Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुनासा/बीती रात मुंदी मेले में हुई निमाड़ी गम्मत कार्यक्रम के दौरान अचानक हुई बारिश ने दर्शकों का मजा किरकिरा कर दिया दर्शक बारिश से बचने के लिए इधर उधर सहारा ढूंढते नजर आए
Shahrukh mansuri
पुनासा/बीती रात मुंदी मेले में हुई निमाड़ी गम्मत कार्यक्रम के दौरान अचानक हुई बारिश ने दर्शकों का मजा किरकिरा कर दिया दर्शक बारिश से बचने के लिए इधर उधर सहारा ढूंढते नजर आए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पुनासा/बीती रात मुंदी मेले में हुई निमाड़ी गम्मत कार्यक्रम के दौरान अचानक हुई बारिश ने दर्शकों का मजा किरकिरा कर दिया दर्शक बारिश से बचने के लिए इधर उधर सहारा ढूंढते नजर आए1
- खरगोन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना प्रभारी सनावद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओमकारेश्वर बायपास सनावद पर एक व्यक्ति को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 04 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 2,05,000 रुपये) नियमानुसार विधिवत जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 59/26 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है । थाना प्रभारी यादव अनुसार आरोपी कैलाश से अवैध गांजे की तस्करी के नेटवर्क एवं सप्लायर के संबंध में विस्तृत पूछताछ जाएगी वही मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी । उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में सउनि संदीप कुशवाह, प्रआर गंभीर मीणा, प्रआर राजेन्द्र चौहान, आर सरदार निगम, आर राजीव गुर्जर, आर राजेश जायसवाल, आर कैलाश, आर विनोद गौड़, आर सुनील व थाना सनावद के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।1
- 🎉 विशाल घेराबाजी प्रतियोगिता 🎉 📅 28 फरवरी 2026, शनिवार ⏰ रात 9 बजे 🏆 प्रथम पुरस्कार – ₹21,000 🥈 द्वितीय – ₹11,001 🥉 तृतीय – ₹7,001 🏅 चतुर्थ – ₹5,001 🎖 पंचम – ₹3,001 📍 स्थान – अंबेडकर वार्ड, सेक्टर 04, हनुमान मंदिर के सामने, नया हरसूद (जिला खंडवा)1
- दिल्ली वासियों को 2158 करोड़ की पानी परियोजनाएं, AI सम्मिट को गिनीज अवार्ड, मोबाइल की अनुमति मतदान स्थल तक, उम्मीदवार की रंगीन तस्वीरें होंगी, इस्कॉन गीता हर भाषा में हर जगह, अश्विनी वैष्णव बिना वाई-फाई सम्मिट चला रहे अक्षम हैं-खेड़ा, राष्ट्राध्यक्षों ने लिया बीहू और जलतरंग का आनंद... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- khandwa : खंडवा में नहीं दिखा चांद, शुक्रवार से होगा पहला रोजा, देर शाम शहर काजी और उलेमा की हुई मीटिंग में लिया गया फैसला मध्यप्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में बुधवार देर शाम रमजान के चांद नजर आ गया है लेकिन प्रदेश के खंडवा जिले में रमजान के चांद नजर नहीं आया है । हालांकि इसको लेकर कई जगहों से चंद को लेकर पूछताछ की गई जिसके साथ ही शहर के सभी बड़े उलेमा हजरात की एक बड़ी मीटिंग शहर काजी सैय्यद निसार अली के ऑफिस पर रखी गयी । इस दौरान मध्यप्रदेश के कई बड़े शहरों एंव छोटे ग्रामीण इलाकों सहित महाराष्ट्र के जलगांव और भुसावल अकोला जैसे शहरों से भी चांद की शहादत लेने की कोशिश की गई । हालांकि सभी जगहों से जवाब ना में मिलने के बाद सभी मस्जिदों के इमामो सहित शहर काजी ने फैसला सुनाया की गुरुवार को चांद नहीं दिखाई दिया है । जिसके चलते शुक्रवार से ही रमजान के पहला रोजा माना जायेगा । जिसके बाद देर रात करीब 11:15 पर यह मीटिंग समाप्त हुई और अब इस फैसले को सभी मस्जिदों से सुनाया जाएगा ।1
