बाइक टक्कर के विवाद ने लिया खूनी रूप, सरपंच समेत छह पर युवक का पंजा काटने का आरोप दमोह। बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आलमपुर बाईपास के पास शुक्रवार दोपहर बाइक टक्कर के पुराने विवाद में युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आलमपुर निवासी 33 वर्षीय गुमान पिता खेत सिंह ने गांव के सरपंच अजुद्दी आदिवासी समेत छह लोगों पर उसे जबरन जंगल ले जाकर मारपीट करने और कुल्हाड़ी से हाथ का पंजा काटने का आरोप लगाया है। घायल गुमान कटे पंजे को पॉलिथीन में लेकर बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कटे पंजे को भी सुरक्षित तरीके से उसके साथ भेजा गया। गुमान के अनुसार, एक दिन पहले सरपंच की गाड़ी उसकी बाइक से टकरा गई थी। बाइक ठीक कराने की बात को लेकर विवाद हुआ था। अगले दिन छह लोग दो बाइकों से पहुंचे और उसे जंगल की ओर ले गए। वहां मारपीट के बाद कुल्हाड़ी से पंजे पर वार करने का आरोप है। थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।
बाइक टक्कर के विवाद ने लिया खूनी रूप, सरपंच समेत छह पर युवक का पंजा काटने का आरोप दमोह। बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आलमपुर बाईपास के पास शुक्रवार दोपहर बाइक टक्कर के पुराने विवाद में युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आलमपुर निवासी 33 वर्षीय गुमान पिता खेत
सिंह ने गांव के सरपंच अजुद्दी आदिवासी समेत छह लोगों पर उसे जबरन जंगल ले जाकर मारपीट करने और कुल्हाड़ी से हाथ का पंजा काटने का आरोप लगाया है। घायल गुमान कटे पंजे को पॉलिथीन में लेकर बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के
बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कटे पंजे को भी सुरक्षित तरीके से उसके साथ भेजा गया। गुमान के अनुसार, एक दिन पहले सरपंच की गाड़ी उसकी बाइक से टकरा गई थी। बाइक ठीक कराने की बात को लेकर विवाद हुआ था। अगले दिन छह लोग दो बाइकों से
पहुंचे और उसे जंगल की ओर ले गए। वहां मारपीट के बाद कुल्हाड़ी से पंजे पर वार करने का आरोप है। थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।
- 🎉 दमोह में पूर्व विधायक अजय टंडन का जन्मदिन समारोह धूमधाम से मनाया गया 🎂🌹 दमोह शहर के पूर्व विधायक अजय टंडन के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों एवं उनके शुभचिंतकों ने फूलमाला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 💐 अजय टंडन ने कहा कि यह आयोजन उनके सभी शुभचिंतकों एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष के अनुरोध पर किया गया है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। 🎂🙏 ❤️ अजय टंडन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 📍 दमोह 📰 दबंग न्यूज़ के लिए डॉक्टर चौहान की रिपोर्ट #AjayTandon #दमोह #Damoh #जन्मदिन #BirthdayCelebration #Congress #कांग्रेस #DamohNews #DabangNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #LocalNews1
- जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव l भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज ही कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती भी है, जो प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे आज जानापाव जा रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार जानापाव वह पवित्र स्थल है, जहां महर्षि परशुराम जी ने भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र प्रदान किया था। इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जानापाव के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को देश-दुनिया तक पहुंचाने के साथ यहां श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।1
- दमोह जिले के सभी भाई गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे एक अनोखी बात तैयार की गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करना बहुत जरूरी है क्योंकि गौ माता नहीं हम सबकी माता है दमोह जिले के सभी भाई एक साथ गौ माता की रैली निकाली और कलेक्टर वापस पहुंचे उनके निर्देश है कि गौ माता को राष्ट्र माता बनाना हमारा कर्तव्य है हम सब का संकल्प है गौ माता हमारी माता है1
