Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुस्सा तो मुझे बहुत आ रहा है क्योंकि मैं शहर में रहता हूं मैं अपना राज्य छोड़कर मैं देखता हूं क्या हालत है बिहार के लोगों का शर्म कर लो
Arun bhaiya
गुस्सा तो मुझे बहुत आ रहा है क्योंकि मैं शहर में रहता हूं मैं अपना राज्य छोड़कर मैं देखता हूं क्या हालत है बिहार के लोगों का शर्म कर लो
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Arun bhaiya1
- रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, डालमियानगर में पदस्थापित हिंदी शिक्षक अजय सिंह की बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक अकौढ़ी गोला प्रखंड के बराढी गांव के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार अजय सिंह अपने परिवार के साथ गया से घर लौट रहे थे, तभी देर रात आयर कोठा के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और अजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं और दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।1
- रोहतास : राजपुर के बरिए सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जनार्दन सिंह को 10,000 रुपए घूस लेते हरण के हाथ किया गिरफ्तार! पटना से आई निगरानी टीम ने DSP अखिलेश कुमार सिंह के नेर्तित्व में 16 सदसिये टीम ने की बड़ी कार्रवाई3
- रोहतास जिले के बभनगांवा के पास बेखौफ बदमाशों ने पूर्व के रंजिश में दीपू गुप्ता की गोली मारकर हत्या बीते देर रात कर दी। दरिगांव थाना इलाके में हुई इस हत्या मामले में रोहतास एसपी रौशन कुमार की मौजूदगी में एस एफ एल टीम तथा तकनीकी जांच पड़ताल जारी है। फिलहाल मामले में 5 लोगों को पुलिस ने कब्जे लेकर पूछताछ जारी रखी है। बताया जा रहा है कि दो बर्ष पहले सरयु पासवान की हुई हत्या मामले में दिपू साह करपूरवा की गिरफ्तारी के बाद जमानत पर पिछले दिनों जेल से बाहर निकले थे। पुलिस फिलहाल इस हत्या में दो बर्ष पहले हुई सरयु पासवान की हत्या से जोड़कर अनुसंधान जारी रखते हुए बताया कि आपसी रंजिश में दिपू साह की हत्या हुई है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि दो वर्ष पहले हुई हत्या मामले में दीपू साह भी उक्त मामले में जेल गए थे पिछले दिनों जमानत के बाद जेल से बाहर निकले थे और इस मामले को उक्त मामले से रंजीश की तार जुड़े रहने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस एस एफ एल टीम तथा तकनीकी जांच जारी रखी है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम करा कर अगली कार्रवाई जारी रखी है।1
- रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने बीसीओ जनार्दन कुमार को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बीसीओ के सासाराम के तकिया स्थित घर की भी निगरानी की टीम ने तलाशी ली। निगरानी डीएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि पैक्स गोदाम के सत्यापन के बाद रिपोर्ट देने के एवज में बीसीओ द्वारा पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार से 10 हजार की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैप की कार्रवाई की गई, जिसमें जनार्दन कुमार को रिश्वत की राशि लेते हुए राजपुर से पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने सासाराम के तकिया मोहल्ला स्थित उनके आवास पर भी तलाशी ली गई। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।4
- करूप बाजार में भीषण आग: लाखों के लकड़ी और पुआल नष्ट, दमकल की मशक्कत के बावजूद सब खाक काराकाट/ रोहतास ।थाना क्षेत्र के करूप बाजार पर गुरुवार देर शाम भीषण आग लगने से एक फर्नीचर दुकान के बगल रखे लकड़ी के गट्ठर राख हो गया। दुकानदार मुकेश शर्मा के फर्नीचर स्टोर के बगल में रखे लकड़ी के गट्ठर और मवेशियों का चारा पुआल जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि 11,000 केवी की बिजली लाइन में पक्षी के टकराने से चिंगारी गिरी, जिसने पहले पुआल को भड़काया और फिर आग ने तांडव मचा दिया। मानिक परासी गांव निवासी लक्ष्मण शर्मा के पुत्र मुकेश शर्मा कई वर्षों से करूप बाजार पर फर्नीचर का कारोबार चला रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि तीन माह पहले एक बगीचे से दो गाड़ी लकड़ी खरीदी गई थी, जो अब पूरी तरह जल चुकी है। आग की शुरुआत पुआल के ढेर से हुई, जो तेजी से लकड़ी के मोटे-मोटे गट्ठरों तक फैल गई। आसपास के लोग और दुकानदार ने तत्काल काराकाट थाने को सूचना दी। मौके पर दमकलकर्मी पहुंचे और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रभात कुमार और थाना प्रभारी एसआई रफीक बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और राहत की व्यवस्था सुनिश्चित की। जानकारी में आज शुक्रवार को मुकेश शर्मा ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका सटीक कारण स्पष्ट नहीं, लेकिन ग्रामीणों का अनुमान बिजली लाइन से चिंगारी का है। इस हादसे से बाजार में दहशत फैल गई। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।4
- Post by VIKESH DAS2
- Post by Arun bhaiya1