logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकारी विद्यालयों में दाखिले से पहले छोटे बच्चों को स्कूल के माहौल से परिचित कराने के लिए शेखपुरा जिले में विशेष पहल की गई। शेखपुरा। सरकारी विद्यालयों में दाखिले से पहले छोटे बच्चों को स्कूल के माहौल से परिचित कराने के लिए शेखपुरा जिले में विशेष पहल की गई। विभागीय निर्देश पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के कुल 8,613 बच्चों को नजदीकी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश से पहले विद्यालयी वातावरण के अनुकूल बनाना है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान बच्चों को स्कूल की कक्षाओं, खेल मैदान और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से रूबरू कराया गया। आंगनबाड़ी की निर्धारित पोशाक में पहुंचे बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उनका स्वागत किया। शिक्षकों ने बच्चों के साथ बातचीत कर उन्हें कक्षा के माहौल से परिचित कराया। इस पहल के माध्यम से बच्चों के मन से स्कूल जाने को लेकर होने वाली शुरुआती झिझक और डर को दूर करने का प्रयास किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं और विद्यालय के शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय भी देखने को मिला। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि विद्यालय भ्रमण से बच्चों में स्कूल जाने के प्रति उत्सुकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पहली कक्षा में नामांकन के समय उनके लिए विद्यालय का वातावरण नया नहीं होगा। इससे बच्चों के नियमित ठहराव और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं की सराहना करते हुए ऐसी गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया। वहीं, अभिभावकों ने भी विभाग की इस पहल को बच्चों की शिक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

8 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
8 hrs ago

सरकारी विद्यालयों में दाखिले से पहले छोटे बच्चों को स्कूल के माहौल से परिचित कराने के लिए शेखपुरा जिले में विशेष पहल की गई। शेखपुरा। सरकारी विद्यालयों में दाखिले से पहले छोटे बच्चों को स्कूल के माहौल से परिचित कराने के लिए शेखपुरा जिले में विशेष पहल की गई। विभागीय निर्देश पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के कुल 8,613 बच्चों को नजदीकी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश से पहले विद्यालयी वातावरण के

अनुकूल बनाना है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान बच्चों को स्कूल की कक्षाओं, खेल मैदान और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से रूबरू कराया गया। आंगनबाड़ी की निर्धारित पोशाक में पहुंचे बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उनका स्वागत किया। शिक्षकों ने बच्चों के साथ बातचीत कर उन्हें कक्षा के माहौल से परिचित कराया। इस पहल के माध्यम से बच्चों के मन से स्कूल जाने को लेकर होने वाली शुरुआती झिझक और डर को दूर करने का प्रयास किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं और विद्यालय के शिक्षकों

7f08e8f5-7ac7-425f-98f5-d8029edc7d10

के बीच बेहतर समन्वय भी देखने को मिला। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि विद्यालय भ्रमण से बच्चों में स्कूल जाने के प्रति उत्सुकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पहली कक्षा में नामांकन के समय उनके लिए विद्यालय का वातावरण नया नहीं होगा। इससे बच्चों के नियमित ठहराव और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं की सराहना करते हुए ऐसी गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया। वहीं, अभिभावकों ने भी विभाग की इस पहल को बच्चों की शिक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

