logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिनांक : 12 फरवरी 2026* महाशिवरात्रि के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभूतिनाथ मंदिर थाना सिरसिया व काली माता मंदिर थाना/को0 भिनगा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूर्णतः सतर्क है। इसी क्रम में *जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं *पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी* द्वारा थाना सिरसिया क्षेत्रांतर्गत स्थित पांडव कालीन *विभूतिनाथ मंदिर सिरसिया व श्री काली माता मंदिर भिनगा* का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर में *तैनात पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकासी मार्गों, पार्किंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही* हेतु किए गए प्रबंधों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए *अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, सुदृढ़ ट्रैफिक प्रबंधन, ड्रोन कैमरों से निगरानी तथा सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों की तैनाती* के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

10 hrs ago
user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
गिरधारी गुप्ता पत्रकार
Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
10 hrs ago

दिनांक : 12 फरवरी 2026* महाशिवरात्रि के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभूतिनाथ मंदिर थाना सिरसिया व काली माता मंदिर थाना/को0 भिनगा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूर्णतः सतर्क है। इसी क्रम में *जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं *पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी* द्वारा थाना सिरसिया क्षेत्रांतर्गत स्थित पांडव कालीन *विभूतिनाथ मंदिर सिरसिया व श्री काली माता मंदिर भिनगा* का संयुक्त

निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर में *तैनात पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकासी मार्गों, पार्किंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही* हेतु किए गए प्रबंधों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च

प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए *अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, सुदृढ़ ट्रैफिक प्रबंधन, ड्रोन कैमरों से निगरानी तथा सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों की तैनाती* के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

More news from Shravasti and nearby areas
  • दिनांक 11/12.02.2026 की मध्य रात्रि को थाना इकौना पर सूचना प्राप्त हुई की थाना पुलिस की एक अपराधी से मुठभेड़ हुई है जिसकी सूचना पर थाना पुलिस व आसपास के थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। जिसमें एक व्यक्ति जिसका नाम प्रकाश है जिसके द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग किया गया जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगी जिसको उपचार के लिए सीएचसी इकौना भेजा गया है तथा इसके दो अन्य साथी जिनके नाम क्रमशः 01.राजू और 02.रामचंद्र है, अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागे जिनकी पुलिस द्वारा घेरा बंदी कर पकड़ लिया गया है। बताते चले कि अभियुक्तगण थाना इकौना क्षेत्र में पूर्व में घटित चोरी की घटना में संलिप्त पाए गए हैं, जिसके संबंध में थाना इकौना पर अभियोग पंजीकृत है तथा उनसे पूछताछ कर घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। इस बारे में sp श्रावस्ती राहुल भाटी ने पूरी जानकारी दी 👇👇
    1
    दिनांक 11/12.02.2026 की मध्य रात्रि को थाना इकौना पर सूचना प्राप्त हुई की थाना पुलिस की एक अपराधी से मुठभेड़ हुई है जिसकी सूचना पर थाना पुलिस व आसपास के थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस अधीक्षक  राहुल भाटी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।
जिसमें एक व्यक्ति जिसका नाम प्रकाश है जिसके द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग किया गया जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगी जिसको उपचार के लिए सीएचसी इकौना भेजा गया है तथा इसके दो अन्य साथी जिनके नाम क्रमशः 01.राजू और 02.रामचंद्र है, अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागे जिनकी पुलिस द्वारा घेरा बंदी कर पकड़ लिया गया है। 
बताते चले कि अभियुक्तगण थाना इकौना क्षेत्र में पूर्व में घटित चोरी की घटना में संलिप्त पाए गए हैं, जिसके संबंध में थाना इकौना पर अभियोग पंजीकृत है तथा उनसे पूछताछ कर घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।
