कानपुर देहात में एनडीपीएस के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी, 714 ग्राम चरस बरामद कानपुर देहात में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। रूरा पुलिस और दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने एनडीपीएस एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले की शुरुआत 14 फरवरी 2026 को हुई, जब नई दिल्ली के थाना सेक्टर-23, द्वारका क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स सेल ने मयंक पुत्र अरविंद सिंह, निवासी ग्राम पाल नगर, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी को 249 ग्राम अवैध चरस के साथ पकड़ा। पूछताछ में मयंक ने बताया कि यह चरस उसे कानपुर देहात निवासी मिथलेश कुमार बाजपेई ने दी थी। इस सूचना के बाद दिल्ली पुलिस ने कानपुर देहात पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की। 15 फरवरी 2026 को ग्राम भटौली, थाना रूरा निवासी 58 वर्षीय मिथलेश कुमार बाजपेई पुत्र स्वर्गीय राम भूषण को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 714 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मिथलेश के खिलाफ वर्ष 2018 और 2019 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह संयुक्त अभियान पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

- कानपुर देहात में युवक ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव में बीती रविवार रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रमेश कमल के पुत्र वीरू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी खुद मृतक के पिता ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि देर रात वीरू ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। एसआई सुरेंद्र सिंह ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- औरैया दिबियापुर के गिर्राज पैलेश में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में अपने सहयोगियों के साथ मंचशीन अतिथियों को शिव परिवार का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया3
- औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीराम कथा को महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आयोजित राम कथा में कथा व्यास कामदगिरि पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य के द्वारा प्रवचन किए जाएंगे। आयोजक मंडल ने बताया की नौ दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन दिन के 2:00 बजे से सांय 7:00 बजे तक प्रवचन होंगे। वही राम कथा की आरती में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।1
- सड़क पर घूम रहे वेसहारा पशु राजेह गीरो के लिए बने आफत । शिकन्दरा रसूलाबाद रोड पर दिन भर घूमते वे सहारा पशु राहगीरो के लिए समस्या बने है रोजाना कोई इनसे टकरा कर घायल होता है ।1
- सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात।मंगलपुर क्षेत्र के मड़ैया गांव की रहने वाली किसान परिवार की होनहार बेटी प्राची राजपूत ने अपनी मेहनत और लगन से एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। पूर्व में हाईस्कूल परीक्षा में जिला टॉप कर चुकी प्राची का भारतीय नेवी में एमआर (MR) पद पर चयन हुआ है। मात्र 17 वर्ष 6 माह की आयु में मिली इस सफलता से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को जब प्राची जॉइनिंग के लिए घर से निकली तो ग्रामीणों ने उसे फूल-मालाओं से सजी गाड़ी पर बैठाकर गाजे-बाजे और डीजे के साथ पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान लोग देशभक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए और मिष्ठान खिलाकर उसका उत्साहवर्धन किया। प्राची की 19 फरवरी को उड़ीसा राज्य के सिलिका में जॉइनिंग होनी है। उसके पिता महेंद्र राजपूत, जो गांव में झोपड़ी डालकर खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ने भावुक होकर बताया कि “जब प्राची ने हाईस्कूल में जिला टॉप किया था तभी लगा था कि बेटी कुछ बड़ा करेगी। हमारे पास पक्का घर तक नहीं था, उसने झोपड़ी के एक छोटे से कोने में बैठकर पढ़ाई की और आज यह मुकाम हासिल किया। मुझे अपनी बेटी पर गर्व है।” उन्होंने बताया कि प्राची खेती के कार्यों में भी उनका हाथ बंटाती थी। परिवार में एक बड़ी बेटी निजी नौकरी करती है, एक बेटा सेना में जाने की तैयारी कर रहा है तथा एक छोटी बेटी पढ़ाई कर रही है, जो प्राची को अपना आदर्श मानती है। प्राची की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। ग्रामीणों का कहना है कि संसाधनों की कमी कभी भी सफलता में बाधा नहीं बन सकती, यदि हौसले बुलंद हों।1
- *-:- औरैया अपडेट -:-* *नगर पंचायत फफूंद की फिर एक बार कार्यशैली पर उठे सवाल* *महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर नगर फफूंद का आधा हिस्सा अंधेरे में डूबा,* *पुराने सरकारी अस्पताल से मुख्य चौराहे तक स्ट्रीट व रंगीन लाइटें रही ठप।* *चेयरमैन और ईओ की आपसी साठगांठ से विकास कार्यों जानबूझकर किया नजरअंदाज* *त्यौहार के समय भी सड़कों पर अंधेरा रहना प्रशासन की कार्यशैली सवाल* *जन चर्चा है कि जानबूझकर कर बड़े त्योहारों पर लाइट नहीं खोली जाती है* *क्या नगर पंचायत की खुलती है आंख या जनता रहेगी अंधेरे में।*1
- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री महाकालेश्वर देवकली मंदिर औरैया पर लाखों की संख्या में पधारे श्रद्धालु बम बम भोले हर हर महादेव के गूंजे जय कारें3
- कानपुर देहात में एनडीपीएस के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी, 714 ग्राम चरस बरामद कानपुर देहात में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। रूरा पुलिस और दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने एनडीपीएस एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले की शुरुआत 14 फरवरी 2026 को हुई, जब नई दिल्ली के थाना सेक्टर-23, द्वारका क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स सेल ने मयंक पुत्र अरविंद सिंह, निवासी ग्राम पाल नगर, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी को 249 ग्राम अवैध चरस के साथ पकड़ा। पूछताछ में मयंक ने बताया कि यह चरस उसे कानपुर देहात निवासी मिथलेश कुमार बाजपेई ने दी थी। इस सूचना के बाद दिल्ली पुलिस ने कानपुर देहात पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की। 15 फरवरी 2026 को ग्राम भटौली, थाना रूरा निवासी 58 वर्षीय मिथलेश कुमार बाजपेई पुत्र स्वर्गीय राम भूषण को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 714 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मिथलेश के खिलाफ वर्ष 2018 और 2019 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह संयुक्त अभियान पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।1