Shuru
Apke Nagar Ki App…
jhansi : कचड़ा सिंडिकेट झाँसी में फिर ऐक्टिव अधिकारी और पार्षद से मिलकर बस्ती के बीच भर रहे प्लॉट कचड़ा सिंडिकेट झाँसी में फिर ऐक्टिव अधिकारी और पार्षद से मिलकर बस्ती के बीच भर रहे प्लॉट
The News Tantra
jhansi : कचड़ा सिंडिकेट झाँसी में फिर ऐक्टिव अधिकारी और पार्षद से मिलकर बस्ती के बीच भर रहे प्लॉट कचड़ा सिंडिकेट झाँसी में फिर ऐक्टिव अधिकारी और पार्षद से मिलकर बस्ती के बीच भर रहे प्लॉट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Hemant Kumar Gupta1
- निवाड़ी। राम महोत्सव ओरछा आयोजन समिति द्वारा सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान महोत्सव के परिकल्पक एवं निदेशक राजा बुंदेला ने बताया कि रुद्राणी बुंदेली कला ग्राम में राम महोत्सव का यह पाँचवां आयोजन है, जिसमें देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त रामकथा विद्वान, साहित्यकार, कलाकार और संत भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि “जन-जन के राम” की अवधारणा पर आधारित यह पाँच दिवसीय राम महोत्सव 23 से 27 अप्रैल 2026 तक रुद्राणी बुंदेली कलाग्राम एवं शोध संस्थान, ओरछा (म.प्र.) में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में भारतीय संस्कृति, साहित्य, कला और अध्यात्म का संगम देखने को मिलेगा, जिसमें देश-विदेश के विद्वान, कलाकार और रामभक्तों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम की शुरुआत 23 अप्रैल को उद्घाटन समारोह से होगी। इसी दिन शाम 4 बजे श्री रामराजा मंदिर से रुद्राणी कलाग्राम तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें महिला समूह, भजन मंडलियां और सांस्कृतिक दल भाग लेंगे। कलाग्राम में कलश स्थापना, पूजन, हवन और आरती संपन्न होगी। इस वर्ष “श्रीराम पथ दर्शन” झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। महोत्सव में महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती, साध्वी शिवांगी नंदगिरि, यतींद्रानंद गिरि सहित अनेक संत-महात्मा, पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी, अभिनेता गजेन्द्र चौहान, शुभांगी अत्रे सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। साथ ही राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान भी विभिन्न सत्रों में सहभागिता करेंगे। प्रतिदिन सुबह योग एवं ध्यान सत्र आयोजित होंगे, जबकि दिन में अकादमिक गोष्ठियां और गुरुवाणी कार्यक्रम होंगे। रात्रि 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकगीत, नृत्य, जादू प्रदर्शन और अन्य प्रस्तुतियां होंगी। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं और रामायण आधारित फिल्म प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा। मंच संचालन अभिनेता अभिनव चतुर्वेदी करेंगे। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक आयोजन का लाभ उठाने का आह्वान किया है।1
- गया के अशोकनगर चौराहा पर बिजली पोल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे करीब एक घंटे से बिजली गुल है। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड की व्यवस्था पर नाराज़गी जताई जा रही1
- दिनांक 21.04.2026 को थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत शंकर जी मंदिर के पास सुरेंद्र परिहार के साथ रंजीत शर्मा, गुलशन एवं एक अन्य द्वारा मारपीट की गई। घायल को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज झांसी से ग्वालियर रेफर किया गया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह ने दी जानकारी1
- Post by S News1
- आज दिनांक :22.04.2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी जब वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा की उपस्थिति में स्टेशन टिकट जांच निरीक्षक की टीम, रेल सुरक्षा बल (RPF) तथा राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) टीम द्वारा द्वारा स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया I जांच के दौरान स्टेशन से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की जाँच कर भीड़ प्रबंधन भी कराया गया I इस दौरान बिना टिकट, बिना बुक लगेज, अनियमित टिकट, गंदगी फैलाने वाले 253 यात्री पकडे गये, जिनसे जुर्माना स्वरुप रु. 1.56 लाख रेल राजस्व वसूल किया गया I टिकट जांच के साथ साथ श्री अमन वर्मा ने स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें सभी नालों में पानी की उपलब्धता के साथ साथ वाटर वेंडिंग मशीन में पेयजल की गुणवत्ता को भी परखा I इस दौरान सभी कैटरिंग स्टाल के साथ-साथ रिज़र्व लाउन्ज का भी निरीक्षण किया गया I टिकट जांच अभियान में अहम् भूमिका निभाने वाले प्रमुख टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीना, अशोक कुमार त्रिपाठी, अविनाश करोसिया,आनंद प्रजापति, राजेंद्र पाल, संजीव श्रीवास्तव, धीरेन्द्र शर्मा तथा आलोक श्रीवास्तव शामिल रहे I निरीक्षण के दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह, मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक प्रदीप सुडेले, उप मुख्य टिकट निरीक्षक अरुण सचान सहित अन्य निरीक्षक व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे I1
- उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को “रेल सेवा पुरस्कार समारोह–2025” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों एवं विभागों को सम्मानित किया गया। इस सुअवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यह समारोह केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि उन समर्पित रेलकर्मियों के अथक परिश्रम, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता का सम्मान है, जिन्होंने झांसी मंडल को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान मंडल ने संरक्षा, संचालन, राजस्व, कार्मिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अवसंरचना विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि झांसी मंडल को “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह–2025” में 8 रनिंग शील्ड प्राप्त हुईं, साथ ही महाराजा छत्रसाल सिंह छतरपुर स्टेशन को सर्वोत्तम स्टेशन प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, मंडल के 20 कर्मचारियों को “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार” प्रदान किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तदुपरांत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा द्वारा स्वागत अभिभाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों, पुरस्कार विजेताओं एवं रेलकर्मियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में समारोह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए झांसी मंडल की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराते हुए कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। समारोह के दौरान “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025” हेतु अनुशंसित 10 कर्मचारियों तथा “रेल सेवा पुरस्कार–2025” के अंतर्गत 53 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट स्टेशन एवं डिपो को 14 शील्ड प्रदान की गईं, जिसमें खजुराहो स्टेशन को खजुराहो रेलवे स्टेशन को उत्कृष्ट रख रखाव शील्ड, डबरा रेलवे स्टेशन को उत्कृष्ट स्टेशन शील्ड, रेल सुरक्षा बल ग्वालियर पोस्ट को उत्तम रेल सुरक्षा शील्ड, वरिष्ठ खंड इंजीनियर सिग्नल मैंन लाइन झांसी को सिग्नल दक्षता शील्ड, वरिष्ठ खंड इंजीनियर दूरसंचार ग्वालियर को दूरसंचार दक्षता शील्ड, स्वास्थ्य केंद्र उरई को चिकित्सा दक्षता शील्ड, वरिष्ठ खंड अभियंता घाटमपुर को उत्कृष्ट दक्षता शील्ड, ओरछा रेलवे स्टेशन को साफ सफाई शील्ड, वरिष्ठ खंड अभियंता मऊरानीपुर को उत्कृष्ट दक्षता शील्ड, कल्याण अनुभाग एवं कल्याण निरीक्षक को उत्तम कार्मिक शील्ड, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लॉबी को उत्तम लॉबी शील्ड, वरिष्ठ खंड अभियंता उरई को उत्तम डिपो शील्ड, अंतिम निपटान अनुभाग झांसी को उत्तम लेखा शील्ड, कार्मिक विभाग को राजभाषा दक्षता शील्ड प्रदान की तथा विद्युत (सामान्य) विभाग को मंडल की “उत्कृष्ट रख-रखाव शील्ड” से भी सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन एवं टीम भावना ही मंडल की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कर्मचारी भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते हुए यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते रहेंगे। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा श्री प्रेम प्रकाश शर्मा,अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नन्दीश शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री कुलदीप स्वरुप मिश्र सहित सभी विभागों के शाखाधिकारी, उ.म.रे. महिला समाज सेवा समिति की पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण, यूनियन प्रतिनिधि, प्रेस एवं प्रिंट मीडिया के सदस्य तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा आयोजन में शामिल सभी विभागों को सामूहिक रूप से 50000 रुपए की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम का समापन मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा सभी विभागों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए तथा उनके उत्कृष्ट सहयोग, समर्पण एवं उल्लेखनीय योगदान की भूरि-भूरि सराहना करते हुए किया गया।1
- भक्ति, संस्कृति और सुरक्षा का अद्भुत संगम पण्डोखर धाम परिसर में आयोजित भव्य महोत्सव की झलक....1
- भांडेर तहसील के सरसई गांव में गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की नरवाई में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती गई, जिससे आसपास के खेतों में भी खतरा बढ़ गया। घटना के समय फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया। हालात बिगड़ते देख ग्रामीणों ने स्वयं मोर्चा संभाला और पुलिस के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोग पानी, मिट्टी और झाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने में जुटे रहे। प्रशासन को सूचना दे दी गई है, और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के प्रयास जारी हैं।1