Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bku lokshakti master sheoraj singh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- केशव माधव स्कूल के नन्हे कावडियो ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक केशव माधव स्कूल के नन्हे कांवड़ियों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक भोले बाबा के जयकारों से गूंजा ककोड़ थाना चौराहा स्थित शिव मंदिर ककोड़, 1 अगस्त 2026। सावन माह के पावन अवसर पर केशव माधव स्कूल, ककोड़ के नन्हे विद्यार्थियों ने शनिवार सुबह कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। बच्चे कंधों पर सजी-धजी कांवड़ लेकर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारे लगाते हुए स्कूल से शिव मंदिर, ककोड़ थाना चौराहा तक पहुंचे। मंदिर में बच्चों ने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक, पुष्प अर्पित कर धूप-दीप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा देश, समाज और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद सभी बच्चे सुरक्षित विद्यालय लौट आए। इस धार्मिक आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों के साथ उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ककोड़ थाना पुलिस, महिला कांस्टेबल एवं पुलिसकर्मियों ने भी सहयोग किया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।4
- बुलन्दशहर : नगर के भूतेश्वर मन्दिर के निकट स्थित श्मशान घाट पर नम आंखों से मृतक छात्रा चारु कश्यप का परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया बता दे की चारु कश्यप 28 जुलाई के दोपहर स्कूल से लौटते समय एक नाले में गिर गई उसे काफी तलाशा गया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे चारु कश्यप का शव गांव चावली स्थित काली नदी में मिल गया इसके बाद चारु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पोस्टमार्टम के बाद मृतक चारु के सबको परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया नगर के भूतेश्वर मंदिर के निकट स्थित श्मशान घाट में मृतक चारु के शव का अन्तिम संस्कार परिजनों द्वारा किया गया, प्रशासन के आला अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक श्मशान घाट पर मौजूद रहे ।1
- छाता तहसील में अगस्त माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 46 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण मथुरा जनपद की छाता तहसील में अगस्त माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। इस दौरान कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में तहसीलदार सचिन पवार क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।2
- #Agra #Aligarh #AmbedkarNagar #Amethi #Amroha #Auraiya #Ayodhya #Azamgarh #Baghpat #Bahraich #Ballia #Balrampur #Banda #Barabanki #Bareilly #Basti #Bhadohi #Bijnor #Budaun #Bulandshahr #Chandauli #Chitrakoot #Deoria #Etah #Etawah #Farrukhabad #Fatehpur #Firozabad #GautamBuddhaNagar #Ghaziabad #Ghazipur #Gonda #Gorakhpur #Hamirpur #Hapur #Hardoi #Hathras #Jalaun #Jaunpur #Jhansi #Kannauj #KanpurDehat #KanpurNagar #Kasganj #Kaushambi #Kheri #Kushinagar #Lalitpur #Lucknow #Maharajganj #Mahoba #Mainpuri #Mathura #Mau #Meerut #Mirzapur #Moradabad #Muzaffarnagar #Pilibhit #Pratapgarh #Prayagraj #Raebareli #Rampur #Saharanpur #Sambhal #SantKabirNagar #Shahjahanpur #Shamli #Shrawasti #SiddharthNagar #Sitapur #Sonbhadra #Sultanpur #Unnao #Varanasi1
- बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु उपायुक्त अखिल पिलानी एवं पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन ने मौलवियों के साथ की बैठक -अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित करें सभी मौलवी : उपायुक्त अखिल पिलानी - यात्रा को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क : पुलिस अधीक्षक डॉ० अर्पित जैन नूंह - आगामी 03 अगस्त को होने वाली "बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा" को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह के सभागार कक्ष में मौलवियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई । बैठक में पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त अखिल पिलानी ने मौलवियों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की । उन्होंने कहा कि यह यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है, अतः सभी समुदायों से अपेक्षा है कि वे आपसी सहयोग से शांति बनाए रखें एवं किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ० अर्पित जैन ने मौलवियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित करें तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने का संदेश दें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और किसी भी भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला भर में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की और विश्वास दिलाया कि यात्रा को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क है। बैठक में जिला के सभी मौलवियों ने भी जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वे समाज में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।1
- बुलंदशहर: 28 जुलाई से लापता 11 वर्षीय कक्षा चार की छात्रा चारु कश्यप का काली नदी में मिला शव करीब 90 घंटे बीतने के बाद मासूम छात्रा का मिला काली नदी में शव करीब 90 घंटे से NDRF,SDRF,पीएसी, स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम कर रही थी सर्च ऑपरेशन बीते कल हताश होकर एनडीआरएफ की टीम खाली हाथ चली गई थी वापस सर्च ऑपरेशन के दौरान NDRF,SDRF, पीएसी,स्थानीय और गोताखोरों ने नहीं हारी थी हिम्मत बुलंदशहर के गांव चावली गांव के पास काली नदी से बरामद हुआ चारु कश्यप का शव चारु कश्यप के शव मिलने पर परिवार में मचा कोहराम 11 वर्षीय चारु कश्यप का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- बुलंदशहर,,5 दिन बाद छात्रा चारू कश्यप का शव बरामद अंतिम संस्कार में पहुंचे अशोक शर्मा प्रशासन और मुख्यमंत्री का जताया आभार1