- मानस भवन में धूमधाम से मनाया जा रहा श्रीकृष्ण पर्व दमोह --श्री कृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन मानस भवन में धूमधाम से मनाया जा रहा श्रीकृष्ण पर्व दमोह --श्री कृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन दमोह के संयुक्त तत्वावधान में श्रीकृष्ण पर्व का मानस भवन में आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद हैं। श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति एवं बुंदेली लोक संस्कृति से सराबोर इस सांस्कृतिक संध्या में बुंदेली लोक गायन, कालियानाग वध पर केंद्रित नृत्य नाटिका एवं भक्ति गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।2
- दमोह दमोह के मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कलाकार पवन तिवारी की प्रस्तुतियां जारी दमोह दमोह के मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कलाकार पवन तिवारी की प्रस्तुतियां जारी1
- बाहर साड़ी का पर्दा डाल कर कराया असुरक्षित प्रसव मत्री लखन पटेल ने किया उप स्वास्थ्य केद्र लोकार्पण 8माह बाद नही डाँक्टरो की नियुक्ति दमोह -उप स्वास्थ्य केंद्र अजबधाम (फतेहपुर) की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें गुरुवार की शाम 4 बजे से बरामदे में एक प्रसूता नीचे पड़ी हुई है। उसकी परिजन महिलाएं आसपास हैं। क्योंकि उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा हुआ है। फुरताल सादपुर निवासी प्रसूता मंजो भील (25) को प्रसव पीड़ा होने पर फतेहपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन ताला लगा हुआ था। जैसे ही प्रसव पीड़ा बढ़ी तो आसपास की महिलाओं ने साड़ियों का पर्दा किया और साथ आई महिलाओं ने प्रसव कराया। उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के रिटायर होने व सीएचओ के तबादला कराने से पिछले कई दिनों से यहां ताला लगा हुआ था। जिसकी जानकारी आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसूता के परिजनों को नहीं दी गई और न ही आगे के स्वास्थ्य केंद्र रेफर कराने के लिए प्रयास किए गए। जिससे साड़ियों के पर्दे की आड़ में असुरक्षित प्रसव हुआ। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़, इसके बाद जिला अस्पताल लाया गया है, जहां इलाज जारी है। अजब धाम फतेहपुर में 8 महीने पहले स्वतंत्र प्रभार मंत्री लखन पटेल ने नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया था। लेकिन लोकार्पण के बाद से आज तक इस केंद्र में डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हुई। भवन तो बनकर तैयार है, लेकिन अंदर इलाज करने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक 31 जुलाई को यहां पदस्थ एएनएम कमला अहिरवार सेवानिवृत्त हो गईं। उनके जाने के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह खाली हो गया। यहां न डॉक्टर हैं, न नर्स, न एएनएम और न ही आशा कार्यकर्ता। हालात ये हैं कि मरीज आते हैं और ताला लगा देखकर लौट जाते हैं। यहां कोई सूचना भी नहीं लगी, जिससे मरीजों को जानकारी मिल सके। इनका कहना है उप स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर के लिए स्टाफ नियुक्त नहीं है, इसलिए वहां पर ताला लगा हुआ है। स्टाफ की डिमांड की गई है, लेकिन पूर्ति नहीं हो पा रही है। – डॉ. राकेश राय, सीएमएचओ दमोह1
- 🚨 बिल्डिंग निर्माण में भारी अनियमितताओं के आरोप! 📍 बम्होरी गांव में हो रहा स्कूल भवन निर्माण बम्होरी गांव में निर्माणाधीन स्कूल भवन को लेकर निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। आखिर निर्माण कार्य में क्या हो रहा है? देखिए पूरी खबर और जानिए ग्रामीणों ने क्या लगाए आरोप। #बम्होरी #स्कूलभवन #निर्माण #अनियमितता #स्कूलनिर्माण #ग्रामीण #जांच #मध्यप्रदेश #BreakingNews #MPNews #LocalNews #ViralNews1
- बाइक टक्कर के विवाद ने लिया खूनी रूप, सरपंच समेत छह पर युवक का पंजा काटने का आरोप दमोह। बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आलमपुर बाईपास के पास शुक्रवार दोपहर बाइक टक्कर के पुराने विवाद में युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आलमपुर निवासी 33 वर्षीय गुमान पिता खेत सिंह ने गांव के सरपंच अजुद्दी आदिवासी समेत छह लोगों पर उसे जबरन जंगल ले जाकर मारपीट करने और कुल्हाड़ी से हाथ का पंजा काटने का आरोप लगाया है। घायल गुमान कटे पंजे को पॉलिथीन में लेकर बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कटे पंजे को भी सुरक्षित तरीके से उसके साथ भेजा गया। गुमान के अनुसार, एक दिन पहले सरपंच की गाड़ी उसकी बाइक से टकरा गई थी। बाइक ठीक कराने की बात को लेकर विवाद हुआ था। अगले दिन छह लोग दो बाइकों से पहुंचे और उसे जंगल की ओर ले गए। वहां मारपीट के बाद कुल्हाड़ी से पंजे पर वार करने का आरोप है। थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।4