logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पहले सोशल मीडिया पर भिड़े, अब चुनावी चौसर पर आमने-सामने होने की चर्चा! स्वास्थ्य केंद्र के मुद्दे पर चला था तर्क-वितर्क का दौर, वार्ड 7 में कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश नेनीवाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश मिश्रा की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी रोमांच अटरू। राजनीति में मुद्दे पुराने हो सकते हैं, लेकिन चुनाव आते ही उनके मायने बदल जाते हैं। अटरू नगर पालिका के पहले चुनाव की घोषणा के साथ ही वार्ड 7 का संभावित मुकाबला भी चर्चा में है। वजह है—कुछ समय पहले स्वास्थ्य केंद्र के मुद्दे पर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर आमने-सामने रहे कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश नेनीवाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश मिश्रा के नामों की संभावित दावेदारी। अटरू स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी को लेकर कांग्रेस की ओर से किए गए धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश नेनीवाल ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। इसके तीसरे दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए उसे गलत ठहराया था। हालांकि उन्होंने चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग को जायज बताते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत भी मानी थी। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर मुद्दे को लेकर तर्क-वितर्क का दौर चला। उस समय मुद्दा स्वास्थ्य केंद्र था, लेकिन अब नगर पालिका चुनाव के ऐलान के बाद वही पुराना सियासी संवाद वार्ड 7 की चुनावी चर्चा में फिर लौट आया है। कांग्रेस की ओर से दिनेश नेनीवाल द्वारा वार्ड 7 से टिकट की दावेदारी जताए जाने की चर्चा है, वहीं भाजपा के संभावित दावेदारों में मुकेश मिश्रा का नाम भी सामने आ रहा है। यदि दोनों दलों ने इन्हीं चेहरों पर दांव लगाया तो पहले सोशल मीडिया पर हुए सवाल-जवाब और राजनीतिक तकरार का अगला मंच सीधे चुनावी मैदान हो सकता है। हालांकि टिकट पर अंतिम फैसला अभी दोनों दलों को करना है, लेकिन संभावित मुकाबले की चर्चा ने वार्ड 7 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। कस्बे में अब सवाल उठ रहा है—स्वास्थ्य केंद्र के मुद्दे पर शुरू हुआ ‘तर्क युद्ध’ क्या अब चुनावी रण में वोटों की जंग में बदलेगा? अटरू में पहली बार नगर पालिका चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में वार्ड 7 का यह संभावित मुकाबला केवल दो चेहरों की दावेदारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पुराने राजनीतिक मतभेदों और नए चुनावी मुद्दों की भी परीक्षा ले सकता है। फिलहाल निगाहें टिकटों की घोषणा पर टिकी हैं। टिकट मिला तो सोशल मीडिया की बहस का अगला अध्याय चुनावी चौसर पर लिखा जाएगा।

10 hrs ago
user_Gajendra Gautam
Gajendra Gautam
राजस्थान पत्रिका संवाददाता अटरू, बारां, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रक्षा सूत्र बंधवा कर लिया मतदान करने का संकल्प धूमधाम से मनाया गया स्वीप रक्षाबंधन वोट राखी बांधकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश रक्षा सूत्र बंधवा कर लिया मतदान करने का संकल्प धूमधाम से मनाया गया स्वीप रक्षाबंधन वोट राखी बांधकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
    1
    रक्षा सूत्र बंधवा कर लिया मतदान करने का संकल्प

