logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क की बदहाली पर फूटा बुजुर्ग महिला का गुस्सा, बोलीं- वोट मांगने आए तो चप्पल से करेंगे स्वागत शाहजहांपुर के ददरौल क्षेत्र के सुनौरा अजमतपुर गांव में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सड़क की खराब स्थिति से परेशान एक बुजुर्ग महिला ने आक्रोश जताते हुए कहा कि लंबे समय से ग्रामीण समस्या झेल रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। महिला ने कहा कि जरूरत पड़ी तो ग्रामीण बच्चों के साथ सड़क पर बैठकर विरोध करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अबकी बार वोट मांगने आने वाले लोगों का चप्पलों से स्वागत किया जाएगा। ग्रामीणों ने सड़क की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। जगह का संदर्भ और

14 hrs ago
user_Ravi Verma
Ravi Verma
Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

सड़क की बदहाली पर फूटा बुजुर्ग महिला का गुस्सा, बोलीं- वोट मांगने आए तो चप्पल से करेंगे स्वागत शाहजहांपुर के ददरौल क्षेत्र के सुनौरा अजमतपुर गांव में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सड़क की खराब स्थिति से परेशान एक बुजुर्ग महिला ने आक्रोश जताते हुए कहा कि लंबे समय से ग्रामीण समस्या झेल रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। महिला ने कहा कि जरूरत पड़ी तो ग्रामीण बच्चों के साथ सड़क पर बैठकर विरोध करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अबकी बार वोट मांगने आने वाले लोगों का चप्पलों से स्वागत किया जाएगा। ग्रामीणों ने सड़क की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। जगह का संदर्भ और

