logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोकामा में बहादुरी को सलाम! डूबती महिला की जान बचाने वाले होमगार्ड जवान को एकता दिवस पर विभाग ने किया सम्मानित मोकामा में होमगार्ड जवान का सम्मान! डूबती महिला की जान बचाने वाले जवान को एकता दिवस पर विभाग ने किया सम्मानित। #Mokama #BiharPolice #HomeGuard #EktaDiwas #Samman #Patna #BreakingNews

3 hrs ago
user_Swaraj Bharat Live
Swaraj Bharat Live
Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
3 hrs ago

मोकामा में बहादुरी को सलाम! डूबती महिला की जान बचाने वाले होमगार्ड जवान को एकता दिवस पर विभाग ने किया सम्मानित मोकामा में होमगार्ड जवान का सम्मान! डूबती महिला की जान बचाने वाले जवान को एकता दिवस पर विभाग ने किया सम्मानित। #Mokama #BiharPolice #HomeGuard #EktaDiwas #Samman #Patna #BreakingNews

More news from बिहार and nearby areas
  • मोकामा में बहादुरी को सलाम! डूबती महिला की जान बचाने वाले होमगार्ड जवान को एकता दिवस पर विभाग ने किया सम्मानित मोकामा में होमगार्ड जवान का सम्मान! डूबती महिला की जान बचाने वाले जवान को एकता दिवस पर विभाग ने किया सम्मानित। #Mokama #BiharPolice #HomeGuard #EktaDiwas #Samman #Patna #BreakingNews
    1
    मोकामा में बहादुरी को सलाम! डूबती महिला की जान बचाने वाले होमगार्ड जवान को एकता दिवस पर विभाग ने किया सम्मानित
मोकामा में होमगार्ड जवान का सम्मान! डूबती महिला की जान बचाने वाले जवान को एकता दिवस पर विभाग ने किया सम्मानित।
#Mokama #BiharPolice #HomeGuard #EktaDiwas #Samman #Patna #BreakingNews
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर चेवाड़ा थाना परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान। राष्ट्रीय एकता दिवस पर चेवाड़ा थाना परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान। गौरतलब है कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शेखपुरा के निर्देशानुसार शनिवार को पुलिस केंद्र शेखपुरा सहित जिले के सभी थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में चेवाड़ा थाना परिसर में भी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।शनिवार की सुबह 10 बजे आयोजित इस अभियान के दौरान थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई की गई। पुलिसकर्मियों ने परिसर में फैले कचरे को हटाया तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाए रखना था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और अपने आसपास नियमित साफ-सफाई करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
    1
    राष्ट्रीय एकता दिवस पर चेवाड़ा थाना परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर चेवाड़ा थाना परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान। गौरतलब है कि  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शेखपुरा के निर्देशानुसार शनिवार को पुलिस केंद्र शेखपुरा सहित जिले के सभी थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में चेवाड़ा थाना परिसर में भी पुलिस पदाधिकारियों  एवं कर्मियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।शनिवार की सुबह 10 बजे आयोजित इस अभियान के दौरान थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई की गई। पुलिसकर्मियों ने परिसर में फैले कचरे को हटाया तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाए रखना था।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और अपने आसपास नियमित साफ-सफाई करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • खाद कालाबाजारी की खबर चलाने पर पत्रकार का अपहरण! मांगी 10 लाख की फिरौती, 6 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया बिहार के कटिहार में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ खबर चलाना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। आरोप है कि खबर से नाराज लोगों ने पत्रकार गुलाम मुर्तजा का अपहरण कर लिया और रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं देने पर हत्या की धमकी भी दी गई। मामले की सूचना मिलते ही कटिहार एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ विशाल आनंद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर पत्रकार को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपहरण में इस्तेमाल काले रंग की किया कार और एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। देखिए कटिहार से रतन कुमार की यह पूरी रिपोर्ट। बाइट: गुलाम मुर्तजा, पत्रकार | विशाल आनंद, SDPO सदर कटिहार खबर पसंद आए तो वीडियो को LIKE करें, SHARE करें और चैनल को SUBSCRIBE जरूर करें।
    1
    खाद कालाबाजारी की खबर चलाने पर पत्रकार का अपहरण! मांगी 10 लाख की फिरौती, 6 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया
बिहार के कटिहार में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ खबर चलाना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। आरोप है कि खबर से नाराज लोगों ने पत्रकार गुलाम मुर्तजा का अपहरण कर लिया और रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं देने पर हत्या की धमकी भी दी गई।
मामले की सूचना मिलते ही कटिहार एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ विशाल आनंद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर पत्रकार को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपहरण में इस्तेमाल काले रंग की किया कार और एक मोबाइल भी बरामद हुआ है।
देखिए कटिहार से रतन कुमार की यह पूरी रिपोर्ट।
बाइट: गुलाम मुर्तजा, पत्रकार | विशाल आनंद, SDPO सदर कटिहार
खबर पसंद आए तो वीडियो को LIKE करें, SHARE करें और चैनल को SUBSCRIBE जरूर करें।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • अनंत सिंह के समर्थन में बंटू सिंह की दहाड़, सरकार से लेकर नीरज कुमार और ललन सिंह तक पर साधा निशाना, मोकामा की राजनीति में मचा सियासी घमासान!
