जन सुनवाई बंद करने,गौ सेवकों ने मुख्यमंत्री के नाम खुरई एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। खबर जिला सागर से। लोकेशन,,, खुरई सागर। हरिकृष्ण सोनी गोसेवकों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; जनसुनवाई बंद करने या नाम 'आश्वासन सुनवाई' रखने की मांग स्थान: खुरई, जिला सागर (म.प्र.) सागर जिले में गोचर भूमि (चरनोई भूमि) को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर संघर्षरत गोसेवकों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। विगत 3 वर्षों में कलेक्टर कार्यालय से लेकर खुरई, बीना, मालथौन, बंडा, जैसीनगर, नरियावली और बांदरी तहसीलों में 168 से अधिक आवेदन व ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने पर गोसेवकों ने आक्रोश व्यक्त किया है। आज गोसेवकों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) खुरई, श्री वर्मा को मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम दो मुख्य आवेदन/ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन की मुख्य बिंदु एवं मांगें: साप्ताहिक जनसुनवाई की विफलता: गोसेवकों का कहना है कि हर मंगलवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई महज एक दिखावा बनकर रह गई है। 3 वर्षों में 170 के करीब आवेदन देने पर भी एक भी गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त नहीं कराई गई। इसलिए या तो जनसुनवाई का नाम बदलकर "आश्वासन सुनवाई" कर दिया जाए या फिर इसे पूरी तरह बंद कर दिया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं का समय और विश्वास नष्ट न हो। 181 सीएम हेल्पलाइन का दुरुपयोग: आरोप है कि 181 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बिना ही शिकायतों को स्वेच्छा से बंद कर दिया जाता है। गोसेवक पिछले 3 वर्षों में ऐसी 7 घटनाओं का सामना कर चुके हैं। जैसीनगर तहसील के अंतर्गत बड़े अतिक्रमण का ब्योरा: दूसरे आवेदन में ग्राम पंचायत तोड़ा तरफदार एवं पड़रिया कला (तहसील जैसीनगर, जिला सागर) से संबंधित खसरा नक्शा व छायाप्रति सहित दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, जिसमें लगभग 1500 एकड़ गोचर भूमि पर अतिक्रमण का विवरण दिया गया है: ग्राम तोड़ा तरफदार: खसरा नं. 161 (लगभग 500 एकड़), खसरा नं. 257 (लगभग 390 एकड़) ग्राम पड़रिया कला: खसरा नं. 39 (लगभग 75 एकड़) अन्य 10 से 12 खसरा नंबर मिलाकर कुल लगभग 1500 एकड़ भूमि शामिल है। सड़क दुर्घटनाएं और गोवंश की दुर्दशा: लाखों एकड़ गोचर भूमि पर अवैध कब्जे के कारण गोवंश सड़कों पर भटकने को मजबूर है। रोजाना दुर्घटनाओं में गोवंश की अकाल मृत्यु हो रही है, वाहन चालक घायल हो रहे हैं और अनजाने में लोगों पर गोहत्या का पाप लग रहा है। प्रशासन से प्रमुख सुझाव व मांगें: तत्काल अतिक्रमण मुक्ति अभियान: गोचर भूमि को तुरंत मुक्त कराकर सुरक्षित किया जाए तथा अवैध कब्जाधारियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। फसल व भूसे का जब्तीकरण: वर्तमान में जिन गोचर भूमियों पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध फसल बोई गई है, उसे शासन-प्रशासन अपने कब्जे में लेकर नीलाम करे और राशि सरकारी खजाने में जमा करे। गौशालाओं को भूसा आपूर्ति: जब्त फसल से प्राप्त भूसे को निकटतम शासकीय व निजी गौशालाओं में गोवंश के चारे हेतु सुरक्षित भिजवाया जाए। रिपोर्ट ग्राउंड जीरो से।,,,, हरिकृष्ण सोनी एडिटर इन चीफ वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला सागर।

- ललितपुर पुलिस ने अगस्त माह में 80 खोये हुए मोवाइल बरामद करके वास्तविक मोवाइल मालिकों को किये वापिस। ललितपुर पुलिस ने अगस्त माह में 80 खोये हुए मोवाइल बरामद करके वास्तविक मोवाइल मालिकों को वापिस किये हैं इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ललितपुर जनपद में खोये हुए मोबाइल के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानो पर प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। जिसमें साइबर क्राइम थाना ललितपुर एवं जनपद के समस्त थानों द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक कुल 80 खोये/गिरे मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।1
- अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार महरौनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में किया पेश ललितपुर। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महरौनी थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना महरौनी पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंकुल अहिरवार उर्फ टिंकुल पुत्र लालाराम (करीब 19 वर्ष), निवासी ग्राम छिल्ला, थाना महरौनी को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। बरामदगी के आधार पर थाना महरौनी में मु.अ.सं. 367/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गुलाम फरीद, चौकी प्रभारी खितवास, उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह, कांस्टेबल कुलदीप कुमार एवं कांस्टेबल पवन कुमार मिश्रा शामिल रहे।1