इस बारे में sp श्रावस्ती राहुल भाटी ने पूरी जानकारी दी 👇👇
    user_पी.एन.पाठक
    पी.एन.पाठक
    Ikauna, Shravasti•
    9 hrs ago
  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आगामी बोर्ड परीक्षा हेतु बनाए गए केन्द्र का निरीक्षण कर लिया जायजा सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा- निर्देश श्रावस्ती!आगामी बोर्ड परीक्षा 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत पंडित ब्रह्मदत्त इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। तथा परीक्षा को सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु संबंधित केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये । इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर लगाये गये सी0सी0टी0वी0 कैमरों का जायजा लिया तथा कन्ट्रोल रूम में पहुंच कर कक्षवार सी0सी0टी0वी0 कैमरों के संचालन का स्क्रीन का अवलोकन कर जायजा लिया तथा परीक्षा को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
    1
    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आगामी बोर्ड परीक्षा हेतु बनाए गए केन्द्र का निरीक्षण कर लिया जायजा
सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा- निर्देश
श्रावस्ती!आगामी बोर्ड परीक्षा 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत पंडित ब्रह्मदत्त इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। तथा परीक्षा को सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु संबंधित केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये । इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर लगाये गये सी0सी0टी0वी0 कैमरों का जायजा लिया तथा कन्ट्रोल रूम में पहुंच कर कक्षवार सी0सी0टी0वी0 कैमरों के संचालन का स्क्रीन का अवलोकन कर जायजा लिया तथा परीक्षा को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कार के ऊपर गिरा पेड़ बाल बाल बचा ग्राम प्रधान का परिवार पीडब्लूडी विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने तुलसीपुर हरैया तिराहा पर एक बड़ा हादसा होते होते। बचा। दर असल हरैया तिराहे पर प्रधान मोहहम्मद कलाम का परिवार अपनी ब्रेजा कार से किसी काम से आये हुए थे कि अचानक उनकी कार पर पेड़ आ गिरा गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ हालांकि कार डैमेज हो गयी है।यहां पर पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है । ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है यदि विभाग पेड़ कटवा देता तो ये घटना नहीं घटती...
    1
    कार के ऊपर गिरा पेड़ बाल बाल बचा ग्राम प्रधान का परिवार
पीडब्लूडी विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने 
तुलसीपुर हरैया तिराहा पर एक बड़ा हादसा होते होते। बचा।
दर असल हरैया तिराहे पर प्रधान मोहहम्मद कलाम का परिवार अपनी ब्रेजा कार से किसी काम से आये हुए थे कि अचानक उनकी कार पर पेड़ आ गिरा गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ हालांकि कार डैमेज हो गयी है।यहां पर पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है । ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है यदि विभाग पेड़ कटवा देता तो ये घटना नहीं घटती...
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    पत्रकार बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बलरामपुर मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट से टाइल्स चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य देख रहे ठेकेदार के सुपरवाइजर हर्षित श्रीवास्तव तथा सीएमओ कार्यालय के संविदा चालक कर्ताराम को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी सरकारी वाहन में टाइल्स लादकर बेचने के इरादे से बाहर निकल रहे थे, तभी सूचना पर सक्रिय पुलिस ने गेट पार करते ही दबोच लिया। कर्ताराम की संविदा सेवा भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। दोनों आरोपी गोंडा जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदार अनुरुद्ध गुप्त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
    2
