बिडौली में जर्जर विद्युत पोल नया बदला, हादसे का खतरा टला। बिडौली/झिंझाना। गांव बिडौली सादात में दरार आने के साथ झुके जर्जर विद्युत पोल को विभाग ने बुधवार देर शाम बदल दिया। पोल बदलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गांव में मेहदी पुत्र शब्बीर के आवास के पास मुख्य रास्ते पर लगा विद्युत पोल बीच व नीचे से दरक गया था। पोल एक ओर झुकने के कारण हादसे का खतरा बना हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार पोल विद्युत तारों के सहारे टिका था। मुख्य रास्ते पर होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को खतरा बना रहता था। पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव हाफिज मोहम्मद इनाम समेत ग्रामीणों ने बताया कि पोल की जर्जर स्थिति की जानकारी केरटू उपकेंद्र के कर्मचारियों को कई बार दी गई थी। ग्रामीणों ने समस्या से मीडिया को भी अवगत कराया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग ने जर्जर पोल हटाकर नया पोल लगा दिया। ग्रामीणों ने विभाग का आभार जताया।
बिडौली में जर्जर विद्युत पोल नया बदला, हादसे का खतरा टला। बिडौली/झिंझाना। गांव बिडौली सादात में दरार आने के साथ झुके जर्जर विद्युत पोल को विभाग ने बुधवार देर शाम बदल दिया। पोल बदलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस
ली। गांव में मेहदी पुत्र शब्बीर के आवास के पास मुख्य रास्ते पर लगा विद्युत पोल बीच व नीचे से दरक गया था। पोल एक ओर झुकने के कारण हादसे का खतरा बना हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार पोल विद्युत तारों
के सहारे टिका था। मुख्य रास्ते पर होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को खतरा बना रहता था। पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव हाफिज मोहम्मद इनाम समेत ग्रामीणों ने बताया कि पोल की जर्जर स्थिति की जानकारी केरटू उपकेंद्र के
कर्मचारियों को कई बार दी गई थी। ग्रामीणों ने समस्या से मीडिया को भी अवगत कराया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग ने जर्जर पोल हटाकर नया पोल लगा दिया। ग्रामीणों ने विभाग का आभार जताया।
- शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में अफवाह फ़ैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर शामली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।1
- भारत: देश में कानून का बन रहा मजाक, मासूम शर्मा ने आर्म्स एक्ट में FIR के बाद भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गन वाली रील, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं भारत: देश में कानून का बन रहा मजाक, मासूम शर्मा ने आर्म्स एक्ट में FIR के बाद भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गन वाली रील, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं1
- शामली। ग्रामीणों की मांग पर एनएचएआई सड़क का बदलेगा नक्शा, मोड़ नहीं अब सीधे बनेगी सड़क। थानाभवन क्षेत्र के मंटी हसनपुर रजवाहे के पास सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों की समस्या का मौके पर ही समाधान हो गया। सड़क को मोड़ देकर निकाले जाने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए सड़क को सीधे बनाए जाने की मांग की थी। किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रवक्ता विदेश मलिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम सदर शामली सचिन राजपूत को पूरी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने सड़क को मोड़ दिए जाने से होने वाली परेशानी बताते हुए निर्माणाधीन सड़क को सीधे बनाए जाने की मांग रखी। इसी दौरान रालोद विधायक थानाभवन अशरफ अली भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्या की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों से सड़क निर्माण की स्थिति पर बातचीत की। विधायक ने ग्रामीणों की मांग को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा और समस्या का नियमानुसार समाधान कराने की बात कही। ग्रामीणों की मांग सुनने के बाद एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने मौके पर ही एनएचएआई विभाग और सड़क निर्माण ठेकेदार को आवश्यक निर्देश देते हुए सड़क को मोड़ न देकर सीधे बनाने के आदेश दिए। प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों की ओर से मिले समाधान के बाद ग्रामीणों ने संतोष जताया। मौके पर एनएचएआई बागपत के आदित्य राज, पृथ्वी चौहान, संजय सिंह, राजेश वर्मा (इंजीनियर रेजिडेंट) और सोनू कुमार सिंह सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान किसान यूनियन के उपाध्यक्ष नरेश मास्टर, जिला प्रवक्ता विदेश मलिक, नरेश सैनी, रोहित सैनी, मास्टर प्रदीप, राजेश सैनी (मंटी हसनपुर), मास्टर संजय, नितिन, लोकेन्द्र (खेड़ागदाई), राजकुमार मुखिया, विश्वप्रताप, नीरज और उदयवीर (यारपुर) समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- रूस में फंसे तीन छात्रों के घर मिलने पहुंची सपा सांसद इकरा हसन केंद्र सरकार से बात कर वतन वापसी का दिया आश्वासन छात्रों की सकुशल वापसी को लेकर बढ़ने लगी हैं परिजनों की चिंता शामली और मुजफ्फरनगर का मामला1
- ब्राह्मण धर्मशाला में यूजीसी के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया गया विरोध प्रकट बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ब्राह्मण धर्मशाला में यूजीसी के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया गया विरोध प्रकट बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे1
- गोगा मेड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दो दिवसीय मेले का शुभारंभ सहारनपुर नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव मच्छरहेड़ी में गोगा जाहवीर की मेड़ी पर दो दिवसीय मेले का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मेले के पहले दिन आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गोगा जाहवीर की मेड़ी पर माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में सजी दुकानों, झूलों और अन्य आकर्षणों का बच्चों व ग्रामीणों ने जमकर आनंद लिया। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से मेले में दिनभर चहल-पहल बनी रही। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया। रिपोर्ट कलीम अहमद2
- साफ सफाई का विषय रामपुर विधानसभा का गांव बेटा चंद मैं गंदगी का सैलाब नहीं हो रही सुनवाई इसलिए गांव की जनता परेशान गंदगी से पहले बीमारी2
- मोटरसाइकिल करते थे चोरी शामली पुलिस ने दबोचा कब्जे से 11 मोटरसाइकिल बरामद अब जाना पड़ेगा जेल1