logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोलरी में स्नेह और रंगों की छटा:मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने अपनों संग मनाया होली महोत्सव ​नरसिंहपुर/लोलरी। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने अपने पैतृक निवास ग्राम लोलरी में होली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर उनका निवास स्थान न केवल रंगों से सराबोर रहा, बल्कि आपसी भाईचारे और सौहार्द की एक अनुपम मिसाल भी बना। ​होली महोत्सव के दौरान मंत्री श्री सिंह ने क्षेत्रीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ बेहद सहज और पारिवारिक माहौल में मुलाकात की। रंग, गुलाल और परंपरागत पकवानों—मिठाई और गुजिया—के बीच उत्सव का आनंद दोगुना हो गया।

14 hrs ago
user_Ashish Dubey
Ashish Dubey
Photographer नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

लोलरी में स्नेह और रंगों की छटा:मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने अपनों संग मनाया होली महोत्सव ​नरसिंहपुर/लोलरी। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने अपने पैतृक निवास ग्राम लोलरी में होली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर उनका निवास स्थान न केवल रंगों से सराबोर रहा, बल्कि आपसी भाईचारे और सौहार्द की एक अनुपम मिसाल भी बना। ​होली महोत्सव के दौरान मंत्री श्री सिंह ने क्षेत्रीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ बेहद सहज और पारिवारिक माहौल में मुलाकात की। रंग, गुलाल और परंपरागत पकवानों—मिठाई और गुजिया—के बीच उत्सव का आनंद दोगुना हो गया।

More news from Narsinghpur and nearby areas
  • क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। अफवाहों के चलते साईंखेड़ा सहित आसपास के पेट्रोल पंपों पर गुरुवार को वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग संभावित कमी की आशंका के चलते बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचते नजर आए। जानकारी के अनुसार वैश्विक स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव तथा श्रीलंका के समीप ईरान के एक मालवाहक जहाज को अमेरिका द्वारा मार गिराए जाने की खबरों के बाद सोशल मीडिया और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं फैल गईं। इसी बीच होली पर्व के कारण पिछले कुछ दिनों में जिले के कुछ पेट्रोल पंपों पर सप्लाई प्रभावित होने से अस्थायी कमी की स्थिति बन गई, जिसे लेकर असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाह फैला दी। अफवाहों के कारण क्षेत्र के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ उमड़ पड़ी और कई जगह लंबी कतारें लग गईं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें तथा शांति और संयम बनाए रखें।
    4
    क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। अफवाहों के चलते साईंखेड़ा सहित आसपास के पेट्रोल पंपों पर गुरुवार को वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग संभावित कमी की आशंका के चलते बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचते नजर आए।
जानकारी के अनुसार वैश्विक स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव तथा श्रीलंका के समीप ईरान के एक मालवाहक जहाज को अमेरिका द्वारा मार गिराए जाने की खबरों के बाद सोशल मीडिया और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं फैल गईं। इसी बीच होली पर्व के कारण पिछले कुछ दिनों में जिले के कुछ पेट्रोल पंपों पर सप्लाई प्रभावित होने से अस्थायी कमी की स्थिति बन गई, जिसे लेकर असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाह फैला दी।
अफवाहों के कारण क्षेत्र के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ उमड़ पड़ी और कई जगह लंबी कतारें लग गईं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें तथा शांति और संयम बनाए रखें।
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    11 hrs ago
  • रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर नरसिंहपुर पुलिस परिवार द्वारा हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा पारंपरिक उत्साह के साथ पर्व का आनंद लिया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों,कर्मचारियों के साथ उनके परिवार की उपस्थिति रही, सभी ने मिलकर रंग-गुलाल के साथ होली खेली तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा गया कि ऐसे पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं एकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
    1
    रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर नरसिंहपुर पुलिस परिवार द्वारा हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा पारंपरिक उत्साह के साथ पर्व का आनंद लिया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों,कर्मचारियों के साथ उनके परिवार की उपस्थिति रही, सभी ने मिलकर रंग-गुलाल के साथ होली खेली तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा गया कि ऐसे पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं एकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    11 hrs ago
  • लोलरी में स्नेह और रंगों की छटा:मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने अपनों संग मनाया होली महोत्सव ​नरसिंहपुर/लोलरी। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने अपने पैतृक निवास ग्राम लोलरी में होली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर उनका निवास स्थान न केवल रंगों से सराबोर रहा, बल्कि आपसी भाईचारे और सौहार्द की एक अनुपम मिसाल भी बना। ​होली महोत्सव के दौरान मंत्री श्री सिंह ने क्षेत्रीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ बेहद सहज और पारिवारिक माहौल में मुलाकात की। रंग, गुलाल और परंपरागत पकवानों—मिठाई और गुजिया—के बीच उत्सव का आनंद दोगुना हो गया।
    1
    लोलरी में स्नेह और रंगों की छटा:मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने अपनों संग मनाया होली महोत्सव
​नरसिंहपुर/लोलरी। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने अपने पैतृक निवास ग्राम लोलरी में होली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर उनका निवास स्थान न केवल रंगों से सराबोर रहा, बल्कि आपसी भाईचारे और सौहार्द की एक अनुपम मिसाल भी बना।
​होली महोत्सव के दौरान मंत्री श्री सिंह ने क्षेत्रीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ बेहद सहज और पारिवारिक माहौल में मुलाकात की। रंग, गुलाल और परंपरागत पकवानों—मिठाई और गुजिया—के बीच उत्सव का आनंद दोगुना हो गया।
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    Photographer नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    1
    Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    user_प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह
    करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • धर्मनगरी वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से आए हजारों भक्तों ने महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और हरिनाम संकीर्तन की गूंज सुनाई दी। जय श्री राधे राधे
    1
    धर्मनगरी वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से आए हजारों भक्तों ने महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और हरिनाम संकीर्तन की गूंज सुनाई दी।
जय श्री राधे राधे
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by कमलेश ठाकुर
    1
    Post by कमलेश ठाकुर
    user_कमलेश ठाकुर
    कमलेश ठाकुर
    तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Dharmendra sahu
    1
    Post by Dharmendra sahu
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ठेमी थाना अंतर्गत बम्हनी गाँव में दो पक्षो के बीच हुई मारपिट की घटना में गाँव के बाहर के पांच लोगों ने आकर परिवार के सदस्यों के साथ कि मारपीट घायल ने बताया कि मामूली विवाद पर कहा सुनी हो गई थी और मामला शांत हो गया था लेकिन बम्हनी निवासी राहुल ने गांव के बाहर के पांच लोगों को बुलाया और मारपिट करवा दी जिसमे परिवार के चार लोग घायल हो गए जिंन्हे 112 कि सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जहां घायलो का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा हैं।
    1
    ठेमी थाना अंतर्गत बम्हनी गाँव में दो पक्षो के बीच हुई मारपिट की घटना में गाँव के बाहर के पांच लोगों ने आकर परिवार के सदस्यों के साथ कि मारपीट घायल ने बताया कि मामूली विवाद पर कहा सुनी हो गई थी और मामला शांत हो गया था लेकिन बम्हनी निवासी राहुल ने गांव के बाहर के पांच लोगों को बुलाया और मारपिट करवा दी जिसमे परिवार के चार लोग घायल हो गए जिंन्हे 112 कि सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जहां घायलो का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा हैं।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.