logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आनंदपुर थाना कैम्पस से फरार हुआ परिजन द्वारा सुपुर्द शराबी बासकीपासवान, पुलिस पर परिजन उठाया सवाव शराबी पति की मारपीट से तंग पत्नी ने थाना में दिया आवेदन, आरोपी पुलिस के हवाले आनंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा कुसुमघट गुहजोरा गांव में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। गांव की चुनरी देवी (पति – वासुदेव पासवान) ने अपने शराबी पति के खिलाफ आनंदपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में घर आता है और बेवजह गाली-गलौज तथा मारपीट करता है। बीते बुधवार को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारकर उसे घायल कर दिया। महिला ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट की जा चुकी है। पति की लगातार क्रूरता से उसकी जान पर खतरा बना हुआ है।घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपी पति को पकड़कर आनंदपुर थाना पुलिस को सौंप दिया।इस संबंध में थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

6 hrs ago
user_Umakant poddar
Umakant poddar
Software Developer चानन, बांका, बिहार•
6 hrs ago

आनंदपुर थाना कैम्पस से फरार हुआ परिजन द्वारा सुपुर्द शराबी बासकीपासवान, पुलिस पर परिजन उठाया सवाव शराबी पति की मारपीट से तंग पत्नी ने थाना में दिया आवेदन, आरोपी पुलिस के हवाले आनंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा कुसुमघट गुहजोरा गांव में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। गांव की चुनरी देवी (पति – वासुदेव पासवान) ने अपने शराबी पति के खिलाफ आनंदपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में घर आता है और बेवजह गाली-गलौज तथा मारपीट करता है। बीते बुधवार को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारकर उसे घायल कर दिया। महिला ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट की जा चुकी है। पति की लगातार क्रूरता से उसकी जान पर खतरा बना हुआ है।घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपी पति को पकड़कर आनंदपुर थाना पुलिस को सौंप दिया।इस संबंध में थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार बांका- जिले के कटोरिया प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हथियार के बल पर दुकान में मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। मामला जमदाहा ओपी क्षेत्र के नकटी गांव का है। पीड़िता गुड़िया देवी ने आरोप लगाया है कि दोपहर के समय कुछ लोग सिगरेट लेने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार के साथ दुकान में घुसकर उनके साथ, उनके पिता और वहां मौजूद ग्राहकों के साथ मारपीट की।
    1
    बिहार बांका- जिले के कटोरिया प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हथियार के बल पर दुकान में मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है।
मामला जमदाहा ओपी क्षेत्र के नकटी गांव का है। पीड़िता गुड़िया देवी ने आरोप लगाया है कि दोपहर के समय कुछ लोग सिगरेट लेने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार के साथ दुकान में घुसकर उनके साथ, उनके पिता और वहां मौजूद ग्राहकों के साथ मारपीट की।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    15 hrs ago
  • Ho Gaya du ey ru du fi 85 vi a5 ghu 6 ig y u u j u i u u 8.8i 8j iyo ud.
    1
    Ho Gaya 
du
ey
ru
du
fi
85
vi
a5
ghu
6 ig
y
u
u
j
u
i
u
u
8.8i
8j
iyo
ud.
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    Voice of people बाराहाट, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • rajesh kumar kushwaha
    1
    rajesh kumar kushwaha
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    Photographer बाराहाट, बांका, बिहार•
    17 hrs ago
  • • Nitish Kumar ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, जिससे बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। • रेप के बाद प्रेमिका की हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल। • ग्रामीणों और Central Reserve Police Force (CRPF) के जवानों के बीच झड़प, मौके पर तनाव की स्थिति। इसके अलावा बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन और समाज से जुड़ी 15 बड़ी खबरें इस वीडियो में विस्तार से देखिए।
    2
    • Nitish Kumar ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, जिससे बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
• रेप के बाद प्रेमिका की हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल।
• ग्रामीणों और Central Reserve Police Force (CRPF) के जवानों के बीच झड़प, मौके पर तनाव की स्थिति।
इसके अलावा बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन और समाज से जुड़ी 15 बड़ी खबरें इस वीडियो में विस्तार से देखिए।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    40 min ago
  • दरियापुर में युवाओं ने खेली कुर्ता फाड़ होली !! राजद परिवार के समर्थन की ओर से। मिला होली का आमंत्रण
    1
    दरियापुर में युवाओं ने खेली कुर्ता फाड़ होली !! राजद परिवार के समर्थन की ओर से। मिला होली का आमंत्रण
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    48 min ago
  • टेटियाबंबर टेटिया बंबर थानाक्षेत्र अंतर्गत टेटिया गांव के एक घर एवं दुकान में देर रात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मामले को लेकर गृह स्वामी रूबी देवी पति सुमित केसरी ने टेटिया थाना में आवेदन दिया। आवेदन के आलोक में टेटिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी इस क्रम में सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए चोरों तक पहुंचने एवं चोरी का सामान के साथ चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। जानकारी देते हुए टेटिया बंबर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि टेटिया गांव निवासी रूबी देवी पति सुमित केसरी के घर एवं दुकान में बीते 3 फरवरी की देर रात चोरी की घटना घटी थी जिसको लेकर रूबी देवी ने थाना में आवेदन दिया जिसमें उन्होंने दो मोबाइल, दुकान के अंदर जाने पर गल्ला दराज खुला मिलने तथा उसमें रखा करीब 25 हजार 800 रुपये नगद गायब था। इसके अलावा दुकान से 1 किलो का दो डिब्बा हॉरलिक्स, आधा किलो का दो डिब्बा अमूल दूध पाउडर, 250 ग्राम के आठ पैकेट काजू, करीब 5 किलो किशमिश, रजनीगंधा का एक डब्बा जिसमें 52 पाउच थे तथा करीब 50 पैकेट सिगरेट व अन्य महत्वपूर्ण सामग्री के चोरी होने की बात कही। आवेदन के आलोक में मामले की जांच पड़ताल एवं सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की गई। एवं उसके घर पर दबिश देते हुए टेटिया निवासी सन्नी कुमार को सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तत्पश्चात उससे पूछताछ के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया।
