Shuru
Apke Nagar Ki App…
खींवसर: किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने बजट पर की प्रेस वार्ता खींवसर (नागौर) | 3 फरवरी 2026 केंद्रीय बजट को लेकर मंगलवार को खींवसर में किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने प्रेस वार्ता कर बजट के विभिन्न प्रावधानों पर अपनी बात रखी।
रमेश सिंह
खींवसर: किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने बजट पर की प्रेस वार्ता खींवसर (नागौर) | 3 फरवरी 2026 केंद्रीय बजट को लेकर मंगलवार को खींवसर में किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने प्रेस वार्ता कर बजट के विभिन्न प्रावधानों पर अपनी बात रखी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नागौर, 4 फरवरी 2026। नागौर जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद में कथित गड़बड़ी के मामले में सहकारिता विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्रय-विक्रय सहकारी समिति के कार्यकारी अधिकारी कमल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश बुधवार शाम करीब 5 बजे जारी हुआ।1
- आदरणीय यह वीडियो एवं संलग्न फोटो हमारे गांव की सड़क की वास्तविक और वर्तमान स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। गांव – मोहराई तहसील – जैतारण जिला – ब्यावर (राजस्थान) पिन कोड – 306303 सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क स्थल पर लगाए गए बोर्ड के अनुसार: • सड़क लंबाई – 12 किलोमीटर • स्वीकृत बजट राशि – ₹ 870 लाख • कार्यादेश राशि – ₹ 771 लाख • कार्य अवधि – 06-02-2025 से 05-01-2026 परंतु ज़मीनी हकीकत यह है कि यह सड़क पहले से ही अत्यंत जर्जर अवस्था में है और भारी बजरी डंपरों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बोर्ड पर दर्शाए गए लाखों रुपये के बजट व कार्य अवधि और मौके पर मौजूद सड़क की वास्तविक स्थिति में स्पष्ट, गंभीर और चिंताजनक अंतर दिखाई देता है। यह विषय केवल एक सड़क तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव की जनता की सुरक्षा, आवागमन और जनविश्वास से सीधे जुड़ा हुआ है। निवेदन है कि कृपया इस मामले का संज्ञान लेकर उचित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ नेतृत्व एवं संबंधित विभाग तक यह विषय पहुँचाने का कष्ट करें।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। कोटा उत्तर के विधायक शांति धारीवाल ने आज टीका हमला बोला मदन दिलावर शिक्षा मंत्री पर और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पर। राजस्थान पत्रिका के पत्रकार वरिष्ठ पत्रकार रंजीत सिंह सोलंकी के मकान से दिन दहाड़े गैस सिलेंडर की चोरी सीसी टीवी फुटेज में चोर साफ दिखाई दे रहा है। झालावाड़ पुलिस कप्तान ने 380 लीटर विस्फोट समग्री और केमिकल को जप्त किया। आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल जी के नेतृत्व में कोटा रेंज में चल रहा है मादक पदार्थों के खिलाफ जबर्दस्त अभियान।1
- रायपुर रोडवेज बस स्टैंड पर टिकट बुकिंग सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत रायपुर। रायपुर रोडवेज बस स्टैंड पर आज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल की गई। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में रोडवेज टिकट बुकिंग सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय कुंवर मानवजीत सिंह जी (ठिकाना श्री रायपुर) रहे, जिन्होंने फीता काटकर टिकट बुकिंग सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रायपुर सीआई राजूराम जी सीरवी, विधायक महोदया के निजी सचिव किरण कुमार सागर, ब्यावर डिपो से राकेश कुमार (मैनेजर फाइनेंस), रायपुर बुकिंग एजेंट भरत नायक, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष गोरधन सिंधी, कालूराम छीपा, मदनलाल कुमावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश सहित अनेक जनप्रतिनिधि, व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुंवर मानवजीत सिंह जी ने कहा कि यह टिकट बुकिंग सेवा यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा— “आज के समय में समय और सुविधा सबसे महत्वपूर्ण है। यह नई व्यवस्था यात्रियों के सफर को अधिक सुगम, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रियों को बेहतर और भरोसेमंद सेवाएं भी मिलेंगी।” उन्होंने रोडवेज विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम क्षेत्र के परिवहन तंत्र को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होंगे। नई टिकट बुकिंग प्रणाली के तहत अब यात्री ऑनलाइन माध्यम के साथ-साथ बस स्टैंड पर काउंटर से भी टिकट बुक कर सकेंगे। इससे पहले यात्रियों को टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था, लेकिन अब इस नई सुविधा से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और यात्रियों को यात्रा से जुड़ी सटीक जानकारी भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। रोडवेज विभाग और स्थानीय प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में यात्रियों की सुविधाओं को और अधिक बढ़ाया जाएगा तथा बस स्टैंड