    1
    अनंत सिंह के समर्थन में बंटू सिंह की दहाड़, सरकार से लेकर नीरज कुमार और ललन सिंह तक पर साधा निशाना, मोकामा की राजनीति में मचा सियासी घमासान!
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • खाना की थाली लेकर स्कूल बच्चे NH जाम करने लगे | निस्ता सूर्यगढ़ा लखीसराय का मामला | #lakhisarai | Mobile Tv News
    1
    खाना की थाली लेकर स्कूल बच्चे NH जाम करने लगे | निस्ता सूर्यगढ़ा लखीसराय का मामला | #lakhisarai |
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    6 hrs ago
  • सरकारी विद्यालयों में दाखिले से पहले छोटे बच्चों को स्कूल के माहौल से परिचित कराने के लिए शेखपुरा जिले में विशेष पहल की गई। शेखपुरा। सरकारी विद्यालयों में दाखिले से पहले छोटे बच्चों को स्कूल के माहौल से परिचित कराने के लिए शेखपुरा जिले में विशेष पहल की गई। विभागीय निर्देश पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के कुल 8,613 बच्चों को नजदीकी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश से पहले विद्यालयी वातावरण के अनुकूल बनाना है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान बच्चों को स्कूल की कक्षाओं, खेल मैदान और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से रूबरू कराया गया। आंगनबाड़ी की निर्धारित पोशाक में पहुंचे बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उनका स्वागत किया। शिक्षकों ने बच्चों के साथ बातचीत कर उन्हें कक्षा के माहौल से परिचित कराया। इस पहल के माध्यम से बच्चों के मन से स्कूल जाने को लेकर होने वाली शुरुआती झिझक और डर को दूर करने का प्रयास किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं और विद्यालय के शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय भी देखने को मिला। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि विद्यालय भ्रमण से बच्चों में स्कूल जाने के प्रति उत्सुकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पहली कक्षा में नामांकन के समय उनके लिए विद्यालय का वातावरण नया नहीं होगा। इससे बच्चों के नियमित ठहराव और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं की सराहना करते हुए ऐसी गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया। वहीं, अभिभावकों ने भी विभाग की इस पहल को बच्चों की शिक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।
    3
    सरकारी विद्यालयों में दाखिले से पहले छोटे बच्चों को स्कूल के माहौल से परिचित कराने के लिए शेखपुरा जिले में विशेष पहल की गई।
शेखपुरा। सरकारी विद्यालयों में दाखिले से पहले छोटे बच्चों को स्कूल के माहौल से परिचित कराने के लिए शेखपुरा जिले में विशेष पहल की गई। विभागीय निर्देश पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के कुल 8,613 बच्चों को नजदीकी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश से पहले विद्यालयी वातावरण के अनुकूल बनाना है।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान बच्चों को स्कूल की कक्षाओं, खेल मैदान और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से रूबरू कराया गया। आंगनबाड़ी की निर्धारित पोशाक में पहुंचे बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उनका स्वागत किया। शिक्षकों ने बच्चों के साथ बातचीत कर उन्हें कक्षा के माहौल से परिचित कराया।
इस पहल के माध्यम से बच्चों के मन से स्कूल जाने को लेकर होने वाली शुरुआती झिझक और डर को दूर करने का प्रयास किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं और विद्यालय के शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय भी देखने को मिला।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि विद्यालय भ्रमण से बच्चों में स्कूल जाने के प्रति उत्सुकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पहली कक्षा में नामांकन के समय उनके लिए विद्यालय का वातावरण नया नहीं होगा। इससे बच्चों के नियमित ठहराव और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव मजबूत करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं की सराहना करते हुए ऐसी गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया। वहीं, अभिभावकों ने भी विभाग की इस पहल को बच्चों की शिक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    8 hrs ago
