Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुमारगंज में भाजपा नेता को जान बचाकर भागना पड़ा, पब्लिक ने दौड़ाकर पीटा कुमारगंज से बड़ी खबर आ रही है जहां भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु सरकार पर हमले के बाद तनाव व्याप्त है। घटना उस वक्त हुई जब वह बूथ नंबर 24 का मुआयना करने पहुंचे थे। आरोप है कि टीएमसी समर्थकों ने उन्हें और उनके बॉडीगार्ड को घेर लिया। हिंसा के बीच शुभेंदु सरकार को खेतों के रास्ते भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। चुनाव आयोग ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की है। बंगाल में पहले चरण का मतदान भारी वोटिंग (92%+) के साथ संपन्न हुआ है, लेकिन इस तरह की हिंसा ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Bulandshahr Times News
कुमारगंज में भाजपा नेता को जान बचाकर भागना पड़ा, पब्लिक ने दौड़ाकर पीटा कुमारगंज से बड़ी खबर आ रही है जहां भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु सरकार पर हमले के बाद तनाव व्याप्त है। घटना उस वक्त हुई जब वह बूथ नंबर 24 का मुआयना करने पहुंचे थे। आरोप है कि टीएमसी समर्थकों ने उन्हें और उनके बॉडीगार्ड को घेर लिया। हिंसा के बीच शुभेंदु सरकार को खेतों के रास्ते भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। चुनाव आयोग ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की है। बंगाल में पहले चरण का मतदान भारी वोटिंग (92%+) के साथ संपन्न हुआ है, लेकिन इस तरह की हिंसा ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुमारगंज से बड़ी खबर आ रही है जहां भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु सरकार पर हमले के बाद तनाव व्याप्त है। घटना उस वक्त हुई जब वह बूथ नंबर 24 का मुआयना करने पहुंचे थे। आरोप है कि टीएमसी समर्थकों ने उन्हें और उनके बॉडीगार्ड को घेर लिया। हिंसा के बीच शुभेंदु सरकार को खेतों के रास्ते भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। चुनाव आयोग ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की है। बंगाल में पहले चरण का मतदान भारी वोटिंग (92%+) के साथ संपन्न हुआ है, लेकिन इस तरह की हिंसा ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- *उड़ता हुआ पत्थर आया और सीधा कोतवाल के सर में लगा, पत्थर इतनी तेज़ लगा कि कोतवाल के सर में चोट लगने की आवाज़ दूर तक आई और कोतवाल सड़क पर गिर गए।* गाजीपुर1
- बुलंदशहर। दिल्ली स्थित धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल ने प्रनिल हेल्थकेयर के सहयोग से बुलंदशहर में बच्चों के लिए सुपरस्पेशियलिटी ओपीडी की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य जिले और आसपास के क्षेत्रों में उन्नत बाल चिकित्सा सेवाओं को आसानी से उपलब्ध कराना है। नई ओपीडी के माध्यम से अब अनुभवी बाल रोग विशेषज्ञ और पीडियाट्रिक हीमैटोलॉजी-ऑन्कोलॉजी के डॉक्टर स्थानीय स्तर पर ही सेवाएं देंगे। इससे उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक विशेषज्ञ इलाज के लिए दिल्ली जैसे महानगरों का रुख करना पड़ता था। यह ओपीडी बच्चों में होने वाली सामान्य और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और इलाज में मदद करेगी। इसमें बार-बार संक्रमण, कमजोर इम्युनिटी, विकास संबंधी समस्याएं, नवजात शिशुओं की जटिलताएं, दौरे, रक्त रोग और बचपन के कैंसर जैसी बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा। इस मौके पर अस्पताल के विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय पर सही इलाज बेहद जरूरी है। नई सुविधा से न केवल बीमारियों का जल्दी पता चल सकेगा, बल्कि मरीजों को लगातार फॉलोअप और विशेषज्ञ निगरानी भी मिल सकेगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कई गंभीर बीमारियों में लंबे समय तक इलाज और निगरानी की जरूरत होती है। ऐसे में बुलंदशहर में ही सुपरस्पेशियलिटी सेवाएं मिलने से मरीजों और उनके परिवारों का समय, पैसा और परेशानी—तीनों कम होंगे। इस पहल के साथ अब बुलंदशहर के लोगों को अपने बच्चों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं अपने ही शहर में उपलब्ध होंगी, जो क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।1
- क्रय केंद्र पर तैनात कर्मी मानकों से ज़्यादा तोल रहे गेहूं। प्रत्येक बोरे में 300 से 400 ग्राम अधिक तोला जा रहा किसानों का अनाज। किसान नेता बब्बन चौधरी ने मौके पर पहुंचकर तुलवाया अनाज। किसान नेता बब्बन चौधरी ने भारत समाचार से खास बातचीत करते हुए बताया कि अगर तौल सही नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन। SMI खुर्जा खालिदुद्दीन ने कर्मियों की गलती मान कर सही तोल के दिए निर्देश। जंक्शन मार्ग स्थित PDS खुर्जा गेहूं क्रय केंद्र का मामला।1
- Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम1
- बुलंदशहर: गेहूं क्रय केंद्र पर अनाज तुलाई में चल रहा घोटाले का बड़ा खेल। क्रय केंद्र पर तैनात कर्मी मानकों से ज़्यादा तोल रहे गेहूं। प्रत्येक बोरे में 300 से 400 ग्राम अधिक तोला जा रहा किसानों का अनाज। किसान नेता बब्बन चौधरी ने मौके पर पहुंचकर तुलवाया अनाज। किसान नेता बब्बन चौधरी ने भारत समाचार से खास बातचीत करते हुए बताया कि अगर तौल सही नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन। SMI खुर्जा खालिदुद्दीन ने कर्मियों की गलती मान कर सही तोल के दिए निर्देश। जंक्शन मार्ग स्थित PDS खुर्जा गेहूं क्रय केंद्र का मामला।1
- बुलंदशहर : पंचायत घर की दीवार पर लगे बी.आर अंबेडकर के पोस्टर पर अराजकतत्वों ने फेंका गोबर नफरत झलकाने के लिए शरारती तत्वों ने धारदार हथियार से काटा पोस्टर सुबह जानकारी होते ही पंचायत घर पर एकत्र हुए दलित समाज के लोग दलित समाज के लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को कराया शांत जनपद बुलंदशहर की खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बौरोली स्थित पंचायत घर का है पूरा मामला खुर्जा से संवाददाता शमशाद खान की खास खबर1
- बुलंदशहर। उन्नत हृदय उपचार की सेवाओं को लोगों के करीब पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए, फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा ने बुलंदशहर के नोवा हॉस्पिटल में एक समर्पित कार्डियक आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों के लोर्गों को विशेषज्ञ कार्डियोलॉजी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को विशेषज्ञ सलाह और इलाज के लिए लंबी दूरी न तय करनी पड़े। इस नई कार्डियक ओपीडी में फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में व्यापक परामर्श, जांच, समय पर बीमारी की पहचान और विभिन्न हृदय रोगों का प्रबंधन किया जाएगा।मरीजों को समय पर इलाज, लगातार देखभाल और जरूरत पड़ने पर उन्नत उपचार के लिए सहज रेफरल का लाभ मिलेगा।4