कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनगवा (पूर्वी) कानिरीक्षण अनूपपुर - कलेक्टर रत्नाकर झा एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराव ने आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत जैतहरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनगवां (पूर्वी) का निरीक्षण कर विद्यालय के शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर अध्ययन-अध्यापन की स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें नियमित अध्ययन करते हुए बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री झा ने कक्षा 10वीं एवं कक्षा 6वीं के विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों में अध्ययन को लेकर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेते हुए उनकी जिज्ञासाओं को समझा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की प्रयोगशाला का निरीक्षण कर प्रयोगात्मक गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए पौधरोपण की स्थिति की जानकारी प्राचार्य मनोज खर्द से ली। प्राचार्य ने विद्यालय परिसर में पांच फलदार एवं पोषणयुक्त पौधों के रोपण की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने विद्यालय में पदस्थ 13 शिक्षकों से 13 फलदार एवं पोषणयुक्त पौधे रोपित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक एक पौधे के रोपण के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को सौंपें, ताकि उनमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित हो। कलेक्टर श्री झा ने विद्यालय के रसोई कक्ष का निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों के बेहतर पोषण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विद्यालय परिसर में मुनगा, अमरूद, आंवला, आम सहित अन्य फलदार एवं पोषणयुक्त पौधों के रोपण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों की संख्या की भी जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 10वीं से 12वीं तक विद्यालय में कुल 208 विद्यार्थी नामांकित हैं। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की शिक्षा, पोषण, पर्यावरण जागरूकता एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक सहित संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनगवा (पूर्वी) कानिरीक्षण अनूपपुर - कलेक्टर रत्नाकर झा एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराव ने आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत जैतहरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनगवां (पूर्वी) का निरीक्षण कर विद्यालय के शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर अध्ययन-अध्यापन की स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें नियमित अध्ययन करते हुए बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री झा ने कक्षा 10वीं एवं कक्षा 6वीं के विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों में अध्ययन को लेकर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेते हुए उनकी जिज्ञासाओं को समझा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की प्रयोगशाला का निरीक्षण कर प्रयोगात्मक गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए पौधरोपण की स्थिति की जानकारी प्राचार्य मनोज खर्द से ली। प्राचार्य ने विद्यालय परिसर में पांच फलदार एवं पोषणयुक्त पौधों के रोपण की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने विद्यालय में पदस्थ 13 शिक्षकों से 13 फलदार एवं पोषणयुक्त पौधे रोपित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक एक पौधे के रोपण के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को सौंपें, ताकि उनमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित हो। कलेक्टर श्री झा ने विद्यालय के रसोई कक्ष का निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों के बेहतर पोषण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विद्यालय परिसर में मुनगा, अमरूद, आंवला, आम सहित अन्य फलदार एवं पोषणयुक्त पौधों के रोपण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों की संख्या की भी जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 10वीं से 12वीं तक विद्यालय में कुल 208 विद्यार्थी नामांकित हैं। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की शिक्षा, पोषण, पर्यावरण जागरूकता एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक सहित संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
- पांच महीने की तकलीफ के बाद फिर खड़े हुए कदम, जिला अस्पताल में डॉ. राजकुमार के सफल ऑपरेशन से धंती बाई के चेहरे पर लौटी मुस्कान अनूपपुर - पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के ग्राम बकर्रा निवासी धंती बाई के लिए पिछले पांच महीने बेहद मुश्किल भरे रहे। करीब पांच महीने पहले हुए सड़क हादसे में उनकी जांघ की हड्डी टूट गई थी। आर्थिक और अन्य परिस्थितियों के चलते उन्होंने स्थानीय स्तर पर जड़ी-बूटी एवं देसी उपचार का सहारा लिया। लेकिन समय बीतने के साथ उनकी परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती चली गई। मरीज के अनुसार, लगातार देसी उपचार के बाद उनकी स्थिति ऐसी हो गई कि प्रभावित पैर दूसरे पैर की तुलना में छोटा दिखाई देने लगा। उन्हें चलने-फिरने में भी काफी परेशानी होने