logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, दुकानदार की मौत हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव में राठ रोड पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा। हादसे के समय दुकान में सो रहे 56 वर्षीय दुकानदार रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, बाहर खड़ी मोटरसाइकिल टूट गई और पास का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि फरार चालक की तलाश जारी है।

22 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

हमीरपुर: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, दुकानदार की मौत हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव में राठ रोड पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा। हादसे के समय दुकान में सो रहे 56 वर्षीय दुकानदार रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, बाहर खड़ी मोटरसाइकिल टूट गई और पास का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि फरार चालक की तलाश जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यूपी बांदा “भैंस चोर गैंग पर पैलानी पुलिस का शिकंजा — वाहन समेत शातिर अभियुक्त गिरफ्तार!” बांदा जनपद की थाना पैलानी पुलिस को भैंस चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है… पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर भैंस चोर को गिरफ्तार कर लिया है… जिसके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन और तीन हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं… मामला पैलानी क्षेत्र का है… जहां निवासी छन्नूराम की भैंस 6 और 7 फरवरी की दरम्यानी रात चोरी हो गई थी… सूचना पर थाना पैलानी में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी… इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कानाखेड़ा पेट्रोल पंप के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की फिराक में खड़े हैं… सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया… पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त आफाक पुत्र शमसाद निवासी सादी मदनपुर थाना चिल्ला ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने साथी आरिफ के साथ मिलकर थाना चिल्ला और जसपुरा क्षेत्र में भी भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है… पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है… फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है… वहीं इस कार्रवाई से क्षेत्र के पशुपालकों में राहत का माहौल है।
    1
    यूपी बांदा 
“भैंस चोर गैंग पर पैलानी पुलिस का शिकंजा — वाहन समेत शातिर अभियुक्त गिरफ्तार!”
बांदा जनपद की थाना पैलानी पुलिस को भैंस चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है… पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर भैंस चोर को गिरफ्तार कर लिया है… जिसके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन और तीन हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं…
मामला पैलानी क्षेत्र का है… जहां निवासी छन्नूराम की भैंस 6 और 7 फरवरी की दरम्यानी रात चोरी हो गई थी… सूचना पर थाना पैलानी में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी…
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कानाखेड़ा पेट्रोल पंप के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की फिराक में खड़े हैं… सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया…
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त आफाक पुत्र शमसाद निवासी सादी मदनपुर थाना चिल्ला ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने साथी आरिफ के साथ मिलकर थाना चिल्ला और जसपुरा क्षेत्र में भी भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है… पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है…
फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है… वहीं इस कार्रवाई से क्षेत्र के पशुपालकों में राहत का माहौल है।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बांदा चौराहा स्थित हैप्पी मोंटेसरी स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना से हुई, इसके बाद बच्चों ने राष्ट्रीय गीत, नाटक, कव्वाली और शिक्षाप्रद प्रस्तुतियों के जरिए। नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया।इस मौके पर संगीत आचार्य श्री राजेंद्र जी,गणमान्य नागरिक, स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में कबरईवासी मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधक श्री बबलू कुशवाहा जी ने श्री राजेंद्र जी को शाल भेंट कर सम्मानित किया।
    1
    बांदा चौराहा स्थित हैप्पी मोंटेसरी स्कूल में
वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना से हुई,
इसके बाद बच्चों ने राष्ट्रीय गीत, नाटक, कव्वाली और शिक्षाप्रद प्रस्तुतियों के जरिए। नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया।इस मौके पर संगीत आचार्य श्री राजेंद्र जी,गणमान्य नागरिक, स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में कबरईवासी मौजूद रहे।