More news from बिहार and nearby areas
  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर चेवाड़ा थाना परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान। राष्ट्रीय एकता दिवस पर चेवाड़ा थाना परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान। गौरतलब है कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शेखपुरा के निर्देशानुसार शनिवार को पुलिस केंद्र शेखपुरा सहित जिले के सभी थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में चेवाड़ा थाना परिसर में भी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।शनिवार की सुबह 10 बजे आयोजित इस अभियान के दौरान थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई की गई। पुलिसकर्मियों ने परिसर में फैले कचरे को हटाया तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाए रखना था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और अपने आसपास नियमित साफ-सफाई करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
    1
    राष्ट्रीय एकता दिवस पर चेवाड़ा थाना परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर चेवाड़ा थाना परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान। गौरतलब है कि  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शेखपुरा के निर्देशानुसार शनिवार को पुलिस केंद्र शेखपुरा सहित जिले के सभी थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में चेवाड़ा थाना परिसर में भी पुलिस पदाधिकारियों  एवं कर्मियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।शनिवार की सुबह 10 बजे आयोजित इस अभियान के दौरान थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई की गई। पुलिसकर्मियों ने परिसर में फैले कचरे को हटाया तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाए रखना था।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और अपने आसपास नियमित साफ-सफाई करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • सरकारी विद्यालयों में दाखिले से पहले छोटे बच्चों को स्कूल के माहौल से परिचित कराने के लिए शेखपुरा जिले में विशेष पहल की गई। शेखपुरा। सरकारी विद्यालयों में दाखिले से पहले छोटे बच्चों को स्कूल के माहौल से परिचित कराने के लिए शेखपुरा जिले में विशेष पहल की गई। विभागीय निर्देश पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के कुल 8,613 बच्चों को नजदीकी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश से पहले विद्यालयी वातावरण के अनुकूल बनाना है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान बच्चों को स्कूल की कक्षाओं, खेल मैदान और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से रूबरू कराया गया। आंगनबाड़ी की निर्धारित पोशाक में पहुंचे बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उनका स्वागत किया। शिक्षकों ने बच्चों के साथ बातचीत कर उन्हें कक्षा के माहौल से परिचित कराया। इस पहल के माध्यम से बच्चों के मन से स्कूल जाने को लेकर होने वाली शुरुआती झिझक और डर को दूर करने का प्रयास किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं और विद्यालय के शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय भी देखने को मिला। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि विद्यालय भ्रमण से बच्चों में स्कूल जाने के प्रति उत्सुकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पहली कक्षा में नामांकन के समय उनके लिए विद्यालय का वातावरण नया नहीं होगा। इससे बच्चों के नियमित ठहराव और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं की सराहना करते हुए ऐसी गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया। वहीं, अभिभावकों ने भी विभाग की इस पहल को बच्चों की शिक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।
    3
    सरकारी विद्यालयों में दाखिले से पहले छोटे बच्चों को स्कूल के माहौल से परिचित कराने के लिए शेखपुरा जिले में विशेष पहल की गई।
शेखपुरा। सरकारी विद्यालयों में दाखिले से पहले छोटे बच्चों को स्कूल के माहौल से परिचित कराने के लिए शेखपुरा जिले में विशेष पहल की गई। विभागीय निर्देश पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के कुल 8,613 बच्चों को नजदीकी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश से पहले विद्यालयी वातावरण के अनुकूल बनाना है।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान बच्चों को स्कूल की कक्षाओं, खेल मैदान और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से रूबरू कराया गया। आंगनबाड़ी की निर्धारित पोशाक में पहुंचे बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उनका स्वागत किया। शिक्षकों ने बच्चों के साथ बातचीत कर उन्हें कक्षा के माहौल से परिचित कराया।
इस पहल के माध्यम से बच्चों के मन से स्कूल जाने को लेकर होने वाली शुरुआती झिझक और डर को दूर करने का प्रयास किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं और विद्यालय के शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय भी देखने को मिला।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि विद्यालय भ्रमण से बच्चों में स्कूल जाने के प्रति उत्सुकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पहली कक्षा में नामांकन के समय उनके लिए विद्यालय का वातावरण नया नहीं होगा। इससे बच्चों के नियमित ठहराव और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव मजबूत करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं की सराहना करते हुए ऐसी गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया। वहीं, अभिभावकों ने भी विभाग की इस पहल को बच्चों की शिक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    8 hrs ago
  • अर्नब तूफान का असर! खेतों में कटकर रखी धान की फसल भीगने से नुकसान की आशंका पिछले दो-तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों में धान की कटाई के बाद जमीन पर रखी गई फसल बारिश के पानी में भीग रही है। इससे धान खराब होने और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने कड़ी मेहनत से फसल की कटाई की थी, लेकिन मौसम की मार ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। बारिश का सिलसिला जारी रहा तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
    1
    अर्नब तूफान का असर! खेतों में कटकर रखी धान की फसल भीगने से नुकसान की आशंका
पिछले दो-तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों में धान की कटाई के बाद जमीन पर रखी गई फसल बारिश के पानी में भीग रही है। इससे धान खराब होने और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने कड़ी मेहनत से फसल की कटाई की थी, लेकिन मौसम की मार ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। बारिश का सिलसिला जारी रहा तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
    user_Public voice Bihar
    Public voice Bihar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    18 hrs ago
  • मोकामा में बहादुरी को सलाम! डूबती महिला की जान बचाने वाले होमगार्ड जवान को एकता दिवस पर विभाग ने किया सम्मानित मोकामा में होमगार्ड जवान का सम्मान! डूबती महिला की जान बचाने वाले जवान को एकता दिवस पर विभाग ने किया सम्मानित। #Mokama #BiharPolice #HomeGuard #EktaDiwas #Samman #Patna #BreakingNews
    1
    मोकामा में बहादुरी को सलाम! डूबती महिला की जान बचाने वाले होमगार्ड जवान को एकता दिवस पर विभाग ने किया सम्मानित
मोकामा में होमगार्ड जवान का सम्मान! डूबती महिला की जान बचाने वाले जवान को एकता दिवस पर विभाग ने किया सम्मानित।
#Mokama #BiharPolice #HomeGuard #EktaDiwas #Samman #Patna #BreakingNews
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • सीताराम धुन संकीर्तन महायज्ञ की 12वीं वर्षगांठ पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब लखीसराय जिले के बड़हिया स्थित एनएच-33, रामघाट पहाड़पुर के हनुमान मंदिर में आयोजित सीताराम धुन संकीर्तन महायज्ञ की 12वीं वर्षगांठ पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में करीब 15 गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। हर साल श्रद्धालुओं की भीड़ दोगुनी होती जा रही है। महायज्ञ में प्रसाद ग्रहण करने के लिए भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का यह आयोजन क्षेत्र में विशेष पहचान बना चुका है। जय श्रीराम और सीताराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। 🙏🚩 **जय श्रीराम! जय सीताराम!** #सीताराम_धुन_संकीर्तन #महायज्ञ #हनुमान_मंदिर #बड़हिया #लखीसराय #धार्मिक_आयोजन #जय_श्रीराम
    2
    सीताराम धुन संकीर्तन महायज्ञ की 12वीं वर्षगांठ पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