लगी और धीरे-धीरे वे सामान्य रूप से चलने में असमर्थ हो गईं। जब तकलीफ अधिक बढ़ी तो लोगों की सलाह पर धंती बाई जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचीं और यहां अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार से जांच कराई। जांच के बाद चिकित्सकीय उपचार एवं ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। डॉ. राजकुमार और उनकी टीम द्वारा धंती बाई के पैर का ऑपरेशन किया गया। परिजनों के मुताबिक ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति में लगातार सुधार हुआ और करीब एक सप्ताह के भीतर धंती बाई दोबारा चलने लगीं। लंबे समय से चलने-फिरने में असमर्थ महिला के लिए यह सुधार राहत की बड़ी वजह बना है। जिला अस्पताल के प्रति बढ़ा भरोसा धंती बाई का मामला यह भी बताता है कि हड्डी से जुड़ी गंभीर चोट के बाद समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय उपचार कितना महत्वपूर्ण हो सकता है। जिला चिकित्सालय अनूपपुर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार की सेवाएं शुरू होने के बाद हड्डी से संबंजाधित उपचार और ऑपरेशन के लिए स्थानीय स्तर पर मरीजों को सुविधा मिलने लगी है। सफल ऑपरेशन के बाद मरीजों और परिजनों में जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भरोसा बढ़ने की बात सामने आ रही है। वहीं, ऐसे मामलों से यह संदेश भी मिलता है कि दुर्घटना में हड्डी टूटने जैसी गंभीर चोट होने पर बिना विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह के लंबे समय तक घरेलू या पारंपरिक उपचार पर निर्भर रहने के बजाय समय पर अस्पताल में जांच और उपचार कराना जरूरी है।1
- एनएचएआई में बोलेरो वाहन को किराये पर लगवाने के नाम पर ठगी फर्जी टोल पास लगाकर घूम रहा था शातिर ठग, कोतवाली पुलिस ने सीहोर से दबोचा अनूपपुर। जिले में शासन से सब्सिडी पर ट्रैक्टर दिलाने और एनएचएआई कंपनी में वाहन लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ठगी गई बोलेरो वाहन और नगदी भी जप्त की गई है। इस मामले में उसकी साथी महिला को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई का खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया है। क्या है पूरा मामला? पहला मामला - बोलेरो वाहन लेकर फरार: फरियादी दुबेलाल यादव पिता विश्वनाथ यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम केकरपानी, थाना कोतवाली अनूपपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके ड्राइवर राजेन्द्र सिंह परस्ते ने उसकी चार पहिया बोलेरो वाहन क्रमांक MP18ZK0201 को एनएचएआई कंपनी में लगवा देने का झांसा दिया और धोखाधड़ी कर वाहन लेकर फरार हो गया। इस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 476/26 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। दूसरा मामला - ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 5.30 लाख की ठगी: इसी आरोपी के खिलाफ सुरेन्द्र सिंह परस्ते पिता पन्नेलाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम पोड़ी ने भी शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी राजेन्द्र सिंह परस्ते ने शासन से छूट दिलाकर ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर सुरेन्द्र सिंह परस्ते से 1,50,000 रुपये, रीतेश सिंह से 70,000 रुपये और उमेश केवट से 3,10,000 रुपये, कुल 5,30,000 रुपये की धोखाधड़ी कर गबन कर लिया। इस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 508/26 धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। ऐसे पकड़ाया आरोपी, निकला शातिर अपराधी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में टीआई कोतवाली संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में उपनिरीक्षक त्रिलोक सिंह वालरे, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर, आरक्षक अमित यादव, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, पंकज मिश्रा की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना और सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन जिला सीहोर में मिला। टीम ने वहां दबिश देकर फरियादी की नई बोलेरो गाड़ी के साथ आरोपी को अभिरक्षा में लेकर अनूपपुर लाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना असली नाम सुनील मोहनलाल शर्मा उर्फ सुनील शर्मा पिता मोहनलाल शर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम बमोरी, थाना तलेन, जिला राजगढ़ बताया। आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ जिला राजगढ़, शाजापुर एवं अन्य जिलों में चोरी, बलात्कार जैसे अपराध पंजीबद्ध हैं और वह पहले भी जेल की सजा काट चुका है। जांच में सामने आया कि आरोपी अनूपपुर में अपना नाम बदलकर राजेन्द्र सिंह परस्ते के नाम से ग्राम पोड़ी में रह रहा था और ग्राम जमुनिहा की गीतांजली बाई परस्ते पति श्री सिंह परस्ते, उम्र 35 वर्ष, निवासी जमुनिहा बेलिया बड़ी, थाना कोतमा को पत्नी बनाकर रह रहा था। फर्जी NHAI पास और पत्नी के खाते में ठगी का पैसा आरोपी ठगी की गई बोलेरो में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का फर्जी टोल प्लाजा पासिंग पर्ची चिपकाकर घूमता था ताकि टोल प्लाजा पर पैसा न देना पड़े। ठगी का पैसा वह ऑनलाइन गीतांजली बाई परस्ते के खाते में ट्रांसफर करवाता था और दोनों मिलकर उस पैसे को निकालकर बेईमानी से उपयोग करते थे। करीब दो माह पूर्व दोनों फरार हो गए थे। आरोपी बोलेरो को सस्ते दाम में बेचने के नाम पर भी कई लोगों को ठगने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी सुनील मोहनलाल शर्मा उर्फ राजेन्द्र परस्ते से धोखाधड़ी कर ले जाया गया वाहन क्रमांक MP18ZK0201 एवं नगद राशि जप्त की है। मामले में सहभागिता पाए जाने पर आरोपिया गीतांजली बाई परस्ते को भी दिनांक 17.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से और भी ठगी के मामलों का खुलासा हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।3
