Shuru
Apke Nagar Ki App…
एमडी न्यूज़ से तहसील संवाददाता सोनू पटेल की रिपोर्ट #ईसानगर थाना क्षेत्र के ईसानगर हसनपुर कटौली मार्ग पर तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर, मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल, भीषण टक्कर के बाद बस बनी आग का गोला, पीआरवी के साथ ईसानगर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर।
Sonu Patle
एमडी न्यूज़ से तहसील संवाददाता सोनू पटेल की रिपोर्ट #ईसानगर थाना क्षेत्र के ईसानगर हसनपुर कटौली मार्ग पर तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर, मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल, भीषण टक्कर के बाद बस बनी आग का गोला, पीआरवी के साथ ईसानगर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दोस्तों AI वीडियो कैसा है1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- Post by अमित कुमार2
- GEM पोर्टल से 24.95 लाख में स्वीकृत वाहन की जगह 15 लाख का सस्ता मॉडल आपूर्ति करने का आरोप, डीएम से विजिलेंस जांच व एफआईआर की मांग 02/03/2026 पलिया नगर पालिका परिषद में टाटा डंपर खरीद को लेकर बड़ा घोटाला सामने आने का दावा किया गया है। जिलाधिकारी को भेजी गई एक गोपनीय शिकायत में पालिका अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग, वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन के गबन का गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की विजिलेंस जांच कराकर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार नगर पालिका परिषद द्वारा टाटा डंपर की खरीद के लिए 24 लाख 95 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई। आरोप है कि इस मॉडल की वास्तविक कंपनी कीमत (बॉडी सहित) लगभग 23 लाख रुपये है। लेकिन शिकायत में दावा किया गया है कि जानबूझकर और आपराधिक षड्यंत्र के तहत स्वीकृत मॉडल की जगह कम क्षमता और सस्ता मॉडल की आपूर्ति कर दी गई, जिसकी बाजार कीमत बॉडी सहित लगभग 15 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह करीब 8 से 10 लाख रुपये तक के संभावित वित्तीय घोटाले की आशंका जताई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह पूरा प्रकरण सुनियोजित तरीके से किया गया है, जिसमें GEM नियमों का घोर उल्लंघन हुआ है। आरोप है कि सरकारी धन की लूट, कूटरचना और दस्तावेजी हेरफेर कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। मामले को “अत्यंत गोपनीय/तात्कालिक” बताते हुए जिलाधिकारी से स्वतंत्र एजेंसी या विजिलेंस से जांच कराने, भुगतान और आपूर्ति से जुड़े सभी अभिलेखों की जांच करने एवं दोषियों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। इस संबंध में पालिका अध्यक्ष का पक्ष नहीं मिल सका है। यदि उनका पक्ष प्राप्त होता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रसारित किया जाएगा। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाता है और क्या वास्तव में पालिका की खरीद प्रक्रिया में बड़ा खेल हुआ है या आरोप निराधार साबित होते हैं। इस सम्बन्ध में जानकारी लेने पर नगर पालिका चेयरमैन पुत्र वरुण गुप्ता ने बताया उनकी माता जी पर लगाए जा रहे सारे आरोप निराधार हैं। दरअसल नगर पालिका से फर्जी बिल पास कराने का दबाव बनाया गया था। ऐसा न करने के कारण ही बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। डम्पर की खरीद सरकारी नियमों के तहत ही की गयी है, उसमें किसी प्रकार की कोई भी अनदेखी या लापरवाही नहीं हुई है।1
- ईसानगर थाना क्षेत्र के ईसानगर हसनपुर कटौली मार्ग पर तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर, मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर मौत एक गंभीर घायल, भीषण टक्कर के बाद बस बनी आग का गोला, पीआरवी के साथ ईसानगर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर।1
- ईसानगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस और बाइक की टक्कर, बस में लगी आग, लखीमपुर-खीरी * ईसानगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस और बाइक की टक्कर, बस में लगी आग * लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ईसानगर-हसनपुर कटौली मार्ग पर तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटना के तुरंत बाद बस में आग लग गई और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी, ईसानगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल मोटरसाइकिल सवार को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा1
- Post by Sonu Patle3
- राधा-कृष्ण मंदिर के पास वर्षों से जल रही होली पर इस बार प्रशासन ने लगाई रोक। ग्रामीणों का आरोप पारंपरिक स्थल बदलने का बनाया जा रहा दबाव। आस्था से खिलवाड़ का आरोप, गांव में तनाव का माहौल। लोगों ने चेतावनी दी अनुमति नहीं मिली तो नहीं मनाएंगे होली। योगी आदित्यनाथ सरकार में परंपरा पर रोक को लेकर उठे सवाल।1