logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौदहानगर में कंस वध मेल को भाव बनाने में व्यापार मंडल निभाएगा अहम भूमिका 📍 मेले में आने वाले अतिथियों के स्वागत, स्वल्पाहार और शुद्ध पेयजल की व्यापार मंडल करेगा व्यवस्था 📍 बैठक में दिलीप कुमार को बनाया गया व्यापार मंडल का नगर अध्यक्ष 📍 जिला स्तर पर पांच अन्य पदाधिकारियों की भी हुई घोषणा 📍 ऐतिहासिक मेले की गरिमा बनाए रखने और आयोजन को व्यवस्थित कराने में हरसंभव सहयोग का लिया गया निर्णय

10 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

मौदहानगर में कंस वध मेल को भाव बनाने में व्यापार मंडल निभाएगा अहम भूमिका 📍 मेले में आने वाले अतिथियों के स्वागत, स्वल्पाहार और शुद्ध पेयजल की व्यापार मंडल करेगा व्यवस्था 📍 बैठक में दिलीप कुमार को बनाया गया व्यापार मंडल का नगर अध्यक्ष 📍 जिला स्तर पर पांच अन्य पदाधिकारियों की भी हुई घोषणा 📍 ऐतिहासिक मेले की गरिमा बनाए रखने और आयोजन को व्यवस्थित कराने में हरसंभव सहयोग का लिया गया निर्णय

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :विसर्जन यात्रा में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, भक्तिमय रहा कस्बे का माहौल, मौदहा में गणपति बप्पा को नम आंखों से दी विदाई मौदहा हमीरपुर । कस्बे में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पंडालों में स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमाओं को गुरुवार को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विसर्जन के लिए विदा किया। प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच निकली विसर्जन यात्रा से पूरा कस्बा भक्तिमय नजर आया। गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाए गए वाहनों पर विराजमान कर श्रद्धालु विसर्जन के लिए रवाना हुए। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु हाथों में अबीर-गुलाल और धार्मिक ध्वज लेकर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर गणपति की प्रतिमा के दर्शन किए। विसर्जन यात्रा में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालु गणपति की भक्ति में झूमते नजर आए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। प्रतिमा विसर्जन के दौरान माहौल भावुक भी हो गया और श्रद्धालुओं ने नम आंखों से अपने आराध्य को विदाई दी। कस्बे के मुख्य मार्गों पर गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से भगवान गणेश की स्थापना करने का संकल्प लेते हुए ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष के साथ प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल के लिए रवाना किया।
    2
    हमीरपुर :विसर्जन यात्रा में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, भक्तिमय रहा कस्बे का माहौल,
मौदहा में गणपति बप्पा को नम आंखों से दी विदाई
मौदहा हमीरपुर । कस्बे में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पंडालों में स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमाओं को गुरुवार को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विसर्जन के लिए विदा किया। प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच निकली विसर्जन यात्रा से पूरा कस्बा भक्तिमय नजर आया।
गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाए गए वाहनों पर विराजमान कर श्रद्धालु विसर्जन के लिए रवाना हुए। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु हाथों में अबीर-गुलाल और धार्मिक ध्वज लेकर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर गणपति की प्रतिमा के दर्शन किए।
विसर्जन यात्रा में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालु गणपति की भक्ति में झूमते नजर आए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। प्रतिमा विसर्जन के दौरान माहौल भावुक भी हो गया और श्रद्धालुओं ने नम आंखों से अपने आराध्य को विदाई दी।
कस्बे के मुख्य मार्गों पर गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से भगवान गणेश की स्थापना करने का संकल्प लेते हुए ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष के साथ प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल के लिए रवाना किया।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार *थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि आज दिनांक 24.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोहल्ला गंगानगर में अपने अर्ध निर्मित प्लॉट में तमंचा लिए है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए । पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई । *बरामदगी-* ▪️01 अवैध तमंचा 315 बोर ▪️02 अवैध जिन्दा कारतूस 315 वोर *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. राजाराम पुत्र बिंदा निवासी बाबा तालाब थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0- 487/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1. श्री आकाश शुक्ला चौकी प्रभारी मण्डी समिति 2. कां0 सौरभ यादव 3. कां0 प्रशांत कुमार
