(पान की दुकान वाले )पूरी तन्मयता से अपने राष्ट्रव्यापी अभियान को सफलता के उल्कर्ष पर पहुंचाना चाहते हैं 22 जनवरी 2015 हरियाणा के पानीपत से माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गई थी जिसको 10 वर्ष होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी को लाडो फाउंडेशन टीम की ओर से बहुत-बहुत बधाइयां बैतूल के युवा समाजसेवी अनिल यादव ने 8 नवंबर 2015 से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को बैतूल के अनिल यादव ने तन मन धन लगाकर इस अभियान को देश के 28 राज्यों और इतना ही नहीं बल्कि विदेशों में भी यह अभियान पहुंच चुका है ।अभी हाल ही में लंदन के अलावा अब अमेरिका के, शिकागो में भी बेटी के नाम की नेम प्लेट लगाई गई है इस अभियान ने अपनी सफलता की एक लंबी छलांग लगाई है "सात समुंदर पार ,बेटियों को दुलार "अभियान आज हर गांव गली मोहल्ला शहर देश अब तो विदेशों में भी इस अभियान ने अपनी सफलता लोकप्रियता के झंडे गाड़ दिए है बैतूल बाजार निवासी अनूप वर्मा एवं अजय पवार के माध्यम से यह नेम प्लेट अमेरिका पहुंचाई गई है। अनिल नारायण यादव जिनकी मुहिम से देश में बेटीयों के नाम से घर की हो पहचान एक अनुपम पहल है। आज सुभाष वार्ड हमलापुर निवासी पिता अशोक निरापुरे माता पुष्प निरापुरे की बेटी अंशिका के नाम के नेम प्लेट लगाई गई अब घर बेटी अंशिका के नाम से जाना जाएगा लाडो अभिज्ञा के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर नेम प्लेट की गई ( इस मौके पर डॉक्टर अंकिता निरापुरे ने कहा बहुत अच्छी पहल है समझ में बेटियों को सम्मान और पहचान देने का काम कर रही है जरूर इस अभियान से बेटियों के माता-पिता को जुड़ना चाहिए ) डिजिटल इंडिया विद लाडो अभियान की शुरुआत 8 नवंबर 2015 से बेटी आयुषी यादव के जन्मदिन से अनिल नारायण यादव के द्वारा यह पहल शुरू की गई इस पहल से घर की पहचान बेटियों के नाम से हो रही है इतना ही नहीं यह अभियान के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की तीन तीन महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, का संदेश नेम प्लेट के माध्यम से घर-घर तक पहुंचा जा रहा है अनिल यादव निम्न परिवार के है और ये छोटी सी पान की दुकान के संचालक है इन्होंने बेटियों के सम्मान के लिए यह पहल शुरू की और आज धीरे-धीरे देश के 28 राज्यों तक पहुंच गए हैं इन 28 राज्यों में अब तक 3 हजार900 से अधिक घरों में बेटियों के नाम की नेमप्लेट लगाई गई है।इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जहां बेटियों के मान सम्मान प्रतिष्ठा में परिवर्तन आया है वहीं दूसरी ओर एक सकारात्मक सोच का संदेश प्रेरणा समाज को मिल रहा ऐसे लाडो फाऊंडेशन के सजग प्रहरी अनिल यादव का हम अभिनन्दन करते हैं जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सपनों को पूरा करने में कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र को समृद्धशाली विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने में विकास के पथ पर अग्रसर हो रहे है।3
- बैतूल।जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। *फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, बना शोषण का माध्यम* पीड़िता ने 22 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली बैतूल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी संदीप धुर्वे (34 वर्ष), निवासी परतवाडा ने वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर उसे प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। *गर्भवती होने पर भी करता रहा गुमराह* पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी उसे परतवाडा में रखकर इलाज व डिलीवरी कराता रहा। इसके बाद उसे परतवाडा (महाराष्ट्र) और मेरठ (उत्तर प्रदेश) में किराए के मकानों में रखता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही विवाहित है। *एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा* मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मेरठ कैंट में पदस्थ था, जहां से उसका ट्रांसफर मणिपुर और फिर नागालैंड हो गया। आरोपी लगातार ड्यूटी में रहकर पुलिस से बचता रहा और अवकाश पर घर नहीं आया। *तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग, दबिश देकर गिरफ्तारी* साइबर सेल और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेन से अपने घर परतवाडा आ रहा है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने बस से आने की झूठी जानकारी भी दी। विशेष टीम ने जिला अमरावती क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर बैतूल लाया। *इन धाराओं में मामला दर्ज* थाना कोतवाली बैतूल में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(N) एवं 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है। *पुलिस की अपील* पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और युवतियों से अपील की है कि— सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी रखें शादी या किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सतर्क रहें संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें आपातकाल में डायल 112 का उपयोग करें आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।2
