पिता की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को बैग व स्टेशनरी वितरित खानपुर। क्षेत्र के शिवनगर ढाणी स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में स्व. राधाकिशनजी रेबारी की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को बैग एवं स्टेशनरी वितरित की गई। विद्यालय प्रशासक शम्भूलाल रेबारी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीबीईओ सियाराम नागर ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस अवसर पर सीबीईओ सियाराम नागर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक, निडर रहने और नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने आयोजन की सराहना की। विद्यार्थियों में बैग एवं स्टेशनरी मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। आयोजन के अंत में विद्यालय प्रशासक शम्भूलाल रेबारी ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
पिता की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को बैग व स्टेशनरी वितरित खानपुर। क्षेत्र के शिवनगर ढाणी स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में स्व. राधाकिशनजी रेबारी की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को बैग एवं स्टेशनरी वितरित की गई। विद्यालय प्रशासक शम्भूलाल रेबारी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीबीईओ सियाराम नागर ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस अवसर पर सीबीईओ सियाराम नागर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक, निडर रहने और नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने आयोजन की सराहना की। विद्यार्थियों में बैग एवं स्टेशनरी मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। आयोजन के अंत में विद्यालय प्रशासक शम्भूलाल रेबारी ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
- पिता की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को बैग व स्टेशनरी वितरित खानपुर। क्षेत्र के शिवनगर ढाणी स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में स्व. राधाकिशनजी रेबारी की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को बैग एवं स्टेशनरी वितरित की गई। विद्यालय प्रशासक शम्भूलाल रेबारी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीबीईओ सियाराम नागर ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस अवसर पर सीबीईओ सियाराम नागर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक, निडर रहने और नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने आयोजन की सराहना की। विद्यार्थियों में बैग एवं स्टेशनरी मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। आयोजन के अंत में विद्यालय प्रशासक शम्भूलाल रेबारी ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।1
- रक्षाबंधन से पहले बाजार में जाम ही जाम।खानपुर में त्योहार की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के बीच दुकानों के आगे 3 से 10 फीट तक अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। हर घंटे जाम, सड़कों पर वाहनों की कतार और पैदल राहगीर परेशान।1
- भाइयों की कलाइयों पर सजेगी वोट वाली राखियां बाजार में आकर्षण का केंद्र बनीं मतदाता जागरूकता राखियां भाइयों की कलाइयों पर सजेगी वोट वाली राखियां बाजार में आकर्षण का केंद्र बनीं मतदाता जागरूकता राखियां1
- मुकेश के सदाबहार नगमों से गूंजा झालावाड़, सजी ‘एक शाम मुकेश के नाम’। झालावाड़, 26 अगस्त। संगीत मंच परिवार संस्थान की ओर से अनंग कुमार जैन स्मृति भवन में महान पार्श्वगायक स्वर्गीय मुकेश की पुण्यतिथि पर ‘एक शाम मुकेश के नाम’ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झालावाड़, झालरापाटन, भवानीमंडी, रामगंजमंडी व कोटा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गायकों ने मुकेश के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वर्गीय मुकेश के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कलाकारों ने ‘आ लौट के आजा मेरे मीत’, ‘किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार’, ‘सुहाना सफर’, ‘एक प्यार का नगमा है’ सहित अनेक सदाबहार गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में सभी गायकों ने सामूहिक रूप से गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी मौजूद रहे।1
- श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का शुभारंभ श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का शुभारंभ हरनावदा शाहजी थाना क्षेत्र के देहलनपुर में स्थित श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर आज झूला मौसम धार्मिक खेल तथा श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ कथावाचक श्री 108 रामदास जी महाराज लटेरी वालों के श्री मुख से श्री राम कथा का श्रवण करवाया जा रहा है। श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भर्ती इस वर्ष की झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसका प्रारंभ आज से कलश यात्रा शोभायात्रा के साथ देहलनपुर गांव के श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर कदम प्रांगण श्री सांवरिया पहाड़ी स्थान पर पहुंचे , जहां पर श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया। श्री राम कथा का अंतिम समापन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 4 सितंबर को रहेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन्माष्टमी के दिन विशाल धार्मिक मेले के ,आयोजन के साथ झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का समापन होगा4
- झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध थर्मल परिवार द्वारा रक्षाबंधन पर्व से पूर्व उँड़ल विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को स्कूली बैग वितरण कर “शिक्षा के लिए सुरक्षा” का संकल्प लिया। झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध विद्युत तापीय परियोजना के कार्मिकों द्वारा झालरापाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत खानपुरिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उँड़ल में माँ बाड़ी केंद्र आंगनवाड़ी सहित विद्यालयों के समस्त 90 विद्यार्थियों को स्कूली बैग के साथ ही पेन, पेंसिल सहित अन्य स्टेशनरी का वितरण किया गया ! अधीक्षण अभियंता जी एस राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन पढ़ाई करने के साथ ही राष्टसेवा करते हुए एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया! अधीक्षण अभियंता आई आर चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन शिक्षकों के द्वारा दिए जाने वाले गृहकार्य को समय पर पूरा करने के साथ ही उनकी बातों का ध्यान रखते हुए उनका जीवन में पालन करने के लिए प्रेरित किया! प्लांट अटेंडेंट भैरू राम सैनी द्वारा स्वरचित कविता कलम की ताक़त और कामयाबी का नया बस्ता (बैग)“ के द्वारा वितरित किये गये स्कूली बैगों को बड़े सपनों से जोड़ते हुए जीवन में सफलता का रास्ता बताया ! थर्मल तापीय विद्युत परियोजना से अधीक्षण अभियंता ईरा राम चौधरी, जी एस राजपुरोहित, अधिशासी अभियंता किशोर कुमार,गोवर्धन लाल मीना,ऋषि भार्गव,सहायक अभियंता सौरभ दूबे,कनिष्ठ अभियंता मुनेश कुमार,प्लांट अटेंडेंट। रमेश जजोटिया द्वारा विद्यालय परिवार की तरफ़ से समस्त कालीसिंध थर्मल परिवार का हार्दिक आभार जताया गया और समस्त विद्यार्थियों ने भी थर्मल परिवार को धन्यवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया!2
- रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया,विद्या भारती विद्यालय में बहनों ने हाथों से बनाई राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया,विद्या भारती विद्यालय में बहनों ने हाथों से बनाई राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश छीपाबड़ौद / बारां विद्या भारती विद्यालय, *सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर छीपाबड़ौद* में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम प्रमुख *भारती सिरोहिया* ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भैया-बहिनों ने सुंदर एवं आकर्षक राखियां बनाकर आचार्य दीदी व भैया-बहिनों को राखी बांधी तथा रक्षाबंधन पर्व के महत्व को समझा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियों से भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प को अभिव्यक्त किया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।4
- राशन डीलर पर मनमानी का आरोप, कचनारिया कलां गांव का मामला- हरनावदाशाहजी कचनारिया कला गांव में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में रोष, ग्रामीणों ने राशन डीलर पर समय पर पूरा राशन नहीं देने और, राशन कार्ड में नाम जोड़ने के नाम पर 500 रु. प्रति व्यक्ति अवैध वसूली का आरोप, कई बार राशन डीलर के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा, मामले को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने तहसीलदार को तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए, जिसके बाद नायब तहसीलदार को मौके पर जांच के लिए भेजा गया, ग्रामीणों ने चेतावनी दी-'समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे'2