पर अन्य आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। कार्यक्रम में तातेड, जवरीलाल सेन, त्रयंबक कुमार शर्मा, रूप सिंह पंवार, विजय सिंह चौहान, सूर्यप्रकाश शर्मा, विक्रम शिशौदिया, जब्बर सिंह, मनीष भाटी, मनोहरलाल सिंधी, वीर गजेंद्र सिंह सांखला, पदमपुरी गोस्वामी, प्रताप राठौड़, मांगीलाल माली, नथमल खींची, दिनेश चौहान, लक्ष्मण परिहार, गिरधारी देवासी, गौरीशंकर सोनी, वेणुगोपाल शर्मा, दिनेश देवासी, प्रहलाद लौहार, सुरेश नायक, अशोक नायक, गिरवर सिंह, गुलाब सिंह, विजय सिंह, मोहन शर्मा, सचिन भट्ट, सुरेश मेवाड़ा, मंगलाराम सीरवी, गोविंद वैष्णव, मयंक डाबी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। रायपुर रोडवेज बस स्टैंड पर शुरू हुई यह टिकट बुकिंग सेवा न केवल यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि क्षेत्र के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।1
- रायपुर (ब्यावर) बर में निःशुल्क आयुर्वेदिक नेचुरोपैथी एवं योग चिकित्सा शिविर का भव्य शुभारंभ, पहले दिन 80 मरीजों को मिला उपचार* ग्राम पंचायत बर परिसर में युवा हेल्थ केयर क्लीनिक बर के बैनर तले आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक नेचुरोपैथी एवं योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आज शुभारंभ हुआ। शिविर के प्रथम दिन ही क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला और लगभग 80 मरीजों ने आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से उपचार का लाभ उठाया। इस शिविर का आयोजन कैंप आयोजक एवं तत्कालीन सरपंच महेन्द्र चौहान के नेतृत्व में किया गया। शिविर में घुटना दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द, एवीएन, महिला रोग, गठिया रोग, एड़ी दर्द, त्वचा रोग, पथरी, कब्ज, थायराइड सहित अनेक जटिल एवं पुरानी बीमारियों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सक के रूप में डॉ. फिरोज खान द्वारा मरीजों को आयुर्वेदिक नेचुरोपैथी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से परामर्श प्रदान किया गया। उपचार प्रक्रिया में पंचकर्म चिकित्सा, नेचुरोपैथी पद्धति, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर एवं फिजियोथैरेपी जैसी आधुनिक एवं प्रभावी चिकित्सा विधियों का उपयोग किया गया। साथ ही शिविर में आने वाले सभी मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक ब्रांडेड दवाइयों का वितरण भी किया गया। तीन दिवसीय इस शिविर में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. शुभम टेलर (रायपुर), डॉ. बुद्धिप्रकाश मीणा (भीलवाड़ा), डॉ. ऋतिक चौधरी (उदयपुर), डॉ. सुश्री कोमल शर्मा (भीलवाड़ा) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं आयुर्वेदिक सहायक थेरेपिस्ट के रूप में सुश्री नेहा आचार्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के संचालन में बीएनडी अरबाज खान, मोहम्मद तौफीक, मनीष वाल्मीकि, अफजल खान, बर आयुर्वेदिक चिकित्सालय प्रभारी डॉ. कालू खां बेहलीम (निमाज), वीरेंद्र तंवर एवं मोहम्मद रमजान ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित शिविर की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने में व्यवस्थापक कालूराम गुर्जर द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई। उल्लेखनीय है कि महेन्द्र चौहान ने अपने सरपंच कार्यकाल के दौरान भी ग्राम पंचायत बर में आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से समय-समय पर अनेक निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करवाया है। इस अवसर पर महेन्द्र चौहान ने कहा कि “मेरी गांव की जनता मेरे लिए सर्वोपरि है। मैं मानता हूं कि स्वस्थ समाज ही मजबूत विकास की नींव है। इसी सोच के साथ मैं हमेशा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कदम बढ़ाता रहा हूं और आगे भी जनता के हित में ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।” ग्रामीणों ने इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं और आमजन को बड़ी राहत प्रदान करते हैं। शिविर के आगामी दिनों में और अधिक मरीजों के लाभान्वित होने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- wonder lakdiye aise log video banaa lete hain isliye Dekho garibi1
- बस स्टैण्ड सांजू स्थित आरोपी की स्वयं की दुकान से उक्त एमडीएमए बरामद कर, आरोपी की गिरफ्तार किया गया। नागौर/ डेगाना,,मृदुल कच्छावा (आई.पी.एस.) जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं जयप्रकाश बेनिवाल वृत्ताधिकारी, वृत्त डेगाना के निकटतम सुपरविजन में हरीश कुमार सांखला पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना डेगाना मय टीम एवं डीएसटी टीम मेड़ता द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त राजेन्द्र माली निवासी सांजु के कब्जा से कुल अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए 4 ग्राम को जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।1
- नागौर जिले के बुटाटी धाम में खराब नारियल को लेकर मंदिर समिति और ग्रामीणों में बड़ा विवाद1