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ***नए कलेवर में सजा सेहरामऊ ढाबा, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने काटा फीता शाहजहांपुर। हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर सेहरामऊ ढाबा का नए और आधुनिक कलेवर में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे। ढाबा संचालक ध्रुव सिंह और शरद सिंह पिछले करीब 25 वर्षों से ढाबा व्यवसाय से जुड़े हैं। नए हाईवे के निर्माण के बाद ढाबे को आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक स्वरूप के साथ तैयार किया गया है। यहां विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ परिवार के साथ भोजन, पार्टी और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उद्घाटन अवसर पर जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
    1
    ***नए कलेवर में सजा सेहरामऊ ढाबा, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने काटा फीता
शाहजहांपुर। हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर सेहरामऊ ढाबा का नए और आधुनिक कलेवर में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
ढाबा संचालक ध्रुव सिंह और शरद सिंह पिछले करीब 25 वर्षों से ढाबा व्यवसाय से जुड़े हैं। नए हाईवे के निर्माण के बाद ढाबे को आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक स्वरूप के साथ तैयार किया गया है। यहां विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ परिवार के साथ भोजन, पार्टी और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उद्घाटन अवसर पर जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • तिलहर में भैंस चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आठ हजार रुपये व बाइक बरामद तिलहर में भैंस चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आठ हजार रुपये व बाइक बरामद शाहजहांपुर। थाना तिलहर पुलिस ने चोरी के मामले में प्रकाश में आए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को राईखेड़ा गांव निवासी सुमन ने तीन भैंस चोरी होने की तहरीर दी थी। मामले की जांच के दौरान अतुल उर्फ आनंद निवासी सफ्त्यारा, थाना कांट और अमित गुप्ता निवासी सफ्त्यारा, थाना कांट के नाम प्रकाश में आए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को 19 सितंबर की रात बंथरा रेलवे ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त को राईखेड़ा गांव से तीन भैंस चोरी की गई थीं। उनके अनुसार, भैंसें राजकमल उर्फ कमल उर्फ टाइगर निवासी राईखेड़ा और नन्हे मिश्रा उर्फ पंडित निवासी अब्दुल्लागंज द्वारा चोरी कर उन्हें दी गई थीं। बाद में मो. हयातपुरा के पास दोनों ने भैंसें उनसे ले ली थीं। पुलिस के मुताबिक, भैंस चोरी के एवज में अतुल को 15 हजार और अमित को 13 हजार रुपये दिए गए थे, जबकि शेष रकम बाद में देने की बात कही गई थी। चोरी की भैंसों को ले जाते समय वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपी अपने घरों से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूछताछ में सामने आए अन्य आरोपियों के संबंध में भी पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपी: अतुल उर्फ आनंद (22) पुत्र विजेंद्र कुमार और अमित गुप्ता (23) पुत्र गजेंद्र पाल गुप्ता, दोनों निवासी सफ्त्यारा, थाना कांट। बरामदगी: एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये।
    1
    तिलहर में भैंस चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आठ हजार रुपये व बाइक बरामद
तिलहर में भैंस चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आठ हजार रुपये व बाइक बरामद
शाहजहांपुर। थाना तिलहर पुलिस ने चोरी के मामले में प्रकाश में आए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को राईखेड़ा गांव निवासी सुमन ने तीन भैंस चोरी होने की तहरीर दी थी। मामले की जांच के दौरान अतुल उर्फ आनंद निवासी सफ्त्यारा, थाना कांट और अमित गुप्ता निवासी सफ्त्यारा, थाना कांट के नाम प्रकाश में आए।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को 19 सितंबर की रात बंथरा रेलवे ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त को राईखेड़ा गांव से तीन भैंस चोरी की गई थीं। उनके अनुसार, भैंसें राजकमल उर्फ कमल उर्फ टाइगर निवासी राईखेड़ा और नन्हे मिश्रा उर्फ पंडित निवासी अब्दुल्लागंज द्वारा चोरी कर उन्हें दी गई थीं। बाद में मो. हयातपुरा के पास दोनों ने भैंसें उनसे ले ली थीं।
पुलिस के मुताबिक, भैंस चोरी के एवज में अतुल को 15 हजार और अमित को 13 हजार रुपये दिए गए थे, जबकि शेष रकम बाद में देने की बात कही गई थी। चोरी की भैंसों को ले जाते समय वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपी अपने घरों से फरार हो गए थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूछताछ में सामने आए अन्य आरोपियों के संबंध में भी पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
अतुल उर्फ आनंद (22) पुत्र विजेंद्र कुमार और अमित गुप्ता (23) पुत्र गजेंद्र पाल गुप्ता, दोनों निवासी सफ्त्यारा, थाना कांट।
बरामदगी:
एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • === शाहजहांपुर में महाराष्ट्र मण्डल द्वारा गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन बच्चों ने भगवान गणेश की आर्ट पेपर पर सुंदर-सुंदर का प्रतिमा बनाकर शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मण्डल द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर रामचरण लाल धर्मशाला, खिरनीबाग में गणेश स्थापना के साथ हुई। नौ दिवसीय इस उत्सव में प्रतिदिन आचार्य हरिकेश शुक्ला ने मंत्रोच्चार से पूजन-अर्चन कराया। आयोजन में छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमाएं बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। समिति के संयोजक नीरज बाजपेई एवं अर्जुन सूर्यवंशी ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष सोनल त्रिपाठी आशीष गुप्ता उर्फ पिंटू ने बच्चों को सम्मानित किया। भव्य शोभायात्रा 22 सितम्बर (मंगलवार) को शाम 3 बजे रामचरण लाल धर्मशाला से गणेश शोभायात्रा निकलेगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों – सदर कोतवाली, सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चारखंभा मार्ग से होती हुई गर्रा घाट पर विसर्जन के साथ संपन्न होगी। शोभायात्रा में जगह-जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे गणेश महोत्सव समापन से पहले कल दिनांक 21सितंबर दिन सोमवार हवन पूजन उपरांत 12:00 बजे से भगवान गणेश की इच्छा तक भंडारा का आयोजन समिति के द्वारा दिया गया है आयोजन को सफल बनाने में , सुदामा शिंदे, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, सुमन गुप्ता, हर्षित गुप्ता, अक्षय कदम, योगेश कदम आदि का विशेष सहयोग रहा।
    2
    === शाहजहांपुर में महाराष्ट्र मण्डल द्वारा गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन
बच्चों ने भगवान गणेश की आर्ट पेपर पर सुंदर-सुंदर का प्रतिमा बनाकर

शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मण्डल द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव की शुरुआत  14 सितंबर रामचरण लाल धर्मशाला, खिरनीबाग में गणेश स्थापना के साथ हुई। नौ दिवसीय इस उत्सव में प्रतिदिन आचार्य हरिकेश शुक्ला ने मंत्रोच्चार से पूजन-अर्चन कराया।

आयोजन में छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमाएं बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। समिति के संयोजक नीरज बाजपेई एवं अर्जुन सूर्यवंशी ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष सोनल त्रिपाठी आशीष गुप्ता उर्फ पिंटू ने बच्चों को सम्मानित किया।