लखीसराय जिले के बड़हिया स्थित एनएच-33, रामघाट पहाड़पुर के हनुमान मंदिर में आयोजित सीताराम धुन संकीर्तन महायज्ञ की 12वीं वर्षगांठ पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
इस धार्मिक आयोजन में करीब 15 गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। हर साल श्रद्धालुओं की भीड़ दोगुनी होती जा रही है। महायज्ञ में प्रसाद ग्रहण करने के लिए भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का यह आयोजन क्षेत्र में विशेष पहचान बना चुका है। जय श्रीराम और सीताराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। 🙏🚩
**जय श्रीराम! जय सीताराम!**
#सीताराम_धुन_संकीर्तन #महायज्ञ #हनुमान_मंदिर #बड़हिया #लखीसराय #धार्मिक_आयोजन #जय_श्रीराम
    user_Virendra Vijay Singh
    Virendra Vijay Singh
    Local News Reporter लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • लखीसराय। प्रधानमंत्री के पिता और सनातन संस्कृति और कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने खोला मोर्चा, खड़गे के खिलाफ न्यायालय में परिवाद लखीसराय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता एवं सनातन संस्कृति को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। शनिवार को भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से लखीसराय व्यवहार न्यायालय में खरगे के खिलाफ परिवाद दायर कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। भाजपा नेताओं के अनुसार, 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई कथित टिप्पणी से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन किसी के दिवंगत परिजनों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। वहीं, विधि प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक एवं अधिवक्ता वासुकी सिंह ने कहा कि राजनीतिक नेताओं को सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और लोकतांत्रिक शिष्टाचार बनाए रखना चाहिए।
    1
    लखीसराय। प्रधानमंत्री के पिता और सनातन संस्कृति और कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने खोला मोर्चा, खड़गे के खिलाफ न्यायालय में परिवाद
लखीसराय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता एवं सनातन संस्कृति को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। शनिवार को भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से लखीसराय व्यवहार न्यायालय में खरगे के खिलाफ परिवाद दायर कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
भाजपा नेताओं के अनुसार, 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई कथित टिप्पणी से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन किसी के दिवंगत परिजनों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। वहीं, विधि प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक एवं अधिवक्ता वासुकी सिंह ने कहा कि राजनीतिक नेताओं को सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और लोकतांत्रिक शिष्टाचार बनाए रखना चाहिए।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    9 hrs ago
  • वृद्ध महिला प्रखंड गेट पर बैठ रोती रही वृद्ध महिला। आखिर गांव में कैंप क्यों नहीं लगाया जाता वृद्ध महिला का सुविधा के लिए कैंप लगाना चाहिए
    1
    वृद्ध महिला प्रखंड गेट पर बैठ रोती रही वृद्ध महिला। आखिर गांव में कैंप क्यों नहीं लगाया जाता
वृद्ध महिला का सुविधा के लिए कैंप लगाना चाहिए
    user_Hello Nalanda
    Hello Nalanda
    Electronic engineer बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • बरबीघा में संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती की मौ/त, कमरे से मिला शव; जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम। बरबीघा में संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती की मौत, कमरे से मिला शव; जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम।बरबीघा नगर क्षेत्र के फैजाबाद (बीघा) मोहल्ले में शनिवार को एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती का शव कमरे के अंदर मिलने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।मृतका की पहचान नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवापर गांव निवासी धर्मेंद्र पंडित की पुत्री सोनम कुमारी (19 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर बरबीघा मिशन थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कमरे की जांच की और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत केवास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस ने जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से परहेज किया है। वहीं दोपहर 1 बजे जांच में जुटी पुलिस।
    1
    बरबीघा में संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती की मौ/त, कमरे से मिला शव; जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम।
बरबीघा में संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती की मौत, कमरे से मिला शव; जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम।बरबीघा नगर क्षेत्र के फैजाबाद (बीघा) मोहल्ले में शनिवार को एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती का शव कमरे के अंदर मिलने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।मृतका की पहचान नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवापर गांव निवासी धर्मेंद्र पंडित की पुत्री सोनम कुमारी (19 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर बरबीघा मिशन थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कमरे की जांच की और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत केवास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस ने जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से परहेज किया है। वहीं दोपहर 1 बजे जांच में जुटी पुलिस।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.