धूमधाम से मनाया गया स्वीप रक्षाबंधन

वोट राखी बांधकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
रक्षा सूत्र बंधवा कर लिया मतदान करने का संकल्प
धूमधाम से मनाया गया स्वीप रक्षाबंधन
वोट राखी बांधकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
    user_विरेन्द्र कुमारशर्मा
    विरेन्द्र कुमारशर्मा
    अटरू, बारां, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ताश के पत्तों पर सज रही थी जुए की बाजी, पुलिस ने मारी दबिश मवासा में चार जुआरी गिरफ्तार, 10,100 रुपए की जुआ राशि जब्त कवाई। ग्राम मवासा में ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की। गश्त के दौरान मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो वहां ताश के पत्तों पर दांव लगाते चार युवक मिले। पुलिस ने चारों को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10,100 रुपए की जुआ राशि बरामद की। पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तथा थाना क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के निर्देशन, अटरू वृत्ताधिकारी रामानंद यादव के निकटतम पर्यवेक्षण तथा थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मवासा गांव में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चार युवक जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखते ही वहां खलबली मच गई। टीम ने मौके पर ही चारों को पकड़ लिया और जुआ राशि जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेन्द्र पुत्र रामचन्द्र ऐरवाल (23) निवासी बनारसी तिहारा, नितेश पुत्र दुर्गालाल किराड़ (24) निवासी मवासा, गोलू पुत्र देवकरण ऐरवाल (24) निवासी बनारसी चौराहा तथा कमल किशोर पुत्र रामदयाल किराड़ (26) निवासी गोरधनपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस टीम में थानाधिकारी राजपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल रामेश्वर. महेन्द्र एवं हेमराज शामिल रहे।
    2
    ताश के पत्तों पर सज रही थी जुए की बाजी, पुलिस ने मारी दबिश