    बलरामपुर मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट से टाइल्स चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य देख रहे ठेकेदार के सुपरवाइजर हर्षित श्रीवास्तव तथा सीएमओ कार्यालय के संविदा चालक कर्ताराम को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी सरकारी वाहन में टाइल्स लादकर बेचने के इरादे से बाहर निकल रहे थे, तभी सूचना पर सक्रिय पुलिस ने गेट पार करते ही दबोच लिया। कर्ताराम की संविदा सेवा भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। दोनों आरोपी गोंडा जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदार अनुरुद्ध गुप्त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ​बहराइच। केंद्र सरकार की श्रम नीतियों और नए लेबर कोड के विरोध में आज बहराइच जिले में विभिन्न संगठनों ने डीएम कार्यालय कलेक्ट पहुंचकर किया जोरदार प्रदर्शन किया। 'यूपीएमएसआरए' (UPMSRA) के बैनर तले एकत्रित हुए कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ​संगठन के सदस्य अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि यह आंदोलन देशव्यापी हड़ताल का हिस्सा है, जिसमें बैंक, एलआईसी और रेलवे जैसे कई महत्वपूर्ण संगठनों का समर्थन प्राप्त है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार 1976 के पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नए लेबर कोड लागू कर रही है, जो श्रमिकों के हितों के खिलाफ हैं। ​कर्मचारियों का कहना है कि 'फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट' जैसी व्यवस्थाएं उन्हें बंधुआ मजदूरी की ओर धकेल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो भविष्य में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाइट-; हरेंद्र पांडेय संगठन सदस्य
    3
    ​बहराइच। केंद्र सरकार की श्रम नीतियों और नए लेबर कोड के विरोध में आज बहराइच जिले में विभिन्न संगठनों ने डीएम कार्यालय कलेक्ट पहुंचकर किया जोरदार प्रदर्शन किया। 'यूपीएमएसआरए' (UPMSRA) के बैनर तले एकत्रित हुए कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
​संगठन के सदस्य अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि यह आंदोलन देशव्यापी हड़ताल का हिस्सा है, जिसमें बैंक, एलआईसी और रेलवे जैसे कई महत्वपूर्ण संगठनों का समर्थन प्राप्त है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार 1976 के पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नए लेबर कोड लागू कर रही है, जो श्रमिकों के हितों के खिलाफ हैं।
​कर्मचारियों का कहना है कि 'फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट' जैसी व्यवस्थाएं उन्हें बंधुआ मजदूरी की ओर धकेल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो भविष्य में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बाइट-; हरेंद्र पांडेय संगठन सदस्य
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सड़कों पर उतरे अधिवक्ताओं ने रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर की गयी हत्या मामले में अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन बहराइच। उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में अधिवक्ता फारूक अहमद खान की गोली मारकर की गई हत्या की घटना की आग अब पूरे प्रदेश में फैलने लगी है। रामपुर जिला बार एसोसिएशन के आह्वाहन पर बहराइच में अधिवक्ताओं ने आज कलम बंद हड़ताल किया और दीवानी न्यायालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक सड़क पर उतर कर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने रामपुर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की और राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिला बार एसोसिएशन बहराइच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश शुक्ला ने बताया कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने सहित रामपुर में हूए अधिवक्ता फारूक अहमद हत्याकांड मामले में मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड रुपए मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की गई है। वहीं नगर मजिस्ट्रेट ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया की उनके मांगपत्र को ज़िलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा जायेगा।
    4
    सड़कों पर उतरे अधिवक्ताओं ने रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर की गयी हत्या मामले में अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन 