स्कूल प्रबंधक श्री बबलू कुशवाहा जी ने
श्री राजेंद्र जी को शाल भेंट कर सम्मानित किया।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ददरी ग्राम पंचायत भवन में महिला पंचायत सहायक ने गांव के एक युवक पर अभद्रता व धमकी का लगाया आरोप, महिला पंचायत सहायक ने युवक पर गाली गलौज, धक्का-मुक्की, जरूरी दस्तावेजों को ले जाने और धमकी देने के लगाए गंभीर आरोप, पंचायत भवन में दबंगई का आरोप, महिला पंचायत सहायक ने कोतवाली में दी तहरीर, नशे, धमकी और अभद्रता के आरोप से गरमाया पंचायत भवन का मामला, काम के दौरान बदसलूकी का आरोप, महिला पंचायत सहायक ने कठोर कार्रवाई की मांग की, पूरा मामला कोतवाली राठ क्षेत्र के ददरी ग्राम पंचायत भवन का ।।
    4
    ददरी ग्राम पंचायत भवन में महिला पंचायत सहायक ने गांव के एक युवक पर अभद्रता व धमकी का लगाया आरोप,
महिला पंचायत सहायक ने युवक पर  गाली गलौज, धक्का-मुक्की, जरूरी दस्तावेजों को ले जाने और धमकी देने के लगाए गंभीर आरोप,
पंचायत भवन में दबंगई का आरोप, महिला पंचायत सहायक ने कोतवाली में दी तहरीर,
नशे, धमकी और अभद्रता के आरोप से गरमाया पंचायत भवन का मामला,
काम के दौरान बदसलूकी का आरोप, महिला पंचायत सहायक ने कठोर कार्रवाई की मांग की,
पूरा मामला कोतवाली राठ क्षेत्र के ददरी ग्राम पंचायत भवन का ।।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बांदा के नरैनी तहसील के कोलावल रायपुर में दिन-रात अवैध खनन जारी। लगातार शिकायतों और खबरों के बाद भी कार्रवाई नदारद। जिम्मेदार अधिकारी IGRS में लगा रहे भ्रमित करने वाली
    1
    बांदा के नरैनी तहसील के कोलावल रायपुर में दिन-रात अवैध खनन जारी।
लगातार शिकायतों और खबरों के बाद भी कार्रवाई नदारद। जिम्मेदार अधिकारी IGRS में लगा रहे भ्रमित करने वाली
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Mamta chaurasiya
    2
    Post by Mamta chaurasiya
    user_Mamta chaurasiya
    Mamta chaurasiya
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • #Apkiawajdigital पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के जनता दरबार में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब एक युवक अपनी आपबीती सुनाते हुए दहाड़ मारकर रोने लगा। युवक ने आरोप लगाया कि SC/ST एक्ट के कथित गलत इस्तेमाल और दबंगों के अत्याचार ने उसके हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया। युवक की व्यथा सुन डिप्टी सीएम ने मौके पर ही संबंधित जिले के डीएम (DM) और एसपी (SP) को फोन लगाकर कड़ी फटकार लगाई। ​"अकेला बेटा हूँ, कोर्ट के चक्कर में पिता को खो दिया" ​पीड़ित युवक ने रुंधे गले से बताया कि उसके परिवार के साथ न केवल मारपीट और बदसलूकी की गई, बल्कि उसे झूठे SC/ST केस में भी फंसा दिया गया। युवक ने बिलखते हुए कहा, "साहब! मैं अपने मां-बाप का अकेला बेटा हूं। झूठे मुकदमे और कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटते-काटते मेरे पिता को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। मेरी मां की ओपन हार्ट सर्जरी हुई है, मैं उन्हें देखूं या जेल जाने से खुद को बचाऊं?" ​डिप्टी सीएम का कड़ा रुख ​युवक की दास्तां सुनकर विजय सिन्हा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कानून का इस्तेमाल किसी निर्दोष को प्रताड़ित करने के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही के कारण किसी गरीब या निर्दोष का परिवार बिखरता है, तो इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। ​प्रमुख बिंदु: ​दुरुपयोग का आरोप: युवक ने प्रभावशाली लोगों द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कराने का दावा किया। ​अधिकारियों को अल्टीमेटम: विजय सिन्हा ने जांच में पारदर्शिता और निर्दोष को तुरंत राहत देने का आदेश दिया। ​भावुक माहौल: जनता दरबार में मौजूद अन्य लोग भी युवक की पीड़ा देखकर स्तब्ध रह गए।
    1
    #Apkiawajdigital
पटना:
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के जनता दरबार में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब एक युवक अपनी आपबीती सुनाते हुए दहाड़ मारकर रोने लगा। युवक ने आरोप लगाया कि SC/ST एक्ट के कथित गलत इस्तेमाल और दबंगों के अत्याचार ने उसके हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया। युवक की व्यथा सुन डिप्टी सीएम ने मौके पर ही संबंधित जिले के डीएम (DM) और एसपी (SP) को फोन लगाकर कड़ी फटकार लगाई।
​"अकेला बेटा हूँ, कोर्ट के चक्कर में पिता को खो दिया"
​पीड़ित युवक ने रुंधे गले से बताया कि उसके परिवार के साथ न केवल मारपीट और बदसलूकी की गई, बल्कि उसे झूठे SC/ST केस में भी फंसा दिया गया। युवक ने बिलखते हुए कहा, "साहब! मैं अपने मां-बाप का अकेला बेटा हूं। झूठे मुकदमे और कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटते-काटते मेरे पिता को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। मेरी मां की ओपन हार्ट सर्जरी हुई है, मैं उन्हें देखूं या जेल जाने से खुद को बचाऊं?"