 भव्य शोभायात्रा
22 सितम्बर (मंगलवार) को शाम 3 बजे रामचरण लाल धर्मशाला से गणेश शोभायात्रा निकलेगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों – सदर कोतवाली, सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चारखंभा मार्ग से होती हुई गर्रा घाट पर विसर्जन के साथ संपन्न होगी। शोभायात्रा में जगह-जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे

गणेश महोत्सव समापन से पहले कल दिनांक 21सितंबर दिन सोमवार हवन पूजन उपरांत 12:00 बजे से भगवान गणेश की इच्छा तक भंडारा का आयोजन समिति के द्वारा दिया गया है

आयोजन को सफल बनाने में , सुदामा शिंदे, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, सुमन गुप्ता, हर्षित गुप्ता, अक्षय कदम, योगेश कदम  आदि का विशेष सहयोग रहा।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ददरौल: जमुनिया दौलतपुर में बिजली के पोल से आ रहा करंट, सपा नेता के प्रयास से टला बड़ा हादसा ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमुनिया दौलतपुर में इन दिनों बिजली के एक पोल में आ रहे करंट से बड़ा हादसा टल गया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने सपा नेता लखन प्रताप सिंह को शिकायत की कि हाईवे के किनारे स्थित एक बिजली के पोल में लंबे समय से करंट उतर रहा है, जिससे किसी भी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को तुरंत संज्ञान में लेते हुए लखन प्रताप सिंह ने मौके से ही पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (XEN) से फोन पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द उक्त पोल को हटवाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इस त्वरित पहल से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सपा नेता ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना ही उनका मुख्य संकल्प है।
    1
    ददरौल: जमुनिया दौलतपुर में बिजली के पोल से आ रहा करंट, सपा नेता के प्रयास से टला बड़ा हादसा
ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमुनिया दौलतपुर में इन दिनों बिजली के एक पोल में आ रहे करंट से बड़ा हादसा टल गया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने सपा नेता लखन प्रताप सिंह को शिकायत की कि हाईवे के किनारे स्थित एक बिजली के पोल में लंबे समय से करंट उतर रहा है, जिससे किसी भी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी।
ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को तुरंत संज्ञान में लेते हुए लखन प्रताप सिंह ने मौके से ही पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (XEN) से फोन पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द उक्त पोल को हटवाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इस त्वरित पहल से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सपा नेता ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना ही उनका मुख्य संकल्प है।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शाहजहाँपुर - सेवा ही संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति के बैनर तले रानी अवंती बाई पार्क, चिनौर में स्वच्छता श्रमदान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाहजहाँपुर - सेवा ही संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति के बैनर तले रानी अवंती बाई पार्क, चिनौर में स्वच्छता श्रमदान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केसिया सेमिया, कटहल, आम व सहजन के पौधे लगाए गए। इस दौरान सफाई नायकों को सम्मानित भी किया गया। जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने सभी को 'सेवा के संकल्प' की शपथ दिलाई और कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सहकार भारती, मानवता वेलफेयर सोसाइटी, गुरुनानक सेवा समिति सहित अरुण मिश्रा, रमेश कोरी, तरुण शर्मा, अमित श्रीवास्तव, आकाश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक
    1
    शाहजहाँपुर - सेवा ही संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति के बैनर तले रानी अवंती बाई पार्क, चिनौर में स्वच्छता श्रमदान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शाहजहाँपुर - सेवा ही संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति के बैनर तले रानी अवंती बाई पार्क, चिनौर में स्वच्छता श्रमदान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में केसिया सेमिया, कटहल, आम व सहजन के पौधे लगाए गए। इस दौरान सफाई नायकों को सम्मानित भी किया गया।
जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने सभी को 'सेवा के संकल्प' की शपथ दिलाई और कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर सहकार भारती, मानवता वेलफेयर सोसाइटी, गुरुनानक सेवा समिति सहित अरुण मिश्रा, रमेश कोरी, तरुण शर्मा, अमित श्रीवास्तव, आकाश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक
    user_Shahjahanpur Express Bharat
    Shahjahanpur Express Bharat
    Media company शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 270 ग्राम अफीम लेकर घूम रहे थे दो युवक, सदर बाजार पुलिस ने दबोचा शाहजहांपुर। सदर बाजार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के कब्जे से 270 ग्राम अफीम, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 1,000 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार को मुखबिर की सूचना पर सदर बाजार पुलिस टीम ने लक्ष्मीनारायण मंदिर के पीछे घेराबंदी की। सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने अनुराग और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर बाजार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश के खिलाफ पूर्व में भी पॉक्सो एक्ट समेत एक मुकदमा दर्ज है।