बहराइच। उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में अधिवक्ता फारूक अहमद खान की गोली मारकर की गई हत्या की घटना की आग अब पूरे प्रदेश में फैलने लगी है। रामपुर जिला बार एसोसिएशन के आह्वाहन पर बहराइच में अधिवक्ताओं ने आज कलम बंद हड़ताल किया और दीवानी न्यायालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक सड़क पर उतर कर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने रामपुर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की और राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिला बार एसोसिएशन बहराइच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश शुक्ला ने बताया कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने सहित रामपुर में हूए अधिवक्ता फारूक अहमद हत्याकांड मामले में मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड रुपए मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की गई है। वहीं नगर मजिस्ट्रेट ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया की उनके मांगपत्र को ज़िलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा जायेगा।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जनपद श्रावस्ती अंतर्गत विकासखंड सिरसिया केबाबा विभूति नाथ मंदिर में हो रहे पर्यटन विभाग द्वारा कराए गए कार्य का आईजीआरएस के माध्यम से सुधांशु गुप्ता द्वारा किया गया था शिकायत आज दिनांक 12.2.2026 को डिप्टी डायरेक्टर बृजपाल सिंह द्वारा बाबा विभूति नाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया है वही याचिका करता का कहना था कि जो भी कार्य पर्यटन विभाग द्वारा कराया गया था जिसमें मानक को तक पर रखकर कार्य कराया गया वहीं डिप्टी डायरेक्टर अयोध्या द्वारा आज 12.2.2026 को बाबा मंदिर पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया जिसमें कुछ खामियां मिली जिसको कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया गया कि जो भी कार्य अपूर्ण है उनको समय से पूर्ण किया जाए कई बिंदुओं की शिकायत की गई थी जिस पर डिप्टी डायरेक्टर ने कार्यवाही संस्था से समय से पहले कार्य को पूर्ण करने के सुझाव दिए वहीं जून 2025 को कार्य पूर्ण होने का समय था मगर धन के अभाव में अभी तक कार्य पूर्ण नहीं किया गया था जो कार्यदाई संस्था द्वारा बताया गया है कि समय-समय पर किस्त ना आने से कार्य में विलंब हुआ है शिकायतकर्ता सुधांशु गुप्ता ने बताया कि जब शिकायत की गई तब तक कार्यदाई संस्था द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया गया था शिकायत के बाद कार्यकारी संस्था द्वारा कार्य को किया जा रहा है फिर भी शिकायत करता कार्य से संतुष्ट नहीं है
    4
    जनपद श्रावस्ती अंतर्गत विकासखंड सिरसिया केबाबा विभूति नाथ मंदिर में हो रहे  पर्यटन विभाग  द्वारा कराए गए कार्य का आईजीआरएस के माध्यम से सुधांशु गुप्ता द्वारा किया गया था शिकायत आज दिनांक 12.2.2026 को डिप्टी डायरेक्टर बृजपाल सिंह द्वारा बाबा विभूति नाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया है वही याचिका करता का कहना था कि जो भी कार्य पर्यटन विभाग द्वारा कराया गया था जिसमें मानक को तक पर रखकर कार्य कराया गया वहीं डिप्टी डायरेक्टर अयोध्या द्वारा आज 12.2.2026 को बाबा मंदिर पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया जिसमें कुछ खामियां मिली जिसको कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया गया कि जो भी कार्य अपूर्ण है उनको समय से पूर्ण किया जाए कई बिंदुओं की शिकायत की गई थी जिस पर डिप्टी डायरेक्टर ने कार्यवाही संस्था से समय से पहले कार्य को पूर्ण करने के सुझाव दिए वहीं जून 2025 को कार्य पूर्ण होने का समय था मगर धन के अभाव में अभी तक कार्य पूर्ण नहीं किया गया था जो कार्यदाई संस्था द्वारा बताया गया है कि समय-समय पर किस्त ना आने से कार्य में विलंब हुआ है शिकायतकर्ता सुधांशु गुप्ता ने बताया कि जब शिकायत की गई तब तक कार्यदाई संस्था द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया गया था शिकायत के बाद कार्यकारी संस्था द्वारा कार्य को किया जा रहा है फिर भी शिकायत करता कार्य से संतुष्ट नहीं है
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न जिलाधिकारी ने खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को कार्य में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु दिये सख्त निर्देश श्रावस्ती!जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्याे की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को कार्य में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु सख्त निर्देश दिया है। बैठक में अवगत कराया गया कि माह-जनवरी, 2026 में जनपद श्रावस्ती की विकास एवं राजस्व कार्याे की संयुक्त रैंक 11 है। माह- जनवरी, 2026 में जनपद श्रावस्ती को कुल 85 कार्यक्रमों में से 67 कार्यक्रमों में ए श्रेणी, 05 कार्यक्रमों में बी श्रेणी, 03 कार्यकमो में सी श्रेणी, 05 कार्यकमो में डी श्रेणी एवं 05 कार्यक्रमों में NA प्राप्त हुआ है। इसके अलावा अतिरिक्त उर्जा, उद्यान, उर्जा, कृषि, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, नियोजन, प्राथमिक शिक्षा, पर्यटन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पशुधन,, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, श्रम एवं सेवायोजन, सहकारिता, सिचाई एवं जल संसाधन विभागो के कार्यकमो में ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। इसके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला एवं बाल विकास-आई०सी०डी०एस० लोक निर्माण विभाग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, समाज कल्याण एवं लोक शिकायत (निर्माण कार्य) विभागों के कार्यक्रमों में श्रेणी यथा- बी, सी व डी प्राप्त हुये हैं। माह जनवरी, 2026 में प्रर्दशित योजनाओं में से प्रदेश में सड़क निर्माण एवं, मत्स्य उत्पादन, योजना, में प्रथम 5 जनपदों में है। जबकि डेएन.