- कन्नौद के खिवनी अभ्यारण में नन्हे मेहमानों की दहाड़, खिवनी अभ्यारण्य में बाघिन मीरा और बाघ युवराज का बढ़ा कुनबा खिवनी अभ्यारण्य से नन्हें शावक का वीडियो आया सामने, 3 से 4 शावकों की होने का अनुमान, जल्द चारागाह में आएंगे नजर. कन्नौद: खिवनी अभ्यारण्य पर्यटन क्षेत्र में नन्हें मेहमानों की दहाड़ से जंगल का माहौल खुशनुमा हो गया है. जंगल में बाघिन मीरा और बाघ युवराज का कुनबा बढ़ा है. यहां लगाए गए ट्रेप कैमरे में नन्हें शावकों का वीडियो कैद हुआ. जिसमें 1 शावक रात के अंधेरे में घूमता नजर आया, जबकि कुछ अन्य शावक की हलचल भी धुंधली-धुंधली कैद हुई है. जिससे कुल 3 से 4 शावकों की होने का अनुमान लगाया जा रहा है. जल्द चारागाह में नजर आएंगे शावक खिवनी अभयारण्य रेंजर भीम सिंह ने बताया, "खिवनी अभ्यारण्य में बाघों का कुनबा एक बार फिर बढ़ता नजर आया है. मीरा बाघिन खिवनी के चारागाह में स्थित नाले की ओर विश्राम कर रही है. अनुमान है कि जल्द ही बच्चे भी चारागाह में आएंगे. इनकी साइटिंग आने वाले सप्ताहों में हो सकती है. बच्चों की संख्या अभी केवल अनुमान है जब चारागाह में पूरा परिवार दिखने लगेगा, तभी इसकी पुष्टि की जा सकती है." खिवनी अभ्यारण्य में नन्हे मेहमानों की दहाड़ वन विभाग ने बढ़ा दी है सुरक्षा कैमरा ट्रैप में नन्हे मेहमानों की मस्ती देखते ही बनती है. वन विभाग ने शावकों के साथ ही अन्य बाघों और बाघिनों की सुरक्षा बढ़ा दी है. खिवनी अभ्यारण्य लगभग 134 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. इस अभ्यारण में मौजूद ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और वन्यजीव आमजन को अपनी और आकर्षित करते हैं. इसके साथ ही यहां 170 प्रकार के पक्षी व सैकड़ों प्रकार के वन्य जीव देखने को मिलते है. वहीं, अभ्यारण्य में अनेक प्रकार के औषधीय पौधे भी हैं. मां बाघिन ने छोड़ा तो, भगवान की शरण में पहुंचे पेंच के दो शावक, कड़ी मशक्कत से सुरक्षित रेस्क्यू मध्य प्रदेश में ब्लैक मेलेनिस्टिक टाइगर की उम्मीदें बढ़ी, व्हाइट टाइगर ने दिया 3 नन्हे शावकों को जन्म बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या खिवनी अभ्यारण्य वर्तमान में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ व लगातार पर्यटकों का आना जाना बना हुआ है. 134 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ खिवनी अभ्यारण्य का लगभग 89.9 वर्ग किमी का क्षेत्र देवास जिले में आता है. इसके अलावा करीब 44.8 वर्ग किमी का क्षेत्र सीहोर जिले में आता है. देवास और सीहोर जिले की सीमा पर फैला खिवनी अभ्यारण्य मध्य प्रदेश के उन चुनिंदा प्राकृतिक स्थलों में शामिल है, जहां वन्य जीवन संरक्षण और पर्यटन के बीच अद्भुत संतुलन देखने को मिलता है. यहां पर्यटकों को आनंद से सराबोर करने प्रकृति हमेशा तैयार खड़ी है.1
- Post by Atmaram Yadav1
- पुनासा/मुंदी नगर में 25 दिनों से चल रहे संत बुखारदास बाबा एवं संत गुलाबदास बाबा के मेले का शानदार आतिशबाजी के साथ हुआ समापन1