    1
    थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
*थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 
अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि आज दिनांक 24.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोहल्ला गंगानगर में अपने अर्ध निर्मित प्लॉट में तमंचा लिए है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध तमंचा व  दो जिंदा कारतूस बरामद हुए । पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई । 
*बरामदगी-*
▪️01 अवैध तमंचा 315 बोर
▪️02 अवैध जिन्दा कारतूस 315 वोर
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. राजाराम पुत्र बिंदा निवासी बाबा तालाब थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0- 487/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. श्री आकाश शुक्ला चौकी प्रभारी मण्डी समिति 
2. कां0 सौरभ यादव 
3. कां0 प्रशांत कुमार
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • न्यूरिया में कई साल से जर्जर रास्ता, हादसों के बाद भी जिम्मेदार बेखबर हमीरपुर। मुस्करा ब्लाक के ग्राम पंचायत न्यूरिया में करीब दस वर्षों से जर्जर पड़ा आम रास्ता ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। रास्ते में जलभराव और गड्ढों के चलते आए दिन लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर फिसलकर दो-तीन बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और चोट के कारण चलने में भी असमर्थ हैं। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने ग्राम प्रधान और बीडीसी से कई बार रास्ते की मरम्मत अथवा निर्माण कराने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। यह रास्ता मौदहा-बसवारी मुख्य मार्ग से जुड़ा है और करिया कुम्हार के घर से शिवप्रसाद कुम्हार के घर तक करीब 115 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा है। ग्रामीण सियाराम, राजू, कालका प्रजापति, नीरज, शिवप्रसाद, रामदीन और रामलखन ने मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मौके का निरीक्षण कराने और सीसी खड़ंजा निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
    1
    न्यूरिया में कई साल से जर्जर रास्ता, हादसों के बाद भी जिम्मेदार बेखबर
हमीरपुर। मुस्करा ब्लाक के ग्राम पंचायत न्यूरिया में करीब दस वर्षों से जर्जर पड़ा आम रास्ता ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। रास्ते में जलभराव और गड्ढों के चलते आए दिन लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर फिसलकर दो-तीन बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और चोट के कारण चलने में भी असमर्थ हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने ग्राम प्रधान और बीडीसी से कई बार रास्ते की मरम्मत अथवा निर्माण कराने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। यह रास्ता मौदहा-बसवारी मुख्य मार्ग से जुड़ा है और करिया कुम्हार के घर से शिवप्रसाद कुम्हार के घर तक करीब 115 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा है।
ग्रामीण सियाराम, राजू, कालका प्रजापति, नीरज, शिवप्रसाद, रामदीन और रामलखन ने मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मौके का निरीक्षण कराने और सीसी खड़ंजा निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अनशन चौथे दिन भी जारी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर बरसे सवाल 15 सूत्रीय ज्ञापन में जांच से लेकर 300 बेड अस्पताल शुरू करने तक की मांग बांदा। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवालों की बौछार के बीच जदयू का आमरण अनशन चौथे दिन भी अशोक लाट पर जारी रहा। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के दौरान महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पिंकी प्रजापति ने मंडलायुक्त को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दूसरे जनपद से जांच टीम गठित करने, 300 बेड के मंडलीय अस्पताल को शुरू कराने, नरैनी-बबेरू-अतर्रा के स्वास्थ्य केंद्रों में सुधार और मेडिकल कॉलेज में कथित अवैध वसूली व बाहर की दवाएं लिखे जाने के आरोपों की जांच की मांग की गई है। कार्यवाहक सीएमएस सहित संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच, आउटसोर्सिंग कर्मियों को समय से वेतन और लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग भी उठी। सवाल अब सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था का नहीं, उस सरकारी संवेदनशीलता का है जो मरीज की परेशानी से पहले फाइल की गति नापती नजर आती है। जदयू ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
