गंगानगर नकबजनी का पर्दाफाश ऑपरेशन ‘त्रिनेत्रम’ से महिला गिरोह गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद देवास। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गंगानगर स्थित स्क्रैप गोदाम में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 60 हजार रुपये का चोरी गया मश्रुका जब्त किया गया है। 17 फरवरी को कालानीबाग निवासी अरुण पांडे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गंगानगर स्थित उनके स्क्रैप गोदाम की दीवार तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने कमानी के पत्ते, क्लच प्लेट, पिस्टन, लोहे की रॉड, एसी ब्लोवर, 3 बैटरी और पानी की मोटर चोरी कर ली। पुलिस ने अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 305(A) एवं 331(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। 50 से ज्यादा CCTV खंगाले ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ के तहत घटनास्थल के आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज विश्लेषण में संदिग्ध महिलाएं क्षेत्र में घूमती नजर आईं। घेराबंदी कर 7 महिलाओं को पकड़ा गया। कचरा बीनने के बहाने रेकी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कचरा बीनने के बहाने कॉलोनियों व औद्योगिक क्षेत्रों की रेकी करती थीं और मौका मिलते ही संगठित गिरोह बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं। सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, उपनिरीक्षक नरेंद्र अम्करे, आरक्षक अजय जाट, लक्ष्मीकांत शर्मा और महिला आरक्षक मोनिका शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- नही होती है देवास महापौर जनसुनवाई में सुनावाई दिखी लापरवाही हुई औपचारिकता ? जनता अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंची, लेकिन जनसुनवाई के दौरान कुछ विभागीय अधिकारी मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आए। इस दृश्य ने प्रशासनिक गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की शिकायतें सीधे सुनना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना होता है। ऐसे में यदि जिम्मेदार अधिकारी ध्यान देने के बजाय मोबाइल चलाते दिखें, तो यह संदेश जाता है कि कहीं यह प्रक्रिया सिर्फ औपचारिकता तो नहीं बनती जा रही? हालांकि, यदि मोबाइल का उपयोग आधिकारिक कार्य के लिए हो तो बात अलग है। लेकिन निजी उपयोग या बार-बार ध्यान भटकना जनता के विश्वास को प्रभावित कर सकता है। सवाल यह है — क्या जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों का पूरा ध्यान जनता पर नहीं होना चाहिए? मेरे साजिद अली आंदन नगर केम्पिनग्राउण्ड निवासी द्वारा एक अवोदन दिया हुआ दो वर्ष से भी उपर हो चुके हैं लेकिन आज दिनांक 18/5/2023को दिया था लोकिन आज दिनांक तक कोई भी सुनावाई या करवाई नहीं हुई है सिर्फ देवास महापौर जनसुनवाई मे गटर नली छोटी मोडी सुनावाई कर औपचारिकता कर अपनी जिम्मेदारी निभाकर वह वही लुटी जाती वस्तविकता समास्याओं का समाधान नहीं होता आवेदन कर्ता को चक्कर लगने पडते है3
- 📌 इस वर्ष का बजट कुल ₹4,38,317 करोड़ (लगभग ₹4.38 लाख करोड़) रखा गया है। यह बजट 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में पेश किया गया। इसमें कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। �1
- इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने मध्य प्रदेश के बजट पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को दी बधाई (इंदौर पलासिया ) मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2026 का बजट मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पेश किया इसकी प्रतिक्रिया देते हुए इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने कहा हमारी डबल इंजन की सरकार है और मध्य प्रदेश का बजट पेश किया गया है वह आम जनता के हित का है इस बजट के लिए में डॉक्टर मोहन यादव को बधाई देता हूं1
- चंदन नगर थाना पुलिस ने भू ,माफिया फारूक को किया गिरफ्तार , सस्ते प्लॉट और जल्दी रजिस्ट्री का झांसा , लोगों से वसूली ना प्लॉट ना पैसा वापस !!! सतर्क रहें सावधान रहें ,!!1
