Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी बालू पर के रहने वाले छोटे पासवान लापता हो गए हैं। इस संबंध में दीघा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और उनकी तलाश की जा रही है। लापता छोटे पासवान के बारे में कोई भी जानकारी मिलने या उनका पता चलने पर संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर 7352918763 जारी किया गया है।
Sonu kumar
पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी बालू पर के रहने वाले छोटे पासवान लापता हो गए हैं। इस संबंध में दीघा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और उनकी तलाश की जा रही है। लापता छोटे पासवान के बारे में कोई भी जानकारी मिलने या उनका पता चलने पर संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर 7352918763 जारी किया गया है।
More news from पटना and nearby areas
- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रत्याशियों के बीच एक-दूसरे को नीचा दिखाने और हौसले तोड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। इस विधानसभा सीट से देशभर के चर्चित चुनाव प्रबंधक और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर मैदान में हैं, जबकि उनके सामने पिछले 40 सालों से इस सीट पर कब्जा जमाए बैठी भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ रही है। चुनाव में हार के डर से भाजपा नेता अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार प्रशांत किशोर की पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हताश करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। भाजपा के इन्हीं हथकंडों का प्रतिउत्तर देने के लिए जनसुराज के प्रमुख किशोर कुमार मुन्ना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस भारतीय जनता पार्टी के विरोध में देशभर का विपक्ष सार्वजनिक रूप से शिकायत करता रहा है, वही भाजपा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शरीफ बनने का दिखावा कर रही है।1
- बिहार में सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना से जुड़ी बड़ी राहत मिलने की खबर सामने आई है।1
- बिहार में सैटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं को लेकर प्रभावित भू-स्वामियों को बड़ी राहत दी गई है। राज्य सरकार ने पहले इन परियोजनाओं के तहत 11 में से 7 स्थानों पर 31 मार्च 2027 तक जमीन की खरीद, बिक्री और हस्तांतरण पर रोक लगा दी थी। अब जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस प्रतिबंध से कुछ महत्वपूर्ण श्रेणियों को छूट देने का निर्णय लिया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि जिन भू-स्वामियों को तत्काल धनराशि की आवश्यकता है, उनकी जमीन बिहार आवास बोर्ड खरीदेगा। इसके लिए संबंधित भू-स्वामी को आवेदन करना होगा और आवेदन व खरीद की पूरी प्रक्रिया आवास बोर्ड द्वारा निर्धारित की जाएगी। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद भू-स्वामियों को राहत पहुँचाना और जनहित को प्राथमिकता देना है।1
- पटना में छात्रों का आंदोलन आज भी जारी रहेगा। बुधवार को राजभवन मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प के बाद छात्र संगठन AISA आज से गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की तैयारी में है। वहीं, देर रात पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष सुशांत शेखर को पुलिस हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। छात्रों के इस प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।1
- जानीपुर थाना क्षेत्र के बघा टोला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 20 वर्षीय युवक त्रिदेवा कुमार उर्फ सिसकी यादव को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि युवक घर में अवैध हथियार छिपाकर किसी बड़ी अप्रिय या आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इस सूचना के आधार पर फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जानीपुर थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि हथियार के स्रोत, उसके इस्तेमाल के उद्देश्य और किसी आपराधिक गिरोह से उसके संबंधों का पता लगाया जा सके। इसके अलावा पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके मोबाइल फोन की जांच कर रही है, ताकि उसके संपर्क में रहे लोगों और किसी आपराधिक साजिश में उनकी संभावित भूमिका का खुलासा हो सके।1
- पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी बालू पर के रहने वाले छोटे पासवान लापता हो गए हैं। इस संबंध में दीघा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और उनकी तलाश की जा रही है। लापता छोटे पासवान के बारे में कोई भी जानकारी मिलने या उनका पता चलने पर संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर 7352918763 जारी किया गया है।1
- बाबा चौहरमल की स्मृति में स्मारक डाक टिकट जारी किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस संबंध में चिराग पासवान द्वारा की गई पहल को अपनी मंजूरी दे दी है।1
- पटना के फतुहा थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर में अपराधियों ने बड़ी दुःसाहस का परिचय देते हुए दिन के उजाले में पुलिस को सीधी चुनौती दी है। यहां एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे धर्मेंद्र कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। धर्मेंद्र कुमार स्वर्गीय सुरेंद्र राय के पुत्र हैं। वारदात को अंजाम देने आए अपराधी अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली धर्मेंद्र के शरीर में बाएं जांघ में जाकर अटक गई है। घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से ही पुलिस एक्टिव हो गई है और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में लगी हुई है। फतुहा थानाध्यक्ष ने इस वारदात की पुष्टि की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और गोली चलाने के पीछे अपराधियों की क्या मंशा रही होगी, इसका पता अपराधियों के पकड़े जाने के बाद ही चल सकेगा।2