  • बेगूसराय CBRKC फाउंडेशन द्वारा इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई* CBRKC फाउंडेशन द्वारा इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई* बेगूसराय CBRKC फाउंडेशन के तत्वावधान में लौह महिला पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता *कांग्रेस विचार मंच के जिलाध्यक्ष श्री राम पदार्थ यादव* ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दोनोंमहान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर इंदिरा जी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जी ने देश की एकता, अखंडता और गरीबों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वहीं सरदार पटेल जी ने देश की 562 रियासतों को एकीकृत कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। दोनों नेताओं का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्यों सहित कांग्रेस विचार मंच के कई पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, युवा एवं स्थानीय नागरिक सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। कुमार रत्नेश टुल्लू , मोहित सिंह आदि लोगों ने अपने संबोधन में कहा कि हमें इंदिरा जी के साहस और पटेल जी की दृढ़ इच्छाशक्ति को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा और देशहित में एकजुट होकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम में परमानंद सिंह, कुष्मेश कुमार, नीरज कुमार, एकनाथ पाठक, राजकुमार राय, आर के अंशुमाली, विकास कुमार आर्यन राज, सुबोध कुमार अशोक पंडित, अशोक यादव, सुजीत कुमार, धीरज कुमार, आनंद कुमार प्रेम, प्रभांशु कुमार बिट्टू, कृष्णानंद भगत, शिवम सिंह, राघव कुमार, बिनोद कुमार,सन्नी कुमार,देव कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
    3
    बेगूसराय CBRKC फाउंडेशन द्वारा इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई*
CBRKC फाउंडेशन द्वारा इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई*
बेगूसराय CBRKC फाउंडेशन के तत्वावधान में लौह महिला पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता *कांग्रेस विचार मंच के जिलाध्यक्ष श्री राम पदार्थ यादव* ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत दोनोंमहान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर इंदिरा जी को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जी ने देश की एकता, अखंडता और गरीबों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वहीं सरदार पटेल जी ने देश की 562 रियासतों को एकीकृत कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। दोनों नेताओं का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्यों सहित कांग्रेस विचार मंच के कई पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, युवा एवं स्थानीय नागरिक सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
कुमार रत्नेश टुल्लू , मोहित सिंह आदि लोगों ने अपने  संबोधन में  कहा कि हमें इंदिरा जी के साहस और पटेल जी की दृढ़ इच्छाशक्ति को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा और देशहित में एकजुट होकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में परमानंद सिंह, कुष्मेश कुमार, नीरज कुमार, एकनाथ पाठक, राजकुमार राय, आर के अंशुमाली, विकास कुमार आर्यन राज, सुबोध कुमार अशोक पंडित, अशोक यादव, सुजीत कुमार, धीरज कुमार, आनंद कुमार प्रेम,  प्रभांशु कुमार बिट्टू, कृष्णानंद भगत,  शिवम सिंह,  राघव कुमार, बिनोद कुमार,सन्नी कुमार,देव कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    9 hrs ago
  • सम्यागढ़ में राशन वितरण पर बड़ा सवाल! कपड़े की दुकान पर लगवाया अंगूठा, राशन कार्ड के प्रत्येक सदस्य से ₹10 वसूली का आरोप; पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने दी सफाई। सम्यागढ़ में राशन दुकान के बजाय कपड़े की दुकान पर अंगूठा लगवाने का मामला, पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने दी सफाई सम्यागढ़। जन वितरण प्रणाली की दुकान के बजाय कपड़े की दुकान पर राशन लाभुकों का अंगूठा लगवाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद सम्यागढ़ पंचायत में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस मामले में जन वितरण प्रणाली