मवासा में चार जुआरी गिरफ्तार, 10,100 रुपए की जुआ राशि जब्त

कवाई। ग्राम मवासा में ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की। गश्त के दौरान मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो वहां ताश के पत्तों पर दांव लगाते चार युवक मिले। पुलिस ने चारों को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10,100 रुपए की जुआ राशि बरामद की।
पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तथा थाना क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के निर्देशन, अटरू वृत्ताधिकारी रामानंद यादव के निकटतम पर्यवेक्षण तथा थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मवासा गांव में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चार युवक जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखते ही वहां खलबली मच गई। टीम ने मौके पर ही चारों को पकड़ लिया और जुआ राशि जब्त कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेन्द्र पुत्र रामचन्द्र ऐरवाल (23) निवासी बनारसी तिहारा, नितेश पुत्र दुर्गालाल किराड़ (24) निवासी मवासा, गोलू पुत्र देवकरण ऐरवाल (24) निवासी बनारसी चौराहा तथा कमल किशोर पुत्र रामदयाल किराड़ (26) निवासी गोरधनपुरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
पुलिस टीम में थानाधिकारी राजपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल रामेश्वर. महेन्द्र एवं हेमराज शामिल रहे।
    user_Gajendra Gautam
    Gajendra Gautam
    राजस्थान पत्रिका संवाददाता अटरू, बारां, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • छबड़ा सहित पूरे देश में भाई-बहन के प्रेम का पावन पर्व रक्षाबंधन,हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। *छबड़ा सहित पूरे देश में भाई-बहन के प्रेम का पावन पर्व रक्षाबंधन,हर्षोल्लास से मनाया गया।* छबड़ा(बारां)शुक्रवार को छबड़ा सहित सम्पूर्ण देश में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पवित्र पर्व रक्षाबंधन हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन और समृद्धि की कामना की,वहीं भाइयों ने जीवन भर बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया।बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल और घरों में खुशी का माहौल देखा गया।प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी आश्रम छबड़ा की नीलू दीदी ओर सीमा दीदी नें केंद्र पर जाकर ओशो आशीष ध्यान केंद्र,भुवाखेड़ी के संचालक स्वामी ध्यान गगन उर्फ शंकर लाल नागर को शिव परमात्मा का रक्षा सूत्र बांधा योग केंद्र की ओर से,भी सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की गयीं साथ ही सभी नें परमात्मा से प्रार्थना करते हुये कहा कि आप सभी देश वासी स्वस्थ रहें,मस्त रहें और आपका यह प्रेम सदा ही ऐसा ही समस्त संसार भर की आत्माओं के प्रति पवित्र और पावन बना रहे।
    4
    छबड़ा सहित पूरे देश में भाई-बहन के प्रेम का पावन पर्व रक्षाबंधन,हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।
*छबड़ा सहित पूरे देश में भाई-बहन के प्रेम का पावन पर्व रक्षाबंधन,हर्षोल्लास से मनाया गया।*
छबड़ा(बारां)शुक्रवार को छबड़ा सहित सम्पूर्ण देश में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पवित्र पर्व रक्षाबंधन हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन और समृद्धि की कामना की,वहीं भाइयों ने जीवन भर बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया।बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल और घरों में खुशी का माहौल देखा गया।प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी आश्रम छबड़ा की नीलू दीदी ओर सीमा दीदी नें केंद्र पर जाकर ओशो आशीष ध्यान केंद्र,भुवाखेड़ी के संचालक स्वामी ध्यान गगन उर्फ शंकर लाल नागर को शिव परमात्मा का रक्षा सूत्र बांधा योग केंद्र की ओर से,भी सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की गयीं साथ ही सभी नें परमात्मा से प्रार्थना करते हुये कहा कि आप सभी देश वासी स्वस्थ रहें,मस्त रहें और आपका यह प्रेम सदा ही ऐसा ही समस्त संसार भर की आत्माओं के प्रति पवित्र और पावन बना रहे।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    3 hrs ago
  • राम कथा प्रारम हो चुकी है सभी भक्तजन जादा से जादा पधारे देहलनपुर सांवरिया सेठ कदम वाले
    1
    राम कथा प्रारम हो चुकी है सभी भक्तजन जादा  से जादा पधारे  देहलनपुर 
सांवरिया सेठ कदम वाले
    user_Hemraj lodha
    Hemraj lodha
    Business-to-Business service बारां, बारां, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • पिता की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को बैग व स्टेशनरी वितरित खानपुर। क्षेत्र के शिवनगर ढाणी स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में स्व. राधाकिशनजी रेबारी की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को बैग एवं स्टेशनरी वितरित की गई। विद्यालय प्रशासक शम्भूलाल रेबारी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीबीईओ सियाराम नागर ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस अवसर पर सीबीईओ सियाराम नागर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक, निडर रहने और नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने आयोजन की सराहना की। विद्यार्थियों में बैग एवं स्टेशनरी मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। आयोजन के अंत में विद्यालय प्रशासक शम्भूलाल रेबारी ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
    1
    पिता की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को बैग व स्टेशनरी वितरित
खानपुर।  क्षेत्र के शिवनगर ढाणी स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में स्व. राधाकिशनजी रेबारी की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को बैग एवं स्टेशनरी वितरित की गई। विद्यालय प्रशासक शम्भूलाल रेबारी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीबीईओ सियाराम नागर ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर सीबीईओ सियाराम नागर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक, निडर रहने और नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सबसे सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने आयोजन की सराहना की। विद्यार्थियों में बैग एवं स्टेशनरी मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। आयोजन के अंत में विद्यालय प्रशासक शम्भूलाल रेबारी ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
    user_📡 Express News✍️
    📡 Express News✍️
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    1 day ago
  • नेपाल में आई ऐसी बाढ़ लोगो को संभलने का समय तक नही मिला
    1
    नेपाल में आई ऐसी बाढ़ लोगो को संभलने का समय तक नही मिला
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • समरानिया हाईवे में NH-27 पर हादसा, गाय से टकराई आर्टिका समरानिया में NH-27 हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक युवक आर्टिका गाड़ी को डेमो के लिए चलाकर ले जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर गाय आ जाने से गाड़ी उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आर्टिका का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गया। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी सवार युवक को गंभीर चोट नहीं आई।
    1
    समरानिया हाईवे में NH-27 पर हादसा, गाय से टकराई आर्टिका

समरानिया में NH-27 हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक युवक आर्टिका गाड़ी को डेमो के लिए चलाकर ले जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर गाय आ जाने से गाड़ी उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आर्टिका का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गया। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी सवार युवक को गंभीर चोट नहीं आई।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • नेपाल में आई ऐसी बाढ़ लोगो को संभलने का समय तक नही मिला
    1
    नेपाल में आई ऐसी बाढ़ लोगो को संभलने का समय तक नही मिला
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.