Shuru
Apke Nagar Ki App…
रात को दरवाजा खुलते समय ध्यान रखें कहीं आप पर हमला हो सकता है यह वीडियो देखकर ऐसे ही लगता है तुम्हें वीडियो कहां का है यह पता नहीं है उनकी पुष्टि नहीं करते हैं
डुगर दरजी बागली
रात को दरवाजा खुलते समय ध्यान रखें कहीं आप पर हमला हो सकता है यह वीडियो देखकर ऐसे ही लगता है तुम्हें वीडियो कहां का है यह पता नहीं है उनकी पुष्टि नहीं करते हैं
More news from राजस्थान and nearby areas
- पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने सांतपुर में जर्जर विद्यालय व उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण। आबूरोड। सांतपुर में पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने छात्रा विद्यालय एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर दोनों भवनों की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विद्यालय और उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण की मांग सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएगी तथा इस दिशा में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भी शीघ्र नए भवन निर्माण की मांग रखी। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री करण मेवाड़ा, मंडल उपाध्यक्ष तुषार त्रिवेदी, लक्ष्मण देवासी, पूर्व मंडल महामंत्री सुरेश बारोट, जिला महिला मोर्चा महामंत्री सीमा त्रिवेदी, बूथ अध्यक्ष विक्रम प्रजापत, हनुमान कुमावत, रमेश कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- BREAKING NEWS | जालौर कनियागिरी तपोभूमि से निकली चातुर्मास की भव्य शोभायात्रा, देवनगरी बैरठ में होगा मंगलमय चातुर्मास प्रवेश जालोर, 1 अगस्त 2026। नाथ संप्रदाय की अति प्राचीन तपोभूमि कनियागिरी पर्वत पर विराजमान श्री शिवावतारी महासिद्ध जालन्धरनाथजी महाराज की पावन सिद्धपीठ तथा शिवस्वरूप पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पीर श्री गंगानाथ जी महाराज, सिरे मंदिर धाम एवं श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर के सान्निध्य में शनिवार को चातुर्मास भव्य शोभायात्रा–2026 श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। प्रातःकाल श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, ध्वज-पताकाओं और "जय गुरुदेव" के गगनभेदी जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, नाथ संप्रदाय के अनुयायी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संतों का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया। शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच वंदनीय श्री केशरनाथ जी महाराज की तपोस्थली देवनगरी बैरठ पहुँची, जहाँ गुरु भगवान का मंगलमय चातुर्मास प्रवेश वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने गुरु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। संतों के सान्निध्य में निकली इस शोभायात्रा ने क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। चातुर्मास के शुभारंभ के साथ ही आगामी चार माह तक धर्म, साधना, सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं जनकल्याणकारी धार्मिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रहेगा। नाथ संप्रदाय के अनुयायियों ने इसे आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से चातुर्मास के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।1
- भादरेश गांव कि बारिश के बाद पावर प्लांट का नजारा कुछ अलग ही पहचान को दर्शाता है1
- मोकलसर में आदिवासी दिवस को लेकर भाखरडा बैल्ट की बैठक का हुआ आयोजन मोकलसर के टीकमदास जी महाराज के मंदिर में मोकलसर क्षेत्र एवं भाखरड़ा बेल्ट के भील समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आने वाले 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया । बैठक में भील समाज के सभी जनप्रतिनिधि ,समाजसेवी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- सोनङी गांव की फुल बारिश होने पर किसानो की बन्धी आस भगवान का सुक्रिया1
- रात को दरवाजा खुलते समय ध्यान रखें कहीं आप पर हमला हो सकता है यह वीडियो देखकर ऐसे ही लगता है तुम्हें वीडियो कहां का है यह पता नहीं है उनकी पुष्टि नहीं करते हैं1