- बिजली विभाग की लापरवाही से करंट लगने से पांच गोवंश की दर्दनाक मौत विजयनगर के सुंदरपुरी साइड के ग्राउंड में साई पैलेस के ठीक सामने ग्राउंड में वहां पर हुआ है बड़ा हादसा। स्थानीय लोगों से वार्तालाप कर दैनिक चक्र के संवाददाता पवन सूर्यवंशी द्वारा। घटना का साक्ष्य किया। पुराने विद्युत विभाग के कर जो टूटे-फूटे क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। मौसम खराब होने की वजह से खंबे अवतार में आए करंट से दो नंदी महाराज तीन गौ माता करंट की चपेट में। आसपास की घटना में आप देख सकते हैं कहीं ना कहीं नगर निगम जिला प्रवाही भी इसमें शामिल है। आसपास कचरा होने के कारण गोवंश एवं लोग वहां कूड़ा बिन के लिए भी आ जाते हैं यह तो शुक्र है कि कोई इंसानी मौत नहीं हुई। कूड़ा पीने वाले वहां पर आवाज आता रहता ही है। गाजियाबाद के ऐसे कई बिंदु है जिन पर शासन और प्रशासन दोनों ही कार्रवाई करने में असमर्थ हैं या फिर मोहन धारण कर कर ये अंधा कानून बने हुए हैं। अभी तो पशुओं की हत्या हुई है अब देखना है शासन और प्रशासन क्या एक्शन लेते हैं क्या कोई बड़ी घटना का आगाज होने का देख रहे हैं मूकवर्क बनकर। यह घटना इतनी दर्दनाक थी आसपास के स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया काफी दिन से विद्युत परिसर में पहले भी शिकायत दी है लोगों का कहना है कि घरों के तार जुड़वाने हो 500 से ₹700 दो तो तुरंत आ जाएंगे तार जोड़ने के लिए लाइनमैन। एक बड़ा सवाल यह है की अखिलेश घटना का उत्तरदायित्व कौन है। स्थानीय लोगों में आक्रोश पाया गया जैसे-जैसे करके गाजियाबाद विजय नगर पुलिस द्वारा लोगों को आश्वासन दिया गया। आगे ऐसी कोई घटना घटित ना हो उसके लिए। लिखित रूप में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई करने का लोगों को आश्वासन दिया है। मजे की बात तो यह है। पुलिस द्वारा एवं स्थानीय नागरिक मानव अधिकार एवं मीडिया के भी माध्यम से एसडीएम साहब जैसा सूचना दी। गई लेकिन 4 से 5 घंटे तक। स्पोर्ट पर पहुंचना जरूरी नहीं समझा। पशु विभाग द्वारा औपचारिक रूप से उनका पंचनामा भर। पुलिस द्वारा बुलडोजर से गड्ढा को दबाकर एवं लोगों को समझ कर गोवंशों को अंतिम विदाई की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। अब देखना यह है विद्युत विभाग पश्चिमांचल की नींद खुलती है या नहीं या फिर एक और बड़े हादसे के लिए विजयनगर क्षेत्र तैयार रहे।1
- *इंदौर में महापौर को महिला ने दिखाया आइना... ''कार से उतरिए... लोगों के साथ चलिए...''* *“कर्ज़ में डूबा निगम, फिर क्यों खुद रहीं सड़कें?”* *चौपाल में महिला के सवाल पर गूंज उठीं तालियां* इंदौर में वार्ड 84 की “संकल्प से समाधान जनता चौपाल” में उस वक्त माहौल बदल गया, जब एक महिला ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने तीखा सवाल दाग दिया। उन्होंने साफ कहा कि जब नगर निगम कर्ज़ में डूबा है, तो फिर बार-बार सड़कों का निर्माण कर उन्हें दोबारा क्यों खोदा जा रहा है? अधूरे काम, धूल और बदहाल हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने जिम्मेदारों से जवाब मांगा। महिला की बेबाकी पर चौपाल में तालियां गूंज उठीं और कुछ क्षणों के लिए मंच पर बैठे जवाबदारों का जैसे सच से साक्षात्कार हो गया। जनता की आवाज ने सीधे जवाबदेही की मांग रख दी।1
- इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में अफवाह के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें महिला को कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया और भीड़ ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।1
- M G M मेडिकल कॉलेज के M Y H अस्पताल में 5 लाख की बैरियाट्रिक सर्जरी हुई निशुल्क। इंदौर एम वाय एच अस्पताल प्रदेश का पहला अस्पताल जहां बेरियाट्रिक सर्जरी पूर्णत निशुल्क की गई मध्यम वर्गीय 30वर्षीय महिला, निवासी इंदौर, जिनका वजन 120 किलो था, सोमवार को MGM मेडिकल कॉलेज के MYH अस्पताल के OPD में आईं और उन्होंने डॉक्टर अरविंद घनघोरिया से वजन कम करने के ऑपरेशन पर चर्चा की। डॉक्टर घनघोरिया और उनकी टीम ने पूरी योजना बनाई, डाइट प्लान तय किया, और ऑपरेशन की तारीख 12 फरवरी तय की। यह सर्जरी एम वाय एच अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक द्वारा किया गया और इसे मिनी गैस्ट्रिक बायपास(MGB) बेरियाट्रिक ,के रूप मैं किया गया, जो दूरबीन द्वारा फ्री में किया गया। इस आपरेशन में special बेरियाट्रिक लेप्रोस्कोपिक set लगता है तथा महंगे स्टेपलर लगते हे, जिनका वहन शासन द्वारा किया गया , निजी अस्पतालों में, इसी सर्जरी का खर्च 5 से 6 लाख बताया गया था। मरीज को मोटापे से जुड़ी कई बीमारियाँ थीं, जैसे डायबिटीज और हाइपरटेंशन। ऑपरेशन डॉक्टर अरविंद घनघोरिया, डॉ अजय गंगजी, डॉ नवीन गुप्ता, डॉ आशीष मिश्रा सहित पूरी टीम ने किया। यह ऑपरेशन लगभग दो घंटे चला ।ऑपरेशन के अगले दिन ही मरीज को चलने के लिए कहा गया और 17 फरवरी को, उन्हें अस्पताल से बिना किसी कॉम्प्लिकेशन के डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीज ने डिस्चार्ज होने के पहले डॉक्टर टीम और स्टाफ को दिया धन्यवाद मरीज ने कहा कि ऐसा माहौल मुझे प्राइवेट हॉस्पिटल में भी नहीं मिलता और इतनी देखभाल भी वह लोग नहीं करते और पैसा अलग से ले लेते हैं खास तौर से में मेरा ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर अरविंद घंगोरिया और उनके साथियों को और नर्सों को बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करती हूं यहां मुझे अच्छा माहौल मिला इसी वजह से मैं जल्दी ठीक हो गई हूं मुस्ताक शेख की रिपोर्ट1