    1
    अनशन चौथे दिन भी जारी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर बरसे सवाल
15 सूत्रीय ज्ञापन में जांच से लेकर 300 बेड अस्पताल शुरू करने तक की मांग
बांदा। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवालों की बौछार के बीच जदयू का आमरण अनशन चौथे दिन भी अशोक लाट पर जारी रहा। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के दौरान महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पिंकी प्रजापति ने मंडलायुक्त को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में दूसरे जनपद से जांच टीम गठित करने, 300 बेड के मंडलीय अस्पताल को शुरू कराने, नरैनी-बबेरू-अतर्रा के स्वास्थ्य केंद्रों में सुधार और मेडिकल कॉलेज में कथित अवैध वसूली व बाहर की दवाएं लिखे जाने के आरोपों की जांच की मांग की गई है। कार्यवाहक सीएमएस सहित संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच, आउटसोर्सिंग कर्मियों को समय से वेतन और लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग भी उठी।
सवाल अब सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था का नहीं, उस सरकारी संवेदनशीलता का है जो मरीज की परेशानी से पहले फाइल की गति नापती नजर आती है। जदयू ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बांदा ब्रेकिंग जे.एन.पी.जी. कॉलेज के बाहर प्रशासन Vs छात्रसंघ। बांदा। छात्रसंघ के गढ़ पं. जे.एन. पी.जी. कॉलेज, बांदा के सामने बाहर गरीब रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे ऑनलाइन-फोटोकॉपी सेंटर चलाने वाले दुकानदारों पर प्रशासन ने तानाशाही दिखाते हुए बुलडोजर / जेसीबी खड़ा करके 5-5 हजार रुपये का चालान वसूलना शुरू कर दिया। खबर मिलते ही छात्र नेता तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां अधिकारियों के इस अन्याय के खिलाफ तीखी नोकझोंक हुई। छात्र नेता ने अधिकारियों को सीधे शब्दों में कड़ी चेतावनी दी कि अगर गरीबों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो अगली बार चौराहे पर पुतला फूंकने और उग्र आंदोलन करने में जरा भी संकोच नहीं करेंगे। उन्होंने कहा - "जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में समझाएंगे।" इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने लोकप्रिय सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी को पूरी घटना से अवगत कराया। विधायक जी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी से बात की, जिसके बाद तुरंत जेसीबी की तोड़-फोड़ रुकवाई गई और सभी गरीब दुकानदारों का 5-5 हजार रुपये का जुर्माना भी वापस कराया गया। छात्र नेता ने कहा कि गरीबों के हक में इस त्वरित मदद के लिए विधायक जी का दिल से आभार है। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर आगे भी गरीबों और छोटे व्यापारियों को परेशान किया गया तो जरूरत पड़ने पर सीधे न्यायालय में खींचकर तलब कराएंगे। गरीबों के हक की यह लड़ाई यूं ही जारी रहेगी।
    1
    बांदा ब्रेकिंग 
जे.एन.पी.जी. कॉलेज के बाहर प्रशासन Vs छात्रसंघ।
बांदा। छात्रसंघ के गढ़ पं. जे.एन. पी.जी. कॉलेज, बांदा के सामने बाहर गरीब रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे ऑनलाइन-फोटोकॉपी सेंटर चलाने वाले दुकानदारों पर प्रशासन ने तानाशाही दिखाते हुए बुलडोजर / जेसीबी खड़ा करके 5-5 हजार रुपये का चालान वसूलना शुरू कर दिया।
खबर मिलते ही छात्र नेता तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां अधिकारियों के इस अन्याय के खिलाफ तीखी नोकझोंक हुई। छात्र नेता ने अधिकारियों को सीधे शब्दों में कड़ी चेतावनी दी कि अगर गरीबों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो अगली बार चौराहे पर पुतला फूंकने और उग्र आंदोलन करने में जरा भी संकोच नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा - "जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में समझाएंगे।"
इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने लोकप्रिय सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी को पूरी घटना से अवगत कराया। विधायक जी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी से बात की, जिसके बाद तुरंत जेसीबी की तोड़-फोड़ रुकवाई गई और सभी गरीब दुकानदारों का 5-5 हजार रुपये का जुर्माना भी वापस कराया गया।
