Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमेठी में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित श्रीरामगंज चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी जोरदार टक्कर । हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जगदीशपुर ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सत्यम पुत्र गंगा राम को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। मृतक सत्यम मोहनगंज थाना क्षेत्र के शंकरगंज का निवासी था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
अमेठी में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित श्रीरामगंज चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी जोरदार टक्कर । हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जगदीशपुर ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सत्यम पुत्र गंगा राम को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। मृतक सत्यम मोहनगंज थाना क्षेत्र के शंकरगंज का निवासी था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी, 20 अप्रैल 2026। पुलिस कार्यालय गौरीगंज में सोमवार को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए कि वे संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निपटारा करें, जिससे पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाने का अवसर मिला।1
- Post by Rakesh Rawat1
- *चोरी की घटना का सफल अनावरण:* गोसाईगंज पुलिस ने लकड़ी चोर गिरोह के 4 सदस्यों को वाहन सहित चोरी के लकड़ी के 43 बोटे के साथ गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया । उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी की बाइटः-2
- प्रतापगढ़ भगवान परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में हजारों की संख्या में भक्त शोभा यात्रा में शामिल हुए !1
- प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम तुला का पुरवा (बेंती) में एक व्यक्ति मृत पाया गया। इस मामले में पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा मिलकर की गई थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार रघुवंशी के साथ थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजार/संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाया गया।1
- अमेठी में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित श्रीरामगंज चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी जोरदार टक्कर । हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जगदीशपुर ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सत्यम पुत्र गंगा राम को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। मृतक सत्यम मोहनगंज थाना क्षेत्र के शंकरगंज का निवासी था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।1
- अमेठी पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना संग्रामपुर पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शनि पाण्डेय उर्फ सुभाष पाण्डेय (28) पुत्र शम्भूनाथ पाण्डेय निवासी घिसियावन पाण्डेय का पुरवा मजरे बेलखरी थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। अभियुक्त काफी समय से चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस (12 बोर), चोरी की बैटरी, झटका मशीन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, जिस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसे काबू कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए अभियान को आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।1
- रामपुर दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में सपा नेता आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला को हुई सात साल की सजा को बढ़ाए जाने की अभियोजन द्वारा दो अपीलो पर चल रही सुनवाई में मे कोर्ट नें सुनवाई करते हए आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की अपील की ख़ारिज आज़म खान अब्दुल्ला आज़म खान दोषी बरकरार पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां नवेद मियां भी पक्षकार बनेंगे। पक्षकार बनाए जाने को लेकर हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर स्थानीय अदालत को इस संंबंध में आदेश नवेद मिया को सुनने के लिए कुछ ही देर मे अगली दी जाएगी तारीख बाइट एडवोकेट सीमा राणा अभियोजन अधिकारी रामपुर1