​डिप्टी सीएम का कड़ा रुख
​युवक की दास्तां सुनकर विजय सिन्हा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कानून का इस्तेमाल किसी निर्दोष को प्रताड़ित करने के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही के कारण किसी गरीब या निर्दोष का परिवार बिखरता है, तो इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
​प्रमुख बिंदु:
​दुरुपयोग का आरोप: युवक ने प्रभावशाली लोगों द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कराने का दावा किया।
​अधिकारियों को अल्टीमेटम: विजय सिन्हा ने जांच में पारदर्शिता और निर्दोष को तुरंत राहत देने का आदेश दिया।
​भावुक माहौल: जनता दरबार में मौजूद अन्य लोग भी युवक की पीड़ा देखकर स्तब्ध रह गए।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हमीरपुर: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, दुकानदार की मौत हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव में राठ रोड पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा। हादसे के समय दुकान में सो रहे 56 वर्षीय दुकानदार रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, बाहर खड़ी मोटरसाइकिल टूट गई और पास का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि फरार चालक की तलाश जारी है।
    1
    हमीरपुर: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, दुकानदार की मौत
हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव में राठ रोड पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा। 
हादसे के समय दुकान में सो रहे 56 वर्षीय दुकानदार रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर से दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, बाहर खड़ी मोटरसाइकिल टूट गई और पास का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि फरार चालक की तलाश जारी है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • नशीली दवा खिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म, महिला को बहला फुसलाकर सूरत ले गया उसका दूर का रिस्तेदार, सूरत में एक महीने तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा युवक, युवक ने महिला के आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महीनों तक युवक ने महिला का शारीरिक शोषण किया बीमारी का इलाज कराने के बहाने तांत्रिक के पास महिला को ले गया था युवक, महिला के कीमती जेवर और नगदी लेकर फरार हुआ युवक, सूरत से अपने घर पहुंची महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, बिवांर थाने की पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की, पीडित महिला ने राज्य महिला आयोग समेत डीआईजी और एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की, हमीरपुर जिले के बिवांर थानाक्षेत्र का मामला...।।
    4
    नशीली दवा खिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म,
महिला को बहला फुसलाकर सूरत ले गया उसका दूर का रिस्तेदार,
सूरत में एक महीने तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा युवक,
युवक ने महिला के आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए,
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महीनों तक युवक ने महिला का शारीरिक शोषण किया
बीमारी का इलाज कराने के बहाने तांत्रिक के पास महिला को ले गया था युवक,
महिला के कीमती जेवर और नगदी लेकर फरार हुआ युवक,
सूरत से अपने घर पहुंची महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई,
बिवांर थाने की पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की,
पीडित महिला ने राज्य महिला आयोग समेत डीआईजी और एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की,