आर.एल.एम.आर.एफ.सी.आई.एफ., मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, एवं सामान्य वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति, योजना में अन्तिम 5 जनपदों में है। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर अपनी देख-रेख में शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग कराकर लक्ष्य पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया।बैठक में सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर एक करोड से अधिक लागत के निर्माण कार्याे की भी गहन समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी परियोजनाएं शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है, उन्हें हैण्डओवर कराये जाने की कार्यवाही की जाए। एक वर्ष से अधिक लम्बित परियोजनाओं को तेजी लाकर पूरा कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के0पी0 मिश्र सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण व अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी ने खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को कार्य में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु दिये सख्त निर्देश
श्रावस्ती!जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्याे की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को कार्य में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु सख्त निर्देश दिया है। बैठक में अवगत कराया गया कि माह-जनवरी, 2026 में जनपद श्रावस्ती की विकास एवं राजस्व कार्याे की संयुक्त रैंक 11 है। माह- जनवरी, 2026 में जनपद श्रावस्ती को कुल 85 कार्यक्रमों में से 67 कार्यक्रमों में ए श्रेणी, 05 कार्यक्रमों में बी श्रेणी, 03 कार्यकमो में सी श्रेणी, 05 कार्यकमो में डी श्रेणी एवं 05 कार्यक्रमों में NA प्राप्त हुआ है। इसके अलावा अतिरिक्त उर्जा, उद्यान, उर्जा, कृषि, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, नियोजन, प्राथमिक शिक्षा, पर्यटन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पशुधन,, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, श्रम एवं सेवायोजन, सहकारिता, सिचाई एवं जल संसाधन विभागो के कार्यकमो में ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। इसके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला एवं बाल विकास-आई०सी०डी०एस० लोक निर्माण विभाग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, समाज कल्याण एवं लोक शिकायत (निर्माण कार्य) विभागों के कार्यक्रमों में श्रेणी यथा- बी, सी व डी प्राप्त हुये हैं। माह जनवरी, 2026 में प्रर्दशित योजनाओं में से प्रदेश में सड़क निर्माण एवं, मत्स्य उत्पादन, योजना, में प्रथम 5 जनपदों में है। जबकि डेएन.आर.एल.एम.आर.एफ.सी.आई.एफ., मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, एवं सामान्य वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति, योजना में अन्तिम 5 जनपदों में है। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर अपनी देख-रेख में शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग कराकर लक्ष्य पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया।बैठक में सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर एक करोड से अधिक लागत के निर्माण कार्याे की भी गहन समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी परियोजनाएं शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है, उन्हें हैण्डओवर कराये जाने की कार्यवाही की जाए। एक वर्ष से अधिक लम्बित परियोजनाओं को तेजी लाकर पूरा कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के0पी0 मिश्र सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण व अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बकरी vs बतरी
    1
    बकरी vs बतरी
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    पत्रकार बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.