- विंध्यांचल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा कनकद्दर जल प्रपात, सैलानियों का बढ़ा आकर्षण ललितपुर की गोना वन रेंज और मध्य प्रदेश की सीमा से सटा हुआ कनकद्दर जल प्रपात है, जो बेहद सुंदर है। यह जल प्रपात विंध्यांचल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा है। यहां की वादियां मन को सुकून देती हैं। करीब 70 फीट ऊपर से गिर रहे पानी की आवाज काफी दूर तक सुनाई देती है। यहां पहुंचने के लिए दो रास्ते है, इनमें से एक मध्य प्रदेश के मालथोन से अमारी गाँव होकर पहुंचा जा सकता है और दूसरा रास्ता ग्राम नाराहट, डोंगराखुर्द से जंगल के रास्ते से होकर पहुंच सकते हैं, यह रास्ता कठिनाई भरा है लेकिन यह रोमांच से भरा है। इन दिनों सैलानियों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।1
- मंच से चंद्रपाल सिंह यादव बोले—“दीपनारायण जी, आपको डरने की जरूरत नहीं, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है” 🔥 मंच से चंद्रपाल सिंह यादव बोले—“दीपनारायण जी, आपको डरने की जरूरत नहीं, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है” रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए चंद्रपाल सिंह यादव ने दीपनारायण सिंह यादव का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि “आपको डरने की जरूरत नहीं है, समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है।”1
- रजिस्ट्री कार्यालय के सामने भिड़े दो पक्ष, विवाद के दौरान जमकर चले लात - घूंसे बीते सोमवार की दोपहर तहसील कार्यालय महरौनी में स्थित सब -रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर दो पक्षों में किसी बैनामे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों के महिला पुरुषों में जमकर लात घूंसे चले। कार्य के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा। मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसे देखकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। विवाद किसी जमीन के बैनामे को करने और न करने की बात को लेकर शुरू होना बताया जा रहा है। वहीं वायरल वीडियो में मारपीट के दौरान एक पक्ष के हाथ में हॉकी स्टिक भी दिखाई दे रही है।1
- एमपी पुलिस में 7,500 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की तैयारी मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आरक्षक, चालक और सब-इंस्पेक्टर सहित 7,500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को भेज दिया है। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के हजारों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को वर्दीधारी सेवाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विभाग द्वारा परीक्षा कार्यक्रम, शारीरिक दक्षता परीक्षण और आयु सीमा के नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।1
- जमीन की मांग - कुरवाई के ग्राम जरगुवा में रहने वाले आदिवासी सहरिया परिवारों ने जनसुनवाई में लगाई जमीन की गुहार - करीब एक दर्जन परिवारों ने जीवन-यापन के लिए एक-एक बीघा भूमि देने की मांग की स्लग : जमीन की मांग - कुरवाई के ग्राम जरगुवा में रहने वाले आदिवासी सहरिया परिवारों ने जनसुनवाई में लगाई जमीन की गुहार - करीब एक दर्जन परिवारों ने जीवन-यापन के लिए एक-एक बीघा भूमि देने की मांग की लोकेशन : विदिशा एंकर : विदिशा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुरवाई तहसील के ग्राम जरगुवा से पहुंचे आदिवासी सहरिया परिवारों ने अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। करीब एक दर्जन परिवारों ने जीवन-यापन के लिए एक-एक बीघा जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उन्हें जमीन मिल जाती है तो वे खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकेंगे। फिलहाल शासन की ओर से उन्हें कुटीर आवंटित है और राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन परिवार चलाने के लिए उन्हें दूसरों के खेतों में मजदूरी करनी पड़ रही है। वहीं, मामले में अधिकारी ने बताया कि आदिवासी परिवारों के लिए शासन की ओर से कई योजनाएं संचालित हैं। ग्रामीणों की मांग और प्रस्ताव को शासन स्तर पर भेजने की कार्रवाई की जाएगी। बाईट : अनीता सहरिया बाईट : ग्रामीण बाईट : एसडीएम मनीष जैन3
- इस वीडियोज मे देख सकते इस मनोबादी कुत्ते ने बाबा साहब का अपमान किया है इसको कडी से कडी सजा दी जाए निबासी टीकमगढ के मबई गांव का रहने बाला है प्रशासन इस ध्यान दे जय भीम जय संविधान जय भारत1
- सावन के महीने में झूला झूलने की परंपरा काफी पुराने समय से चली आ रही है| बसंत के महीने में प्राकृतिक रुप से फूल खिलना और सावन के महीने में झूला झूलना, काफी पुराने समय से परंपरा चली आ रही है1