- #शहडोल में कल रात #बुढार चौक स्कूटी सवार #महिला की एक्सीडेंट से हुई स्पॉट पर मौत @highlight Shahdol Police1
- अनूपपुर पुलिस की बड़ी सफलता फर्जी नाम बदलकर ठगी करने वाला शातिर युवक और उसकी धर्मपत्ति गिरफ्तार बुलेरो वाहन जप्त अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने NHAI में गाड़ी लगवाने और सरकारी छूट पर ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है फरियादी दुबेलाल यादव की बुलेरो MP18ZK0201एन.एच.आई. में लगवाने का झांसा देकर आरोपी फरार हो गया था, जिस पर थाना कोतवाली में धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया इसके अलावा आरोपी ने ट्रैक्टर सब्सिडी के नाम पर सुरेंद्र सिंह रीतेश सिंह और उमेश केवट से कुल ₹5,30,000 ऐंठ लिए थे पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी का असली नाम सुनील मोहनलाल शर्मा निवासी राजगढ़ है जो पहचान छिपाकर अनूपपुर में फर्जी नाम राजेंद्र सिंह परस्ते बनकर रह रहा था। अनूपपुर पुलिस की बड़ी सफलता फर्जी नाम बदलकर ठगी करने वाला शातिर युवक और उसकी धर्मपत्ति गिरफ्तार बुलेरो वाहन जप्त अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने NHAI में गाड़ी लगवाने और सरकारी छूट पर ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है फरियादी दुबेलाल यादव की बुलेरो MP18ZK0201एन.एच.आई. में लगवाने का झांसा देकर आरोपी फरार हो गया था, जिस पर थाना कोतवाली में धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया इसके अलावा आरोपी ने ट्रैक्टर सब्सिडी के नाम पर सुरेंद्र सिंह रीतेश सिंह और उमेश केवट से कुल ₹5,30,000 ऐंठ लिए थे पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी का असली नाम सुनील मोहनलाल शर्मा निवासी राजगढ़ है जो पहचान छिपाकर अनूपपुर में फर्जी नाम राजेंद्र सिंह परस्ते बनकर रह रहा था।1
- भू माफिया के खिलाफ चल रहा 15 अगस्त से धरना प्रदर्शन 3 पीड़ित द्वारा शासन के अनदेखी पर दोबारा दिया गया 3 आवेदन कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने दिया आश्वासन की कार्रवाई होगी1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवश के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान का आगाज । मेघा स्वास्थ्य शिविर का हो रहा है आयोजन । स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में किया जा रहा है आयोज । इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याबिहारी जायसवाल करेंगे मेघा कैम्प की शुरुआत । वही ब्लड डोनेट का किया जा रहा है आययोजन । बड़ी संख्या में लोग पहुँच कर कर रहे है शिविर में रक्तदान1
- बिरसिंहपुर पाली आम जनता पस्त नगर पालिका टैक्स वसूली करने में मस्त नालीयों के ऊपर अतिक्रमण का कहर, हाईवे किनारे दुकानों से बढ़ रहे हादसे उमरिया। बिरसिंहपुर पाली नगर पालिका क्षेत्र में नालीयो के ढककन के ऊपर लग रही दुकाने एवं खड़ी गाड़ियां अतिक्रमण ने नगर की यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। बिरसिंहपुर पाली में नालीयों के ऊपर अतिक्रमण का कहर, हाईवे किनारे दुकानों से बढ़ रहे हादसे उमरिया। बिरसिंहपुर पाली नगर पालिका क्षेत्र में नालीयो के ढककन के ऊपर लग रही दुकाने एवं खड़ी गाड़ियां अतिक्रमण ने नगर की यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। हाईवे रोड एवं नगर के मुख्य मार्गों के किनारे बनी नालियों को ढंककर उनके ऊपर अस्थायी दुकानें, ठेले, किराना और गुमटियां लगाई जा रही हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से रामपुर से लेकर नया बस स्टैंड तक समस्त अतिक्रमण तत्काल हटाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा जल निकासी के लिए लाखों रुपये की लागत से नालियों का निर्माण कराया गया था। उद्देश्य था कि बरसात का पानी सुगमता से निकले और सड़कें जलभराव से मुक्त रहें। तथा नालियों को ऊपर सीमेंट के स्लैब डाल दिए गए थे ताकि गंदगी ना तो दिखाई दे आऔर ना तो गंदगी फैले कीट और मच्छरों से सुरक्षा के उद्देश्य से स्लैब डाले गए थे लेकिन निर्माण के कुछ महीनों बाद ही इन नालियों पर के ऊपर रखे सीमेंट स्लैब पर कब्जा कर लिया गया। देखते ही देखते नाली के ऊपर चाय-पान, फल-सब्जी, कपड़े और फास्ट फूड की दुकानें सज गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्ग की चौड़ाई आधी रह गई है। हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों, बसों और दोपहिया वाहनों को निकलने में भारी परेशानी होती है। दुकानों के सामने ग्राहकों के वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बन जाती है। पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ जैसी कोई जगह नहीं बची है, जिससे वे सड़क पर चलने को मजबूर हैं। यही कारण है कि नगर में आए दिन टक्कर, वाहन फिसलने और पैदल यात्रियों के घायल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। रामपुर से नया बस स्टैंड तक का मार्ग सबसे अधिक प्रभावित है। यह क्षेत्र