दुकानदार आशा कुमारी के भैसूर एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार ने सफाई देते हुए वीडियो को करीब डेढ़ महीने पुराना बताया है। सुनील कुमार के अनुसार, उस समय सरकार की ओर से केवाईसी (KYC) पूरा कराने का काफी दबाव था। इसी वजह से लाभुकों का केवाईसी कराने के लिए अपनी ही दुकान पर अंगूठा लगवाया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो वर्तमान समय का नहीं, बल्कि करीब डेढ़ महीने पुराना है। उनके मुताबिक, यह प्रक्रिया राशन वितरण के बजाय केवाईसी पूरा कराने के उद्देश्य से की गई थी। दरअसल, सम्यागढ़ पंचायत में जन वितरण प्रणाली की दुकान आशा कुमारी के नाम से संचालित है। आरोप सामने आया था कि राशन वितरण से संबंधित ई-पॉश मशीन पर लाभुकों का अंगूठा निर्धारित जन वितरण प्रणाली की दुकान के बजाय एक कपड़े की दुकान पर लगवाया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इस व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई। इस मामले में अब सवाल यह है कि यदि अंगूठा केवल केवाईसी के लिए लगवाया जा रहा था, तो इसके लिए कपड़े की दुकान का इस्तेमाल क्यों किया गया? क्या इस प्रक्रिया के लिए विभागीय अनुमति ली गई थी? क्या केवाईसी कराने के लिए निर्धारित नियमों का पालन किया गया था? सरकार की जन वितरण प्रणाली का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न पहुंचाना है। ऐसे में राशन वितरण और केवाईसी से जुड़ी प्रक्रियाओं में स्पष्टता जरूरी है। फिलहाल, सुनील कुमार ने वीडियो को डेढ़ महीने पुराना बताते हुए केवाईसी कराने की बात कही है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का पक्ष और इस पूरी प्रक्रिया की आधिकारिक स्थिति सामने आना बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप थी या नहीं।
    1
    सम्यागढ़ में राशन वितरण पर बड़ा सवाल! कपड़े की दुकान पर लगवाया अंगूठा, राशन कार्ड के प्रत्येक सदस्य से ₹10 वसूली का आरोप; पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने दी सफाई।
सम्यागढ़ में राशन दुकान के बजाय कपड़े की दुकान पर अंगूठा लगवाने का मामला, पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने दी सफाई
सम्यागढ़। जन वितरण प्रणाली की दुकान के बजाय कपड़े की दुकान पर राशन लाभुकों का अंगूठा लगवाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद सम्यागढ़ पंचायत में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस मामले में जन वितरण प्रणाली दुकानदार आशा कुमारी के भैसूर एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार ने सफाई देते हुए वीडियो को करीब डेढ़ महीने पुराना बताया है।
सुनील कुमार के अनुसार, उस समय सरकार की ओर से केवाईसी (KYC) पूरा कराने का काफी दबाव था। इसी वजह से लाभुकों का केवाईसी कराने के लिए अपनी ही दुकान पर अंगूठा लगवाया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो वर्तमान समय का नहीं, बल्कि करीब डेढ़ महीने पुराना है। उनके मुताबिक, यह प्रक्रिया राशन वितरण के बजाय केवाईसी पूरा कराने के उद्देश्य से की गई थी।
दरअसल, सम्यागढ़ पंचायत में जन वितरण प्रणाली की दुकान आशा कुमारी के नाम से संचालित है। आरोप सामने आया था कि राशन वितरण से संबंधित ई-पॉश मशीन पर लाभुकों का अंगूठा निर्धारित जन वितरण प्रणाली की दुकान के बजाय एक कपड़े की दुकान पर लगवाया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इस व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई।
इस मामले में अब सवाल यह है कि यदि अंगूठा केवल केवाईसी के लिए लगवाया जा रहा था, तो इसके लिए कपड़े की दुकान का इस्तेमाल क्यों किया गया? क्या इस प्रक्रिया के लिए विभागीय अनुमति ली गई थी? क्या केवाईसी कराने के लिए निर्धारित नियमों का पालन किया गया था?
सरकार की जन वितरण प्रणाली का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न पहुंचाना है। ऐसे में राशन वितरण और केवाईसी से जुड़ी प्रक्रियाओं में स्पष्टता जरूरी है।
फिलहाल, सुनील कुमार ने वीडियो को डेढ़ महीने पुराना बताते हुए केवाईसी कराने की बात कही है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का पक्ष और इस पूरी प्रक्रिया की आधिकारिक स्थिति सामने आना बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप थी या नहीं।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.