छात्र नेता ने कहा कि गरीबों के हक में इस त्वरित मदद के लिए विधायक जी का दिल से आभार है। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर आगे भी गरीबों और छोटे व्यापारियों को परेशान किया गया तो जरूरत पड़ने पर सीधे न्यायालय में खींचकर तलब कराएंगे। गरीबों के हक की यह लड़ाई यूं ही जारी रहेगी।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ,200 गणेश प्रतिमा में 40 प्रतिमा का हुआ विसर्जन, केंद्रीय गणेश महोत्सव समिति ने कमेटियों को किया सम्मानित। बांदा,गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ,200 गणेश प्रतिमा में 40 प्रतिमा का हुआ विसर्जन, केंद्रीय गणेश महोत्सव समिति ने कमेटियों को किया सम्मानित।
    1
    गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ,200 गणेश प्रतिमा में 40 प्रतिमा का हुआ विसर्जन, केंद्रीय गणेश महोत्सव समिति ने कमेटियों को किया सम्मानित।

बांदा,गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ,200 गणेश प्रतिमा में 40 प्रतिमा का हुआ विसर्जन, केंद्रीय गणेश महोत्सव समिति ने कमेटियों को किया सम्मानित।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मौदहानगर में कंस वध मेल को भाव बनाने में व्यापार मंडल निभाएगा अहम भूमिका 📍 मेले में आने वाले अतिथियों के स्वागत, स्वल्पाहार और शुद्ध पेयजल की व्यापार मंडल करेगा व्यवस्था 📍 बैठक में दिलीप कुमार को बनाया गया व्यापार मंडल का नगर अध्यक्ष 📍 जिला स्तर पर पांच अन्य पदाधिकारियों की भी हुई घोषणा 📍 ऐतिहासिक मेले की गरिमा बनाए रखने और आयोजन को व्यवस्थित कराने में हरसंभव सहयोग का लिया गया निर्णय
    1
    मौदहानगर में कंस वध मेल को भाव बनाने में व्यापार मंडल निभाएगा अहम भूमिका
📍 मेले में आने वाले अतिथियों के स्वागत, स्वल्पाहार और शुद्ध पेयजल की व्यापार मंडल करेगा व्यवस्था
📍 बैठक में दिलीप कुमार को बनाया गया व्यापार मंडल का नगर अध्यक्ष
📍 जिला स्तर पर पांच अन्य पदाधिकारियों की भी हुई घोषणा
📍 ऐतिहासिक मेले की गरिमा बनाए रखने और आयोजन को व्यवस्थित कराने में हरसंभव सहयोग का लिया गया निर्णय
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान में श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण हिन्दुस्तान यूनिलीवर में शिविर लगाकर बांटी गईं निःशुल्क दवाएं हमीरपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को फैक्ट्री एरिया सुमेरपुर स्थित हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। श्रम विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैकड़ों श्रमिकों की जांच की। इस दौरान रक्तचाप, शुगर, बीएमआई समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, संतुलित आहार और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन के प्रति जागरूक किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजयपाल सोनकर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य श्रमिकों को कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य व सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान श्रम विभाग के विवेक मिश्रा, सैयद मोहम्मद उबैदुल्ला तथा स्वास्थ्य विभाग के डॉ. हर्षवर्धन सिंह, महेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार व संध्या देवी समेत फैक्ट्री के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    2
    सेवा संकल्प अभियान में श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
हिन्दुस्तान यूनिलीवर में शिविर लगाकर बांटी गईं निःशुल्क दवाएं
हमीरपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को फैक्ट्री एरिया सुमेरपुर स्थित हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। श्रम विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैकड़ों श्रमिकों की जांच की। इस दौरान रक्तचाप, शुगर, बीएमआई समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।
चिकित्सकों ने श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, संतुलित आहार और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन के प्रति जागरूक किया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजयपाल सोनकर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य श्रमिकों को कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य व सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान श्रम विभाग के विवेक मिश्रा, सैयद मोहम्मद उबैदुल्ला तथा स्वास्थ्य विभाग के डॉ. हर्षवर्धन सिंह, महेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार व संध्या देवी समेत फैक्ट्री के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रायबरेली पहुंचे श्री अखिलेश यादव जी #UP Akhilesh Yadav up election
    1
    रायबरेली पहुंचे श्री अखिलेश यादव जी #UP Akhilesh Yadav up election
    user_News
    News
    Newspaper distribution Hamirpur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.