    2
    270 ग्राम अफीम लेकर घूम रहे थे दो युवक, सदर बाजार पुलिस ने दबोचा 
शाहजहांपुर। सदर बाजार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के कब्जे से 270 ग्राम अफीम, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 1,000 रुपये बरामद किए गए हैं। 
पुलिस के मुताबिक, रविवार को मुखबिर की सूचना पर सदर बाजार पुलिस टीम ने लक्ष्मीनारायण मंदिर के पीछे घेराबंदी की। सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने अनुराग और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। 
बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर बाजार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश के खिलाफ पूर्व में भी पॉक्सो एक्ट समेत एक मुकदमा दर्ज है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सड़क की बदहाली पर फूटा बुजुर्ग महिला का गुस्सा, बोलीं- वोट मांगने आए तो चप्पल से करेंगे स्वागत शाहजहांपुर के ददरौल क्षेत्र के सुनौरा अजमतपुर गांव में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सड़क की खराब स्थिति से परेशान एक बुजुर्ग महिला ने आक्रोश जताते हुए कहा कि लंबे समय से ग्रामीण समस्या झेल रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। महिला ने कहा कि जरूरत पड़ी तो ग्रामीण बच्चों के साथ सड़क पर बैठकर विरोध करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अबकी बार वोट मांगने आने वाले लोगों का चप्पलों से स्वागत किया जाएगा। ग्रामीणों ने सड़क की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। जगह का संदर्भ और
    1
    सड़क की बदहाली पर फूटा बुजुर्ग महिला का गुस्सा, बोलीं- वोट मांगने आए तो चप्पल से करेंगे स्वागत
शाहजहांपुर के ददरौल क्षेत्र के सुनौरा अजमतपुर गांव में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सड़क की खराब स्थिति से परेशान एक बुजुर्ग महिला ने आक्रोश जताते हुए कहा कि लंबे समय से ग्रामीण समस्या झेल रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। महिला ने कहा कि जरूरत पड़ी तो ग्रामीण बच्चों के साथ सड़क पर बैठकर विरोध करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अबकी बार वोट मांगने आने वाले लोगों का चप्पलों से स्वागत किया जाएगा। ग्रामीणों ने सड़क की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
जगह का संदर्भ और
    user_Ravi Verma
    Ravi Verma
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • खेत से चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर। खुटार थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी खेत से चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर। खुटार थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक फावड़ा, एक फ्लैंच और लोहे का एक फिट पाइप बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 341/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत रामकिशोर पुत्र रामभजन और रामकिशन पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम नरौठा हंसराम, थाना खुटार के खिलाफ खेत से सामान चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया गया कि वादी स्वयं रामकिशोर को चोरी के सामान के साथ पकड़कर थाने लेकर आया था। पुलिस ने रामकिशोर को करीब 3:11 बजे हिरासत में लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी: रामकिशोर पुत्र रामभजन, निवासी ग्राम नरौठा हंसराम, थाना खुटार। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2008 में आर्म्स एक्ट तथा वर्ष 2021, 2022, 2024 और 2025 में आबकारी अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक सोहनलाल और हेड मुहर्रिर दिनेश सिंह यादव।
    1
    खेत से चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर। खुटार थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी
खेत से चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर। खुटार थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक फावड़ा, एक फ्लैंच और लोहे का एक फिट पाइप बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 341/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत रामकिशोर पुत्र रामभजन और रामकिशन पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम नरौठा हंसराम, थाना खुटार के खिलाफ खेत से सामान चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
बताया गया कि वादी स्वयं रामकिशोर को चोरी के सामान के साथ पकड़कर थाने लेकर आया था। पुलिस ने रामकिशोर को करीब 3:11 बजे हिरासत में लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी: रामकिशोर पुत्र रामभजन, निवासी ग्राम नरौठा हंसराम, थाना खुटार।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2008 में आर्म्स एक्ट तथा वर्ष 2021, 2022, 2024 और 2025 में आबकारी अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक सोहनलाल और हेड मुहर्रिर दिनेश सिंह यादव।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.