    1
    टेटियाबंबर
टेटिया बंबर थानाक्षेत्र अंतर्गत टेटिया गांव के एक घर एवं दुकान में  देर रात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मामले को लेकर गृह स्वामी रूबी देवी पति सुमित केसरी ने टेटिया थाना में आवेदन दिया। आवेदन के आलोक में टेटिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी इस क्रम में सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए चोरों तक पहुंचने एवं चोरी का सामान के साथ चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। 
जानकारी देते हुए टेटिया बंबर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि टेटिया गांव निवासी रूबी देवी पति सुमित केसरी के घर एवं दुकान में बीते 3 फरवरी की देर रात चोरी की घटना घटी थी जिसको लेकर रूबी देवी ने थाना में आवेदन दिया जिसमें उन्होंने दो मोबाइल, दुकान के अंदर जाने पर गल्ला दराज खुला मिलने तथा उसमें रखा करीब 25 हजार 800 रुपये नगद गायब था। इसके अलावा दुकान से 1 किलो का दो डिब्बा हॉरलिक्स, आधा किलो का दो डिब्बा अमूल दूध पाउडर, 250 ग्राम के आठ पैकेट काजू, करीब 5 किलो किशमिश, रजनीगंधा का एक डब्बा जिसमें 52 पाउच थे तथा करीब 50 पैकेट सिगरेट व अन्य महत्वपूर्ण सामग्री के चोरी होने की बात कही। आवेदन के आलोक में मामले की जांच पड़ताल एवं सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की गई। एवं उसके घर पर दबिश देते हुए टेटिया निवासी सन्नी कुमार को सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तत्पश्चात उससे पूछताछ के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • चांदन (बांका): बांका जिला के चांदन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भैरोगंज बाजार सहित विभिन्न गांवों में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस वर्ष 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने के कारण होलिका दहन एवं होली की तिथि में परिवर्तन किया गया.ज्योतिषीय गणना के अनुसार 2 मार्च की मध्य रात्रि में होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। सामान्यतः होलिका दहन के दूसरे दिन रंगों की होली मनाई जाती है, लेकिन ग्रहण के कारण इस बार 4 मार्च को होली मनाई गई। उपेंद्रनाथ वर्मा (पुलिस अधीक्षक) एवं नवदीप शुक्ला (जिलाधिकारी) के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों की तैनाती प्रमुख चौक-चौराहों और गांवों में की गई थी। प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा, जिससे कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। होली के अवसर पर क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग—सभी ने उत्साह के साथ त्योहार मनाया। पारंपरिक लोकगीतों के साथ ढोल-मंजीरा की थाप पर लोग झूमते नजर आए। कुछ युवाओं द्वारा गंजी फाड़ होली भी खेली गई। बुधवार देर रात तक होली का खुमार क्षेत्र में बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलकर बधाई दी। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। चांदन, लालपुर एवं भैरोगंज बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। कुल मिलाकर चंद्र ग्रहण के कारण तिथि में बदलाव के बावजूद प्रशासनिक मुस्तैदी और आपसी भाईचारे के साथ होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    1
    चांदन (बांका): बांका जिला के चांदन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भैरोगंज बाजार सहित विभिन्न गांवों में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस वर्ष 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने के कारण होलिका दहन एवं होली की तिथि में परिवर्तन किया गया.ज्योतिषीय गणना के अनुसार 2 मार्च की मध्य रात्रि में होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। सामान्यतः होलिका दहन के दूसरे दिन रंगों की होली मनाई जाती है, लेकिन ग्रहण के कारण इस बार 4 मार्च को होली मनाई गई।
उपेंद्रनाथ वर्मा (पुलिस अधीक्षक) एवं नवदीप शुक्ला (जिलाधिकारी) के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों की तैनाती प्रमुख चौक-चौराहों और गांवों में की गई थी। प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा, जिससे कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
होली के अवसर पर क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग—सभी ने उत्साह के साथ त्योहार मनाया। पारंपरिक लोकगीतों के साथ ढोल-मंजीरा की थाप पर लोग झूमते नजर आए। कुछ युवाओं द्वारा गंजी फाड़ होली भी खेली गई। बुधवार देर रात तक होली का खुमार क्षेत्र में बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलकर बधाई दी। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। चांदन, लालपुर एवं भैरोगंज बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
कुल मिलाकर चंद्र ग्रहण के कारण तिथि में बदलाव के बावजूद प्रशासनिक मुस्तैदी और आपसी भाईचारे के साथ होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_Umakant poddar
    Umakant poddar
    Software Developer चानन, बांका, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by Prem Singh
    1
    Post by Prem Singh
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    Voice of people Barahat, Banka•
    15 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    55 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.