हमीरपुर जिले के बिवांर थानाक्षेत्र का मामला...।।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • #Apkiawajdigital मुंबई: चकाचौंध भरी माया नगरी में जहाँ अक्सर इंसानियत खोती नजर आती है, वहीं सुरक्षा गार्ड संजय यादव ने ईमानदारी की एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी चर्चा आज हर जुबान पर है। संजय यादव ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का खोया हुआ क्रेडिट कार्ड न केवल सुरक्षित पाया, बल्कि उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ उन तक पहुँचाया भी। ​मॉर्निंग वॉक के दौरान गिरा था कार्ड ​मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले हफ्ते अभिनेता अनुपम खेर अपनी नियमित 'मॉर्निंग वॉक' पर निकले थे। इसी दौरान उनका क्रेडिट कार्ड अनजाने में कहीं गिर गया। कार्ड गिरने की भनक अभिनेता को भी नहीं लगी। वह कार्ड पास की ही एक बिल्डिंग में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात संजय यादव को मिला। ​नाम देखते ही पहचान गए संजय ​संजय यादव को जब सड़क पर कार्ड पड़ा मिला, तो उन्होंने उसे उठाकर देखा। कार्ड पर जैसे ही उनकी नजर 'अनुपम खेर' नाम पर पड़ी, उन्होंने बिना वक्त गंवाए फैसला किया कि वह इसे खुद अभिनेता के पास लेकर जाएंगे। संजय कार्ड की वैल्यू और उसके दुरुपयोग के खतरे को समझते थे, इसलिए उन्होंने उसे किसी और को देने के बजाय सीधे मालिक तक पहुँचाना बेहतर समझा। ​खुद घर जाकर लौटाया अमानत ​संजय यादव अभिनेता अनुपम खेर के निवास स्थान पर पहुँचे और सुरक्षाकर्मियों के माध्यम से उन तक कार्ड पहुँचाया। अपनी अमानत को सुरक्षित वापस पाकर अनुपम खेर भावुक हो उठे। उन्होंने संजय की इस निस्वार्थ ईमानदारी की जमकर तारीफ की और इस घटना को समाज के लिए एक प्रेरणा बताया। ​ईमानदारी का सम्मान ​अखबारों और सोशल मीडिया पर इस घटना के आने के बाद लोग संजय यादव की प्रशंसा कर रहे हैं। संजय ने साबित कर दिया कि ईमानदारी का ओहदे या बैंक बैलेंस से कोई लेना-देना नहीं होता, यह व्यक्ति के संस्कारों में होती है। ​संपादकीय टिप्पणी: आज के दौर में जहाँ डिजिटल फ्रॉड के जरिए लोग दूसरों की मेहनत की कमाई हड़पने की फिराक में रहते हैं, वहाँ संजय यादव जैसे लोग विश्वास की लौ को जलाए हुए हैं। हमारा समाज ऐसे नायकों को सलाम करता है।
    1
    #Apkiawajdigital
मुंबई:
चकाचौंध भरी माया नगरी में जहाँ अक्सर इंसानियत खोती नजर आती है, वहीं सुरक्षा गार्ड संजय यादव ने ईमानदारी की एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी चर्चा आज हर जुबान पर है। संजय यादव ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का खोया हुआ क्रेडिट कार्ड न केवल सुरक्षित पाया, बल्कि उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ उन तक पहुँचाया भी।
​मॉर्निंग वॉक के दौरान गिरा था कार्ड
​मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले हफ्ते अभिनेता अनुपम खेर अपनी नियमित 'मॉर्निंग वॉक' पर निकले थे। इसी दौरान उनका क्रेडिट कार्ड अनजाने में कहीं गिर गया। कार्ड गिरने की भनक अभिनेता को भी नहीं लगी। वह कार्ड पास की ही एक बिल्डिंग में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात संजय यादव को मिला।
​नाम देखते ही पहचान गए संजय
​संजय यादव को जब सड़क पर कार्ड पड़ा मिला, तो उन्होंने उसे उठाकर देखा। कार्ड पर जैसे ही उनकी नजर 'अनुपम खेर' नाम पर पड़ी, उन्होंने बिना वक्त गंवाए फैसला किया कि वह इसे खुद अभिनेता के पास लेकर जाएंगे। संजय कार्ड की वैल्यू और उसके दुरुपयोग के खतरे को समझते थे, इसलिए उन्होंने उसे किसी और को देने के बजाय सीधे मालिक तक पहुँचाना बेहतर समझा।
​खुद घर जाकर लौटाया अमानत
​संजय यादव अभिनेता अनुपम खेर के निवास स्थान पर पहुँचे और सुरक्षाकर्मियों के माध्यम से उन तक कार्ड पहुँचाया। अपनी अमानत को सुरक्षित वापस पाकर अनुपम खेर भावुक हो उठे। उन्होंने संजय की इस निस्वार्थ ईमानदारी की जमकर तारीफ की और इस घटना को समाज के लिए एक प्रेरणा बताया।
​ईमानदारी का सम्मान
​अखबारों और सोशल मीडिया पर इस घटना के आने के बाद लोग संजय यादव की प्रशंसा कर रहे हैं। संजय ने साबित कर दिया कि ईमानदारी का ओहदे या बैंक बैलेंस से कोई लेना-देना नहीं होता, यह व्यक्ति के संस्कारों में होती है।
​संपादकीय टिप्पणी: आज के दौर में जहाँ डिजिटल फ्रॉड के जरिए लोग दूसरों की मेहनत की कमाई हड़पने की फिराक में रहते हैं, वहाँ संजय यादव जैसे लोग विश्वास की लौ को जलाए हुए हैं। हमारा समाज ऐसे नायकों को सलाम करता है।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.