- *जैन मंदिर से 10.5 किलो चांदी की प्रतिमा ओर नगदी चोरी* *मंदिर के बहार बनी चौकी में सोती रही पुलिस चोर मंदिर के अंदर करते रहे चोरी*। एंकर = दतिया के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल सोनागिर में आधी रात को मंदिर मे चोरो ने धाबा बोल दिया है। और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दतिया के सोनागिर मंदिर में श्री चंद्र प्रभु मंदिर से चोर करीब साढ़े ,10 किलो की श्री चंद्र भगवान की मूर्ति और करीब ढाई किलो चांदी का सिंहासन चोर ले उड़े है। वही मंदिर की दान पेटी तोड़कर भी हजारों रूपये रुपए ले जाने की खबर सामने आई है। महज कुछ ही मीटर की दूरी पर ही मंदिर के बगल में पुलिस चौकी है। लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मीओ को चोरी की खबर सुबह तक नहीं लगी। जब मंदिर के पुजारी मंदिर में पहुँचे तब पता चला की मंदिर में चोरी की वारदात हुई वही मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी 25 मार्च से बंद थी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची । जब मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के खंगालने कोशिश की तो 25मार्च से कैमरे बंद पड़े पूरी घटना में कही न कही मंदिर प्रबंधक की भी कमी सामने आई है । यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी चोरों ने इसी मंदिर की दान पेटी को निशाना बनाया था। लगातार हो रही घटनाओं से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। तीर्थ क्षेत्र के मंत्री बालचंद्र जैन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस चौकी पर तैनात कर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, बडोनी एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर खुलासा किया जाएगा।2
- उड़ीसा से गांजा लाकर बेचने वाले मुख्य आरोपी राहुल पिता लक्षू को कीया गिरफ्तार मादक पदार्थ बेचने वालों पर बैतूल पुलिस की कड़ी निगरानी1
- बैतूल जिले के उप तहसील बोरदेही मे लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया बिजली ऑफिस का गहराव स्थिति में सुधार नहीं होने पर ग्रामीण करेंगे बड़ा आंदोलन खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से विकासखंड आमला की उप तहसील बोरदेही मे बिजली विभाग के ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया और चेतावनी देते हुए कहा जल्द से जल्द बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्थिति में सुधार किया जाना चाहिए जिससे होने वाली परेशानियों को सामना ग्रामीणों को नहीं करना पड़े लगातार बिजली विभाग के द्वारा बिजली कटौती की जा रही है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उप तहसील बोरदेही व्यापारिक बस्ती होने के कारण व्यापारिक ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा सकता है1
- ब्रेकिंग बैतूल बैतूल/ बैतूल में बारिश का कहर आठनेर, भैंसदेही क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि एक घंटे तक आंधी तुफान और ओलों के साथ हुई बारिश जनजीवन अस्त-व्यस्त बेर आकार के गिरे ओले घरों के उड़े छप्पर, किसानों के गेहूं को जबरदस्त नुक्सान3
- मुलताई प्रभात पट्टन के एक निजी क्लिनिक पर इलाज कराने आई आदिवासी युवती से डॉ नें की छेड़छाड़, शिकायत पर पुलिस नें अपराध दर्ज कर आरोपी डॉ को किया गिरफ्तार भेजा जेल।1
- पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में बैतूल पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनाओं एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक सराहनीय कार्य किया गया है। पुलिस टीम ने लगभग 8 माह से परिवार से बिछड़े 7 वर्षीय बालक ऋतिक राजावत को उसके परिजनों से सुरक्षित मिलवाकर न केवल एक परिवार को खुशियां लौटाईं, बल्कि पुलिस की संवेदनशील छवि को भी सुदृढ़ किया है। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक ऋतिक राजावत पूर्व में जीआरपी पुलिस को ट्रेन में मिला था, जिसे बाल कल्याण समिति बैतूल के सुपुर्द किया गया था। समिति के निर्देशानुसार बालक को पिछले 8 माह से छाया शिशु ग्रह, बैतूल में संरक्षण एवं देखरेख में रखा गया था। 🔹जांच में ज्ञात हुआ कि बालक की माता रिया राजेंद्र राजावत, जो मूलतः इंदौर की निवासी हैं, पारिवारिक परिस्थितियों के चलते अपने बच्चों के साथ यात्रा के दौरान अमरावती जा रही थीं, तभी उनका पुत्र ऋतिक उनसे बिछड़ गया। बाद में माता बिछड़े बच्चे को ढूंढते हुए अपने अन्य बच्चों के साथ रायगढ़ पहुंचीं, जहां स्थानीय बाल कल्याण समिति द्वारा उन्हें आश्रय दिया गया। 🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए बालक को परिवार से मिलाने का दायित्व उठाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस टीम द्वारा विधिवत प्रक्रिया पूर्ण कर बालक को बाल कल्याण समिति बैतूल से सुपुर्द लेकर सैकड़ों किलोमीटर दूर रायगढ़ पहुंचाया गया। 🔹 *बालक को जन्मदिन के दिन बिछड़े परिवार से मिलाया* *विशेष रूप से दिनांक 04 अप्रैल 2026 को बालक ऋतिक का जन्मदिन था, उसी दिन उसे उसके परिजनों से मिलवाया गया, जिससे परिवार में भावनात्मक एवं हर्षोल्लास का माहौल निर्मित हुआ* । 🔹इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा बालक को पनवेल ले जाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा बालक को उसके परिजन एवं संबंधित बाल कल्याण समितियों के समक्ष विधिवत सुपुर्द किया गया। 🔹 *मां ने की बैतूल पुलिस की सराहना* बालक की माता रिया राजेंद्र राजावत ने बैतूल पुलिस के इस मानवीय एवं संवेदनशील प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने पुत्र को उसके जन्मदिन पर पुनः परिवार के बीच पाकर उन्हें अपार खुशी हुई है। उन्होंने बैतूल पुलिस के इस प्रयास को अत्यंत सराहनीय एवं भावुक क्षण बताया। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि— * यात्रा के दौरान अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें एवं उन्हें अकेला न छोड़ें। * यदि किसी भी स्थान पर कोई बालक/बालिका असहाय या भटकी हुई अवस्था में मिले, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर सूचना दें। * बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में समाज एवं पुलिस के बीच सहयोग अत्यंत आवश्यक है, जिससे ऐसे बच्चों को शीघ्र उनके परिवार से मिलाया जा सके। * उन्होंने कहा कि बैतूल पुलिस सदैव जनसेवा, सुरक्षा एवं मानवता के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे संवेदनशील कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। 🔹 *बैतूल पुलिस का यह कार्य समाज में मानवता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यपरायणता का प्रेरणादायक उदाहरण है।*2