नगर का व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र है। सुबह से देर रात तक यहां भीड़ रहती है। नाली पर बनी दुकानों के कारण नालियों की सफाई भी नहीं हो पा रही है। कचरा जमा होने से नालियां जाम हो गई हैं, जिससे बरसात में पानी सड़कों पर फैल जाता है और दुर्गंध फैलती है। स्वच्छता अभियान की पोल भी इस अतिक्रमण ने खोल दी है। नागरिकों का आरोप है कि अतिक्रमणकारियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण नगर पालिका और राजस्व विभाग कार्रवाई से बच रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद केवल औपचारिक नोटिस देकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। दूसरी ओर नगर पालिका पान टपरा गोमतीयों को रखवा कर हर महीने की वसूली की जाती है इससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और नए लोग भी नालियों पर कब्जा करने लगे हैं। समाजसेवी ने भी इस अतिक्रमण का विरोध किया है। उनका कहना है कि वैध दुकानदारों के व्यवसाय पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अतिक्रमणकारी नगर पालिका टैक्स और किराया देकर सड़क किनारे व्यापार कर रहे हैं, जबकि नियमित दुकानदार शासन को कर चुका रहे हैं। यह उनके साथ अन्याय है। स्थानीय निवासियों ने जिला कलेक्टर उमरिया और पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि रामपुर से नया बस स्टैंड तक विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए और नालियों को मुक्त कराया जाए। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण न हो, इसके लिए ठोस निगरानी व्यवस्था की जाए और दोषियों पर जुर्माना लगाया जाए। आतिक्रमण से आए दिन हो रहे स्टीडेंट यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। नगर की जनता अब प्रशासन के ठोस कदम का इंतजार कर रही है।4
- शासन-प्रशासन, संगठन एवं जनभागीदारी के समन्वय से अभियान को सफल बनाने के प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश अनूपपुर - मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने आज नर्मदा सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने अभियान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र एवं वंचित व्यक्तियों तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। वास्तविक जरूरतमंद व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले, इसे प्राथमिकता में रखा जाए। उन्होंने कहा कि अभियान में शासन-प्रशासन एवं संगठन का समन्वय और सहयोग सुनिश्चित हो तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं जनसामान्य की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। शासकीय कार्यक्रमों की सफलता बेहतर समन्वय एवं जनभागीदारी से ही सुनिश्चित होती है। प्रभारी मंत्री ने सेवा ज्योति कलश यात्रा में साइकिल, बाइक एवं पैदल रैली आयोजित करने तथा महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ‘मेरा सेवा योगदान’ के अंतर्गत वृद्धाश्रम, अनाथालय एवं अन्य सेवा संस्थाओं का निरीक्षण कर उनकी समस्याओं एवं कमियों का निराकरण करने तथा वहां सकारात्मक वातावरण निर्मित करने को कहा। उन्होंने विद्यालयों, छात्रावासों, आश्रमों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य शासकीय संस्थाओं में पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य जांच शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने तथा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के प्रमुख तालाबों एवं जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने को कहा। दिव्यांगजन सहयोग गतिविधि में पात्र दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा कार्यक्रम, ‘नमो सेवा’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ एवं ‘मेरा सेवा योगदान’ जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। 2 से 10 अक्टूबर तक रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, योग एवं ध्यान, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पोषण एवं एनीमिया जागरूकता, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण, दिव्यांगजन सहयोग तथा मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण से जुड़ी गतिविधियां होंगी। ‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत जिले के 10 नगरीय निकायों एवं 4 विकासखंडों में मेगा जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने एवं समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। 9 अक्टूबर को ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय के ग्राउंड में विकसित भारत की थीम पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। प्रभारी मंत्री ने अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी गतिविधियों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। पात्र एवं वंचित हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ जनसमस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का आयोजन करने तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत कार्ययोजना, निर्धारित गतिविधियों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने अभियान के दौरान विभागों के समन्वय से विभिन्न गतिविधियों के आयोजन तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए की जा रही तैयारियों से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया।1